आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

दिन उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व पड़ोसियों का सहयोग मिलने से स्वयं को प्रफुल्लित महसूस करेंगे। कानूनी मामले सुधरेंगे।

मेष : दिन उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व पड़ोसियों का सहयोग मिलने से स्वयं को प्रफुल्लित महसूस करेंगे। कानूनी मामले सुधरेंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहे। सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृष : परिवार के स्वास्थ्य की चिंता से परेशान रहेंगे। भविष्य की सोच परेशान कर सकती है। आर्थिक तंगी दूर होगी। काम का दबाव बनेगा, जिससे परिवार को समय नहीं दे सकेंगे। भूमि, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें।

मिथुन : अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन गुप्त बातें जीवनसाथी को बताना परेशानी उत्पन्न कर सकता है।

कर्क : विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना। माता से  प्रेम बढेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर में प्रसन्न्ता का माहौल रहेगा। परिवार व जीवनसाथी के का सहयोग मिलेगा। व्यापार में स्थिति सुधरेगी। अधीनस्थों से लाभ होगा।

Read More सप्ताहिक राशिफल 

सिंह : उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा, साझेदारी के काम में भी लाभ मिलेगा। शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो वहां भी लाभ मिलने की संभावना है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। सरकार व सरकारी काम से लाभ प्राप्त होगा।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या : दिन उत्साह भरा रहेगा। बिगडे काम अपनी प्रखर बुद्धि से बना लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए रोजगार की तलाश में हैं, तो तलाश समाप्त होगी। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। आय के नए स्त्रोतों से अच्छी आय होगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला : दिन अच्छा रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। मन में शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में विश्वास में कमी आ सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव से मन अप्रसन्न रहेगा। धन की पूर्ति होगी।

वृश्चिक : दिन अच्छा है। रोगों से छुटकारा मिलेगा। चिकित्सकीय उपचार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। धन लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ भ्रमण का योग है।

धनु : काम का दबाव बना रहेगा, जिससे मन अशांत रहेगा, लेकिन काम की प्रशंसा होने से मन में उत्साह भी बनेगा। अधिकारी वर्ग खुश रहेंगे। राजनीति व सरकारी क्षेत्र के लोगों को आगे बढने के अवसर मिलेंगे। व्यापार में सोच समझ कर निवेश करें।

मकर : व्यवसाय के साथ सामाजिक कार्य में भी व्यस्तता रहेगी। विलासिता पूर्ण जीवन हानिकारक हो सकता है, सावधान रहें। अनावश्यक खर्च से बचें। आय से अधिक व्यय भविष्य में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा।

कुंभ : कार्यक्षेत्र में तनाव बनेगा। करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। दिमाग पर अधिक दबाव ना डालें, अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। भविष्य को लेकर किये गए निर्णय सकारात्मक रहेंगे।

मीन : आय के लिए नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा, भाग्य का साथ रहेगा। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा। मध्यान बाद स्थिरता आएगी। उच्च अधिकारियों से लाभ व प्रशंसा प्राप्त होगी। महिलाओं को शारीरिक कमजोरी उठानी पड़ सकती है। शत्रु परास्त होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News