भीलवाड़ा - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

1500 करोड़ के जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, सरकारी लीज भूमि बनी निजी खातेदारी
भीलवाड़ा। शहर के चित्तौड़ रोड स्थित 1500 करोड़ से अधिक की बेशकीमती सरकारी औद्योगिक भूमि के भू-उपयोग परिवर्तन (रिवर्ट बेक) और नियम विरुद्ध हस्तांतरण को लेकर सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरटीआई से प्राप्त दस्तावेजों और प्रशासनिक अभिलेखों के आधार पर चित्तौड़गढ़ निवासी शिकायतकर्ता संजय माथुर ने भीलवाड़ा जिला प्रशासन को पत्र सौंपकर पूरे मामले की जांच की मांग की है। आरोप है कि सरकारी अधिकारियों और भू-माफियां की सांठगांठ से राज्य सरकार को लगभग 2000 करोड़ रुपए के राजकोषीय नुकसान का सामना करना पड़ा है। इस पूरे फर्जीवाड़े पर राजस्थान लोकायुक्त ने भी गंभीर सवाल उठाए हैं और जांच में तत्कालीनकलेक्टर की भूमिका का संदिग्ध माना है। चित्तौड़ रोड पर स्थित 51 बीघा की यह प्राइम लैंड करोड़ों रुपए की संपत्ति है।

एक ओर जहां प्रशासनिक आदेशों के तहत इसे री-बैक की प्रक्रिया में डाला गया, वहीं दूसरी ओर जांच समिति की रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि बिना खातेदारी अधिकार के औद्योगिक भूमि को निजी पक्ष के नाम कृषि दर्ज कराने की साजिश रची गई थी। विधानसभा और लोकायुक्त के दखल के बाद अब इस पूरे प्रकरण में राजस्व रिकॉर्ड और विभागीय कार्यप्रणाली पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। गौरतलब है कि शहर के पॉश चित्तौड़ रोड स्थित करोड़ों रुपये की 51-15 बीघा (51 बीघा 15 बिस्वा) औद्योगिक लीज भूमि को री-बैक कर पुन: कृषि दर्ज करने के इस मामले में एक तरफ जहांं जिला प्रशासन ने राजस्व नियमों का हवाला देते इसे कृषि भूमि में दर्ज करने की स्वीकृति दी थी, वहीं उच्च स्तरीय जांच समिति ने इस पूरे खेल का पर्दाफाश कर कंपनी के पास वैध स्वामित्व ही न होने की बात उजागर की है।

यूं चला गड़बड़झाला का खेल
वर्ष 1966 में राज्य सरकार की ओर से औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए चित्तौड़ रोड स्थित यह राजकीय स्वामित्व की भूमि राजस्थान वनस्पति कंपनी को 99 साल की सशर्त लीज पर आवंटित की गई थी। वर्ष 1996 में ही कंपनी के सिक यूनिट घोषित होने पर बीआईएफआर द्वारा रिवाइवल प्लान स्वीकार किया गया, जिसमें केवल लीज होल्ड अधिकारों का हस्तांतरण होना था। लेकिन  वर्ष 2006 में अधिकारियों की मिलीभगत से वनस्पति कंपनी और कैप्रिकॉर्न कंपनी के बीच भूमि का विक्रय पत्र निष्पादित कर पंजीयन कराया गया। वर्ष 2011 में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया कि कैप्रिकॉर्न कंपनी केवल बचे हुए वर्षों के लिए औद्योगिक प्रयोजन के लिए लीज अधिकार रखेगी। इस पर किसी भी प्रकार का व्यावसायिक/आवासीय निर्माण प्रतिबंधित रहेगा। वर्ष 2013-14 में कैप्रिकॉर्न कंपनी ने महज 3 महीने ऑयल मिल चलाकर कलक्टर के समक्ष भूमि को स्वयं की खातेदारी मान कृषि में रिवर्ट बेक करने का प्रार्थना पत्र पेश कर दिया।

प्रसव पीड़ा से ज्यादा सरकारी अनदेखी मार रही, प्रदेश में हर माह दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
भीलवाड़ा। प्रदेश में सुरक्षित मातृत्व के सरकारी दावे कागजी साबित हो रहे हैं। जमीनी हकीकत यह है कि राज्य में प्रसव के दौरान होने वाली कुल मातृ मौतों में से 46.2% मामलों में मौत का कारण ही स्पष्ट नहीं है। अस्पतालों में प्रसव के बाद होने वाले अनिवार्य मेडिकल ऑडिट की भारी लापरवाही के चलते इन मौतों की वास्तविक वजह फाइलों में दबी रह जाती है। दैनिक नवज्योति की पड़ताल में सामने आया है कि हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) की ट्रैकिंग में भारी लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में गर्भवती महिलाएं दम तोड़ रही हैं। प्रदेश में गर्भवती महिलाओं की मौतों का ग्राफ डराने वाली रफ्तार से भाग रहा है। अप्रैल के मुकाबले मई महीने में यह आंकड़ा करीब दोगुना हो चुका है। मई माह में कुल 72 रिपोर्टेड मौतें हुईं, जबकि अनुमानित आंकड़ा 79 का था। वहीं, अप्रैल में 39 मौतें रिपोर्ट की गई थीं। सबसे ज्यादा मौतें जोधपुर (11), भीलवाड़ा (7) और कोटा जिले में (7) दर्ज की गई हैं।

गर्भवती महिलाओं का दुश्मन: पीपीएच और हाई बीपी
वित्तीय वर्ष में दर्ज कुल 685 मौतों के विश्लेषण से पता चलता है कि मेडिकल लापरवाही और समय पर इलाज न मिलना महिलाओं के लिए काल बन रहा है। 317 महिलाओं (46.2%) की मौत किस वजह से हुई, इसका रिकॉर्ड ही नहीं है। प्रसव के बाद ज्यादा खून बहने से 120 महिलाओं (17.5%) की जान गई। वहीं गर्भावस्था में उच्च रक्तचाप के कारण 108 महिलाओं (15.8%) ने दम तोड़ दिया। हार्ट अटैक से 29 (4.2%) और गंभीर इन्फेक्शन (सेप्सिस) से 28 महिलाओं (4.1%) की मौत हुई है।

पंजीकरण में हनुमानगढ़ और झुंझुनं जिला सबसे फिसड्डी
एंटीनेटल केयर (एएनसी) रजिस्ट्रेशन में राज्य का औसत 88.67% रहा है, जहां कुल 16.97 लाख गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण हुआ। हालांकि, इसमें क्षेत्रीय असमानता साफ दिखती है। शीर्ष 5 जिलों ने 99% से अधिक पंजीकरण का शानदार रिकॉर्ड बनाया। वहीं सबसे पिछड़े जिले में हनुमानगढ़ (66.6%) और झुंझुनू (67.8%) राज्य में सबसे निचले पायदान पर रहे, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बेहद कमजोर है।

इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर की विशेष टीम और राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने भीलवाड़ा आकर विस्तृत जांच की है। आज मैंने स्वयं जिला कलेक्टर के साथ हर पहलू की बारीकी से समीक्षा की है और प्रशासन से कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे हैं। यह स्पष्ट कर दूं कि जिस ऑपरेशन थिएटर को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, उसे पहले ही बंद कर दिया गया था और वहां कोई डिलीवरी नहीं हुई थी।
-गजेन्द्र सिंह खींवसर, चिकित्सा मंत्री राजस्थान

नाता विवाह के नाम पर ठगी का खुलासा, लुटेरी दुल्हन और उसका भाई गिरफ्तार
भीलवाड़ा। जिले के शंभूगढ़ थाना पुलिस ने नाता विवाह के नाम पर भोले-भाले लोगों को शादी का झांसा देकर लाखों रुपये और गहने हड़पने वाले एक गिरोह का पदार्फाश किया है। पुलिस ने मामले में लुटेरी दुल्हन और वारदात के मास्टरमाइंड उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह शादी के बाद गहने-नकदी समेटकर फरार हो जाता था और बाद में पीड़ित परिवार को ही दुष्कर्म व दहेज के झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। एसपी सागर राणा ने बताया कि मामले की शुरूआत 22 सितंबर 2025 को हुई, जब कालियास निवासी पीड़ित गोविंदराम चौधरी ने न्यायालय के इस्तगासे के जरिए शंभूगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया।

पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी नहीं होने के कारण आरोपी नारायण जाट और उसका बेटा मनफूल उसके घर आए और अपनी लड़की अनिता से शादी का प्रस्ताव रखा। सौदा तय होने के बाद पीड़ित परिवार ने 6 लाख रुपये नकद, 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी के आभूषण आरोपियों को सौंप दिए। और अनिता को ब्याह कर घर ले आए। शादी के बाद से ही अनिता ने पति से दूरी बनाए रखी और शारीरिक संबंध नहीं बनाए। कुछ दिन बाद वह पीहर जाने का बहाना बनाकर अपने साथ सारे जेवरात ले गई। जब ससुराल वालों ने गहनों के बारे में पूछा, तो उसने धमकी दी, गहने भूल जाओ, ज्यादा बोले तो दहेज और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा दूंगी।

एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी : 3 गिरफ्तार, 36 किलो तैयार माल जब्त, कीमत 72 करोड़
भीलवाड़ा। बिजौलियां थाना क्षेत्र के चंपापुर इलाके में एक सुनसान, निर्माणाधीन मकान में चल रही हाईटेक एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मौके  से 122 करोड़ रुपए की ड्रग्स और केमिकल जब्त किया है। फैक्ट्री में बडी-बड़ी थालियों और बोतलों में केमिकल भरकर ड्रग्स बनाने का प्रोसेस चल रहा था। मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी (मुख्यालय) पारस जैन ने बताया कि चंपापुर इलाके में नशीले पदार्थों के निर्माण की पुख्ता सूचना मिलने पर दबिश दी। मौके से तैयार माल 36 किलो एमडी ड्रग्स बरामद की। जिसकी अनुमानित कीमत 72 करोड़ रूपये आंकी गई है।

साथ ही, मौके से अन्य रॉ-मटीरियल करीब 50 करोड़ का कच्चा माल की बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से गिरोह के मास्टर माइंड वीरेन्द्र पुत्र हजारीलाल बाछड़ा (51) निवासी डोडिया-मीणा थाना यशोधरमन नगर जिला मंदसौर, मध्य प्रदेश के साथ ही, बहादूर सिंह पुत्र गोरू बंजारा (43) निवासी खेड़ी दायमा थाना मनासा जिला नीमच (मध्यप्रदेश) व बबलू पुत्र श्यामलाल बंजारा (30) निवासी भोपतपुरा थाना बिजौलिया (भीलवाड़ा) को गिरफ्तार किया गया है। मकान गिरफ्तार आरोपी बबलू के रिश्तेदार भंवरलाल बंजारा का है। आरोपियों ने मकान मालिक को एक लाख रुपए की अलग राशि दी थी ताकि वे अपना काम आसानी से कर सके और किसी को भनक न लग पाये।

भीलवाड़ा में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश; लाखों रुपये बरामद, 16 जुआरी गिरफ्तार
भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने एक संयुक्त अभियान के तहत जुए के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करके 16 से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि धुवाला-लागरों का खेड़ा मार्ग पर जुआ संचालित होने की पुख्ता सूचना मिलने पर डीएसटी और स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी करके मौके पर दबिश दी। मौके पर घोड़ी दाना (पासा) पर लाखों रुपए के दांव लगाए जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि वहां से छह लाख रुपए से अधिक की बड़ी नकदी मिलने की संभावना है। देर रात तक नकदी की गिनती और कानूनी जब्ती की प्रक्रिया जारी थी। इसके अलावा पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 17 एंड्रॉयड मोबाइल और वहां खड़ी चार कारें भी जब्त की हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी भीलवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों के बड़े खाईवाल और जुआरी बताए जा रहे हैं। मामले में देर रात तक मांडल थाने में कार्रवाई और कागजी प्रक्रिया जारी रही।

आवारा पशु को बचाने के प्रयास में हादसा : डंपर और ट्रेलर की भीषण टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग
भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डीपर शनिवार को देर रात डंपर और ट्रेलर के बीच टक्कर से दोनों वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजमार्ग पर अचानक आए आवारा पशु को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। टक्कर होते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। हालांकि इस घटना में दोनों चालकबाल-बाल बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही जहाजपुर नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची।जहाजपुर पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बादआग पर काबू पाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिस बाद में सुचारू करवाया गया।

शादी के तीन दिन बाद दुल्हन जेवर लेकर भाग निकली, 7 जनों के खिलाफ मामला दर्ज
मांडलगढ़। बीगोद थाना क्षेत्र के जोजवा गांव में दुल्हन शादी के 3 दिन बाद जेवर-नकदी लेकर फरार हो गई। वर पक्ष ने बिचौलिये व ससुराल पक्ष पर साजिश का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने बीगोद थाने में 7 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं। जोजवा निवासी पीड़ित अम्बानी जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी दलाल माण्डलगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा निवासी कालूलाल धाकड़ ने एक लाख की दलाली राशि लेकर मानपुरा निवासी खुशी जाट के साथ शादी का रिश्ता तय कराया।

27 फरवरी 2025 कोहुई शादी के दौरान पीड़ित ने तीन तोला सोने के जेवर, करीब एक किलो चांदी के जेवर, तीन लाख की नकदी और शादी में ससुराल पक्ष के प्रतिभोज के लिए एक लाख 60 हजार की खाद्य सामग्री दी गई। शादी सम्पन्न होने के बाद दुल्हन खुशी जाट तीन दिन तक ससुराल में रही और परिवार का विश्वास जीतने के बाद वारदात को अंजाम दिया। जब परिजनों को नकदी और जेवर गायब मिले तो दुल्हन भी घर से लापता मिली।

इंसानियत शर्मसार : 83 लाख बीमा क्लेम के लिए साजिश, शव को माचिस की तीली से जलाया ; तीन गिरफ्तार
भीलवाड़ा। जिले के मांडल क्षेत्र में एक रूह कंपा देने वाले फजीर्वाड़े का खुलासा हुआ है, जहां चंद रुपयों की खातिर एक इंसान की मौत का भी सौदा कर लिया गया। बीमा क्लेम की मोटी रकम हड़पने के चक्कर में गिरोह ने गुजरात के एक युवक की मौत के बाद उसके शव को करंट लगाकर हादसे का रूप देने की नाकाम साजिश रची। ड्यूटी डॉक्टर की पैनी नजर और पुलिस की तत्परता से इस संगठित अपराध के नेटवर्क की परतें उधड़ गई हैं। गांधी नगर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के नरोदा निवासी दीपक भाई गोयल (36) गंभीर रूप से बीमार था। गिरोह के सदस्य उसे मौत से ठीक एक दिन पहले गुजरात से मांडल के मालोला गांव लेकर आए थे। जहां उसे डालू गाडरी के घर रखा। रात में दीपक की मौत होते ही आरोपियों ने उसके मृत शरीर को तीली से जलाया व करंट लगाया, जिससे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण करंट दर्शाया जा सके और करीब 83 लाख रुपए का बीमा क्लेम उठाया जा सके।

जब आरोपी शव को मांडल उपजिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, तो वहां तैनात ड्यूटी डॉक्टर को युवक के शरीर पर मिले निशानों और परिजनों के बयानों में भारी विरोधाभास नजर आया। मामला संदिग्ध लगने पर चिकित्सक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की शुरूआती सख्ती और मृतक के 12 वर्षीय पुत्र देवांशू के बयानों ने गिरोह के मंसूबों पर पानी फेर दिया। मृतक की मां चम्पा बेन गोयल की रिपोर्ट पर गांधीनगर थाना पुलिस ने  अहमदाबाद निवासी विश्वास, सूरज, कार चालक भीका उर्फ भरत, मालोला निवासी डालू गाडरी, नरेन्द्र गाडरी, राकेश उर्फ वरूण सांसी सहित अन्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सूरज, डालू गाडरी व कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

आधार कार्ड नहीं होने का बहाना बना लाए भीलवाड़ा
पुलिस के अनुसार, अहमदाबाद निवासी चम्पा बैन ने रिपोर्ट दी कि उनका बेटा दीपक गोयल बीमार था। 7 मई को उसे अहमदाबाद के अस्पताल ले गए, जहां आधार कार्ड न होने पर साथ मौजूद विश्वास और सूरज ने बेहतर इलाज का झांसा देकर उसे भीलवाड़ा चलने को कहा। आरोपी दीपक को कार से भीलवाड़ा के मालौला गांव ले आए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

इनका कहना है
मामला गंभीर और संगठित अपराध का हिस्सा लग रहा है। बीमा एजेंट और सर्वेयर की भूमिका की जांच की जा रही है। जल्द ही गिरोह के मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-धर्मेंद्र सिंह यादव , जिला पुलिस अधीक्षक, भीलवाड़ा

पीडब्ल्यूडी का एक्सईएन 4.04 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठिकानों पर सर्च जारी
भीलवाड़ा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता और दो ठेकेदारों को 4 लाख 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता के अनुसार जांच में सामने आया कि शाहपुरा में तैनात अधिशाषी अभियंता शहजाद मोहम्मद, ठेकेदारों की ओर से किए गए कार्यों के भुगतान के बदले स्वयं के लिए और एसई खेमचंद मीणा के नाम पर रिश्वत की मोटी राशि वसूल रहा है।

शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने कलक्ट्रेट परिसर कार्यालय से अधिशाषी अभियंता को ठेकेदार मोडूराम धाकड़ और बनवारीलाल के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियंता के कब्जे से 4,04,000 की नकद राशि बरामद की गई। ब्यूरो की टीम आरोपियों के आवास एवं अन्य ठिकानों पर सर्च कर रही है।

परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइकें भिड़ीं : तीन की मौत, टक्कर के बाद तीनों 100 मीटर दूर जाकर गिरे
भीलवाड़ा। नेशनल हाईवे-148-डी भीलवाड़ा-टोंक मार्ग पर रविवार सुबह सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भीषण था कि टकराने के बाद युवक करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरे और दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। जहाजपुर पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 9 बजे धोड़ नाथून गांव के पास हुआ। जोझर (शक्करगढ़) निवासी विशाल (19) और राहुल (18) अपनी बाइक से परीक्षा देने जहाजपुर आ रहे थे।

इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर हनुमाननगर क्षेत्र के जितेंद्र (35) और नरेंद्र (36) सवार थे, जो अपने किसी निजी काम से जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर चारों ओर खून फैल गया। सूचना मिलते ही जहाजपुर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने टीकड़ निवासी जितेंद्र मेघवंशी, इटून्दा निवासी नरेंद्र मेघवंशी और जोझर निवासी विशाल राजपूत को मृत घोषित कर दिया।

तालाब में डूबने से मामा-भांजे की मौत, एक को बचाने के प्रयास में दोनों ने गंवाई जान
भीलवाड़ा। जिले के मांडल थाना क्षेत्र के समेलिया गांव में रविवार दोपहर मेजा बांध के पेटे में तालाब में नहाने गए मामा और 10 वर्षीय भांजे की डूबने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब डूबते भांजे को बचाने के लिए मामा ने पानी में छलांग लगाई, लेकिन गहराई अधिक होने से दोनों ही जिंदगी की जंग हार गए। मांडल थाने के सब इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि दरीबा निवासी कैलाश बिश्नोई का 10 वर्षीय पुत्र भेरूलाल बिश्नोई इन दिनों अपने ननिहाल समेलिया आया हुआ था। रविवार दोपहर वह मामा डालचंद बिश्नोई (25) के साथ गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित मेजा बांध के पेटे में नहाने गया था।

नहाते समय भेरूलाल अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे छटपटाता देख मामा नेउसे बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। पानी का अनुमान नहीं होने और गहराई ज्यादा होने के से डालचंद भी खुद को संभाल नहीं पाया। देखते ही देखते मामा-भांजे दोनों आंखों से ओझल हो गए। सूचना पर पहुंची मांडल थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला जा सका।

जनगणना 2027 : बिना डरे दें 33 बिंदुओं की जानकारी, गोपनीयता की गारंटी
भीलवाड़ा। जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर जहां एक ओर तैयारियां तेज हो गई हैं, वहीं आम लोगों के मन में अपनी निजी और संपत्ति संबंधी जानकारी साझा करने को लेकर संकोच और डर भी देखा जा रहा है। इन आशंकाओं को दूर करते हुए जिला प्रशासन ने साफ किया है कि में जनगणना में दी जाने सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रहेंगी और किसी भी स्थिति में सार्वजनिक नहीं की जाएंगी।

नहीं निकाली जा सकेगी जानकारी: प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान नागरिकों से ली जाने वाली जानकारी न केवल गोपनीय रहेगी, बल्कि यह सूचना के अधिकार (आरटीआई) के दायरे में भी नहीं आएगी। यानी कोई भी व्यक्ति इन जानकारियों को आरटीआई के माध्यम से हासिल नहीं कर सकेगा। इतना ही नहीं, इन आंकड़ों को किसी भी न्यायालय में साक्ष्य या अन्य किसी प्रयोजन के लिए भी प्रस्तुत नहीं किया जाएगा। जनगणना के प्रथम चरण में घर-घर जाकर 33 बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी, जिसमें मकान, सुविधाएं, संसाधन और परिवार से जुड़ी अहम जानकारियां शामिल हैं।