कर्फ्यू में दिन में 12 घंटे की छूट, भीतरी शहर में खुले प्रतिष्ठान

शाम सात से 10 मई की सुबह सात बजे तक रहेगा कफ्र्यू, रात्रि कफ्र्यू बढऩे के आसार

कर्फ्यू में दिन में 12 घंटे की छूट, भीतरी शहर में खुले प्रतिष्ठान

शहर में बीते सोमवार की रात को जालोरी गेट पर हुए दो गुटों में विवाद और अगले दिन हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने दस थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू लगा दिया था। धीरे धीरे हालात सामान्य होने पर दो घंटै फिर चार घंटे और रविवार को आठ घंटों की छूट इन थाना क्षेत्रों प्रदान की गई

शहर में बीते सोमवार की रात को जालोरी गेट पर हुए दो गुटों में विवाद और अगले दिन हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने दस थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू लगा दिया था। धीरे धीरे हालात सामान्य होने पर दो घंटै फिर चार घंटे और रविवार को आठ घंटों की छूट इन थाना क्षेत्रों प्रदान की गई। हालात तेजी से सुधरते देख प्रशासन ने आज सोमवार को कफ्र्यू में 12 घंटे की छूट प्रदान कर दी। सुबह सात से बजे के बाद भीतरी शहर में रौनक लौट आई। आज शाम सात बजे के बाद फिर से कफ्र्यू लागू हो जाएगा। जोकि मंगलवार की सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। प्रशासन अब रात्रिकालीन कफ्र्यू को बढ़ाएगा ऐसे आसार नजर आते है। जोकि कुछ दिन और रह सकता है।


दुकानें खुलने से व्यापारियों  के चेहरों पर छाई रौनक:
आज 12 घंटे की प्रदान की गई है। छूट में भीतरी शहर में सभी प्रतिष्ठान खोल दिए गए। पहले किराणा, डेयरी और ऑप्टिकल की दुकानों को ही शामिल रखा गया था। सभी प्रकार के प्रतिष्ठान खुल जाने से व्यापारियों के चेहरों पर रौनक छा गई। भीतरी शहर में आज फिर से लोगों की काफी भीड़ देखी गई। खरीददारी के लिए लोग उमड़ पड़े।


पुलिस का रहा पहरा:
दस थाना क्षेत्रों उदयमंदिर का आंशिक क्षेत्र राइका बाग, राइका बाग स्टेशन, रोडवेज को पहले ही कफ्र्यू से मुक्त रखा हुआ था। शेष भाग में भी आज चहलकदमी बढ़ गई। इसके अलावा सदर बाजार, नागौरी गेट, सदर कोतवाली, खांडाफलसा के साथ ही जिला पश्चिम के सूरसागर, प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, सरदारपुरा एवं देवनगर थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू में 12 घंटों की छूट के बीच बाजार गुलजार नजर आए। मगर इस सबके बीच में पुलिस का पहरा भी रहा। पुलिस के जवान तैनात रहे। तेजी से सुधर रहे हालात पर शहरवासी अब चैन की सांस ले रहे है।


अब 33 प्रकरण दर्ज, मुकदमों में कई गिरफ्तारियां:
दो दिन तक चले बवाल पर पुलिस ने 33 प्रकरण दर्ज किए है। 250 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें 200 लोगों को जमानत पर छोड़ भी दिया गया। जिला पूर्व एवं पश्चिम में अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मुकदमों में गिरफ्तारियां हुई है। अकेले सरदारपुरा थाना पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत के साथ रिमाण्ड पर ले रखा है।

Read More अब तक 314 करोड़ से ज्यादा की अवैध सामग्री जब्त


शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा अब शहर:
भीतरी शहर में अब पूर्णतया शांति बनी है। दोपहर तक कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है। सिटी निर्बाध रूप से जारी है। अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस का जाब्ता चौराहों और गलियोंं में तैनात है। 

Read More  कश्मीर में यात्री वाहन के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत

Post Comment

Comment List

Latest News