अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन में 3 लोगों की मौत
मकान पर चट्टान का बड़ा हिस्सा गिर गया
अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसे बताया कि डी-सेक्टर में पंजाबी ढाबे के पीछे स्थित एक कच्चे मकान पर चट्टान का बड़ा हिस्सा गिर गया, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ईटानगर थाना प्रभारी फसांग सिमी ने कहा कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में चट्टान का एक बड़ा हिस्सा एक कच्चे मकान के ऊपर आ गिरा। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
बचाव दल में अग्निशमन और आपातकालीन सेवा कर्मी, स्थानीय पुलिस तथा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के कर्मी शामिल थे। स्थानीय लोगों और मशीनरी की मदद से दो शव बरामद किए।
Comment List