भूमि विवाद में फायरिंग में एक की मौत

मृतक हरभान सिंह है

भूमि विवाद में फायरिंग में एक की मौत

गांव जटेरी में दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर हुए झगड़े में हुई फायरिंग मे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें डीग के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को भरतपुर रैफर कर दिया।

डीग। गांव जटेरी में दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर हुए झगड़े में हुई फायरिंग मे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें डीग के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को भरतपुर रैफर कर दिया। मृतक हरभान सिंह है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

एएसआई जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जटेरी गांव में विवाद में दो पक्षों के लोगों मे आपसी कहासुनी के पश्चात हुए झगड़े में फायरिंग की, जिसमे हरभान सिंह की मौके पर मौत हो गई तथा कुंवर, सत्यवीर, योगेंद्र, बिजेंदर, धोरी, सुनीता और रामहंस घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने डीग अस्पताल पहुंचाया।

Post Comment

Comment List

Latest News