मोदी ने जल संरक्षण के लिए लोगों से किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल और वनस्पति संरक्षण के लिए सकारात्मक प्रयास करने के लिए देश के लोगों से आह्वान किया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल और वनस्पति संरक्षण के लिए सकारात्मक प्रयास करने के लिए देश के लोगों से आह्वान किया। मोदी ने कहा कि वह जल संरक्षण को देश की सेवा मानते है। मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम में भूजल संरक्षण और वनस्पति संरक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे कार्यो में लगे लोगों से प्रेरणा लेकर इसके लिए आगे आना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में अब मानसून आ गया है। बारिश का पानी भूमि में एकत्रित होता है। भूमि के जलस्तर को भी सुधारता है। इसलिए जल संरक्षण को देश सेवा मानता हूं। तीस हजार से अधिक ताल तलैया बनाकर जल संरक्षण का उल्लेखनीय कार्य करने वाले उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के सच्चिदानंद भारती और उत्तर प्रदेश के बांदा के अन्धाव गांव के लोगों द्वारा चलाये रहे अभियान खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में का संदर्भ रखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन सभी से प्रेरणा लेते हुए हम अपने आस-पास जिस भी तरह से पानी बचा सकते हैं, हमें बचाना चाहिए। मानसून के इस महत्वपूर्ण समय को हमें गंवाना नहीं है।

मोदी ने औषधीय वनस्पतियों को लेकर मध्य प्रदेश के कुशवाहा द्वारा सैकड़ों औषधीय पौधों और बीजों के संग्रह से बनाये गये म्यूजियम का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा प्रयोग है। इसे देश के क्षेत्रों में दोहराया जा सकता है। इस तरह का लो लोग प्रयास कर सकते है। वह करे। इससे आय के नये साधन भी खुल सकते है। एक लाभ यह भी होगा कि स्थानीय वनस्पतियों के माध्यम से क्षेत्र की पहचान भी बढ़ेगी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मोटर साइकिल रिपेयरिंग में लापरवाही मैकेनिक पर एक लाख रुपए का हर्जाना मोटर साइकिल रिपेयरिंग में लापरवाही मैकेनिक पर एक लाख रुपए का हर्जाना
आयोग के अध्यक्ष ग्यारसी लाल मीना व सदस्य हेमलता अग्रवाल ने यह आदेश भागचंद कुमावत के परिवाद पर दिए।
आमजन को किया लिवर रोगों के प्रति जागरूक
कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग