बिहार में अपराधियों ने यात्रियों से की लूटपाट, एक को गोली मारकर किया घायल
हथियार बंद अपराधी लूटपाट करने लगे
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रेल पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल एवं स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
पटना। बिहार में समस्तीपुर रेल थाना क्षेत्र के कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन पर अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक यात्री को गोली मारकर घायल कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि देर रात जननायक एक्सप्रेस ट्रेन दरभंगा से अमृतसर जा रही थी, तभी कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन पर हथियार बंद अपराधी लूटपाट करने लगे।
इस दौरान अपराधियों ने यात्री मोहन कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। अपराधियों ने यात्रियों से रुपये लूट लिये। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रेल पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल एवं स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
Tags: looted
Related Posts
Post Comment
Latest News
10 May 2026 19:01:06
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...

Comment List