धोनी का नहीं चला जादू, चेन्नई सुपर किंग्स 11 रन से पराजित

पंजाब की जीत में धवन रहे ’प्लेयर ऑफ द मैच’

धोनी का नहीं चला जादू, चेन्नई सुपर किंग्स 11 रन से पराजित

पंजाब ने पहली बार 5 से कम विकेट गंवाए

मुम्बई।  सलामी बल्लेबाज  शिखर धवन की नाबाद 88 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल मुकाबले में सोमवार को 11 रन से पराजित कर अपनी चौथी जीत हासिल की।  धोनी के आउट होते ही चेन्नई की उम्मीदें समाप्त  पंजाब ने 20 ओवर में चार विकेट पर 187 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और चेन्नई के संघर्ष को छह विकेट पर 176 रन पर थाम लिया। चेन्नई को आखिरी ओवर में 27 रन की जरूरत थी। महेंद्र सिंह धोनी ने ऋषि धवन की पहली गेंद पर छक्का जरूर मारा लेकिन वह अपना करिश्मा नहीं दोहरा सके और एक आसान कैच उछालकर आउट हो गए। धोनी का आउट होना था कि चेन्नई की उम्मीदें भी समाप्त हो गई। पंजाब की आठ मैचों में यह चौथी जीत है जबकि चेन्नई की इतने ही मैचों में छठी हार है।

पंजाब ने पहली बार 5 से कम विकेट गंवाए
आईपीएल में यह पहली बार है जब पंजाब ने अपनी पारी में पांच से कम विकेट गंवाए हैं। शिखर और भानुका राजपक्षा ने दूसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की।  

धवन 6000 हजार के क्लब में शामिल
शिखर ने अपने 200 वें आईपीएल मुकाबले का जश्न आईपीएल में 6000 रन पूरे करने के साथ साथ टी-20 क्रिकेट में 9000 रन भी पूरे कर मनाया। शिखर ने पारी की शुरुआत की और अंत में नाबाद पवेलियन लौटे। शिखर ने 59 गेंदों पर नाबाद 88 रन की पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। भानुका राजपक्षा ने 32 गेंदों पर 42 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए। लियाम लिविंग्स्टन ने मात्र सात गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 19 रन बनाये। कप्तान मयंक अग्रवाल ने 21 गेंदों में 18 रन बनाये।

स्कोर बोर्ड:
पंजाब किंग्स :    रन    गेंद    4    6
मंयक को. दुबे बो. तीक्षणा    18 21 2 0
धवन अविजित    88 59 9 2
राजपक्सा को. शिवम बो. ब्रावो    42 32 2 2
लिविंग्स्टन को. मुकेश बो. ब्रावो    19 7 1 2
बेयरस्टो रन आउट   6 3 1 0
अतिरिक्त :     14
कुल : 20 ओवर में 4 विकेट पर 187 रन।
विकेट पतन : 1-37 (मयंक), 2-147 (राजपक्सा), 3-174 (लिविंग्स्टन), 4-187 (बेयरस्टो).
गेंदबाजी : मुकेश 4-0-36-0, तीक्षणा 4-0-32-1, सेंटनर  2-0-8-0, जडेजा  2-0-18-0, प्रिटोरियस 4-0-50-0, ब्रावो 4-0-42-2.

 

स्कोर बोर्ड:
चेन्नई सुपर किंग्स:    रन गेंद 4 6
रुतुराज को. मयंक बो. रबादा    30 27 4 0
उथप्पा को. रिषि को. संदीप   1 7 0 0
सेंटनर बो. अर्शदीप  9 15 1 0
दुबे बो. रिषि धवन   8 7 1 0
रायुडु बो . रबादा   78 39 7 6
जडेजा अविजित   21 16 1 1
धोनी को. बेयरस्टो बो. रिषि    12 8 1 1
प्रिटोरियस अविजित   1 1 0 0
अतिरिक्त :     16
कुल : 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन।
विकेट पतन : 1-10 (उथप्पा), 2-30 (सेंटनर), 3-40 (दुबे), 4-89 (रुतुराज), 5-153 (रायुडू), 6-168 (धोनी).
गेंदबाजी : रबादा 4-0-23-2, संदीप 4-0-40-1, रिषि 4-0-39-2, अर्शदीप 4-0-23-1, राहुल चाहर 3-0-30-0, लिविंग्स्टन 1-0-12-0.
प्लेयर ऑफ द मैच : शिखर धवन (पंजाब किंग्स)










आईपीएल      अंक तालिका
टीम    मैच    जीते    हारे    अंक    रन रेट
गुजरात टाइटंस     7    6    1    12    +0.396
हैदराबाद    7    5    2    10    +0.691
राजस्थान रॉयल्स     7    5    2    10    +0.432
लखनऊ जायंट्स    8    5    3    10    +0.334
आरसीबी    8    5    3    10    -0.472
पंजाब किंग्स    8    4    4    8    -0.419
दिल्ली कैपिटल्स    7    3    4    6    +0.715
केकेआर    8    3    5    6    +0.080
सीएसके    8    2    6    4    -0.538
मुंबई इंडियंस    8    0    8    0    -1.000

Post Comment

Comment List

Latest News