खुश हो जाओ : बढ़ गए रोजगार के अवसर

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने जारी की सर्वेक्षण रिपोर्ट

 खुश हो जाओ : बढ़ गए रोजगार के अवसर

रिपोर्ट के अनुसार 85.3 प्रतिशत नियमित कामगार हैं और 8.9 प्रतिशत ठेका मजदूर हैं।

नई दिल्ली। देश के विनिर्माण, निर्माण, शिक्षा जैसे चयनित नौ उद्योग क्षेत्रों में अक्टूबर- दिसंबर 2021 के दौरान 314.54 लाख कामगार रोजगाररत रहे हैं जबकि इससे पिछले तिमाही में यह आंकड़ा लगभग 300 लाख कामगार का रहा था। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की गुरुवार को अक्टूबर-दिसंबर, 2021 तिमाही रोजगार सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट को श्रम ब्यूरो ने तैयार किया है। रिपोर्ट के अनुसार 85.3 प्रतिशत नियमित कामगार हैं और 8.9 प्रतिशत ठेका मजदूर हैं।

किस क्षेत्र में कितने कामगार
विनिर्माण    124 लाख
निर्माण   6.19 लाख
व्यापार    16.81 लाख
परिवहन    13.20 लाख
शिक्षा    69.26 लाख
स्वास्थ्य    32.86 लाख
आईटी-बीपीओ    34.57 लाख
वित्तीय सेवा    8.85 लाख
आवास-रेस्त्रां    8.11 लाख
कुल       314.54 लाख

‘विनिर्माण’ रोजगार देने वाला सबसे बड़ा क्षेत्र
‘विनिर्माण’ रोजगार देने वाला सबसे बड़ा क्षेत्र है, जहां कुल कामगारों में से 39% कामगार काम करते हैं। इसके बाद शिक्षा क्षेत्र में 22% कामगार कार्यरत हैं।

मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो रही है। -भूपेंद्र यादव, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री

Post Comment

Comment List

Latest News