आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

आपका आज का दिन रहेगा कैसा

मेष - किसी प्रियजन की कमी से मन व्यथित रहेगा।मनोरंजन पर ज्यादा पैसा व वक्त खर्च ना करें।परिवार के महिला सदस्य की सेहत की चिंता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता के कारण रोमांस को दरकिनार करेंगे। दाम्पत्य संबंधों में तालमेल बना रहेगा।

वृष - घर के नवीनीकरण या सुधार के कार्य की योजना बनेगी। समय हंसी खुशी से व्यतीत होगा। रूचिपूर्ण कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी। आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है। सावधान रहें, बेकार के कार्यों में समय नष्ट ना करें।व्यापार में लाभ मिलेगा।

मिथुन - घर परिवार व कार्यक्षेत्र में आप पर दबाव रहेगा।काम का बोझ ज्यादा रहेगा। साझेदारी के लिए अच्छा समय है, सोच समझ कर निवेश करें। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। परिजनों व पार्टनर से विवाद संभव है, सावधानी बरतें। अ

कर्क - आपका झगडालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लंबी कर सकता है। स्वयं पर नियंत्रण रखें।जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें,सावधान रहें। परिवारजन के साथ मिलकरमहत्वपूर्ण निर्णय लें,अन्यथा मुकदमेंबाजी में फंस सकते हैं।कार्य पूर्ण होंगे।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह - दिन शुभ रहेगा। वृद्धजनों की सलाह से महत्वपूर्ण कार्य आसान होंगे। उधार दिया धन प्राप्त होगा। काफी समय से अटकी योजनाएं पूर्ण होंगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। तनाव को हावी ना होने दें। व्यवसायिक मामलों में भावुकता में आकर निर्णय ना लें।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या - मन में जोश बना रहेगा। स्थान परिवर्तन का योग है।परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए उत्तम समय है। उच्च पदों पर आसीन लोगों के लिए और बेहतर अवसर आ सकते हैं। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला - अचानक आए आर्थिक खर्च से परेशान रहेंगे। सकारात्मक सोच के साथ रहें, समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। घुमने फिरने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकमा है उनके साथ समय व्यतीत करें।

वृश्चिक - आज का दिन सकारात्मक रहेगा। विवाद समाप्त होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। जिस पर भरोसा है उससे परेशानी हो सकती है। आत्ममंथन का समय है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जमीनी मामलों में सोच समझ कर निर्णय लें। अकारण विवाद से बचें।

धनु - दिन अच्छा है। व्यापार में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अपरिचित लोगों पर अतिविश्वास ना करें।रोजगार में उन्नति के अवसर मिलेंगे।सरकारी कर्मचारियों को स्थान परिवर्तन का योग है। दिल खोल कर धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

मकर - आज का दिन समस्यों का अंत करेगा। घर में मरम्मत का कार्य करवा सकते हैं।  सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है।वाणी पर संयम रखें। नए विचारों को जांचने का अच्छा समय है।

कुंभ - जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। दूसरों की समस्यों को सुलझाने में स्वयं का अहित ना करें। सामाजिक स्तर पर पहचान बनेगी। किसी अधिकारी या रिश्तेदार से बहस हो सकती है। धैर्य व संयम रखें अन्यथा कानूनी विवादों में फंस सकते हैं।

मीन - दिन उत्तम है। सामाजिक स्तर पर अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। कृषि कार्यों में निवेश आपको लाभ दिला सकता है। वाणी में मधुरता रखें। उम्मीद से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। अपने से छोटों की गलतियों को माफ करें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग