सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,

सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणीके साथ शोभायात्रा में शामिल युवतियों का वीडियो अपलोड करने के आरोपी को सुभाषनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

भीलवाड़ा। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणीके साथ शोभायात्रा में शामिल युवतियों का वीडियो अपलोड करने के आरोपी को सुभाषनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। भीमगंज थाने में दर्ज इस मामले की जांच सुभाषनगर थाना प्रभारी के जिम्मे थी।  सुभाषनगर थाने के सहायक उपनिरीक्षक कालू राम ने बताया कि 10 अप्रैल को शहर में शोभायात्रा निकाली गई थी। इस शोभायात्रा में शामिल युवतियों का एक युवक ने वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को आपत्तिजनक कमेंट्स के साथ सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया था। इस संबंध में एक युवती ने भीमगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में वीडियो अपलोड करने वाले आमली बरड़ोद हाल मौमिन मोहल्ला सांगानेर निवासी अनिश पुत्र सत्तार मोहम्मद मेवाती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अनिश को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत