कांग्रेस शासन राजस्थान में अशांति, भ्रष्टाचार हिंसा, दंगे से पहचाना जा रहा है : नड्डा

कांग्रेस हमेशा झूठ की खेती करती है

कांग्रेस शासन राजस्थान में अशांति, भ्रष्टाचार  हिंसा, दंगे से पहचाना जा रहा है : नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ की खेती करती है। वे चुनाव के समय वादे करते हैं और बाद में भूल जाते हैं। नड्डा मंगलवार को श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ जिले में बीकानेर संभाग के बूथ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

श्रीगंगानगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ की खेती करती है। वे चुनाव के समय वादे करते हैं और बाद में भूल जाते हैं। नड्डा मंगलवार को श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ जिले में बीकानेर संभाग के बूथ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांगे्रस सरकार के समय कभी भी आम आदमी की तरफ ध्यान नहीं दिया जाता है। कांग्रेस झूठ की इसी परम्परा को वर्षों से निभाती चली आ रही है। कांग्रेस ने 55 साल में लोगों को चूना लगाने का काम किया है और भाजपा हमेशा जनता के प्रति जवाबदेह रही है और रिपोर्ट कार्ड भी सरकार के वक्त बताए हैं। कांग्रेस जाति, सम्प्रदाय व भेदभाव की राजनीति पर विश्वास करती है जबकि भाजपा विकास की। कांग्रेस की गहलोत सरकार दंगे कराने में रिकॉर्ड बना रही है। बहुसंख्यक हिन्दुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। कांग्रेस शासन राजस्थान में अशांति, भ्रष्टाचार, हिंसा, दंगे से पहचाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि बूथ जीतो, चुनाव जीतो को ध्यान में रखकर विधानसभा चुनाव में जीत के लिए काम करना है। बूथ कार्यकर्ता उत्प्रेरक का कार्य करते हैं। अगर यहां हमारी जमीन मजबूत हुई तो हमारी जीत को कोई नहीं रोक सकेगा।

कांग्रेस का फार्मूला खुद का साथ, खुद का विकास: वसुन्धरा राजे
पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा कि एक तो केंद्र में मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के आधार पर काम करती है। दूसरी ओर कांग्रेस की गहलोत सरकार  खुद का साथ और खुद का विकास के फामूर्ले पर चल रही है। हमारी पहली सरकार में पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकने का का काम किया। आईजीएनपी का पानी पाकिस्तान जा रहा था, 2008 में हैरिक बैराज के गेटों को दुरस्त किया और पानी रोका। गहलोत सरकार भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिला अत्याचार और दंगो में भी नम्बर वन पर है। कानून और व्यवस्था व बिजली गायब हो गई है। हर रोज दुष्कर्म,लूट,कत्ल हो रहें है। जनता असुरक्षित,सरकार की गद्दी सुरक्षित रहने का टारगेट है। आरोप लगाया कि हमारी सरकार के वक्त की सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया है या फिर नाम बदलकर खुद श्रेय लेने में लगे हैं।  चुनाव आने वाले हैं। फिर से गहलोत और राहुल गांधी  झूठे वायदों की लिस्ट लेकर आएंगे। जनता उनसे पूछेगी कि पहले के वायदों का क्या हुआ। आने वाले चुनावों में राजस्थान में भाजपा फिर से सत्ता में लौटेगी।

बीकानेर संभाग पूरा जीतेंगे: पूनियां
प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने नड्डा को विश्वास दिलाया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ काम करेंगे और संभाग की सभी 24 सीट जीतकर पार्टी को राज्य में बड़ी जीत दिलाएंगे। कार्यक्रम में विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़, पूर्व मंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटी, डॉ.रामप्रताप सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रभारी अरुणसिंह, सह प्रभारी भारती, संगठन मंत्री चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।

Post Comment

Comment List

Latest News