लगातार पांच हार बाद कोलकाता ने राजस्थान रॉयल्स को हराया, कायम रखी उम्मीदें

राणा और रिंकू ने कोलकाता को दिलाई जीत

लगातार पांच हार बाद कोलकाता ने राजस्थान रॉयल्स को हराया, कायम रखी उम्मीदें

राजस्थान की 10 मैचों में यह चौथी हार थी लेकिन वह तीसरे स्थान पर कायम है।

मुम्बई। नीतीश राणा (नाबाद 48) और रिंकू सिंह (नाबाद 42) की शानदार पारियों तथा उनके बीच 66 रन की अविजित साझेदारी की बदौलत कप्तान कोलकाता नाईट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच गेंद शेष रहते सोमवार को सात विकेट से हरा दिया और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा।  राणा ने छक्का मार दिलाई जीत  राजस्थान ने संजू सैमसन (54) के शानदार अर्धशतक से 20 ओवर में पांच विकेट पर 152 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन राणा ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर विजयी छक्का मारकर कोलकाता को यादगार जीत दिला दी। कोलकाता की 10 मैचों में यह चौथी जीत है। कोलकाता ने लगातार पांच हार के बाद जीत हासिल की। राजस्थान की 10 मैचों में यह चौथी हार थी लेकिन वह तीसरे स्थान पर कायम है।

92 पर गंवाए दिए थे तीन विकेट
लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने 92 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 32 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली। लेकिन इसके बाद नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने शानदार साझेदारी की और 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका मारकर स्कोर बराबर कर दिया। कोलकाता को अंतिम छह गेंदों में जीत के लिए एक रन चाहिए था। राणा ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर विजयी छक्का मारा। राणा ने 37 गेंदों पर नाबाद 48 रन में तीन चौके और दो छक्के लगाए जबकि रिंकू ने 23 गेंदों पर नाबाद 42 रन में छह चौके और एक छक्का लगाया।  पांच हार के बाद केकेआर को मिली जीत कुलदीप की पहली गेंद बाउंसर थी और अपर कट पर रिंकू ने लगा दिया है छक्का थर्ड मैन की दिशा में। आखिरकार पांच लगातार हार के बाद कोलकाता को मिल गई है अपनी पहली जीत। सात विकेट से जीत लिया है इस मैच को। 

दोनों दोस्तों रिंकू सिंह और राणा ने अपनी टीम को जीत दिला दी।  बटलर 22 रन ही बना सका
इससे पहले सैमसन ने 49 गेंदों पर 54 रन में सात चौके और एक छक्का लगाया। राजस्थान की रन मशीन जोस बटलर ने इस बार 25 गेंदों में तीन चौकों के सहारे 22 रन बनाये। करुण नायर ने 13 गेंदों में 13 रन, रियान पराग ने 12 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 19 रन बनाये। शिमरॉन हेत्माएर ने 13 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 27 रन बनाये। रविचंद्रन अश्विन ने पांच गेंदों में नाबाद छह रन बनाये। देवदत्त पडिकल दो रन बनाकर आउट हुए। कोलकाता की तरफ से टिम साउदी ने 48 रन देकर दो विकेट निकाले।  

 स्कोर बोर्ड:    
 राजस्थान रॉयल्स :    रन गेंद 4 6
 बटलर को. मावी बो. साउदी   22 25 3 0
 पडिकल को. एण्ड बो. उमेश    2 5 0 0
 सैमसन को. रिंकू बो. मावी    54 49 7 1
 नायर को. रिंकू बो. अनुकूल    13 13 1 0
 पराग को. अनुकूल बो. साउदी     19 12 1 2
 हेत्मायर अविजित     27 13 1 2
 अश्विन अविजित  6 5 0 0
 अतिरिक्त :     9    
कुल : 20 ओवर में 5 विकेट पर 152 रन।
विकेट पतन : 1-7 (पडिकल), 2-55  (बटलर), 3-90 (नायर), 4-115 (पराग), 5-115 (सैमसन).

गेंदबाजी : उमेश 4-1-24-1, अनुकूल  4-0-28-1, नरेन 4-0-19-0, शिवम मावी 4-0-33-1, साउदी 4-0-46-2.
 स्कोर बोर्ड:   
कोलकाता नाइट राइडर्स :     रन गेंद 4 6
इंद्रजीत को. अश्विन बो. प्रसिद्ध   15 16 2 0
फिंच बो. कुलदीप    4 7 0 0
श्रेयस को. सैमसन बो. बोल्ट  34 32 3 1
राणा अविजित   48 37 3 2
रिंकू अविजित    42 23 6 1
अतिरिक्त :     15
कुल : 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 158 रन।
विकेट पतन : 1-16 (फिंच), 2-32 (इंद्रजीत), 3-92 (श्रेयस).
गेंदबाजी : बोल्ट 4-0-25-1, प्रसिद्ध कृष्णा 4-0-37-1, कुलदीप 3.1-0-28-1, अश्विन 4-0-33-0, चहल 4-0-31-0.
प्लेयर आॅफ द मैच : रिंकू सिंह (केकेआर)
आईपीएल  अंक तालिका
टीम    मैच    जीते    हारे    अंक   रन रेट
गुजरात टाइटंस    9 8 1 16 +0.377
लखनऊ जायंट्स    10 7 3 14 +0.397
राजस्थान रॉयल्स     10 6 4 12 +0.340
हैदराबाद  9 5 4 10 +0.471
आरसीबी    10 5 5 10 -0.558
दिल्ली कैपिटल्स    9 4 5 8 +0.587
केकेआर    10 4 6 8 -0.470
पंजाब किंग्स  9 4 5 8 +0.060
सीएसके    9    3    6    6   9 3 6 6 -0.407
मुंबई इंडियंस    9 1 8 2 -0.836




 


Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी