निर्मला सीतारमण ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण : जीडीपी में 6.3-6.8 प्रतिशत के बीच वृद्धि का अनुमान, सेवा व्यापार अधिशेष ने व्यापार संतुलन को दी स्थिरता 

भारत को 7वां सबसे बड़ा सेवा निर्यातक बनने की दिशा में प्रेरित किया

निर्मला सीतारमण ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण : जीडीपी में 6.3-6.8 प्रतिशत के बीच वृद्धि का अनुमान, सेवा व्यापार अधिशेष ने व्यापार संतुलन को दी स्थिरता 

सरकार की ओर से संसद में पेश वित्त वर्ष 2024-25 के आर्थिक सर्वे में वित्त वर्ष के दौरान भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 6.3 प्रतिशत से 6.8 प्रतिशत के बीच वृद्धि होने का अनुमान लगाया गया है

नई दिल्ली। सरकार की ओर से संसद में पेश वित्त वर्ष 2024-25 के आर्थिक सर्वे में वित्त वर्ष के दौरान भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 6.3 प्रतिशत से 6.8 प्रतिशत के बीच वृद्धि होने का अनुमान लगाया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा के सदन पटल पर प्रस्तुत आर्थिक सर्वे 2024-25 में कहा कि प्रमुख ढांचा क्षेत्रों पर केंद्र सरकार द्वारा पूंजीगत व्यय वित्त वर्ष 2019-20 से वित्त वर्ष 2023-24 के बीच 38.8 प्रतिशत बढ़ा। 

सर्वेक्षण में कहा गया कि यह मजबूत ढांचे के विकास और आवास की मांग से प्रेरित एक प्रभावशाली उपलब्धि है। सर्वेक्षण के अनुसार भारत के सेवा व्यापार अधिशेष ने समग्र व्यापार संतुलन को स्थिरता प्रदान की है। देश का मजबूत सेवा क्षेत्र वैश्विक सेवा निर्यात में भारत को 7वां सबसे बड़ा सेवा निर्यातक बनने की दिशा में प्रेरित किया है, जो इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में भारत के सेवा उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता को रेखांकित करता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब के लिए शराब नीति तैयार कर रहे मनीष सिसोदिया : कैबिनेट के समक्ष किया जाएगा पेश, भाजपा ने कहा - आप का दिल्ली जैसा हश्र ना हो जाएं पंजाब के लिए शराब नीति तैयार कर रहे मनीष सिसोदिया : कैबिनेट के समक्ष किया जाएगा पेश, भाजपा ने कहा - आप का दिल्ली जैसा हश्र ना हो जाएं
आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि सिसोदिया की शराब नीति ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी का जो हश्र किया...
महाकुंभ के दौरान रोडवेज को मिली बंपर कमाई : बसों ने की 10.44 लाख किलोमीटर की यात्रा, 5.46 करोड़ की हुई आय
तीसरी लाइन डालने के कारण रेल यातायात प्रभावित, रेलसेवा 27 अप्रैल से 4 मई तक रहेगी रद्द
आप विधायकों का विधानसभा के बाहर धरना : बैरिकेडिंग के पास किया प्रदर्शन, आतिशी ने कहा- विधायकों को सदन में घुसने नहीं दिया, ऐसा कभी नहीं हुआ 
महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष सारिका सिंह का बयान : राजस्थान में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद महिला अत्याचार में बढ़ोतरी, पीड़ितों से मिलने जाएंगी महिला कार्यकर्ता 
पेंशनर्स की परेशानी को लेकर अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना : सरकार आरजीएचएस में नियमित नहीं कर रही भुगतान, पेंशनर्स हो रहे परेशान
सीआईआई राजस्थान एनुअल कांफ्रेंस : राइजिंग राजस्थान के सभी एमओयू धरातल पर आएंगे, अब किसानों को दिन में भी मिलेगी बिजली