3 बेटियों को टांके में फेंक खुद भी कूदी महिला

हादसे की जानकारी मिलने पर बायतु थाना पुलिस मौके पर पहुंची

3 बेटियों को टांके में फेंक खुद भी कूदी महिला

बायतु थाना क्षेत्र स्थित अकदड़ा गांव में मां ने अपनी 3 मासूम बच्चियों के साथ टांके में कूद आत्महत्या कर ली। हादसे की जानकारी मिलने पर बायतु थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

बाड़मेर। बायतु थाना क्षेत्र स्थित अकदड़ा गांव में मां ने अपनी 3 मासूम बच्चियों के साथ टांके में कूद आत्महत्या कर ली। हादसे की जानकारी मिलने पर बायतु थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर मृतका के मायके वालों को जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि शुरुआती जांच में मामला घरेलू कलह का माना जा रहा।

पति से झगड़े के बाद उठाया कदम
महिला का पति आदतन शराबी है। मृतका का पति घर पर ही था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ फिर महिला ने तीन बच्चों को एक टांके में डाल दिया। उसके बाद खुद भी पास ही के टांके में छलांग लगा दी। डूबने से चारों की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम जस्सी है। उसकी तीन बच्चियां जिनकी भी मौत हो गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग