रूस की सेना यूक्रेन पर अधिकार की कर रही है तैयारी

डोनबास क्षेत्र पर पूर्ण अधिकार की तैयारी कर रही है

रूस की सेना यूक्रेन पर अधिकार की कर रही है तैयारी

रूस के एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि देश की सेना दक्षिणी यूक्रेन और पूर्वी डोनबास क्षेत्र पर पूर्ण अधिकार की तैयारी कर रही है। मेजर जनरल मिनेकेयेव ने कहा कि यदि रूस इसमें सफल हो जाता है, तो देश क्रीमिया के लिए एक भूमि पुल तैयार कर सकेगा।

कीव। रूस के एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि देश की सेना दक्षिणी यूक्रेन और पूर्वी डोनबास क्षेत्र पर पूर्ण अधिकार की तैयारी कर रही है। मेजर जनरल  मिनेकेयेव ने कहा कि यदि रूस इसमें सफल हो जाता है, तो देश क्रीमिया के लिए एक भूमि पुल तैयार कर सकेगा। इस पर उसने 2014 में कब्जा कर लिया था और मोल्दोवा में रूस-समर्थित ट्रांसनिस्ट्रिया क्षेत्र को प्रवेश मार्ग भी प्रदान किया था। रूसी भाषी ट्रांसनिस्ट्रिया पश्चिम से यूक्रेन की सीमा से लगा हुआ है। सोवियत संघ के पतन के बाद इसने स्वतंत्रता का दावा किया, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे मान्यता नहीं मिली। इसलिए यह आधिकारिक तौर पर मोल्दोवा का हिस्सा बना हुआ है। लगभग 1,500 रूसी सैनिकों की एक छोटी टुकड़ी इस क्षेत्र में एक संघर्ष विराम समझौते के तहत तैनात की गई है।

यह स्पष्ट नहीं है कि मेजर जनरल मिनेकेयेव की टिप्पणियों को क्रेमलिन द्वारा आधिकारिक तौर पर मंजूरी दी गई थी। इस बीच यूरोपीय संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनका मानना है कि रूस आने वाले दिनों में पूर्वी यूक्रेन और दक्षिणी तट पर अपने हमले तेज कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगले दो सप्ताह युद्ध के लिए निर्णायक हो सकते है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित