एसडीएम कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार 

एसीबी टीम सीकर ने की कार्रवाई, भूमि रिकॉड दुरस्तीकरण करने की एवज में मांगे थे 50 हजार 

  एसडीएम कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सीकर की टीम ने मकराना में शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के बाबू का तीस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बाबू ने भूमि रिकॉर्ड दुरस्तीकरण करने की एवज में राशि मांगी थी।

  मकराना। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सीकर की टीम ने मकराना में शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के बाबू का तीस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बाबू ने भूमि रिकॉर्ड दुरस्तीकरण करने की एवज में राशि मांगी थी। 

मकराना के धीजपुरा गांव निवासी परिवादी पृथ्वीपाल ने एसीबी सीकर को शिकायत दी कि भूमि रिकार्ड शुद्धिकरण के मामले में परिवादी के पक्ष में फैसला करवाने के एवज में मकराना उपखण्ड कार्यालय का वरिष्ठ सहायक नंद सिंह 50 हजार रुपए मांगकर परेशान कर रहा है। इस पर एसीबी सीकर के डीएसपी जाकिर अख्तर ने एक दिन पहले गुरुवार को नंदसिंह को परिवादी पृथ्वीपाल सिंह से 20 हजार रुपए दिलवाकर सत्यापन किया। शेष रकम शुक्रवार को दोपहर देते समय बाबू नंदसिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी के निर्देश पर एसीबी के जोधपुर उप महानिरीक्षक विष्णुकांत के सुपरविजन में डीएसपी जाकिर अख्तर ने कार्रवाई की। डीएसपी जाकिर अख्तर ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सीकर की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाही के बाद मकराना एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय सहित अन्य महकमों में सन्नाटा पसरा रहा। 

Read More ऑफिस में घुस महिला कर्मचारी से लूट ले गए 15 लाख रुपए 

Read More विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत

Read More बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मान गनी भाजपा से निष्कासित

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें