देश को गांधीवादियों की है जरूरत : गहलोत

अहिंसा की बात करें और बदलाव लाएं

देश को गांधीवादियों की है जरूरत : गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समाज कार्य एवं अनुसंधान कार्य केन्द्र बेयरफुट कॉलेज तिलोनिया के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे स्वर्ण जयंती समारोह में पहुंचे।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समाज कार्य एवं अनुसंधान कार्य केन्द्र बेयरफुट कॉलेज तिलोनिया के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे स्वर्ण जयंती समारोह में पहुंचे। गहलोत ने कहा कि जो देश में हालात है। उसमें इस संस्था का निर्माण कार्य करने वाले बंकर रॉय जैसे गांधीवादियों की जरूरत है, जो गांधी के अनेकता में एकता, सत्य, अहिंसा की बात करें और बदलाव लाएं। 50 वर्ष हो गए संस्था को काम करते हुए बंकर राय का इसमें महत्वपूर्ण योगदान है।

बंकरराय ने जो काम शुरू किए, जो थीम प्रस्तुत के पूरे हुए, जब यूपीए गर्वन्मेंट आई मनमोहन के समय। मनरेगा, आरटीआई जैसी योजनाएं तब शुरू हुई। राजस्थान में पानी का अकाल रहता था, रोजगार की समस्या मनरेगा आने के बाद इनका हल हुआ। कला मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि समाज के हाशिए पर रह रहे अंतिम लोगों को बेयरफुट कॉलेज तिलोनिया ने आत्मनिर्भर स्किल डवलपमेंट और स्वरोजगार तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पानी स्वास्थ्य शिक्षा संचार महिला सशक्तिकरण के कार्यों पर महत्वपूर्ण कार्य किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जेकेके की सुकृति कलादीर्घा में चल रही सहर आशमी की प्रदर्शनी अनटैगलिंग थॉटस को भी देखा।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित