महान संतूर वादक शिव कुमार शर्मा का 84 साल की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

डित शर्मा पिछले करीब छह माह से किडनी संबंधी समस्या से पीड़ति थे और डायलिसिस पर थे।

महान संतूर वादक शिव कुमार शर्मा का 84 साल की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

उनका 84 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया।

मुंबई। महान  संतूर वादक  पंडित शिव कुमार शर्मा का मंगलवार को यहां दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। पंडित शर्मा पिछले करीब छह माह से किडनी संबंधी समस्या से पीड़ति थे और डायलिसिस पर थे। डायलिसिस पर होने के बावजूद वह सक्रिय थे।

पंडित शर्मा ने वर्ष 1956 में शांताराम की फिल्म 'झनक झनक पायल बाजे' के एक दृश्य के लिए पृष्ठभूमि संगीत की रचना की और  वर्ष 1960 में अपना पहला एकल अलबम  निकाला था। बाद में उन्होंने पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ जोड़ी बनाई और सिलसिला (1981), लम्हे (1991), चांदनी (1989), डर (1993), परम्परा (1993) जैसी कई ङ्क्षहदी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किये।


मोदी ने शिवकुमार शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मोदी ने कहा, ''पंडित शिवकुमार शर्माजी के निधन से हमारे सांस्कृतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर संतूर को लोकप्रिय बनाया। उनका संगीत आने वाली पीढिय़ों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा। मुझे उनके साथ अपनी बातचीत याद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।''

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पंडित शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया को भारत की समृद्ध संस्कृति एवं गौरवशाली परंपरा से परिचित कराया। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार और कई बॉलीवुड फिल्म साउंडट्रैक के संगीतकार पंडित शर्मा को संतूर को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है। उनका 84 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से गुर्दे से संबंधित बीमारियों से पीड़ति थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत में लोकसभा चुनाव का इतिहास भारत में लोकसभा चुनाव का इतिहास
देश में पहली बार 1952 में लोकसभा का गठन हुआ। पूरे भारत में 44.87 प्रतिशत की चुनावी भागीदारी दर्ज की...
विदेशी स्टूडेंट्स व प्रवासी भारतीयों को प्रवेश का मौका
रेलवे: गर्मी में यात्रियों को सस्ती दरों पर उपलब्ध करवा रहा भोजन-पानी
प्रदेश में तेज गर्मी का असर, जयपुर @ 38.6 डिग्री पहुंचा तापमान, 26 से बदलेगा मौसम
Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम