दिनचर्या में बदलाव : घर-मंदिरों में भगवान को शीतलता देने श्रद्धालु कर रहे कई जतन

भगवान को गर्मी से बचाने के लिए लगा रहे चंदन का लेप, पहना रहे सूती वस्त्र, भोग में छाछ, दही और श्रीखंड दही

दिनचर्या में बदलाव : घर-मंदिरों में भगवान को शीतलता देने श्रद्धालु कर रहे कई जतन

वैशाख के चलते शहर में बढ़ रही गर्मी और 45 डिग्री तक पहुंचने से बढ़ती तपन के कारण घरों और मंदिरों में भगवान तक की दिनचर्या में बदल गई है।

कोटा। वैशाख के चलते शहर में बढ़ रही गर्मी और 45  डिग्री तक पहुंचने से बढ़ती तपन के कारण घरों और मंदिरों में भगवान तक की दिनचर्या में बदल गई है। भक्तों ने भगवान को गर्मी से बचाने के जतन शुरू कर दिए हैं। भगवान की प्रतिमाओं को सूती के वस्त्र  धारण कराने के साथ ही उन्हें शीतलता प्रदान करने वाली वस्तुओं, चंदन का लेप लगाने के साथ ही मोगरा, गुलाब आदि फूलों एवं सीप व मोती से बने आभूषणों से शृंगार होने लगा है। भोग भी दही, छाछ , श्रीखंड, गन्ने का रस आदि का लग रहा है। शहर के विभिन्न मंदिरों में पट खुलने का समय बदलकर सुबह 5:00 बजे कर दिया गया है।

वैशाख में शिवलिंग पर जल चढ़ाने का विशेष पुण्य मिलता है
ज्योतिषाचार्य अरुण कुमार ने बताया कि शिवलिंग पर जलधारा लगाने विशेष महत्व है। इसका विशेष पुण्य मिलता है। अपने घरों के गमलों में भी शिवलिंग रख कर उस पर जल से भरी मटकी लटकाते हैं।  नीलकंठ महादेव, कंसुआ महादेव टिलेश्वर महादेव  मंदिर में विराजमान भोलेनाथ पर जलधारा की शुरुआत कर दी गई।  कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से वैशाख शुक्ल पूर्णिमा तक शिवलिंग पर जल चढ़ाने का विशेष पुण्य मिलता है।

यहां भी व्यवस्था
श्रीजी मंदिर पुष्टिमय परंपरा के अनुसार भगवान को गर्मी से बचाने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय किए जाते है। मंदिर के व्यवस्थापक अश्विन शर्मा ने बताया कि  वैशाख  के शुरू होते ही भगवान को  कॉटन व  छीट वाले वस्त्र धारण करे जा रहे हैं। मंदिर में भगवान के दरबार में सभी जगह खस लगाई गई है। कॉटन के वस्त्र धारण कराने के साथ पर्दे भी बदले गए है। कूलर व पंखा भी दिन में चलाया जाता है। भोग भी शीतल सामग्री का लग रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर
पिछले दो दिन से प्रदेश में चल रहा आंधी-बारिश का दौर आज थम जाएगा। अब अगले दो दिन आज और...
कांग्रेस ओबीसी विभाग के नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा
Congress List : झारखंड की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, गोड्डा से दीपिका सिंह मैदान में
गहलोत कल बाड़मेर-जैसलमेर, नागौर और सीकर लोकसभा क्षेत्रों में करेंगे प्रचार
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस मुख्यालय में औपचारिक कार्यक्रम
अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में आतंकवादियों की तरह हो रहा है व्यवहार : संजय सिंह
बिना किसी भेदभाव के मोदी सरकार ने 80 करोड़ देशवासियों को दिया मुफ्त राशन: मुख्यमंत्री