केजरीवाल के औजार के रूप में काम कर रही है पंजाब पुलिस : भाजपा

भाजपा इससे डरने वाली नहीं है

केजरीवाल के औजार के रूप में काम कर रही है पंजाब पुलिस : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी के नेता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने को लेकर भाजपा ने कहा कि पंजाब पुलिस आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के औजार के रूप में काम कर रही है और भाजपा इससे डरने वाली नहीं है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी के नेता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने को लेकर भाजपा ने कहा कि पंजाब पुलिस आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के औजार के रूप में काम कर रही है और भाजपा इससे डरने वाली नहीं है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह एवं पार्टी नेता मनजिंदरजीत सिंह सिरसा ने यह आरोप लगाया। उन्होंने पंजाब पुलिस द्वारा बग्गा का अपहरण किये जाने का आरोप लगाया और कहा कि पंजाब पुलिस नियमों को ताक पर रख कर गैरकानूनी तरीके से सुबह बग्गा को बलपूर्वक पकड़ कर ले गयी और उन्हें पगड़ी तक नहीं पहने दी। बग्गा ने पंजाब चुनाव के पहले केजरीवाल से राजनीतिक सवाल किए थे। उसी वजह से ये कार्रवाई हुई है। उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी मुख्यमंत्री से सवाल पूछना गुनाह होता है। यदि ऐसे तानाशाह के अधिकार में दिल्ली पुलिस होती तो ना जाने क्या हाल होता। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते थे कि वह राजनीति बदलने के लिए राजनीति में आये है. लेकिन राजनीति ने उन्हें बदल दिया है। गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं और पंजाब पुलिस श्री केजरीवाल के हथियार के रूप में काम कर रही है। उन्होंने पंजाब पुलिस द्वारा बग्गा के पिता के साथ किये गये दुव्र्यवहार की निंदा की और कहा कि भाजपा इससे डरने वाली नहीं है। भाजपा ने आपातकाल को झेला है। उन्होंने कहा कि हम केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से सवाल पूछते रहेंगे और उनकी गुंडागर्दी का सड़क जवाब देते रहेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में पंजाब पुलिस के दस से अधिक कर्मियों की एक टीम ने भाजपा नेता बग्गा को पश्चिमी दिल्ली स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया और वे पंजाब के लिए निकल गये। मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया। बताया गया है कि पंजाब पुलिस की यह कार्रवाई नियम विरुद्ध है, क्योंकि उन्होंने दिल्ली पुलिस को सूचित करने एवं आवश्यक प्रक्रिया के बिना की है। इस कारण से दिल्ली पुलिस ने बग्गा को गिरफ्तार कर ले जाने वाले पंजाब पुलिस की टीम पर दिल्ली के जनकपुरी थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी