बांसवाड़ा - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बाप विधायक प्रत्याशी के भाई की पीट-पीटकर हत्या : दो आरोपी पकडे़, तीसरे की तलाश जारी
बांसवाड़ा। जिले के घाटोल क्षेत्र में बाप पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहे अशोक निनामा के भाई की बीती रात पीट- पीट कर हत्या कर दी गई। वारदात की पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार देर रात की है। करीब दो बजे अशोक निनामा के पास फोन आया, जिसमें उनके भाई अनिल के बारे में पूछताछ की गई। इसके बाद एक अन्य कॉल में उन्हें एक स्थान पर पहुंचने के लिए कहा गया। अशोक मौके पर पहुंचे तो वहां उनके भाई अनिल गंभीर रूप घायल मिले।

परिजनों की मदद से अनिल को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देख बांसवाड़ा रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अशोक निनामा के अनुसार घायल अनिल ने बताया कि रात करीब 12 बजे कुछ लोगों ने उसे घसीट-घसीटकर बेरहमी से पीटा। सूचना पर पुलिस करीब सवा तीन बजे मौके पर पहुंची और घायल के बयान भी दर्ज किए गए। एसपी सुधीर जोशी के अनुसार मामले में तीन नामजद आरोपियों में से दो को डिटेन कर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

राजनीतिक-प्रेम प्रसंग के एंगल आए सामने
प्रारंभिक तौर पर मामला राजनीतिक और प्रेम प्रसंग दोनों एंगल से जुड़ा माना जा रहा है। अशोक निनामा ने बताया कि आरोपियों में से एक पहले उनकी पार्टी में था और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गया था। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सबूतों के अभाव में कार्रवाई नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि त्वरित कार्रवाई के चलते दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

बाप पार्टी के पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल, कार्यकर्ताओं ने पीसीसी में ग्रहण की सदयस्ता
जयपुर। पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत मालविया की कांग्रेस में वापसी के बाद अब बांसवाड़ा में कांग्रेस की मजबूती के लिए स्थानीय नेता लामबंद होने लगे हैं। भारत आदिवासी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने पीसीसी मुख्यालय में कांग्रेस की सदयस्ता ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह बामणिया, कल्पित कोठारी की उपस्थिति में पार्टी क़े गढ़ी विधानसभा के प्रत्याशी रहे मणिलाल गरासिया और बांसवाड़ा जिले में पार्टी के विभिन्न पदों पर आसीन पदाधिकारीयो ने कांग्रेस पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की।

पत्नी के कागजातों पर 19 लाख का लोन उठाकर फरार, खुद को सोशल मीडिया पर आईपीएस बता रचाया विवाह
बांसवाड़ा। साइबर थाना पुलिस ने फुटप्रिन्ट को फोलो करते शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि अक्षत कोठारी नामक युवक ने सोशल मीडिया पर खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर विवाह रचा लिया और फिर पत्नी के दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख रुपए का लोन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पर दस हजार रुपए का इनाम रखा।

कोठारी पर धोखाधड़ी के 19 मामले दर्ज हैं। साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल फुटप्रिन्ट को फोलो करते मंगलवार को आरोपी को लोकेशन के आधार पर  मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के राजेन्द्र नगर क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि अक्षत के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगभग डेढ़ साल से नाम और ठिकाने बदल रहा था। साइबर थाना पुलिस अब अन्य जिलों व थानों से उसका आपराधिक रिकॉर्ड मंगवा रही है।

डिजीटल अरेस्ट के नाम पर 7.80 लाख की धोखाधड़ी : दिल्ली में बम ब्लास्ट एवं मनी लॉ्ड्रिरंग का डर दिखाकर की ठगी, 30 घंटे तक वॉट्सएप कॉल रखा चालु
बांसवाड़ा। साईबर ठग ने दिल्ली में बम ब्लास्ट एवं मनी लॉ्ड्रिरंग का डर दिखाकर जिले के एक परिवार से 7 लाख 80 हजार रुपए की ठगी कर दी। इस संबंध में सत्यनारायण दोसी निवासी नरसिंह मंदिर पैलेस रोड ने साईबर पुलिस थाने में रिपोर्ट देते बताया कि 19 नवंबर को दोपहर 12 बजे उसके मोबाईल पर अज्ञात व्यक्ति ने वाट्सएप कॉल कर अपने आप को मुंबई का बड़ा पुलिस अधिकारी बता अपना नाम प्रेम कुमार बताया।

कुछ देर बाद प्रार्थी के वा्टसएप नंबर पर लगातार वीडियो कॉल कर बताया कि आपके खिलाफ दिल्ली में मनी लॉ्ड्रिरंग का केस हुआ है एवं दिल्ली बम ब्लास्ट में आपके मोबाईल नंबर का प्रयोग हुआ है। साईबर ठग ने 30 घंटे तक प्रार्थी व उसकी पत्नी के नंबरों पर वॉट्सएप कॉल चालु रखे और घर में ही डिजीटल अरेस्ट रखा।  इसके बाद 20 नवंबर को प्रार्थी व उसकी पत्नी को बैंक शाखा में जाने को बोला। जिस पर प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ आजाद चौक स्थित बैंक शाखा में गये एवं एफडी तुड़वाकर राशि बचत बैंक खाते में जमा करवा दी।

जंगल में युवक-युवती के मिले सड़े-गले शव : युवती का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला, युवक पेड़ से लटका ; इलाके में हड़कंप
बांसवाड़ा। जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत वरेठ के घने जंगलों में युवक-युवती के सड़े गले शव मिलने से सनसनी फैल गयी। युवक का सिर पेड़ के फंदे पर फंसा था तो धड़ अलग होने को था। इसी तरह युवती का शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। बागीदौरा पुलिस उप अधीक्षक संदीप सिंह शक्तावत ने बताया कि युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान गुजरात के महीसागर जिले के संतरामपुर थाना क्षेत्र के सेमलिया के रहने वाले धर्मेश पुत्र मुकेश भाई के रूप में हुई वहीं लड़की की पहचान शीतल पुत्री लवजी गरासिया के रूप में हुई। बताया जाता है कि बुधवार को ग्रामीण जब जंगल में लकड़ी काटने गये तो उन्होंने पेड़ पर लटका शव देखा वहीं अर्द्धनग्न अवस्था में युवती का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने दिनेश को इसकी सूचना दी।

इस पर दिनेश ने आनंदपुरी थाना पुलिस को सूचित किया जिस पर थानाधिकारी कपिल पाटीदार और मानगढ़ चौकी से हेड कांस्टेबल पुष्पराज सिंह सहित जाप्ता घटना स्थल पर पहुंचा। बताया जाता है कि पुलिस को पहले युवती का अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिला उससे लगभग तीस फीट दूर युवक का शव मिला। मौके पर पुलिस को तीन मोबाईल फोन भी मिले। एफएसएल टीम बुलाकर पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किये। युवती का शव पुराना होने से जमीन से चिमक गया था।

बागड़े ने राष्ट्रीय संगोष्ठी का किया उद्घाटन : कई भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं से मिलकर बनता है राष्ट्र, कहा- कर्मों में होनी चाहिए एकता की भावना
बाँसवाड़ा। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े ने मंगलवार को गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा में राष्ट्रीय एकात्मता : विविधता में एक चेतना विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। बागडे ने संगाष्ठी में कहा कि राष्ट्र कई भाषाओं, संस्कृति, मतों, परंपराओं से मिलकर बनता है। राष्ट्र की एक सीमा होती है। राष्ट्र में उस देश का नागरिक रहता है। कोई दूसरे देश का नागरिक आता है तो उसे उस देश की नागरिकता लेनी पड़ती है। संगठित जनसमुदाय, निश्चित भूभाग, संस्कृति, परंपरा, एकता की भावना हमें एक सूत्र में बांधती है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों में देश के मूल्यों, आदर्शों, मातृभूमि, समुदाय के प्रति निष्ठा और प्रेम होना चाहिए। एकता की भावना सिर्फ बातों में नहीं व्यक्ति के कर्मों में भी होनी चाहिए।

बागड़े ने कहा कि देश जब बनता है तब एक देश से दूसरा देश बन जाता है। कारण अलग-अलग होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे विघटन, हमारी गरीबी, हमारे एकसंघ नहीं होने का लाभ उठाकर अंग्रेजों ने देश पर अतिक्रमण कर लिया। वह हमने अंग्रेजों से वापस लिया। भारत से कई देश बने। अफगानिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, पाकिस्तान और बंगलादेश। एक राष्ट्र विकसित बनता है जब नागरिक एकजुट होकर देशप्रेम के साथ अपना सर्वस्व अर्पण करते हैं। नागरिक अपनी शक्ति, बुद्धि, त्याग, आर्थिक स्वावलंबन से देश को विकसित बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से है। पहले गांव में कच्चे मकान होते थे जो अब पक्के बन गए हैं क्योंकि लोगों के पास पैसा आया है। देश की अर्थव्यवस्था का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि रामायण और महाभारत हमारी संस्कृति का मूल है। राम का नाम सभी भाषाओं में है। भजन- कीर्तन, व्याख्यान, भाषण, शिक्षण अलग-अलग भाषाओं में होता है मगर देवधर्म सबका एक ही है। एक ही गणेशजी की आरती कई भाषाओं में होती है मगर सबका भाव एक ही होता है। भाषा, खान-पान, वेशभूषा अलग-अलग होने के बावजूद हम सब एक हैं। हमारी संस्कृति 'भाषा अनेक- भाव एक', पथ अनेक- गंतव्य एक की है। इससे पहले बागड़े ने जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी, 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ की सौगात
जयपुर/बांसवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त के तहत देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को 20,500 करोड़ की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) प्रणाली के माध्यम से किसानों को प्रदान की गई।

राजस्थान के 76 लाख से अधिक अन्नदाताओं को इस योजना के अंतर्गत लगभग 1600 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के किसानों को संबोधित किया और ‘समृद्ध किसान, विकसित भारत’ के मंत्र को दोहराया।

राज्य स्तर पर बांसवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री का संदेश साझा किया और राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण हेतु चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में पात्र किसानों को चेक, प्रमाण पत्र, व कृषि सहायता सामग्री वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पूर्व बॉय फ्रैण्ड ने महिला टीचर को तलवार से काटा : बस स्टैण्ड की घटना, भागने के दौरान कार पेड़ से टकराई, खुद भाग निकला
कलिंजरा। बांसवाड़ा कलिंजरा बस स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठी शिक्षिका पर एक युवक ने तलवार से वार कर दिया, जिससे शिक्षिका की मौत हो गई। बताया जाता है कि शिक्षिका लीला ताबियार बस के इंतजार में बैठी थी, सुबह साढ़े दस से ग्यारह बजे के बीच एक चौपहिया वाहन से युवक आया और तलवार से लीला के पेट पर वार कर दिया। बाद में हमलावर गाड़ी लेकर भाग निकला एवं आगे जाकर अन्य वाहन से टकरा गया, इस दौरान हमलावर वाहन छोड़कर पैदल भाग निकला।

मौके पर जुटे लोगों ने 108 को फोन किया  लेकिन एम्बुलेंस नहीं आई। बीस मिनट बाद लीला को पुलिस ऑटो में चिकित्सालय ले गई, लेकिन इस बीच उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि लीला ताबियार सुबह साढ़े दस से ग्यारह बजे के बीच बस स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठी थी, तभी उसका पूर्व प्रेमी महिपाल भगोरा आया और वाहन से उतर कर तलवार से लीला के पेट पर वार कर दिया।

पूर्व में भी कर चुका हमला
मृतका के भाई सरवन ने बताया कि पूर्व में भी महिपाल उसकी बहन पर हमला कर चुका है और वह उसे ब्लैकमेल करना चाहता था। लीला ने हत्या की आशंका से विधायक और भाई को एक दिन पूर्व  अवगत करा अनहोनी की आशंका व्यक्त की थी। सरवन ने बताया कि पूर्व में महिपाल की गिरफ्तारी हो चुकी थी और जेल से निकलने के बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

प्रेमिका के मर्डर का खुलासा : रात भर शव के साथ सोता रहा और अगले दिन दफना दिया
बांसवाड़ा। कहते हैं प्रेम अंधा होता है और इसी के चलते ऐसी सच्ची कहानियां बन जाती हैं, जो सिवाय दर्द के कुछ और नहीं देती। ऐसा ही मामला जिले के घाटोल थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जब एक प्रेमी ने बिना विवाह केअपनी प्रेमिका को अपने साथ घर पर रखा। चार-पांच माह से दोनों साथ ही रह रहे थे, लेकिन इस दौरान प्रेमिका के पास किसी के फोन आने लगे। ये फोन प्रेमी बर्दाश्त नहीं कर पाया तो प्रेमिका से समझाया और जब वह नहीं मानी, तो उसका गला घोंट दिया। फिर रात भर शव के साथ सोता रहा और दूसरे दिन अपने भाई के साथ मिलकर प्रेमिका के शव को दफना दिया।

घाटोल थानाधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया, ने बताया कि 24 मई को लालिया पुत्र कालिया निनामा निवासी झाकरनिया ने रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री विपाशा कुछ समय से अपने प्रेमी प्रदीप निनामा निवासी गरनावट के साथ रहती थी, जो लगभग तीन-चार दिन से गायब है। आरोपी प्रदीप पूछताछ  में पुलिस को गुमराह करता रहा अंत में आरोपी टूट गया एवं बताया कि विपाशा आये दिन किसी व्यक्ति से मोबाइल पर बात करती थी जिसका उसने विरोध किया था एवं कई बार उसको समझाया था लेकिन उसकी आदत में कोई सुधार नहीं हुआ। उसने बताया कि 20 मई रात्रि में वह व विपाशा घर में सोए थे उसी दौरान एक लड़के का फोन आया, जिस पर उसने विपाशा को कहा कि किसका फोन है जिस पर उसने गुस्सा करते हुए फोन से नंबर डिलीट कर दिया एवं उसे थप्पड़ मारा।

इसके बाद हमारे बीच हाथापाई हो गयी और मैने गला दबा विपाशा की हत्या कर दी व रातभर लाश के पास सोता रहा एवं सुबह घर के बाहर ताला लगाकर वहां से चला गया एवं अपने भाई प्रवीण को घटना के बारे में बताया। जिस पर भाई प्रवीण शाम को घर आया एवं उसने अपने भाई प्रवीण के साथ मिलकर रात को विपाशा के शव को अपने खेत में दफनाने की योजना बनाई एवं रात्रि लगभग 11-12 बजे दोनों भाइयों ने मिलकर खेत में खड्डा खोदकर शव मोटर साईकिल पर ले जाकर खेत में दफना दिया।

बोलेरो जीप ने मोटरसाईकिल को मारी टक्कर : दंपति सहित 3 की मौत, 6 दिन पूर्व ही हुई थी शादी
बांसवाडा। राजस्थान में बांसवाडा जिले के खमेरा थाना क्षेत्र में बोलेरो जीप की टक्कर से मोटरसाईकिल पर सवार दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि खमेरा थाना क्षेत्र के नाडातोड घाटी में शनिवार देर रात हुए इस हादसे में बोलेरो जीप ने आगे चल रही मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी।

इससे मोटरसाईकिल पर सवार सुनील (22), उसकी पत्नी अंजू (21) तथा अंजू का भाई 13 वर्षीय कन्हैयालाल की मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक सुनील एवं अंजू की 6 दिन पूर्व ही शादी हुई थी। पुलिस ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोडा। पुलिस ने बोलेरो जीप को जब्त कर लिया है।

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : बांसवाड़ा विधायक जयकृष्ण पटेल रिश्वत मामले में गिरफ्तार, गनमैन ने लिए 20 लाख रुपए
जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बागीदौरा (बांसवाड़ा) से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल को रिश्वत के मामले में पकड़ा है। यह पहली बार है जब राज्य में किसी मौजूदा विधायक को रिश्वत के आरोप में डिटेन किया गया है। सूत्रों के अनुसार, जयकृष्ण पटेल जयपुर के ज्योति नगर स्थित सरकारी क्वार्टर में एक कंपनी से ढाई करोड़ रुपये की रिश्वत की डील कर रहे थे। इसी दौरान एसीबी ने ट्रैप रचाया और विधायक को पकड़ लिया। पटेल का गनमैन रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 20 लाख रुपये ले रहा था, लेकिन मौके से भाग निकला। अब एसीबी की टीमें उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं।

बताया जा रहा है कि विधायक जयकृष्ण पटेल ने एक कंपनी को काम न करने देने की धमकी देकर पैसे की मांग की थी। परेशान होकर कंपनी ने एसीबी से संपर्क किया और शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद ACB ने विधायक और उसके सहयोगियों के मोबाइल नंबरों की निगरानी शुरू की। सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए शिकायत की पुष्टि होने पर टीम ने शुक्रवार दोपहर को कार्रवाई की। पूछताछ के लिए विधायक जयकृष्ण पटेल को एसीबी मुख्यालय लाया गया है, जहां उनसे मामले में विस्तृत जानकारी ली जा रही है। यह मामला राजस्थान में राजनीतिक हलकों में हलचल मचा रहा है।

एसीबी ने विधायक के मोबाइल नंबरों, उनके गनमैन और कंपनी के कुछ कर्मचारियों को सर्विलांस पर लिया। पर्याप्त साक्ष्य एकत्र करने के बाद रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एसीबी की टीम शिकायतकर्ता के साथ विधायक के आवास पर पहुंची। गनमैन ने दरवाजा खोला, जहां टीम ने बताया कि उन्हें विधायक से मुलाकात करनी है। गनमैन अंदर गया और बाहर आकर पूछा, “ले आए क्या?”, जिस पर शिकायतकर्ता ने हां कहा। इसके बाद गनमैन ने बाहर के कमरे में पैसे प्राप्त किए।

इस दौरान विधायक अंदर के कमरे में ही मौजूद थे। जैसे ही एसीबी की टीम अंदर दाखिल होने लगी, गनमैन को शक हुआ और वह मौके से फरार हो गया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए विधायक से पूछताछ की और सर्विलांस से जुटाए गए सबूत प्रस्तुत किए। करीब 3 बजे एसीबी की टीम विधायक को पूछताछ के लिए मुख्यालय लेकर गई, जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और औपचारिक रूप से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। एसीबी अब मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

जीजीटीयू में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज : शिक्षा बहते पानी के समान, जितना बहेगा उतना शुद्ध होगा- बागड़े
बांसवाड़ा। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे शब्द, रुचि, उदाहरण और आचरण को अपना शस्त्र बना विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करें। इन सूत्रों से ही हम विश्व गुरु बनने का सपना साकार कर सकते हैं। बागड़े गोविन्द गुरु जनजातिय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन में शिक्षक एवं शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा बहते पानी की तरह यह जितना बहेगा उतना ही शुद्ध होगा। यदि इसे बांधकर रख दिया गया तो खुद का ज्ञान भी अनुपयोगी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्ञानरूपी दरिया का पूरा उपयोग करते हुए बांटते रहें। इससे विद्यार्थी का दिमाग भरेगा और वो ज्ञान वाला बनेगा।

उन्होंने कहा कि हमें चुन-चुनकर बच्चों का मार्गदर्शन करना होगा ताकि वही विद्यार्थी अपना और देश का नाम रोशन कर सकें। मुख्य वक्ता और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव डॉ अतुल सक्सेना ने कहा कि किसी भी देश की नींव उसकी शिक्षा पद्धति होती है। आत्म परमात्म अनुभूति, एकत्व अनुभूति केवल सिद्धांत नहीं अपितु व्यवहार का विषय और परम ध्येय होना चाहिए।  ाकनीकी सत्र की अध्यक्षता करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि आज उच्च शिक्षा के मानक बदलने की आवश्यकता है हमें हमारी योग्यता, क्षमता और बोध पर संकोच और अपराध बोध रखने की आवश्यकता नहीं है। हमें गुलामी की मानसिकता से बाहर आना होगा।

गुलाब वाटिका और जनजतीय संग्रहालय का अवलोकन
राज्यपाल ने इस अवसर कैम्पस की गुलाब वाटिका और जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया और पूर्व में अपनी ओर से रोपे गए पौधे की जानकरी ली। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि आयोजन में प्लास्टिक का उपयोग न्यूनतम किया गया और कार्यक्रमों में औपचारिक रूप से अमूमन किए जा रहे प्लास्टिक प्रयोग को पूरी तरह वर्जित किया गया। अतिथि सत्कार में भी अतिथियों को तुलसी एवं अन्य उपयोगी पौधे प्रदान किए गए। आयोजन सचिव डा. राजीव सक्सेना ने प्रस्तावना पेश की एवं आभार कुलसचिव डा. अभिषेक गोयल ने जताया।