महेश जोशी के बेटे के खिलाफ दिल्ली में रेप का मामला दर्ज

नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ कई बार रेप किया।

महेश जोशी के बेटे के खिलाफ दिल्ली में रेप का मामला दर्ज

जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे के खिलाफ दिल्ली में रेप का दर्ज कराया गया है। युवती ने आरोप लगाया कि रोहित जोशी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ कई बार रेप किया।

जयपुर। जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे के खिलाफ दिल्ली में रेप का दर्ज कराया गया है। युवती ने आरोप लगाया कि रोहित जोशी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ कई बार रेप किया। पीड़िता ने आरोप लगाया गर्भवती होने पर रोहित ने उसका गर्भपात करा दिया। इसके अलावा उसके साथ मारपीट भी की।

पीड़िता ने नॉर्थ दिल्ली के सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि रोहित ने उससे दोस्ती की। इसके बाद उसे अपने दोस्त के घर सवाई माधोपुर ले गया। यहां पर रोहित ने उसके साथ नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। रोहित ने उसकी मांग में सिंदूर भी भरा था।


Post Comment

Comment List

Latest News