निगम हैरिटेज में भाजपा पार्षदों का धरना

शहर में विकास कार्य नहीं होने एवं सफाई व्यवस्था बिगड़ने के विरोध में दिया धरना

निगम हैरिटेज में भाजपा पार्षदों का धरना

भाजपा पार्षद रजत विश्नोई ने बताया कि नगर निगम हेरिटेज के पार्षदों की ना अधिकारी सुनवाई कर रहे हैं और ना ही महापौर।

जयपुर। शहर में विकास कार्य नहीं होने एवं सफाई व्यवस्था बिगड़ने के विरोध में नगर निगम जयपुर हेरिटेज के भाजपा पार्षदों ने धरना दिया। भाजपा पार्षद रजत विश्नोई ने बताया कि नगर निगम हेरिटेज के पार्षदों की ना अधिकारी सुनवाई कर रहे हैं और ना ही महापौर। इसके चलते उनके वार्डों में विकास कार्य ठप पड़े हैं।

उन्होंने बताया कि धरने में भाजपा के सभी पार्षद अपने अपने वार्ड में विकास कार्य करवाने के लिए धरने पर बैठे हैं। महापौर एवं आयुक्त की नाकामी के चलते शहर की सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह ठप पड़ी है। पर्याप्त मशीनरी होने के बावजूद भी सफाई कर्मियों को चेंबरों में उतारा जा रहा हैं। इसके साथ ही शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर पड़े हुए है, सड़कों की खस्ता हाल और बंद रोड लाइटें आम जनजीवन को प्रभावित कर रही है। लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित