रबादा-शिखर के दम पर पंजाब किंग्स की गुजरात टाइटंस पर आसान जीत

रबादा-शिखर के दम पर 8 विकेट से हराया

रबादा-शिखर के दम पर पंजाब किंग्स की गुजरात टाइटंस पर आसान जीत

गुजरात दूसरी हार के बाद भी शीर्ष पर

मुम्बई। तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा (33 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 62) के बेहतरीन अर्धशतक के दम पर से पंजाब किंग्स ने चोटी की टीम गुजरात टाइटंस को मंगलवार को आईपीएल मुकाबले में 24 गेंद शेष रहते आठ विकेट से पराजित कर दिया।

गुजरात दूसरी हार के बाद भी शीर्ष पर  : पंजाब ने गुजरात को  20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन के सामान्य स्कोर पर रोकने के बाद 16 ओवर में दो विकेट पर 145 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल की। गुजरात की 10 मैचों में यह दूसरी हार है लेकिन 16 अंकों के साथ उसका तालिका में शीर्ष स्थान कायम है। दूसरी तरफ पंजाब ने 10 मैचों में पांचवीं जीत हासिल की और पांचवें स्थान पर पहुंचकर उसने अपनी उम्मीदों को कायम रखा।

स्कोर बोर्ड:
गुजरात टाइटंस :    रन गेंद 4 6
साहा को. मयंक बो. रबादा    21 17 3 1
गिल रन आउट    9 6 2 0
सुदर्शन अविजित    65 50 5 1
हार्दिक को. जितेश बो. रिषी 1 7 0 0
मिलर को. रबादा बो.लिविंग्स्टोन   11 14 0 0
तेवतिया को. संदीप बो. रबादा  11 13 0 0
राशिद को. जितेश बो. रबादा    0 1 0 0
संगवान बो. अर्शदीप    2 5 0 0
फेर्ग्यूसन को. लिविंग्स्टोन बो. रबादा    5 3 1 0
जोशफ अविजित    4 5 0 0
अतिरिक्त :     14
कुल : 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन।
विकेट पतन : 1-17 (गिल), 2-34 (साहा), 3-44 (हार्दिक), 4-67 (मिलर), 5-112 (तेवतिया), 6-112 (राशिद), 7-122 (संगवान), 8-129 (फेर्ग्यूसन).
गेंदबाजी : संदीप 4-0-17-0, रबादा 4-0-33-4, अर्शदीप 4-0-36-1, रिषी 4-0-26-1, लिविंग्स्टोन 2.3-0-15-1, चाहर 1.3-0-11-0.
स्कोर बोर्ड:
पंजाब किंग्स :   रन गेंद 4 6
बेयरस्टो को. संगवान बो. शमी    1 6 0 0
धवन अविजित    62 53 8 1
राजपक्षा पगबाधा बो. फेर्ग्यूसन    40 28 5 1
लिविंग्स्टोन अविजित    30 20 2 3
अतिरिक्त :     7
कुल : 16 ओवर में 2 विकेट पर 145 रन।
विकेट पतन : 1-10 (बेयरस्टो), 2-97 (राजपक्षा).
गेंदबाजी : शमी 4-0-43-1, संगवान 2-0-23-0, जोसफ 3-0-25-0, फेर्ग्यूसन 3-0-29-1, राशिद 4-0-21-0.प्लेयर ऑफ द मैच : कगिसो रबादा (पंजाब किंग्स)
आईपीएल  अंक तालिका
टीम    मैच    जीते    हारे    अंक    रन रेट
गुजरात टाइटंस    10 8 2 16 +0.158
लखनऊ जायंट्स  10 7 3 14 +0.397
राजस्थान रॉयल्स    10 6 4 12 +0.340
हैदराबाद    9 5 4 10 +0.471
पंजाब किंग्स    10 5 5 10 -0.229
आरसीबी    10 5 5 10 -0.558
दिल्ली कैपिटल्स    9 4 5 8 +0.587
केकेआर   8    10 4 6 8 +0.060
सीएसके    9 3 6 6 -0.407
मुंबई इंडियंस    9 1 8 2 -0.836






आरसीबी-सीएसके मैच आज
पुणे। बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल के इस सीजन का 49वां मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाना है।  इस सीजन की अच्छी शुरुआत करने के बाद आरसीबी एक बार फिर हार की पटरी पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स अपना पिछला मुकाबला जीत कर आ रही है। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच हुई अब तक भिड़ंत के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स आगे है। ऐसे में आंकड़ों के रास्ते दोनों टीमों के खिलाड़ियों की वस्तुस्थिति को टटोलने का प्रयास करते हैं।  आरसीबी की बल्लेबाजी को अगर सबसे ज्यादा खतरा किसी गेंदबाज से है तो वह कप्तानी छोड़ चुके रवींद्र जडेजा हैं।  आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाजों का जडेजा के खिलाफ रिकॉर्ड काफी निराशाजनक रहा है।

जडेजा टी-20 में ग्लेन मैक्सवेल को कुल सात बार अपना शिकार बना चुके हैं। कुल 13 पारियों में मैक्सवेल ने जडेजा की 53 गेंदों पर 134 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। मैक्सवेल के अलावा टीम के एक और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली बाएं हाथ के इस स्पिन गेंदबाज को नहीं खेल पाते। कोहली 16 पारियों में कुल तीन बार जडेजा की गेंदों का शिकार हो चुके हैं। वहीं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी महज 108 का रहा है। कोहली ने जडेजा की 123 गेंदों का सामना करते हुए 133 रन बनाए हैं। जबकि दिनेश कार्तिक भी टी-20 में कुल तीन बार जडेजा का शिकार हो चुके हैं। हालांकि कोहली ने आईपीएल में किसी एक फ्रैंचाइजी के खिलाफ सबसे ज्यादा 949 रन (28 पारियां) भी चेन्नई के विरुद्ध ही बनाए हैं। उन्होंने चेन्नई के ़खिलाफ अपने आईपीएल करियर के सबसे अधिक नौ अर्धशतक भी जड़े हैं। जडेजा के अलावा चेन्नई के मध्यम गति के तेज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो भी आरसीबी के बल्लेबाजों की नाक में दम कर देते हैं। ब्रावो ने टी-20 में मैक्सवेल और कार्तिक को चार-चार बार पवेलियन की राह दिखाई है। हालांकि इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने ब्रावो के खिलाफ क्रमश: 167 (36 गेंदों पर 60 रन) और 144 (34 गेंदों पर 39 रन) के स्ट्राइक रेट से रन भी बनाए हैं। ब्रावो ने विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी को भी दो-दो बार आउट किया है। चेन्नई के अधिकतर बल्लेबाज आरसीबी के गेंदबाजों पर हावी रहते हैं, लेकिन अंबाती रायुडू को आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को पढ़ने में कठिनाई होती है। रायुडू टी-20 में कुल पांच बार अपना विकेट हर्षल की गेंदों पर गंवा चुके हैं। उन्होंने आठ पारियों मे हर्षल की 44 गेंदों पर 123 के स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाए हैं। रायुडू के अलावा महेंद्र सिंह धोनी भी हर्षल पटेल की गेंदों पर अपने हाथ नहीं खोल पाते। धोनी ने टी-20 में हर्षल की गेंदों पर दो बार आउट हो चुके हैं। सात पारियों में हर्षल की 31 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 77 के स्ट्राइक रेट से 24 रन बनाए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News