संबल अभियान में 21 हजार लोगों को किया लाभांवित

बच्चों को पालनहार योजना में जोड़ा जा चुका है

संबल अभियान में 21 हजार लोगों को किया लाभांवित

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से चलाई जा रहा सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में पात्र लोगों को शामिल करने के लिए प्रशासन ने अनूठी पहल करते हुए ऑपरेशन संबल अभियान चलाया है।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से चलाई जा रहा सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में पात्र लोगों को शामिल करने के लिए प्रशासन ने अनूठी पहल करते हुए ऑपरेशन संबल अभियान चलाया है। अभियान के तहत पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। 16 मार्च से शुरू हुए ऑपरेशन संबल में अब तक करीब 21 हजार 420 लोगों को लाभांवित किया जा चुका है। अब तक 18 हजार 678 लोगों को पेंशन मिलनी शुरू हो गई है और 2 हजार 742 बच्चों को पालनहार योजना में जोड़ा जा चुका है।  

कलक्टर विशाल ने बताया कि जिले में अब तक करीब 30 हजार ऐसे लोगों चिन्हित किए गए हैं जो पात्र होने के बावजूद योजना का लाभ नहीं ले रहें हैं। चिन्हित सभी लोगों को लाभ मिले, इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और 20 मई तक इन सभी लोगों के आवेदन करा दिए जाएंगे। ऑपरेशन संबल अभियान के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन, इंदिरा गांधी पेंशन, मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन, राजस्थान सामाजिक सुरक्षा, लघु एवं सीमांत वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन के साथ ही पालनहार योजना के पात्र लोगों को जोड़ा जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कम वोटिंग से राजनीति दलों में मंथन का दौर शुरू, दूसरे चरण की 13 सीटों को लेकर रणनीति बनाने में जुटे कम वोटिंग से राजनीति दलों में मंथन का दौर शुरू, दूसरे चरण की 13 सीटों को लेकर रणनीति बनाने में जुटे
ऐसे में इस बार पहले चरण की सीटों पर कम वोटिंग ने भाजपा को सोचने पर मजबूर कर दिया है।...
भारत में नहीं चाहिए 2 तरह के जवान, इंडिया की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को करेंगे समाप्त : राहुल
बड़े अंतर से हारेंगे अशोक गहलोत के बेटे चुनाव, मोदी की झोली में जा रही है सभी सीटें : अमित 
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीज की मौत, फोर्टिस अस्पताल में प्रदर्शन
इंडिया समूह को पहले चरण में लोगों ने पूरी तरह किया खारिज : मोदी
प्रतिबंध के बावजूद नौलाइयों में आग लगा रहे किसान
लाइसेंस मामले में झालावाड़, अवैध हथियार रखने में कोटा है अव्वल