शिवालयों पर उमड़ी भीड़, भोले का किया अभिषेक

शिवालयों पर उमड़ी भीड़, भोले का किया अभिषेक

बारां शहर समेत जिले भर में महाशिवरात्रि का पर्व गुरुवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दर्शनार्थियों की शिवालयों में भीड़ उमड़ी।

बारां। बारां शहर समेत जिले भर में महाशिवरात्रि का पर्व गुरुवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दर्शनार्थियों की शिवालयों में भीड़ उमड़ी। शहर के मनिहारा महादेव मंदिर, अटरू रोड स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर, कोटा रोड स्थित द्वार्दश ज्योतिर्लिंग मंदिर, पंचवटी कॉलोनी स्थित पशुपतिनाथ मंदिर, मांगरोल रोड स्थित दुर्गा भूतेश्वर मंदिर समेत कई शिवालयों में श्रद्धालु सुबह से पूजा के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। महादेव को दूध दही शहद घी शक्कर के पंचामृत से स्नान कराकर आंक, धतूरा, बेलपत्र व पुष्प भोले बाबा को चढ़ा कर खुशाली की कामना की। शिवालयों में घंटा घड़ियाल झालर शंख की ध्वनि के साथ पूजा अर्चना की।

महाशिवरात्रि पर्व पर भाया दम्पती ने किया अभिषेक
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा पत्नी समाजसेविका उर्मिला जैन भाया के साथ शिव अभिषेक किया। गौवंश को गुड तथा पक्षियों को चुग्गा डाला। महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह भाया दम्पती द्वारा जयपुर लालकोठी स्थित ताड़केश्वर महादेव पर जाकर भगवान शिव की पूजा की। वीर पाताली हनुमान मंदिर स्थित शिवालय में आचार्यों की उपस्थिति में रूद्राभिषेक किया। सुख समृद्धि की ईश्वर से कामना की। गौवंश को गौशाला में अपने हाथों से गुड तथा पक्षियों को चुग्गा दाना डाला।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग