अलवर - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अलवर को सौगात : अटल के नाम पर होगा मेडिकल कॉलेज, डेयरी की क्षमता डेढ़ से बढ़कर तीन लाख लीटर होगी
अलवर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को अलवर को कई बड़ी सौगातें दीं। विजय नगर ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा में शाह ने अलवर मेडिकल कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज करने की घोषणा की। इसके साथ ही अलवर डेयरी की मौजूदा डेढ़ लाख लीटर प्रतिदिन की क्षमता को बढ़ाकर तीन लाख लीटर प्रतिदिन करने का ऐलान किया। शाह ने पशुपालकों के दूध भुगतान की व्यवस्था में भी बदलाव का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अभी करीब 15 दिन में होने वाला भुगतान अगले डेढ़ साल में सातवें दिन सीधे पशुपालकों के बैंक खातों में पहुंचाया जाएगा। अलवर के पशुपालकों के लिहाज से डेयरी क्षमता और भुगतान व्यवस्था में बदलाव का ऐलान सभा के प्रमुख स्थानीय मुद्दों में रहा।

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का राज्य स्तरीय समारोह :

अलवर में कार्यक्रम के दौरान जिले को 783 करोड़ रुपए के 151 विकास कार्यों की सौगात मिली। इनमें करीब 200 करोड़ रुपए के सरस डेयरी के नवीन प्लांट का शिलान्यास और मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण शामिल रहा। राज्य के कुल 17 जिलों में 6.453 करोड़ रुपए के 954 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। 10 हजार 548 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।  इनमें अलवर जिले के 461 कार्मिक शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 66.74 लाख लाभार्थी किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की छठी किश्त के रूप में 667.40 करोड़ रुपए का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया गया। अलवर जिले के 1.47 लाख किसानों के खातों में 14.72 करोड़ रुपए की राशि पहुंचाई गई।

अलवर में अमित शाह की जनसभा से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस की कार्रवाई, होटल में जिलाध्यक्ष समेत कई नेता नजरबंद
अलवर। राजस्थान के अलवर में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के बीच कांग्रेस और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गयी। कांग्रेस की ओर से श्री शाह को जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने और सत्याग्रह कार्यक्रम के जरिए विरोध दर्ज कराने की चेतावनी के बाद पुलिस ने खैरथल जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकना शुरू कर दिया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव शनिवार रात नौ बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खैरथल स्थित एक होटल में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस को कांग्रेस नेताओं के होटल में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव सहित करीब 20 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को होटल के अंदर ही रोक लिया। होटल के बाहर और अंदर पुलिस का जाप्ता तैनात किया गया है।

यादव ने होटल से एक वीडियो जारी करके बताया कि पुलिस ने उन्हें और कार्यकर्ताओं को होटल से बाहर नहीं निकलने दिया। रविवार को शाह की सभा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन की तैयारी में थे और गृह मंत्री को जिले की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने की योजना थी। इसी के चलते पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसी भी विरोध का सामना नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अमित शाह के सामने जिले की समस्याएं रखने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने की पूरी तैयारी की थी।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, खैरथल में होटल के अंदर जिला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं को रोके जाने के अलावा कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर भी नजरबंद किया गया है। यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फोन करके पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी जा रही है और रविवार सुबह अलवर में भी विरोध प्रदर्शन किये जाने की तैयारी है।

अमित शाह और CM भजनलाल के अलवर दौरे से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा; सभा पर पैनी नजर
अलवर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रविवार को प्रस्तावित अलवर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद है। सू्त्रों ने बताया कि आज दोपहर करीब एक बजे प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। सभा स्थल, हेलीपैड, पार्किंग, यातायात, प्रवेश-निकास और शहर की निगरानी तक हर स्तर पर सुरक्षा का व्यापक योजना तैयार की गयी है।

अलवर सांसद और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी लगातार अलवर में रहकर इस कार्यक्रम को लेकर विभागीय अधिकारियों और पार्टी के नेताओं की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शनिवार रात को भी सभास्थल पर उन्होंने सभी तैयारियों को जांचा। इस मौके पर जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश, संभागीय आयुक्त , केंद्रीय अधिकारी सहित अलवर के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए करीब 1500 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया जाएगा। पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार सभा स्थल का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शनिवार और रविवार को सुबह सभा स्थल का दौरा करके सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दिल्ली से गृह मंत्रालय के अधिकारी और सुरक्षा अधिकारियों ने सभा स्थल अपने घेरे में ले लिया है।

सावन में नलदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंड में हादसों को रोकने के लिए वनकर्मियों की तैनाती की मांग
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत माधोगढ़ ने नलदेश्वर महादेव मंदिर पहाड़ी स्थित कुंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर वन विभाग से विशेष व्यवस्था करने की मांग की है। ग्राम पंचायत प्रशासक सुशीला देवी ने रविवार को बताया कि उन्होंने सरिस्का के उपवन संरक्षक को पत्र भेजकर दुर्घटना संभावित स्थान पर वन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का आग्रह किया है।

पत्र में बताया गया है कि नलदेश्वर महादेव मंदिर के पहाड़ी कुंड में हर वर्ष पानी में डूबने की घटनाएं होती हैं। छह अगस्त को भी कुंड के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सावन और भाद्रपद मास में बड़ी संख्या में शिव भक्त मंदिर पहुंचते हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दुर्घटना संभावित स्थान पर वन कर्मियों की तैनाती जरूरी है।

उन्होंने बताया कि पत्र में ग्राम पंचायत ने कुशाल गढ़ नाका और थानागाजी नाका पर तैनात वन विभाग के कर्मचारियों को भी श्रद्धालुओं और स्थानीय  ग्रामीणों की आवाजाही के दौरान आपसी समन्वय एवं मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश देने का आग्रह किया है। धार्मिक स्थल पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच अनावश्यक तनाव की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए और सभी पक्षों के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था कायम रखी जानी चाहिए। ग्राम पंचायत ने वन विभाग से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सहयोग और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

अलवर में शेयर बाजार के नाम पर 49 लाख की साइबर ठगी: गुजरात से आरोपी गिरफ्तार, बैंक खाते में पहुंची थी रकम
अलवर। राजस्थान में अलवर में शेयर बाजार में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई 49 लाख 49 हजार 139 रुपए की साइबर ठगी के मामले में अलवर साइबर थाना पुलिस ने गुजरात से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने रविवार को बताया कि परिवादी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि पवन ब्रोकरेज के मालिक पवन भाई और राहुल ने डीमैट खाता खुलवाकर शेयर बाजार में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने निवेश के नाम पर उससे अलग-अलग तरीके से प्रलोभन देकर करीब 49 लाख 49 हजार रुपए की साइबर ठगी कर ली।

पुलिस ने जांच के दौरान साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और उनमें हुए लेन-देन की जानकारी जुटाई तो सामने आया कि आरोपी कौशिक कुमार दर्जी (50) निवासी नवापुरा, थाना कालोल, जिला पंचमहल, गुजरात के बैंक खाते में साइबर ठगी की 32 लाख 80 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस पहले ही मयूर कुमार गुनवंत भाई प्रजापति (28) निवासी विसनगर, जिला महसाणा, गुजरात को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार मयूर कुमार के बैंक खाते में भी ठगी की 16 लाख 69 हजार 139 रुपए की राशि प्राप्त हुई थी।

कोटपूतली-बहरोड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुकान से डोडा पोस्त, गांजा पीने के 207 रोल और नकदी जब्त
अलवर। राजस्थान में कोटपुतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 595 ग्राम डोडा पोस्त बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आड़ा बाजार में एक दुकान पर दबिश देकर वहां मौजूद मुकेश कुमार गर्ग उर्फ टोपल्या को गिरफ्तार कर किया गया।

दुकान से तलाशी के दौरान 595 ग्राम डोडा पोस्त, बिक्री में इस्तेमाल होने वाली 1176 छोटी-बड़ी थैलियां, गांजा पीने के 207 रोल और मादक पदार्थ की बिक्री से प्राप्त पांच हजार रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस ने सभी सामान को जब्त करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

राजस्थान में दो साइबर ठग गिरफ्तार, परिचित बनकर देते थे वारदात को अंजाम
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऐसे दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि थाना प्रभारी हरदयाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने तकनीकी साधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से खरखड़ी क्षेत्र में दबिश देकर दोनों आरोपियों नाजिर खान (20) और आदिल (23) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले अनजान लोगों को परिचित बनकर या गलती से पैसे स्थानांतरित होने का झांसा देकर संपर्क करते थे। इसके बाद उन्हें बातों में उलझाकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए आरोपी नाजिर खान अपने साथी आदिल को 30 प्रतिशत कमीशन पर फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराता था। ठगी की रकम खाते में आने के बाद वह अपना कमीशन काटकर बाकी राशि आदिल को सौंप देता था।

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर : शिक्षिका की मौत, दो गंभीर घायल
अलवर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में निजी स्कूल शिक्षिका लक्ष्मी की मौके पर मौत हो गई, जबकि स्कूटी चालक दशरथ सिंह और उसका साथी प्रदीप गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार काला कुआं क्षेत्र निवासी लक्ष्मी मालाखेड़ा के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। गुरुवार शाम बारिश के बाद वह अपने दूर के रिश्तेदार दशरथ सिंह (निवासी भंडोड़ी, मालाखेड़ा) और उसके मित्र प्रदीप के साथ स्कूटी से जेल चौराहे की ओर जा रही थीं। आर्ट्स कॉलेज के पास पुलिया से उतर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि लक्ष्मी सड़क पर गिर गईं और उसकी मौत हो गई, जबकि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पास स्थित छात्रावास के छात्र मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दशरथ और प्रदीप का ट्रॉमा वार्ड में उपचार शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। आरोप है कि गुस्साए परिजनों ने दोनों घायलों के साथ मारपीट कर दी।

पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र
अलवर। शिक्षा कंपनी पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने NEET की ऑल इंडिया रैंक (AIR) में शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। रविकांत दिवाकर (AIR 55), शिवांश आनंद (AIR 152), दिव्यांश जायसवाल (AIR 173) और साक्षी कुमारी (AIR 192) उन छात्रों में शामिल हैं जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ये उपलब्धियां पीडब्ल्यूवाला के लर्निंग इकोसिस्टम के उन विकल्पों की सुविधा  को दर्शाती हैं, जहां छात्र अपनी पसंद और सीखने के तरीके के अनुसार ऑनलाइन कोर्सेज या टेक-इनेबल्ड पीडब्ल्यू विद्यापीठ सेंटर्स के माध्यम से तैयारी कर बेहतर परिणाम हासिल कर रहे हैं।

इसके अलावा, अलवर में छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जगजीत  (AIR 3648) सहित कई छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। रविकांत दिवाकर ने कहा, "अपनी मेहनत का फल मिलता देख मुझे बहुत खुशी हो रही है। पीडब्ल्यू के बैचेज़ ने मेरी सभी उलझनों को दूर करने में मदद की। शिक्षकों ने हर कॉन्सेप्ट को इतनी अच्छी तरह समझाया कि मुझे सिर्फ फॉर्मूले याद नहीं करने पड़े, बल्कि उनके पीछे का लॉजिक भी समझ आया। जब भी किसी कठिन सवाल में अटकता था, तो वीडियो सॉल्यूशंस ने तुरंत सही तरीका समझाया, जिससे मेरा काफी समय बचा।"

शिवांश आनंद ने कहा, "यह स्कोर हासिल करके बहुत अच्छा लग रहा है और मुझे खुशी है कि मेरी मेहनत रंग लाई। मेरे लिए सबसे ज्यादा मदद डेली प्रैक्टिस पेपर्स से मिली। नियमित टेस्ट देने से मुझे समय का सही इस्तेमाल करना और बिना घबराए पेपर हल करना आया। शिक्षकों ने मेरे सभी डाउट्स दूर किए और यह भी बताया कि मैं कहां गलती कर रहा हूं, जिससे मैं असली परीक्षा से पहले उन्हें सुधार सका।" पीडब्ल्यूवाला के संस्थापक और सीईओ, अलख पांडे ने कहा, "NEET 2026 की तैयारी करने वाले हर छात्र को मेरी हार्दिक बधाई। आपने इस सफर में जो मेहनत, अनुशासन और समर्पण दिखाया है, वह सराहनीय है। जिन छात्रों ने आज अपनी सफलता हासिल की है, उन्होंने इसे पूरी मेहनत से कमाया है। और जो इस बार अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए, उनसे मैं यही कहना चाहूंगा कि यह परीक्षा आपकी पूरी क्षमता या आपके भविष्य की पहचान नहीं है। आपके सामने आगे बढ़ने के कई अवसर हैं और यह सफर का केवल एक पड़ाव है।"

पीडब्ल्यूवाला का NEET कोचिंग मॉडल छात्रों को आसान, किफायती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर आधारित है। इसके तहत डेली प्रैक्टिस क्वेश्चन्स, वीडियो सॉल्यूशंस के साथ मॉक टेस्ट्स, 24x7 डाउट रेजोल्यूशन और AI-पर्सनलाइज़्ड रिविजन जर्नी जैसी सुविधाएं दी जाती हैं, ताकि हर छात्र, चाहे वह किसी भी शहर या परिवेश से हो, अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सके। इस वर्ष लगभग 20 लाख छात्रों ने NEET (UG) 2026 की परीक्षा दी, जिनमें से 11.21 लाख  उम्मीदवार विभिन्न अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लेन उल्लंघन पर ऑटोमैटिक चालान; आईजी राहुल प्रकाश ने शुरू की देश की पहली अनूठी तकनीक
अलवर। राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए राजस्थान पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब एक्सप्रेसवे पर गलत लेन में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कैमरों के जरिए चालान किया जाएगा। यह व्यवस्था पहली बार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लागू की जा रही है।

शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अलवर पहुंचे जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राहुल प्रकाश ने पत्रकारों से कहा कि हाल ही में राजस्थान के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसमें एक्सप्रेसवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में खराब कैमरों को ठीक करने, सड़क की खराब स्थिति, गड्ढों और असंतुलित हिस्सों को सुधारने पर विस्तार से चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह वाहन चालकों द्वारा लेन अनुशासन का पालन नहीं करना है। एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग प्रकार के वाहनों के लिए अलग-अलग लेन निर्धारित हैं, लेकिन चालक मनमर्जी से किसी भी लेन में वाहन चलाते हैं और ओवरटेक करते हैं, जिससे हादसे होते हैं।

प्रकाश ने बताया कि पहले कैमरों में लेन ड्राइविंग की निगरानी प्रणाली नहीं थी, इसलिए कार्रवाई संभव नहीं हो पाती थी। अब इस तकनीक को कैमरों में शामिल कर दिया गया है और गलत लेन में वाहन चलाने वालों के खिलाफ स्वतः चालान जारी होंगे। उन्होंने दावा किया कि देश के एक्सप्रेसवे पर यह अपनी तरह का पहला प्रयोग है।

अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लूट का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार
अलवर। राजस्थान में अलवर के शालीमार नगर में वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) अधिकारी के घर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि जीएसटी अधिकारी ओम प्रकाश के घर हुई लूट की वारदात पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया था। वारदात से पहले आरोपियों ने कई दिनों तक घर और क्षेत्र की रेकी की थी। इसके बाद सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए वारदात के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया, जिससे उनके ठिकाने की जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसके बावजूद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सैकड़ों कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामगढ़ और खैरथल-तिजारा क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ पहले से ही लूट, डकैती और हत्या जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। आरोपी कई बार जेल भी जा चुके हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने पैदल और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल किया ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लूटी गयी नकदी और जेवरात की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने लूट की रकम से एक मोटर साइकिल भी खरीदी है। पुलिस ने दावा किया है कि मामले में शत-प्रतिशत माल की बरामदगी का प्रयास किया जायेगा।

चौधरी ने कहा कि आरोपियों से हथियारों की बरामदगी के भी प्रयास किए जा रहे हैं और रविवार को उन्हें मौके पर ले जाकर वारदात का पुनर्निर्माण कराया जायेगा। इस बीच, जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश भी अलवर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया था कि पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा करेगी।

अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लाखों की डकैती का जल्द खुलासा होगा : राहुल प्रकाश
अलवर। राजस्थान में अलवर के शालीमार नगर में वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश के घर सनसनीखेज लूट और मारपीट की वारदात के मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश खुद शनिवार को अलवर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। राहुल प्रकाश ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करके पूरी घटना की जानकारी ली और जांच की प्रगति की समीक्षा की। उनके साथ पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी सहित पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करके पुलिस दलों से अब तक की जांच और मिले सुरागों की जानकारी ली। राहुल प्रकाश ने पत्रकारों से कहा कि पुलिस हर कोण से मामले की जांच कर रही है और कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस सनसनीखेज वारदात का जल्द खुलासा किया जायेगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

उन्होंने माना कि अलवर जिले में हाल के दिनों में अपराधों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है, लेकिन कहा कि पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के नेतृत्व में अलवर पुलिस लगातार अच्छा काम कर रही है और अधिकतर वारदातों का शीघ्र खुलासा किया जा रहा है। पुलिस बल और संसाधनों की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस विभाग इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। राजस्थान सरकार ने हाल ही में 10 हजार कांस्टेबलों की भर्ती की है और बढ़ती जनसंख्या और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप पुलिस बल और संसाधनों को बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ अपराध के स्वरूप और चुनौतियां भी बढ़ी हैं, इसलिए अब नयी रणनीति के तहत अपराधों पर निगरानी और नियंत्रण के लिए विशेष प्रयास किए जायेंगे। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले शालीमार नगर स्थित जीएसटी के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश के घर में बदमाश घुस गये थे। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूटकर वे फरार हो गये थे।