राफेल सौदे पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी का ट्वीट- चोर की दाढ़ी...बीजेपी ने कहा- कांग्रेस झूठ और भ्रम की पर्याय

राफेल सौदे पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी का ट्वीट- चोर की दाढ़ी...बीजेपी ने कहा- कांग्रेस झूठ और भ्रम की पर्याय

फ्रांस में राफेल फाइटर एयरक्राफ्ट सौदे की जांच के लिए एक जज की नियुक्ति के आदेश के बाद अब भारत की सियासत भी गर्मा गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राफेल सौदे को लेकर फ्रांस द्वारा न्यायिक जांच के आदेश देने के बाद राहुल गांधी की बात सही साबित हुई। हम राफेल सौदे की जेपीसी जांच की मांग करते है। उधर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज झूठ और भ्रम की पर्यायवाची बन चुकी है।

नई दिल्ली। फ्रांस में राफेल फाइटर एयरक्राफ्ट सौदे की जांच के लिए एक जज की नियुक्ति के आदेश के बाद अब भारत की सियासत भी गर्मा गई है। फ्रांस द्वारा न्यायिक जांच शुरू करने के बाद कांग्रेस ने राफेल सौदे की जेपीसी जांच की मांग कर दी है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राफेल सौदे को लेकर फ्रांस द्वारा न्यायिक जांच के आदेश देने के बाद राहुल गांधी की बात सही साबित हुई। हम राफेल खरीद की जेपीसी जांच की मांग करते हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी सामने आकर राफेल घोटाले की जेपीसी जांच कराएंगे? उधर बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है और कहा कि लोकसभा चुनाव से भी राहुल गांधी और कांग्रेस ने भ्रम फैलाने की कोशिश की थी, लेकिन वो भी काम नहीं आई थी।

सुरजेवाला ने कहा कि 14 जून 2021 को फ्रांस के पब्लिक प्रोसीक्यूशन सर्विस ने राफेल कागजात में भ्रष्टाचार, घोर पूंजीवाद, नाजायज तौर से प्रभाव डालने और नाजायज तौर से लोगों को कैंडिडेट बनाने को लेकर भ्रष्टाचार की जांच शुरू कर दी है। जो ताजा खुलासे अब फ्रांस में हुए हैं, उन्होंने एक बार फिर शक की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी है। प्रथम दृष्टि में राफेल एयर क्राफ्ट सौदे में भ्रष्टाचार साबित है, सामने है। कांग्रेस ने एक बार फिर दोहराया कि राफेल सौदे में घूस दी गई थी। कांग्रेस ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था रिलायंस कंपनी को डील में साझेदार बनाने का फैसला भारत सरकार का था, इसीलिए ऐसा करने के सिवा उसके पास और कोई ऑप्शन नहीं था। उधर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा है, उन्होंने ट्वीट किया चोर की दाढ़ी...हैशटैग राफेल स्कैम।

उधर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस पार्टी आज झूठ और भ्रम की पर्यायवाची बन चुकी है। आज पुनः राफेल को लेकर कांग्रेस ने झूठ बोला है और भ्रम फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि फ्रांस में राफेल सौदे को लेकर जांच होने वाली है। यह स्वाभाविक है। किसी एनजीओ (शेरपा) ने राफेल को लेकर शिकायत की है और उसके लिए वहां एक मजिस्ट्रेट अपॉइंट किया गया है। ऐसे में इस जांच को भ्रष्टाचार की नजर से देखना ठीक नहीं है। लेकिन इसको लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस जिस प्रकार से राजनीति कर रहे हैं, यह दुःखद है। पात्रा ने कहा कि जहां तक जांच की बात है तो भारत के सुप्रीम कोर्ट और सीएजी ने राफेल को लेकर अपनी रिपोर्ट को जनता के बीच रखा है। हिंदुस्तान की जनता ने इन दोनों रिपोर्ट को देखा है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने जो भ्रम फैलाने की कोशिश की थी, वो भी उनके काम नहीं आई थी और जनता की अदालत में भी मोदी की बहुत बड़ी जीत हुई और हमारी सरकार बनी।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया समूह को पहले चरण में लोगों ने पूरी तरह किया खारिज : मोदी इंडिया समूह को पहले चरण में लोगों ने पूरी तरह किया खारिज : मोदी
पीएम-किसान के माध्यम से आय सहायता और प्रचार के माध्यम से हमारे किसानों के सशक्तिकरण की सुविधा प्रदान करना तथा...
प्रतिबंध के बावजूद नौलाइयों में आग लगा रहे किसान
लाइसेंस मामले में झालावाड़, अवैध हथियार रखने में कोटा है अव्वल
जघन्य अपराधों को फाइलों में किया बंद
इराक में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर ड्रोन हमला
भ्रष्टाचार का स्कूल चला रहे हैं मोदी, इंडिया गठबंधन की सरकार लगाएगी ताला : राहुल
वाहनों में बिना अनुमति के मोडिफिकेशन करा कर दे रहे हादसों को न्यौता