
शहर में गुरू पूर्णिमा का पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के कई मठों, मदिरों और आश्रमों में गुरूओं का पूजन लोगों द्वारा किया जा रहा है। सुबह से ही गुरूओं के चरणों को धोने के साथ उनका पूजन किया जा रहा है। लोगों द्वारा अपने गुरूओं को बहुमान कर भेंंट आदि भी दी जा रही है। शहर के कायलाना सिद्धनाथ रोड पर दादा दरबार में भी गुरूओं का पूजन हर्षोल्लास से किया गया। इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर गुरू पूजन हुआ।