लखनऊ की जीत में कप्तान लोकेश राहुल का नाबाद शतक

मुंबई इंडियंस की लगातार आठवीं हार

  लखनऊ की जीत में कप्तान लोकेश राहुल का नाबाद शतक

क्रुणाल पांड्या ने 20वें ओवर में दो विकेट लिए

मुंबई। कप्तान लोकेश राहुल (अवि. 103) के शतक की बदौलत लखनऊ सुपरजाइंट्स ने रविवार को यहां आईपीएल के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 36 रन ेसे पराजित कर दिया। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की यह लगातार आठवीं हार है। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 168 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। मुम्बई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 39, तिलक  वर्मा ने 38 और पोलार्ड ने 19 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। लखनऊ की ओर से कु्रणाल पांड्या 19 रन पर 3 विकेट ले सफलतम गेंदबाज रहा। लखनऊ की टीम 8 मैचों में पांच मैच जीत 10 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान  पर पहुंच गई। टॉस जीतकर लखनऊ को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित करने वाली मुंबई ने पावरप्ले अपना दबदबा बनाए रखा। हालांकि राहुल ने अपने बल्ले का कमाल दिखाते हुए टीम के लिए रन जोड़ते रहे। उन्होंने 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 62 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाए। लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 168 रन बनाए।  के एल राहुल के अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी 30 रनों के आंकड़ा भी नहीं छू पाया। जसप्रीत बुमराह ने  क्विंटन डी कॉक को 10 रनों पर पवेलियन भेज दिया। मनीष पांडे महज 22 रन बनाकर केरोन पोलार्ड के हाथों अपना विकेट गंवा बैें। राहुल का इस सीजन में मुंबई के खिलाफ यह दूसरा शतक है।   मुंबई की ओर से पोलार्ड तथा मेरेडिथ को दो-दो विकेट झटके जबकि बुमराह और सैम्स के खाते में एक-एक विकेट आया।

स्कोर बोर्ड:
लखनऊ सुपर जायंट्स :     रन    गेंद   4    6
डि कॉक को. रोहित बो. बुमराह   10 9 0 1
राहुल अविजित   103 62 12 4
पांडे्य को. मेरेडिथ बो. पोलार्ड  22 22 0 1
स्टोयनिस को. तिलक बो. सैम्स   0 3 0 0
क्रुणाल को. शौकीन बो. पोलार्ड     1 2 0 0
हूडा को. बे्रविस बो. मेरेडिथ   10 9 1 0
बदौनी को. पोलार्ड बो. मेरेडिथ    14 11 0 1
होल्डर अविजित    0    2    0    0 0 2 0 0
अतिरिक्त :     8
कुल : 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन।
विकेट पतन : 1-27 (डि कॉक), 2-85 (पांडेय), 3-102 (स्टोयनिस), 4-103 (क्रुणाल) , 5-121 (हूडा), 6-168 (बदौनी) .
गेंदबाजी : डेनियल सैम्स  4-0-40-1, शौकीन 2-0-11-0, बुमराह 4-0-31-1, मेरेडिथ 4-0-40-2, उनादकट 4-0-36-0, पोलार्ड 4-0-8-2.
मुम्बई इंडियंस :     रन    गेंद    4    6
स्कोर बोर्ड:
मुम्बई इंडियंस: रन गेंद 4 6
ईशान को. होल्डर बो. बिश्नोई     8 20 0 0
रोहित को. स्था. बो. पांड्या    39 31 5 1
ब्रेविस को. चमीरा बो. मोहसिन   3 5 0 0
सूर्यकुमार को. राहुल बो. बदोनी    7 7 1 0
तिलक को. बिश्नोई बो. होल्डर    38 27 2 2
पोलार्ड को. हूडा बो. क्रुणाल     19 20 0 1
सैम्स को. बिश्नोई बो. क्रुणाल    3 7 0 0
उनादकट रनआउट   1 1 0 0
शौकीन अविजित    0 0 0 0
बुमराह अविजित   0 2 0 0
अतिरिक्त :     14
कुल : 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन।
विकेट पतन : 1-49 (ईशान), 2-54 (ब्रेविस), 3-58 (रोहित), 4-67 (सूर्यकुमार), 5-124 (तिलक), 6-131 (पोलार्ड), 7-132(उनादकट), 8-132 (सैम्स).
गेंदबाजी : मोहसिन 4-0-27-1, चमीरा 4-0-14-0, होल्डर 4-0-36-1, क्रुणाल 4-0-19-3, बिश्नोई3-0-28-1, बदोनी1-0-6-1.
प्लेयर ऑफ द मैच : लोकेश राहुल (लखनऊ सुपर जायंट्स)






Post Comment

Comment List

Latest News