झालाना लेपर्ड रिजर्व एरिया में लगी आग पर किया काबू

खानिया बावड़ी के पीछे वन एरिया में आग लग गई

झालाना लेपर्ड रिजर्व एरिया में लगी आग पर किया काबू

गलता वन एरिया के बाद अब झालाना लेपर्ड रिजर्व के खानिया बावड़ी के पीछे वन एरिया में आग लग गई। चूलगिरी पहाड़ी के नीचे करीब एक हैक्टेयर एरिया में आग लग गई, जिससे जूलीफ्लोरा सहित पेड़-पौधों को नुकसान हुआ है।

जयपुर। गलता वन एरिया के बाद अब झालाना लेपर्ड रिजर्व के खानिया बावड़ी के पीछे वन एरिया में आग लग गई। चूलगिरी पहाड़ी के नीचे करीब एक हैक्टेयर एरिया में आग लग गई, जिससे जूलीफ्लोरा सहित पेड़-पौधों को नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड, रेंजर जनेश्वर चौधरी एवं वन विभाग के स्टाफ के प्रयासों से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू किया गया।

रेंजर जनेश्वर ने बताया कि आग मिलने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर गई थी। इसके साथ ही वनपाल बनवारी शर्मा, राजकिशोर योगी एवं स्टाफ की तत्पता से आग पर कबू पाया है। झालाना लेपर्ड रिजर्व में 40 से अधिक लेपर्ड का मूवमेंट बताया जाता है।

Post Comment

Comment List

Latest News