राजस्थान में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन देगी 'AAP'

आम आदमी पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा की

राजस्थान में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन देगी 'AAP'

राजस्थान में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य पाल को ज्ञापन देगी आम आदमी पार्टी'

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा की है। इस कड़ी में पार्टी की ओर से राज्य सरकार के खिलाफ राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन दिया जाएगा।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं  विधायक विनय मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा जा रहा है। मिश्रा ने आरोप लगाया कि राजस्थान भष्ट्राचार का गढ़ बन गया है। प्रदेश की  सरकार का नौकरशाही पर नियंत्रण या तो पूरी तरह खत्म हो चुका है या फिर सरकार में बैठे लोगों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार किया जा रहा है। प्रदेश में बेलगाम होते भ्रष्टाचार को लेकर स्वयं राज्यपाल कलराज मिश्र ब्यूरोक्रेसी पर गंभीर टिप्पणी कर चुके है। ऐसे में राज्यपाल की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि वे प्रदेश की सरकार के खिलाफ कड़ा कदम उठाए।   


मिश्रा ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत दिए लोगों के काम नहीं हो रहे हैं। जनता बुरी तरह परेशान है। गहलोत सरकार का प्रदेश में पारदर्शी शासन उपलब्ध कराकर जनता को राहत पहुंचाना बेमानी साबित हो रहा है। भ्रष्टाचार को मिटाकर पारदर्शी शासन उपलब्ध कराना आम आदमी पार्टी का ध्येय है और पार्टी इसी रीति—नीति पर दिल्ली और पंजाब में काम कर रही है। राजस्थान सरकार को वहां से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी का मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार को समाप्त करना होगा।

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News