रूस एस-500 मिसाइलों का बड़े पैमानों पर कर रहा उत्पादन

एयरोस्पेस के रक्षा प्रणाली को मिलेगी मजबूती

रूस एस-500 मिसाइलों का बड़े पैमानों पर कर रहा उत्पादन

यूक्रेन पर लगातार हमलों के बीच रूस अपने हथियारों के जखीरे को और तेजी से बढ़ा रहा है।

मास्को, एएनआइ/स्पुतनिक।  यूक्रेन पर लगातार हमलों के बीच रूस अपने हथियारों के जखीरे को और तेजी से बढ़ा रहा है। रूस ने एस-500 मिसाइल के उत्पादन को तेज कर दिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए रूसी रक्षा प्रोद्योगिकी कंपनी अल्माज-एंटे के प्रमुख यान नोविकोव ने कहा कि ये नवीनतम विमान भेदी मिसाइलें रक्षा प्रणाली एस -500 को बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा रहा है। ये मिसाइलें रूसी एयरोस्पेस के रक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत करेंगी। नोविकोव ने रूसी पत्रिका नेशनल डिफेंस को बताया कि वर्तमान में घरेलू विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवीनतम उपलब्धियों के आधार पर एस-500 प्रणाली का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू किया गया है। सिस्टम की लड़ाकू क्षमताएं पहले से निर्मित एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम और काम्प्लेक्स की क्षमताओं से काफी आगे निकल गई हैं। रूसी एयरोस्पेस रक्षा प्रणाली का आधार बनने के लिए एस-500 बेहद सक्षम है। साथ ही उन्होंने कहा कि रूसी सैनिकों को इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राप्त करा दिया जाएगा। बता दें कि एस-500 प्रोमेथियस जमीन की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है।


जिसकी मारक क्षमता 600 किलोमीटर (370 मील) है। यह अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों, हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइलों और विमानों को रोकने और नष्ट करने के लिए डिजाइन की गई मिसाइल-विरोधी रक्षा क्षमता के साथ एक सार्वभौमिक उच्च ऊंचाई वाला अवरोधन परिसर है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
प्रदेश भर में संचालित बाल वाहिनी अब और अधिक सुरक्षित होगी। इसके लिए परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने तैयारी...
जेईई-मेन में नीलकृष्ण आल इंडिया टॉपर, आल इंडिया टॉपर के साथ रैंक-2 पर दक्षेश संजय मिश्रा 
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में “द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2024“ की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित हुई बैठक 
म्यांमार में लकड़ी की तस्करी के मामले में 22 संदिग्ध गिरफ्तार
मोदी-राहुल गांधी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस
जैसलमेर में वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त
चांदी 500 रुपए और सोना 300 रुपए सस्ता