Trending Today - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी
मुंबई।  सुपरहिट फिल्म धुरंधर की शानदार सफलता के बाद अभिनेता अर्जुन रामपाल एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म एक अनटाइटल्ड फैमिली ड्रामा होगी, जिसमें वे सोलो लीड भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश भी देगी।

फिल्म की कहानी जीवन के सरल मूल्यों, परिवार की अहमियत और अपनी जड़ों से जुड़े रहने के संदेश को सामने लाएगी। निर्माताओं के अनुसार यह कोई पारंपरिक मसाला फिल्म नहीं होगी, बल्कि भावनात्मक और दिल को छू लेने वाली कहानी के जरिए दर्शकों को परिवार और रिश्तों की असली अहमियत का एहसास कराएगी। खास बात यह है कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त होगी और पारिवारिक दर्शकों को खास तौर पर जोड़ने का प्रयास करेगी।

इस फिल्म के जरिए अर्जुन रामपाल पहली बार लेखक-निर्देशक शैलेश वर्मा के साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म के निर्माता डॉ. विकास कुमार मोदी ने बताया कि इस साल वे लेखक-निर्देशक शैलेश वर्मा के साथ मिलकर तीन ऐसी फिल्में लाने की योजना बना रहे हैं, जो सामाजिक रूप से प्रभावशाली और सकारात्मक मूल्यों पर आधारित होंगी।

यह नई फिल्म अगस्त 2026 के मध्य में सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। निर्माता-निर्देशक का मानना है कि यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन के साथ एक गहरा संदेश भी देगी और परिवार के साथ देखने लायक एक यादगार सिनेमाई अनुभव साबित होगी।

एआई इम्पैक्ट समिट 2026: दिल्ली पहुंचे गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, 20 फरवरी को समिट में होंगे शामिल
नई दिल्ली। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। वह 20 फरवरी को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में मुख्य भाषण देंगे। सुंदर पिचाई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने आयोजकों को गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। यह शिखर सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक नयी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

पीएम मोदी ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि भारत वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बदलाव में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पीएम मोदी ने इस सम्मेलन के साथ ही इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का भी शुभारंभ किया और प्रदर्शनी परिसर का दौरा कर स्टार्टअप संस्थापकों, उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद किया तथा अत्याधुनिक एआई नवाचारों को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल देखे। सुंदर पिचाई का कीनोट संबोधन 20 फरवरी को सुबह 9:30 बजे निर्धारित है, जिसे सम्मेलन के सबसे प्रतीक्षित सत्रों में से एक माना जा रहा है।

इस कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और लगभग 20 राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख भाग ले रहे हैं। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा, यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जाएद अल नहयान शामिल हैं। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 एक वैश्विक मंच के रूप में उभरा है, जिसमें सरकारें, अंतरराष्ट्रीय संगठन, उद्योग जगत, शोधकर्ता और नागरिक समाज के प्रतिनिधि समावेशी एवं नैतिक एआई विकास पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

भारत सरकार यह आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और इंडिया एआई मिशन के माध्यम से कर रही है। सम्मेलन में पूर्ण सत्र, पैनल चर्चा, कार्यशालाएं, हैकाथॉन और एआई एक्सपो शामिल हैं, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और शासन जैसे क्षेत्रों में एआई के व्यावहारिक उपयोग पर चर्चा हो रही है।

राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 1.5 करोड़ की डीडी जमा करवाने के बाद मिली जमानत
नई दिल्ली। 16 साल पुराने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को आखिरकार दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिल ही गई है। बता दें कि राजपाल यादव ने सुनवाई के दौरान करीब 1.5 करोड़ का ड्राफ्ट जमा कराया, जिसके बाद कोर्ट ने पासपोर्ट सरेंडर कराने का आदेश दिया।

जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने राजपाल यादव को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी है। इससे पहले 12 फरवरी को कोर्ट ने सुनवाई की थी जिसमें जमानत देने से इंकार कर दिया था। उस समय कोर्ट ने अभिनेता और उनके वकील दोनों को फटकार लगाई थी और कार्रवाई को 16 फरवरी के लिए टाल दिया था।

बता दें कि अभिनेता राजपाल यादव की तरफ से जमानत याचिका भतीजी की शादी अटेंड करने के लिए दाखिल की गई है, जो कि 19 फरवरी को है।

उतार-चढ़ाव से भरा रहा इस स्टारकिड का करियर: नकली अंगूठी से किया था प्रपोज; मजबूरी में किए क्या-क्या काम, आज है 280 करोड़ का मालिक
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अभिषेक बच्चन आज 50 वर्ष के हो गए हैं। 05 फरवरी, 1976 को मुंबई में जन्में अभिषेक को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता अमिताभ बच्चन अभिनेता, जबकि मां जया भादुरी जानी-मानी अभिनेत्री हैं। अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित जे.पी.दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से की।

हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन अभिषेक के अभिनय को अवश्य पसंद किया गया। इसके बाद अभिषेक ने तेरा जादू चल गया, ढ़ाई अक्षर प्रेम के, बस इतना सा ख्वाब है, हां मैने भी प्यार किया है, शरारत, मुंबई से आया मेरा दोस्त, मैं प्रेम की दीवानी हूं, ओम जय जगदीश, एलओसी कारगिल, कुछ न कहो जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन इनमें से कोई फिल्म टिकट खिड़की पर सफल नहीं रही।

वर्ष 2003 में अभिषेक की फिल्म जमीन प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा अजय देवगन की भी मुख्य भूमिका थी। फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म युवा अभिषेक के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अभिषेक का किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए थे, लेकिन वह दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में सफल रहे। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म धूम उनके करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद अभिषेक ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिनमें उनके अभिनय को सराहा गया।

वर्ष 2007 में अभिषेक बच्चन को मणिरत्नम की फिल्म गुरू में काम करने का अवसर मिला। माना जाता है कि यह फिल्मदिवंगत उद्योगपति धीरू भाई अंबानी के जीवन पर बनायी गयी थी। अभिषेक बच्चन ने अपने संजीदा अभिनय से दर्शको का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिये अभिषेक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किये गये। इसी वर्ष अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली।वर्ष 2008 में अभिषेक बच्चन की दोस्ताना और सरकार राज जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी और दोनो फिल्मों के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किये गये।वर्ष 2009 में अभिषेक बच्चन ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और सुपरहिट फिल्म 'पा' का निर्माण किया।

वर्ष 2012 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म बोल बच्चन में अभिषेक बच्चन ने जबरदस्त हास्य अभिनय से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 2013 में अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे कामयाब फिल्म धूम 3 प्रदर्शित हुयी। वर्ष 2014 में अभिषेक की एक और सुपरहिट फिल्म हैप्पी न्यू ईयर प्रदर्शित हुयी है। इसके बाद अभिषेक बच्चन की हाउसपुल 3, मनमर्जिया, लूडो, द बिग बुल, बॉब विश्वास, दसवीं, घूमर और आई वांट टू टॉक, हाउसफुल 5 जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी।

अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के लिए अपने करियर का पहला बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। अभिषेक इन दिनों फिल्म किंग में काम कर रहे हैं।

सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, राजनीति में भी माहिर थे धर्मेंद्र, बीकानेर मे क्यों लगे थे'गुमशुदा' के पोस्टर ? जानें वो मजेदार किस्सा
मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले अभिनेता ने आज 89 साल की उम्र में अपने घर पर अंतिम सांस ली और इसी के साथ एक युग का भी अंत हो गया। हीमैन कहे जानें वाले धर्मेंद्र ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि राजनीति में भी काफी माहिर थे और वो बीकानेर के सांसद भी थे। हालांकि, उनका राजनीतिक करियर कुछ लम्बा नहीं रहा, लेकिन जितना भी रहा वो काफी दिलचस्प था। बता दें कि, अभिनेता धर्मेंद्र ने पहली और आखिरी बार सांसद का चुनाव लड़ा था जिसमें उन्होंने करीब 60 हजार वोटों से जीत हासिल की थी और उसके बाद साल 2004 में भाजपा ने उनको बीकानेर सांसद का का टिकट दिया था। मगर आपको पता नहीं होगा कि धर्मेंद्र का राजस्थान से खास रिश्ता है तो चलिए अब आपको इसके बारे में बता दें।

धर्मेंद्र का राजनीतिक करियर

शायद, आपको पता नहीं होगा लेकिन राजस्थान के बीकानेर से ही अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी राजनीति करियर की शुरूआत की थी और उस समय वो करीब 60 हजार वोटो से कांग्रेस के प्रत्याशी रामेश्वर डूडी को हराकर सांसद चुनाव जीते ​​थे, उसके बाद भाजपा ने उनको बीकानेर का सांसद बनाया था। बता दें कि, इस समय उनके दोनों बेटे सनी और बॉबी ने उनके लिए प्रचार किया था। हालांकि, कुछ समय के बाद अपने अतिव्यस्थता के कारण उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली थी और उसके बाद फिर कभी भी उन्होंने कोई भी चुनाव नहीं लड़ा।

लापता होने के लगे पोस्टर

अभिनेता धर्मेंद्र के लिए राजनीतिक करियर काफी मुश्किलों भरा रहा। चुनाव जीतने के महज एक साल बाद ही बीकानेर में अभिनेता धर्मेंद्र के नाम के गुमशुदा के पोस्टर लग गए थे और इसका असली कारण था उनका अपने संसदीय क्षेत्र से दूरी बनाना। बता दें कि, चुनाव जीतने के बाद धर्मेंद्र अपने संसदीय क्षेत्र में करीब 1 साल तक गए ही नहीं और इसके कारण नाराज होकर लोगों ने उनके इस तरह के पोस्टर पूरे शहर में लगा दिए ।

सूरसागर को संवारा

इस घटना के कुछ ही दिनों के बाद, अभिनेता धर्मेंद्र ने बीकानेर का रूख किया और बिना सिक्योरिटी के सर्किट हाउस में ठहरकर लोगों की समस्याएं सुनी। इसके बाद अभिनेता ने तत्कालीन सीएम वुसंधरा राजे से मुलाकात कर बजट पास करवाया और मशहूर सूरसागर को फिर से खूबसूरत बनाया। हालांकि, इसके लिए पूरा श्रेय वसुधंरा राजे को मिला और धर्मेंद्र के हिस्से में आई तो सिर्फ लोगों की नाराजगी। इसके बाद साल 2009 में धर्मेंद्र से चुनाव नहीं लड़ा और राजनीति से हमेशा के लिए किनारा कर लिया। इसके साथ ही आपको बता दें कि, धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद है और उनके बड़े बेटे सनी देओल पंजाब के गुरदासपुरा सीट से सांसद है।

विवादों से रहा गहरा नाता फिर भी सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज, जानें कौन है मैक्सिकों की फातिमा बॉश ?
मेक्सिको। इस बात को हर कोई जानता है कि, मिस यूनिवर्स बनना हर लड़की का सपना होगा है और इस बार ये सपना मैक्सिको की फातिमा बॉश का पूरा हुआ। बताया जा रहा है कि, ग्लैमरस फिनाले में ​फातिमा ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाई और सभी प्रतिभागियों को पीछ ​छोड़ दिया। इस साल भी दुनियाभर के कई देशों से मॉडल्स ने मिस यूनिवर्स पेजेंट के ​खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी, लेकिन इस खिताब को पाने का सपना इस बार मेक्सिको की फातिमा बॉश का पूरा हुआ। बता दें कि, इस खिताब को पाने से पहले ही फातिमा का नाता विवादों से जुड़ चुका था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मिस यूनिवर्स 2025 का ताज अपने सिर पर सजाया।

बता दें कि, इस साल भारत की मनिका विश्वकर्मा ने भी मिस यूनिवर्स के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी, लेकिन वो इसमें विफल हो गई और ये खिताब फातिमा के सिर पर सजा। बता दें कि, मनिका विश्वकर्मा ने टॉप 30 में तो अपनी जगह बना ली थी, लेकिन वो टॉप 12 में अपनी जगह पक्की नहीं कर सकी और इस सूची से बाहर हो गई।

कौन रहे टॉप 5 फाइनलिस्ट?

अगर इस साल की टॉप 5 की बात करें तो, चौथी रनरअप कोत दिव्वार की मॉडल ओलिविया यासे रहीं. तीसरे नंबर पर फिलिपिन्स की मॉडल अतीशा मनालो, सेकंड रनर अप वेनेजुएला की मॉडल स्टीफिन अबासली और फर्स्ट रनरअप थाइलैंड की मॉडल प्रवीणर सिंह रहीं।

बॉलीवुड पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, अब इस अभिनेता के पिता का हुआ निधन
मुंबई। बॉलीवुड पर एक ​बार फिर से दुखों का पहाड़ टूटा है। खबरों के अनुसार, ‘बिग बॉस 11’ फेम कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा के पिता का आज निधन हो गया। इस बात की पुष्टि खुद प्रियांक शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से की। बता दें कि, प्रियांक शर्मा के पिता ने 59 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इसके बार सोशल मीडिया पर अभिनेता को फैंस उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

प्रियांक शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा हैं कि, अच्छी नींद लो पापा, मुझे हमेशा आपकी याद आएगी और आप हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेंगे। मुझे उम्मीद है कि आप एक दिन मुझ पर गर्व महसूस करेंगे। प्रियांक शर्मा की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और फेंस उनके पिता के निधन पर उनको सांत्वना दे रहे हैं।

कॉफी विद करण: करण जौहर अगले एपिसोड में अजय देवगन और रोहित शेट्टी की मेजबानी करेंगे
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी 21 दिसंबर को कॉफी विद करण के सीजन आठ के आगामी एपिसोड में दिखाई देंगे। जिसमें करण जौहर अजय देवगन और रोहित शेट्टी की मेजबानी करते हुए नजर आएंगे। इस बार बातचीत अधिक उग्र, पागलपन भरी और अधिक स्पष्ट होगी, जिसमें किसी भी मुद्दे पर भागने की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

कॉफ़ी विद करण के आगामी एपिसोड में फिल्म जगत की दमदार जोड़ी और सबसे तेज तर्रार अभिनेता-निर्देशक जोड़ी, अजय देवगन और रोहित शेट्टी सुर्खियों में रहेंगे और प्रतिष्ठित कॉफ़ी काउच पर कई खुलासे करेंगे।

तकरीबन 90 के दशक की पुरानी यादों को उजागर करते हुए दोनों अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी इस पक्की दोस्ती की परतों को एक के बाद एक उजागर करती है और दर्शकों को पर्दे के पीछे की झलक दिखाती है। अभिनेता देवगन और निदेशक रोहित शेट्टी दोनों अविस्मरणीय एपिसोड तैयार करते हैं।

रोहित शेट्टी से रणवीर ङ्क्षसह के साथ काम करने के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, उनमें (रणवीर) एक गजब की ऊर्जा है।

सिंघम अगेन से दीपिका पादुकोण का फस्र्ट लुक रिलीज
सिंघम अगेन से दीपिका पादुकोण का फस्र्ट लुक रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन से उनका फस्र्ट लुक रिलीज हो गया है।

रोहित शेट्टी जल्द ही अपनी फेमस कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट सिंघम अगेन लेकर आने वाले हैं। सिंघम अगेन में अजय देवगन की मुख्य भूमिका होगी। फिल्म सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण की एंट्री होने जा रही है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लेडी सघम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म से दीपिका का फस्र्ट लुक जारी कर दिया है। फिल्म में लेडी सिंघम बनी दीपिका पादुकोण अपने लुक से तहलका मचा रही हैं।

रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में दीपिका पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दीपिका खून से लथपथ हंसते हुए नजर आ रही हैं।

इसके साथ ही उन्होंने एक आदमी के मुंह में रिवॉल्वर डाल रखी है और दूसरे हाथ से उसके बाल पकड़ रखे हैं।फोटो को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा'नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी। मिलिए हमारे पुलिस जगत के सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी शक्ति शेट्टी से। मेरी लेडी सिंघम, दीपिका पादुकोण'। इसके साथ ही दीपिका ने कैप्शन में लिखा पेश है शक्ति शेट्टी।

नीरज वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड की सूची में
नयी दिल्ली। भारत के स्टार भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा का नाम वर्ल्ड एथलेटिक्स ने 'मेंस वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड के लिए नामांकित किया है। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (वर्ल्ड एथलेटिक्स) ने गरुवार को इस पुरस्कार के लिए 11 एथलीटों के नामों की सूची जारी की है।

इसमें भारत के स्टार भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा तथा एथलीट की विभिन्न स्पार्धाओ में शानदार प्रदर्शन करने वाले रयान क्राउसर (अमेरिका),मोंडो डुप्लांटिस (स्वीडन), सूफ़यिान एल बक्काली (मोरक्को), जैकब इंगेब्रिग्त्सेन (नॉर्वे), केल्विन किप्टम (केन्या), पियर्स लेपेज (कनाडा), नोह लाइल्स (अमेरिका), अल्वारो मार्टिन (स्पेन), मिल्टियाडिस टेंटोगलोउ (यूनान) और कास्र्टन वारहोल्म (नॉर्वे), के नाम शामिल है।

नीरज चोपड़ा ने इस साल की शुरुआत में बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर पहले भारतीय होने का इतिहास रचा था। उसके बाद 25 वर्षीय खिलाड़ी ने एशियन खेलों में अपने खिताफ को कायम रखा। हालांकि इससे पहले वह डायमंड लीग 2023 में दूसरे स्थान पर रहे थे। नीरज चोपड़ा वर्ष 2023 के पुरुष विश्व एथलीट पुरस्कार के लिए चुने गए 11 एथलीटों में से एक हैं।

हालांकि इस दौरान उन्हें बांकी दस एथलीटों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिका के स्प्रिंटर नोह लायल्स 100 मीटर और 200 मीटर के विश्व चैंपियन हैं। उन्होंने बुडापेस्ट 2023 में पुरुषों की 4म100 मीटर रिले में अमेरिका के लिए स्वर्ण पदक भी जीता था।

मोरक्को के सूफियान एल बक्काली, जो 3000 मीटर स्टीपलचेज में एक दिग्गज खिलाड़ी हैं। वह छह फाइनल में अपराजित रहे हैं। ओलंपिक चैंपियन ने इस साल की शुरुआत में उन्होंने विश्व खिताब को डिफेंड भी किया था। पुरुषों के पोल वॉल्ट में मौजूदा विश्व चैंपियन स्वीडन के मोंडो डुप्लांटिस भी 11 खिलाडिय़ों की सूची में शामिल हैं। इसके साथ ही साथ 20 किमी और 35 किमी स्पर्धाओं में विश्व चैंपियन स्पेनिश रेस वॉकर अल्वारो मार्टिन भी इस सूची में है।

उल्लेखनीय है कि मेंस वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड के लिए चुने गए एथलीटों का चयन एथलेटिक्स विशेषज्ञों के एक अंतरराष्ट्रीय पैनल द्वारा किया जाता है इसमें विश्व एथलेटिक्स के सभी छह महाद्वीपीय क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल होते है। तीन-तरफा वोटिंग प्रक्रिया के 13 या 14 नवंबर को विश्व एथलेटिक्स अंतिम पांच फाइनलिस्ट एथलीटों का ऐलान करेगा।

वर्ल्ड एथलेटिक्स परिषद और वर्ल्ड एथलेटिक्स फैमिली ईमेल द्वारा अपना वोट डालेंगे। वहीं, प्रशंसक वर्ल्ड एथलेटिक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन मतदान कर सकेंगे। वर्ल्ड एथलेटिक्स ऑफ द ईयर के लिए मतदान 28 अक्टूबर को समाप्त होगा।

विश्व एथलेटिक्स परिषद के वोट नतीजे के 50 प्रतिशत के लिए गिने जाएंगे जबकि वल्र्ड एथलेटिक्स फैमिली के वोट और जनता के वोट अंतिम परिणाम के 25 प्रतिशत के लिए गिने जाएंगे। 11 दिसंबर को वल्र्ड एथलेटिक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विजेता के नाम की घोषणा की जायेगी।

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज का पोस्टर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के जीवन से प्रेरित है।

गिल ने 1989 में रानीगंज कोलफील्ड्स में 64 लोगों को बचाया था। फिल्म में अक्षय कुनमार जसवंत सिंह का किरदार करते नजर आएंगे।फिल्म मिशन रानीगंज का नया पोस्टर रिलीज हो गया है, जो सभी के बीच देशभक्ति की भावना पैदा करेगा। निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्तमिशनरानीगंज के साथ भारत के सच्चे हीरो की कहानी देखें।

पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म मिशन रानीगंज का निर्माण विशू भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर ने मिलकर किया है। फिल्म मिशन रानीगंज को टीनू देसाई ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परिणीति चोपड़ा , कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, राजेश शर्मा और विरेंद्र सक्सेना जैसे सितारे अहम किरदार में हैं।'मिशन रानीगंज 6 अक्टूबर को रिलीज होगी।

उर्वशी का 28वां जन्मदिन
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने अभिनय से ज्यादा अपने ग्लैमर और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उर्वशी अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी बेहतरीन स्टाइल से समय-समय पर फैशन गोल्स भी देती रहती हैं। उनकी हर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई रहती है।