यूक्रेन-रूस युद्ध - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूक्रेन ने युद्ध समाप्त करने को लेकर दुनिया से एकजुटता का किया आग्रह
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने देश के खिलाफ रूसी आक्रामकता को समाप्त करने के लिए विश्व से एकजुट होने का आग्रह किया है।

न्यूयॉर्क में एक भावुक भाषण में, जेलेंस्की ने कहा कि  मॉस्को को दुनिया को अंतिम युद्ध की ओर धकेलने से रोका जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि रूस ने भोजन से लेकर ऊर्जा तक हर चीज को हथियार बनाया है। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी अन्य आम चुनौतियों पर बातचीत करने से पहले मास्को को युद्ध करने से रोकना चाहिए।

जेलेंस्की ने महासभा के वार्षिक अधिवेशन में भाग लेने वाले विश्व नेताओं से कहा, यूक्रेन यह सुनिश्चित करने के प्रयास में लगा हुआ है कि रूसी आक्रमण के बाद दुनिया में कोई भी देश, किसी भी देश पर हमला करने की हिम्मत न करे। उन्होंने कहा कि रूसी हथियारों पर लगाम लगाई जानी चाहिए। इस युद्ध में शामिल लोगों को दंडित किया जाना चाहिए। जेलेंस्की ने कहा कि निर्वासित लोगों को घर वापस आना चाहिए और कब्जा करने वाले को अपनी भूमि पर लौट जाना चाहिए। उन्होंने कहा हमें इसे बनाने के लिए एकजुट होना चाहिए और हम इसे करेंगे!

उन्होंने मास्को पर यूक्रेनी बच्चों का अपहरण करके नरसंहा करने का भी आरोप लगाया। मार्च में, अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने यूक्रेनी बच्चों को रूस में कथित गैरकानूनी निर्वासन पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी को रूस के प्रमुख सहयोगी के रूप में देखा जाता है, क्योंकि उनके देश ने रूस को लड़ाकू ड्रोन उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने महासभा में कहा की, अमेरिका ने यूरोपीय देशों को कमजोर करने के लिए यूक्रेन में हिंसा की आग भड़काई है। दुर्भाग्य से यह एक दीर्घकालिक योजना है।

Russia-Ukraine War बीच यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव बर्खास्त
कीव। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने इसकी घोषणा की है।

ओलेक्सी रेजनिकोव की जगह यूक्रेन के राज्य संपत्ति कोष चलाने वाले रुस्तम उमेरोव यूक्रेन के रक्षा मंत्री का स्थान ग्रहण करेंगे। फरवरी 2022 में रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण की शुरुआत से पहले से ही  रेजनिकोव ने रक्षा मंत्रालय का नेतृत्व किया था लेकिन अपने रात्रिकालीन संबोधन में, इस फैसले की घोषणा करते हुए राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यह रक्षा मंत्रालय में नए दृष्टिकोण का समय है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने राजधानी कीव से अपने संबोधन में कहा कि मेरा मानना है कि मंत्रालय को सेना और समाज दोनों के साथ नए दृष्टिकोण और बातचीत के अन्य प्रारूपों की आवश्यकता है।

यूक्रेनी मीडिया ने अनुमान लगाया है कि रेजनिकोव लंदन में कीव के नए राजदूत बनेंगे, जहाँ उन्होंने वरिष्ठ राजनेताओं के साथ अच्छे संबंध विकसित किए हैं।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, पूर्व रक्षा मंत्री ने संवाददाताओं से कहा था कि यदि जेलेंस्की उन्हें किसी अन्य परियोजना पर काम करने का अवसर प्रदान करते हैं तो वह संभवत: सहमत होंगे।

रेजनिकोव की बर्खास्तगी जेलेंस्की के प्रशासन में व्यापक भ्रष्टाचार-विरोधी अभियान के बीच हुई है।

हालाँकि रेजनिकोव पर व्यक्तिगत रूप से भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है, लेकिन रक्षा मंत्रालय में सेना के लिए बढ़ी हुई कीमतों पर सामान और उपकरणों की खरीद से जुड़े कई घोटाले हुए हैं।

यूक्रेन के कई क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी
कीव। यूक्रेन के कई क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई और रविवार रात हवाई हमले के सायरन बज उठे। देश के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय के हवाई हमले के आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी दी गई है।

मंत्रालय के ऑनलाइन मानचित्र से पता चलता है कि आधी रात के आसपास निप्रॉपेट्रोस और मायकोलाइव के यूक्रेनी क्षेत्रों के साथ-साथ जापोरिजिया और खेरसॉन क्षेत्रों के कीव-नियंत्रित हिस्सों में हवाई हमले की चेतावनी प्रभावी थी।

शनिवार से रविवार की रात यूक्रेनी मीडिया ने बताया कि मायकोलाइव क्षेत्र में विस्फोटों की आवाज सुनी गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के नियंत्रण वाले जापोरिजिया शहर में भी धमाके सुने गए।

रूस द्वारा 10 अक्टूबर को क्रीमियन पुल पर आतंकवादी हमले के दो दिन बाद से यूक्रेनी बुनियादी ढांचे के खिलाफ सटीक हमले किए गए।

यूक्रेनी पावर ग्रिड ऑपरेटर उक्रनेर्गो के प्रमुख ने फरवरी में कहा कि रूसी हमलों के कारण यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को सीधे नुकसान की राशि सैकड़ों मिलियन डॉलर हो सकती है।

असाधारण मिसाइल और ड्रोन हमलों से जूझ रहा यूक्रेन
कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव को और अधिक रूसी हवाई हमलों का सामना करना पड़ रहा है जिनमें असाधारण मिसाइल और ड्रोन हमले शामिल हैं। बीबीसी की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक  एक यूक्रेनी अधिकारी ने रूसी हमले को असाधारण करार दिया। यूक्रेन ने कहा कि सभी 18 मिसाइलों को मार गिराया गया और फुटेज में भी दिखाया गया है कि वायुसेना रक्षा ने शहर के ऊपर लक्ष्यों को नष्ट कर दिया।

अधिकारियों ने कहा कि बैराज के दौरान कम से कम तीन लोग घायल हो गए, जिसमें ड्रोन और मिसाइल दोनों का इस्तेमाल किया गया। यूक्रेन के संभावित हमले से पहले रूस ने हाल के सप्ताहों में अपना हवाई अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को राजधानी पर रुस ने इस महीने का आठवां हमला किया था। शहर के केंद्र में असामान्य रूप से उच्च संख्या में जोरदार विस्फोट सुनाई दिए, क्योंकि अधिकारियों ने निवासियों को ऑनलाइन संदेशों में बताया कि हवाई रक्षा सक्रिय हो गई है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के प्रमुख वालेरी जालुजनी ने कहा कि रूस ने कीव पर उत्तर, दक्षिण और पूर्व से हमला किया तथा 18 वायु, समुद्र एवं भूमि आधारित मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया।

यूक्रेनी राजधानी के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेर्ही पोपको ने बैराज हमले के बारे में कहा,''प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कीव के हवाई क्षेत्र में दुश्मन के अधिकांश लक्ष्यों का पता लगाया गया और नष्ट कर दिया गया।" जनरल जालुजनी ने कहा कि इसमें छह किंजल हाइपरसोनिक मिसाइल शामिल हैं, जिसके बारे में रूस ने अतीत में दावा किया है कि दुनिया की किसी भी वायु रक्षा प्रणाली द्वारा नहीं हटाया जा सकता है।यूक्रेन की राजधानी कीव को इस महीने अब तक आठ बार रूस ने निशाना बनाया है इसलिए निवासियों को अपने घरों की खिड़कियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई क्योंकि इंटरसेप्टेड मिसाइलों का मलबा आसमान से गिर सकता है।

यूक्रेन के कई क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी
कीव। यूक्रेन के कई क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी दी गयी। देश के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय ने सोमवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार तड़के यूक्रेन के निप्रॉपेट्रोस, सुमी, पोल्टावा, मायकोलाइव और खार्किव के क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी दी गयी थी। इससे पहले, रविवार सुबह पूरे यूक्रेन में हवाई हमले के सायरन बजने लगे और कीव-नियंत्रित हिस्सों के यूक्रेनी क्षेत्रों सुमी, टेरनोपिल और खेरसॉन में विस्फोटों की गूंज सुनाई दी।

गौरतलब है कि क्रीमिया ब्रिज पर आतंकवादी हमले के दो दिन बाद यानी कि 10 अक्टूबर से रूस ने यूक्रेन के बुनियादी ढांचे के खिलाफ सटीक हमले किए हैं। फरवरी में, यूक्रेनी पावर ग्रिड ऑपरेटर उक्रेनर्गो के प्रमुख ने कहा था कि रूसी हमलों से यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को करोड़ों डॉलर का नुकसान हो सकता है, जिसमें अरबों डालर का आर्थिक नुकसान हो सकता है।

यूक्रेन की राजधानी और खार्किव में धमाकों की खबर
कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव और खार्किव क्षेत्र में शनिवार देर रात विस्फोटों की आवाज सुनी गई। यूक्रेन के मीडिया में यह जानकारी दी गयी।

कीव में शनिवार शाम को हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई। देश के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय के हवाई हमले के आंकड़ों के अनुसार पूरे यूक्रेन में हवाई हमले के सायरन बजाये गये।

यूक्रेन की एक समाचार वेबसाइट ने स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि शनिवार देर रात कीव और खार्किव क्षेत्र में विस्फोटों की आवाज सुनी गई। टीएसएन टीवी चैनल ने भी खार्किव में धमाकों की आवाज सुनाई।

टेरनोपिल क्षेत्रीय अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर कहा कि शहर और क्षेत्र में शनिवार शाम विस्फोटों की आवाज सुनी गई। 10 अक्टूबर से (क्रीमिया ब्रिज पर आतंकवादी हमले के दो दिन बाद) रूस द्वारा यूक्रेनी बुनियादी ढांचे के खिलाफ सटीक हमले किए गए हैं।

यूक्रेन के कई क्षेत्रों में हवाई हमले के सायरन बजे
कीव। यूक्रेन राजधानी कीव सहित देश के कई क्षेत्रों में रविवार देर रात हवाई हमले की चेतावनी जारी की गयी है। देश के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय के हवाई हमले के आंकड़ों और ऑनलाइन मानचित्र के मुताबिक कल रात स्थानीय समयानुसार लगभग 23:35 बजे यूक्रेन की राजधानी कीव शहर सहित कीव क्षेत्र में हवाई हमले के सायरन बजाये गए।

इससे पहले शाम को यूक्रेन के किरोवोह्राद, चेर्निहाइव, विनित्सिया और पोल्टावा क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई थी। इससे पहले रविवार को ओडेसा, माइकोलाइव, निप्रॉपेट्रोस और खेरसॉन क्षेत्र के यूक्रेन नियंत्रित हिस्से में हवाई हमले के सायरन बजाये गये थे।

यूक्रेनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ओडेसा और कीव क्षेत्र में विस्फोटों की आवाज सुनी गई। यूक्रेनी पावर ग्रिड ऑपरेटर उक्रेनर्गो के प्रमुख ने गत फरवरी में कहा था कि रूसी हमलों के कारण यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को करोड़ों डॉलर का सीधा नुकसान हो सकता है और आर्थिक नुकसान अरबों डॉलर का हो सकता है।

यूक्रेन में रूसी हवाई हमले में 13 लोगों की मौत
कीव। यूक्रेन के विभिन्न शहरों में रूसी हवाई हमले में एक बच्चे सहित 13 लोगों की मौत हो गयी है। यूक्रेन के मध्यवर्ती शहर उमान में एक रिहायशी इलाके पर हुए हवाई हमले में एक बच्चे सहित 11 लोगों तथा निप्रो शहर में ऐसे ही हमले में तीन वर्षीय बालिका और उसकी मां की मौत हो गयी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि रूसी हमले में एक अपार्टमेंट ब्लॉक क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, बुराई को हथियारों से रोका जा सकता है। हमारे रक्षक ऐसा कर रहे हैं। इस हमले के बाद रूस के खिलाफ और अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की जरूरत है और उस पर वैश्विक प्रतिबंधों को बढ़ाया जाना चाहिए। कीव शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख ने कहा कि यह 51 दिनों में राजधानी पर पहला रूसी मिसाइल हमला है।

अधिकारियों ने संदेश सेवा टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि 23 में से 21 मिसाइलें और दो हमलावर ड्रोन यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली द्वारा मार गिराए गए। एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि उन्हें स्थानीय समयानुसार करीब 04:30 बजे एक विस्फोट सुनाई दिया, इसी दौरान, दो अन्य बहुत तेज विस्फोट हुए।

यूक्रेनी सेना का कहना है कि वे पश्चिमी सहयोगियों द्वारा आपूर्ति किए गए टैंकों सहित नए उपकरणों के साथ एक सैन्य आक्रमण करने के लिए तैयार हैं। दरअसल, रूस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर बखमुत पर नियंत्रण पाना चाहता है, इसलिए, उसने नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला किया। गौरतलब है कि इससे पहले मॉस्को ने कहा था कि वह जानबूझकर नागरिकों को निशाना नहीं बनाता है, लेकिन हाल ही में रूस के हमले के बाद से पूरे यूक्रेन में बड़ी संख्या में लोग मारे गए और हजारों लोग घायल हो गए हैं।

रूसी सेना ने यूक्रेनी ईंधन डिपो पर मिसाइल हमला किया : रक्षा मंत्रालय
मास्को। रूस की सेना ने लिसिचांस्क में यूक्रेन के सैनिकों पर मिसाइल हमला किया और बखमुत के निकट यूक्रेनी ईंधन डिपो को निशाना बनाया। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दक्षिणी समूह बलों की मिसाइल इकाई ने यूक्रेन के सशस्त्र बलों की 54 वीं मैकेनाइज्ड ब्रिगेड की अस्थायी तैनाती के केन्द्र पर हमला किया, इसके अलावा कोन्स्टेंटिनोव्का में 17 वीं ब्रिगेड के एक ईंधन गोदाम और एक उपकरण ईंधन भरने वाले केन्द्र पर हमला किया।

प्रवक्ता के मुताबिक रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) में नोवोकालिनोव के पास यूक्रेनी नौसैनिकों को हमला कर नुकसान पहुंचाया।

रूसी लड़ाकू विमानों ने गलती से अपने ही शहर पर बमबारी की
मास्को। रूस के लड़ाकू विमान ने  गलती  से यूक्रेन की सीमा से लगे अपने ही शहर बेलगोरोद पर गुरुवार को बमबारी की। इस संबंध में रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया है। क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि विस्फोट से शहर के केंद्र में लगभग 20 मीटर (60 फीट) चौड़ा एक बड़ा गड्ढा हो गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। एक अपार्टमेंट ब्लॉक को खाली करा लिया गया।  मंत्रालय ने कहा कि एक एसयू -34 फाइटर-लड़ाकू विमान ने गलती से बम गिरा दिया।  रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बम गुरुवार को स्थानीय समयानुसार 22:15 बजे गिरा। बम शहर के केंद्र से दूर और आवासीय भवनों के बगल में दो सड़कों के चौराहे पर गिरा।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर विस्फोट और कुछ नुकसान का वीडियो वायरस हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि गिरने के 18 सेकंड बाद बम फट जाता है और सड़क के एक हिस्से को उड़ा देता है। इस दौरान वहां से गुजर रही कारें क्षतिग्रस्त हो जाती है। ग्लैडकोव ने कहा कि दो महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और नौ मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक को संभावित संरचनात्मक क्षति के कारण खाली करा लिया गया है।

अमेरिका जारी रखेगा यूक्रेन को सैन्य मदद
वाशिंगटन। अमेरिका में व्हाइट हाउस के प्रक्ता काराइन जीन-पियरे ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि यूक्रेन को निरंतर लड़ाई के लिए उसकी जरूरत की हर चीज मिले। उन्होंने आयरलैंड के डबलिन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, '' यूक्रेन को अपनी आजादी के लिए जमीन पर लडऩे के लिए जो भी मदद की जरूरत है वह सब उसे मुहैया कराने के लिए अमेरिका पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।"

प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के संघर्षशील दिनों में हर संभंव जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। दूसरी ओर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि नाटो सहयोगियों का यूक्रेन को हथियार देना और प्रशिक्षण देना संघर्ष में प्रत्यक्ष भागीदारी के समान है।

रूस ने सेंट पीटर्सबर्ग विस्फोट के लिए यूक्रेन को ठहराया जिम्मेदार
सेंट पीटर्सबर्ग। रूस ने रविवार को सेंट पीटर्सबर्ग के एक कैफे में हुए विस्फोट के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है,  जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए थे। गृह मंत्रालय ने बताया कि पुलिस को स्थानीय समयानुसार शाम 18:13  बजे विस्फोट की जानकारी मिली। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 32  अन्य घायल हो गये। घायलों का इलाज जारी है।

रूस के राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन आतंकवादी हमलों के इस्तेमाल का समर्थन करता है और सेंट पीटर्सबर्ग के एक कैफे में हुए विस्फोट में रूसी सैन्य पत्रकार व्लादलेन टाटास्र्की की हत्या के लिए जिम्मेदार हो सकता है। रविवार को सेंट पीटर्सबर्ग के मध्य में स्थित एक कैफे में एक अज्ञात विस्फोटक उपकरण में विस्फोट हुआ था। इस घटना में तातारस्की ( जिसे मैक्सिम फोमिन के नाम से भी जाना जाता है) की मौत हो गई थी और 32 लोग घायल हो गए थे, जिनमें दस लोग गंभीर हालत में है।

रूस की जांच समिति ने सोमवार को तड़के कहा कि डारिया ट्रेपोवा को विस्फोट में शामिल होने के संदेह में हिरासत में लिया गया है। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने कहा कि यूक्रेन की विशेष सेवाओं और भ्रष्टाचार विरोधी फाउंडेशन के समर्थकों ने हमले की योजना बनाई थी।

पेसकोव ने कहा,''रूस यूक्रेन शासन का सामना कर रहा है। यह वह शासन है जो आतंकवादी हमलों का समर्थन करता है, यह वह शासन है जो डारिया डुगिना (राजनीतिक दार्शनिक अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी) की हत्या के पीछे है, यह वह शासन है जो संभवत: यूकेन को नष्ट करने के लिए जिम्मेदार है। फोमिन और सेंट पीटर्सबर्ग में हुए आतंकवादी हमले में जिसका हाथ है, यह वह शासन है जो 2014 से कई वर्षों से लोगों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार है,  यही वजह है कि विशेष सैन्य अभियान चलाया जा रहा है।"

उन्होंने कहा, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तुरंत सेंट पीटर्सबर्ग में आतंकवादी हमले के बारे में सूचित किया गया। उन्होंने कहा, ''अब जांच एक सक्रिय चरण में है और हम संदिग्धों की हिरासत में  लेने के लिए काफी सक्रिय कदम उठा रहे हैं। हमें धैर्य रखना चाहिए और मामले पर काम करने वाली हमारी विशेष सेवाओं के बयानों की प्रतीक्षा करनी चाहिए।"