न्यू कैंपस हॉस्टल में झगड़ा और फायरिंग की सूचना: पुलिस पहुंची तब पता लगा मॉक ड्रिल

हॉस्टल में अनाधिकृत रूप से रहने वाले लोगों पर कार्रवाई

न्यू कैंपस हॉस्टल में झगड़ा और फायरिंग की सूचना: पुलिस पहुंची तब पता लगा मॉक ड्रिल

शहर के जय नारायण व्यास विश्व विद्यालय के नया परिसर में सुबह हॉस्टल में झगड़ा और फायरिंग की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। कुछ ही पल में वहां पुलिस छावनी नजर आने लगी। बाद में पता लगा कि यह केवल मॉक ड्रिल थी। मगर वहां पर पता लगा कि काफी युवक अनाधिकृत रूप से रह रहे थे। तब वार्डन को भी बुलाया गया।

जोधपुर। शहर के जय नारायण व्यास विश्व विद्यालय के नया परिसर में सुबह हॉस्टल में झगड़ा और फायरिंग की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। कुछ ही पल में वहां पुलिस छावनी नजर आने लगी। बाद में पता लगा कि यह केवल मॉक ड्रिल थी। मगर वहां पर पता लगा कि काफी युवक अनाधिकृत रूप से रह रहे थे। तब वार्डन को भी बुलाया गया। 15- 20 युवक को बाद में भगत की कोठी पुलिस अपने साथ ले गई। बाद में इन्हें पाबंद कर छोड़ दिया गया।  सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि सुबह 11 बजे के आस पास सूचना मिली कि न्यू कैंपस परिसर के हॉस्टल में झगड़ा होने के साथ फायरिंग हुई है। इस पर तत्काल सूचना पर भगत की कोठी निरीक्षक प्रदीप शर्मा, खुद एसीपी राठौड़ वहां पहुंच गए। बाद में दस थानों का जाब्ता भी बुलाया गया। इसके साथ ही क्यूआरटी भी आ गई। हॉस्टल परिसर एक बारगी पुलिस छावनी में बदल गया। पुलिस ने पता लगाया तो मालूम हुआ कि यह मॉक ड्रिल था।  मगर छात्रों को जब एक स्थान पर एकत्र कर पूछताछ की गई तो पता लगा कि कई युवक अनाधिकृत रूप से हॉस्टल में रह रहे है। इस पर 15-20 युवकों को भगत की कोठी थाने पर लाया गया। जहां पांबद कर बाद में छोड़ा गया।

 
 

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग