घातक गेंदबाजी की बदौलत हैदराबाद ने बेंगलुरु को 9 विकेट से रौंदा

विराट खाता भी नहीं खोल सके

 घातक गेंदबाजी की बदौलत हैदराबाद ने बेंगलुरु को 9 विकेट से रौंदा

यानसन ने दूसरे ओवर में किए तीन शिकार

मुम्बई। मार्को यानसन (25 रन पर तीन विकेट) और टी नटराजन (10 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शनिवार को 16.1 ओवर में मात्र 68 रन पर समेट देने के बाद आठ ओवर में एक विकेट पर 72 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल की।  हैदराबाद की यह लगातार पांचवीं जीत है और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ बेंगलुरु को आठ मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा।


यानसन ने दूसरे ओवर में किए तीन शिकार
हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सही फैसला किया। मैच के दूसरे ओवर में मार्को यानसन ने तीन शिकार करते हुए आरसीबी की पारी को इतना पीछे धकेल दिया कि वह कभी वापसी ही नहीं कर पाई। पिच में तेज गेंदबाजी के लिए मदद थी लेकिन यह किसी भी तरीके से 68 पर ऑलआउट होने वाली पिच नहीं है। सनराइजर्स के सभी गेंदबाज़ों ने बढ़िया गेंदबाजी की और विकेटों की बहती गंगा में सभी ने हाथ धोए।


विराट खाता भी नहीं खोल सके
यानसन ने कप्तान फॉफ डुप्लेसी, विराट कोहली और अनुज रावत को दूसरे ओवर में पवेलियन भेजा। विराट का खाता नहीं खुला। नटराजन ने ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल और वनिंदू हसरंगा का शिकार किया। जगदीश सूचित ने 12 रन पर दो विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार और उमरान मालिक को एक-एक विकेट मिला।


68 में 12 रन अतिरिक्त थे
बेंगलुरु के 68 रनों में सुयश प्रभुदेसाई ने 15 और मैक्सवेल ने 12 रन बनाये। बेंगलुरु की पारी में तीसरा सर्वाधिक स्कोर अतिरिक्त 12 रनों का रहा। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई की संख्या में नहीं पहुंच सका।

Read More भारत-पाकिस्तान खेलने के इच्छुक हो तो ऑस्ट्रेलिया मेजबानी को तैयार

आईपीएल अंक तालिका
टीम    मैच    जीते    हारे   अंक    रन रेट
गुजरात टाइटंस    7    6    1    12    +0.396
हैदराबाद    7    5    2   10    +0.691
राजस्थान रॉयल्स     7    5    2    10    +0.432
आरसीबी    8    5   3    10    -0.472
लखनऊ जायंट्स    7    4    3    8    +0.124
दिल्ली कैपिटल्स    7    3    4    6    +0.715
केकेआर    8    3    5    6    +0.080
पंजाब किंग्स    7   3    4    6   -0.562
सीएसके   7    2    5    4    -0.534
मुंबई इंडियंस   7    0    7    0    -0.892






Read More श्रीकांत स्विस ओपन सेमीफाइनल में, राजावत और जॉर्ज बाहर

Post Comment

Comment List

Latest News