भारत माता और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा ब्यावर

आजादी की गौरव यात्रा पहुंची

  भारत माता और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा ब्यावर

ढोल ढमाकों के साथ जगह-जगह स्वागत

ब्यावर। कांग्रेस सेवादल की ओर से निकाली जा रही आजादी की गौरव यात्रा बुधवार सुबह ब्यावर पहुंची। यहां शहरवासियों ने जोरदार स्वागत किया। जालिया रोड से लेकर अजमेर रोड तक विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाआें से जुड़े कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान देशभक्ति के तरानों ने पूरे माहौल में जोश भर दिया। भारत माता एवं वंदे मातरम् के जयघोष से शहर के मुख्य मार्ग गूंज उठे। 

जालिया रोड स्थित बालाजी एकेडमी से शुरू हुई यात्रा अजगर बाबा के थान, होटल राज महल, हेड़ा हॉस्पीटल चौराहा होते हुए चांग गेट पहुंची, जहां यात्रा दल के सदस्यों ने महात्मा गांधी सर्किल स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद देश भक्ति गीतों के साथ यात्रा दल आगे बढ़ा और पाली बाजार, लौहारान चौपड़ होते हुए भारत माता सर्किल, अजमेरी गेट, सुभाष सर्किल, रोडवेज बस स्टैंड, सतपुलिया होते हुए पीपलाज की ओर प्रस्थान किया। रास्ते में जगह-जगह शहरवासी यात्रा की अगवानी में पलक पावड़े बिछाए खड़े मिले। लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा दल का स्वागत किया। देशभक्ति का जज्बा लिए यात्रा दल के कदम जैसे-जैसे आगे बढ़ते गए, लोगों में जोश उमड़ता गया। यात्रा के साथ कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत भी मौजूद थे। इनका स्थानीय नेताओं ने माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। 

मेवाड़ा ने किया स्वागत

सेंदड़ा रोड पर नेता प्रतिपक्ष दलपतराज मेवाड़ा ने यात्रा की अगवानी की। अनेक कांग्रेस पार्षद एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जिन्होंने यात्रा में शामिल सदस्यों का सूत की माला पहनाकर अभिनंदन किया। यादव ट्रांसपोर्ट पर कांग्रेस नेता सुरेन्द्र यादव, राम यादव, कांग्रेस नेत्री पुष्पांजलि पारीक आदि ने भी पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 

Read More अजमेर के एमके एकेडमी की मान्यता रद्द

कांग्रेस ने देश की आजादी में दिया योगदान

Read More AC में भरी जाने वाली गैस सिलेंडर की 3 मंजिला गोदाम में लगी आग, ब्लास्ट से बाहर आए सिलेण्डर

चांग गेट पर यात्रा के आगमन के बाद प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव पारस पंच ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस संगठन से जुड़े लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों की बाजी लगाई है।

ये रहे मौजूद

यात्रा की अगवानी करने वालों में ओमप्रकाश मिश्रा, मनोज चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा, ब्यावर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भूपेन्द्रपाल पंवार, सेवादल के जिला मुख्य संगठक एडवोकेट विक्रम सोनी, शैलेश शर्मा, पार्षद भारत बाघमार, विजेन्द्र प्रजापति, एडवोकेट रामेश्वर मेवाड़ा, पूर्व सभापति कमला दगदी, शांति डाबला, भंवरलाल वैष्णव, हारूण छीपा, मीनाक्षी कुमावत, गिरधारी पंवार, प्रकाश सांखला, देवेन्द्रसिंह काठात, प्रकाश मेघलवाल, राजू गुजर्र, राजेन्द्र ओस्तवाल, अशोक रांका, जगदीशसिंह राठौड़ आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मणिपुर में फायरिंग के कारण मतदान बाधित, ईवीएम की नष्ट मणिपुर में फायरिंग के कारण मतदान बाधित, ईवीएम की नष्ट
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 2/16 श्रीवन हायर सेकेंडरी स्कूल मतदान केंद्र, लुवांगशांगबाम ममांग लीकाई मतदान केंद्र पर अपना वोट...
सुरक्षा व्यवस्था : 5 राज्यों की सीमाओं पर बनाई 225 चैक पोस्ट
भाजपा के बूथ पर प्रत्याशी के बैनर तक नहीं, मोदी के नाम पर मांग रहे वोट 
ऑस्ट्रेलिया में अपराधियों के खिलाफ अभियान में 20 से अधिक किशोर गिरफ्तार 
वोटिंग पर दिखा गर्मी का असर, कम संख्या में पहुंच रहे है मतदाता
मई में सिकंदर की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान!
लोकसभा चुनाव में इंडिया समूह की होगी जीत : स्टालिन