बीकानेर - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डंपर में पीछे से घुसी कार: शिक्षक पति-पत्नी, मां समेत चार की मौत
बीकानेर। लूनकरणसर स्थित  नेशनल हाईवे-62 अबोहर-पिंडवाड़ा पर बुधवार दोपहर एक कार और डंपर के बीच हुई भिड़ंत में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं डंपर चालक मौके से फ रार हो गया। हादसे में  मारे गए लोगों की पहचान श्रीकरणपुर  निवासी टीचर दम्पती संदीप शर्मा, कृतिका, मां आशा व चाची सुषमा के रूप मेंं हुई है।  हादसे की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे एवं घायलों को तत्काल लूनकरणसर उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां  चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार दोपहर 3.30 बजे बजे लूणकरणसर में विश्वकर्मा मार्केट के पास हुआ।

दुर्घटना में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रसत हो गया। कार के एयरबैग खुलने के बाद भी कार सवार लोगों की जान नहीं बच सकी। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक संदीप शर्मा परिवार सहित अपने मामा की पोती की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान डंपर के पिछले हिस्से से कार टकरा गई। मृतक संदीप की शादी इसी वर्ष जनवरी में हुई थी। वह श्रीकरणपुर के सरकारी आईटीआई कॉलेज में संविदा पर पर कार्यरत था, वहीं पत्नी कृतिका थर्ड ग्रेड टीचर थी।

बीकानेर बॉर्डर पर बड़ा ऑपरेशन, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 50 करोड़ की हेरोइन और हथियारों की खेप बरामद
बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस ने पाकिस्तानी तस्करों द्वारा द्रोण से भेजी गयी 10 किलोग्राम हेरोइन और अत्याधुनिक हथियार बरामद करके एक आरोपी काे गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने रविवार को बताया कि इस हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 करोड़ रुपये आंकी गयी है।

उन्होंने बताया कि आरोपी से 10 किलोग्राम '999 मार्का' अफगान हेरोइन के साथ दो तुर्की निर्मित जिगाना पिस्तौल, चार ग्लॉक पिस्तौल, पांच स्टार मार्क 30 बोर पिस्तौल, 22 मैगजीन और 100 कारतूस बरामद हुए हैं। ड्रोन भी बरामद कर लिया गया है। ऑपरेशन शॉकवेब के तहत की गयी इस कार्रवाई को हाल के वर्षों में सीमा पार तस्करी के खिलाफ सबसे बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है।

कच्छावा ने बताया कि बीकानेर पुलिस को खुफिया सूचना मिली कि पाकिस्तान सीमा पार से खाजूवाला क्षेत्र में ड्रॉन के जरिए हेरोइन और हथियारों की बड़ी खेप भेजी गयी है। वह खेप लेने जोधपुर निवासी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचा तो पुलिस दल ने उसे धर दबोचा और पूरी खेप बरामद कर ली। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इन आरोपियों के तार पंजाब से जुड़े होने की बात सामने आयी है। खुफिया एजेंसियां पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं। इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं।

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: करणी माता के दर्शन को जा रही कैंपर बस से टकराई, युवक की मौत; 9 श्रद्धालु घायल
बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में भामटसर गांव के पास शनिवार की देर रात बस और कैंपर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हाे गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी घायल सुजानगढ़ के हैं, वे कैंपर से देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में मंगला आरती के दर्शन के लिए जा रहे थे।

भामटरसर में बस स्टैंड के पास रात करीब डेढ़ बजे अचानक विपरीत दिशा से आ रही बस से कैंपर टकरा गई। इससे गाेपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गये। सभी घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

छतरगढ़ के खारवाली गांव में तिहरा हत्याकांड : चाकुओं से ताबड़-तोड़ हमले में 3 की मौत, पूरे इलाके में दहशत
बीकानेर। जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के खारवाली गांव में लड़की की सगाई को लेकर दो रिश्तेदारों में विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। इस दौरान चाकू से एक-दूसरे पर हमला किया गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। खाजूवाला डीएसपी आकांक्षा चौधरी ने मीडिया को बताया जिन लोगों की हत्या हुई है, उनमें सुरजनवाली निवासी अलीशेर पुत्र अब्दे खां (60), खारवाली निवासी जिन्दू खां पुत्र याकूब खां (55) तथा करीम खां पुत्र जिन्दू खां (25) शामिल हैं। पता चला कि तीनों की मौत मौके पर अधिक खून बहने से हुई। यह वारदात गुरुवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे की है। वारदात की जानकारी मिलते ही बीकानेर के जिला पुलिस अधीक्षक एसपी मृदुल कच्छावा, खाजूवाला डीएसपी आकांक्षा चौधरी तथा खाजूवाला थानेदार नवनीत सिंह धालीवाल व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने तीनों शवों को छत्तरगढ़ के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

हत्या की सूचना फैलते ही छत्तरगढ़ अस्पताल के सामने भारी भीड़ जमा हो गई। विवाद की वजह लड़की के रिश्ते को लेकर कहासुनी बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। गांव के लोगों के अनुसार सत्तासर में लड़की के रिश्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद भी चल रहा था।  समझौते की बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में चाकू चल गए। पुलिस हमलावरों की तलाश और घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उधर, गांव के जानकार लोगों के अनुसार दोनों पक्ष जिंदू, करीम, अलीशेर और नब्बू आदि परिवार में एक बीमार सदस्ये का हालचाल जानने एक स्थांन पर जमा हुए थे। इसी दौरान लड़की की सगाई को लेकर आपस में उलझ गए। चाकू चल गए। खूनी संघर्ष हुआ। तीन लोगों की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं कराया हुआ।

सीआईडी सीबी के सीआई की मौत, पुलिस क्वार्टर में फंदे से लटका मिला शव
बीकानेर। जयपुर सीआईडी सीबी में नियुक्त सीआई  श्रवण कुमार बिश्नोई  (40) ने बुधवार को  बीछवाल थाना क्षेत्र के करणी नगर स्थित पुलिस क्वार्टर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फ ंदे से उतारकर पीबीएम हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

बीछवाल थाना प्रभारी दिगपाल सिंह के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार बिश्नो ई का कुछ समय पहल ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से सीआइडी क्राइम ब्रांच में तबादला हुआ था। वह बीकानेर पोस्टिंग चाहते थे और गत कुछ दिनों से अवकाश पर बीकानेर में ही थे।

हवाला और नोटों की हेराफेरी से जुड़े रैकेट का खुलासा : ऊपर-नीचे असली नोट लगे 65 लाख की गड्डियां जब्त, 2 गिरफ्तार
श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने कथित हवाला और नोटों की हेराफेरी से जुड़े एक रैकेट का पर्दाफाश कर दो युवकों को गिरफ्तार कर इनसे करीब 65 लाख रुपए की नोटों की गड्डियां बरामद की हैं, जांच में खुलासा हुआ कि इन गड्डियों के ऊपर और नीचे 500-500 रुपए के असली नोट लगे थे, जबकि बीच में नोटों के आकार के सफेद कागज भरे गए थे। बरामद गड्डियों में केवल 13 हजार रुपए ही असली पाए गए। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि क्षेत्र में हवाला और नोटों के लेन.देन से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के आधार पर नाकाबंदी में कार सवार दो संदिग्धों को दबोच लिया गया। संदिग्धों की पहचान जैतासर निवासी ओमप्रकाश नैण और धोलिया निवासी महेंद्र गोदारा के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है।

बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका :

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला केवल नकली गड्डियों तक सीमित नहीं लग रहा है। पूछताछ में हवाला और ठगी के बड़े नेटवर्क से जुड़े तार सामने आने की संभावना है। पुलिस आरोपियों से पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस पूरे खेल में और कौन.कौन लोग शामिल हैं।

रोहित गोदारा गैंग के गुर्गों की गिरफ्तारी, साइबर अपराध का बड़ा खुलासा
बीकानेर। साइबर पुलिस ने 50 लाख रुपए की साइबर ठगी के आरोपी रोहित गोदारा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रामपुरा बस्ती निवासी  संदीप स्वामी और मुकेश बिश्नोई देश भर में लोगों के साथ साइबर ठगी कर गैंग को आर्थिक सहायता करते थे। साइबर सेल प्रभारी शालिनी बजाज ने बताया कि दोनों आरोपियों के बैंक खातों पर 50 लाख रुपए की साइबर ठगी की 23 शिकायत दर्ज है। गैंग के अन्य सदस्यों के बैंक खातों पर भी देश के अलग.अलग राज्यों में शिकायतें हुई है।

संदीप स्वामी के खिलाफ  मारपीट, धोखाधड़ी, अपहरण, जान से मारने की धमकी व अवैध हथियार रखने के चार मामले दर्ज हैं। जबकि मुकेश बिश्नोई पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और अवैध हथियार में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। दोनों गैंग के अन्य साथियों के साथ फ्लोकसी पे नामक एप्लीकेशन के क्लोन टूलकिट के माध्यम से रुपयों को क्रिप्टोकरंसी में बदलकर अपराधिक गिरोह को उपलब्ध कराते रहे।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता की मौत के बाद बेटी ने भी दी जान
बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र के चक-3 बीजीएएम में मंगलवार सुबह एक कॉलेज गोइंग छात्रा बेटी ऋतु गोदारा (22) ने पिता पतराम गोदारा की मौत की जानकारी मिलते ही सदमें में आकर पास के तालाब में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने उसे तालाब से जिंदा बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन प्रसास असफल रहा।

मृतका के चचेरे भाई पवन ने बताया कि उसके चाचा पतराम गोदारा सोमवार शाम अपने निर्माणधीन मकान पर गए थे। मंगलवार सुबह 9 बजे पता चला कि वे वहां बेसुध पड़े हैं। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सीकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकोंं ने उनके मौत की बजह हार्ट अटैक से होना बताया। पवन ने बताया कि मंगलवार सुबह पतराम का शव घर लाया गया तो बेटी अपने पिता की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। वह घर से अचानक निकली और पास मेंं खेत में बनी डिग्गी में जाकर कूद गई।

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरपुर क्षेत्र में हादसा : ट्रक और कार भिड़े, एक ही परिवार के 6 की मौत
श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरपुर थाना क्षेत्र में होटल नजद सिजराल के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर सोमवार दोपहर एक कार और ट्रक में हुई भीषण भिड़ंत में कार में सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, वहीं एक दो वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी मृतक हरियाणा के फ तेहाबाद जिले के मताना गांव के निवासी बताए गए हैं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।  थाना प्रभारी कश्यप सिंह ने बताया कि हादसे में ओमप्रकाश विश्नोई (60), उनकी पत्नी सोरमा देवी (45), बेटी प्रमीला, पौत्र रोनित (11) पुत्र सुरेंद्र, दोहती यशवी (10) पुत्री अमित और खुशी (6) पुत्री संदीप सुथार बिश्नोई की मौत हो गई। हादसे में दो साल की मासूम तनवी पुत्री संदीप ही जीवित बची है। उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में वह वेंटिलेटर पर रखा गया है। राहत कार्य में जुटे सेवादार अमीर खान कायमखानी ने बताया कि सड़क पर मौत का मंजर देखकर कलेजा कांप उठा। कार में फं से लोगों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। शुरुआत में दो बच्चे और एक महिला जीवित नजर आए थे, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद दो साल की बच्ची तनवी को छोड़कर, महिला और एक अन्य बच्ची ने दम तोड़ दिया।

तीर्थ स्थल के दर्शन कर लौट रहे थे :

परिवार सोमवार को तीर्थ स्थल दर्शन कर गांव लौट रहा था। हादसे के समय परिवार का मुखिया ओमप्रकाश विश्नोई कार चला रहे थे। वह गत 30 मई को ही फ तेहाबाद के डीडीपीओ कार्यालय से सीनियर अकाउंटेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बीकानेर दौरा: मेगा साइक्लिंग, एमजीएसयू भवनों का लोकार्पण और रेल अधिकारियों के साथ बैठक
बीकानेर। राजस्थान में केंद्रीय विधि एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर आयेंगे। आधिकारिक सू्त्रों ने शनिवार को बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेघवाल सात जून को बीकानेर पहुंचेंगे। यहां वह जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित "मेगा साइक्लिंग कार्यक्रम" में शामिल होंगे। 11 बजे वह पीएम रूसा के तहत निर्मित नवीन भवनों के लोकार्पण कार्यक्रम में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में शामिल होंगे। अपराह्न तीन बजे वह डीआरएम कार्यालय, बीकानेर में रेल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे वार्ड संख्या 57 में धर्मगुरु द्वार के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे और विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों और बैठकों में सहभागिता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रमों में शिरकत करने के उपरांत वह रात्रि दस बजकर 20 मिनट पर बीकानेर रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

बीकाजी ग्रुप के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल का चेन्नई में निधन, व्यापारिक जगत और बीकानेर में शोक की लहर
बीकानेर। सार्दुलगंज निवासी एवं बीकाजी ग्रुप के सीएमडी 74 वर्षीय शिवरतन अग्रवाल  (फ न्ना बाबू) का गुरुवार सुबह चेन्नई में हार्ट अटैक से निधन हो गया। पत्नी सुशीला देवी का ऑपरेशन कराने के लिए वे 10 दिन से परिवार सहित चेन्नई में थे। गुरुवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, उन्हें तुरंत चेन्नई के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। सुशीला देवी की हाल ही में हार्ट की बायपास सर्जरी हुई थी। डॉक्टरों ने सुशीला देवी को आराम की सलाह दी थी। इसी के चलते वे परिवार सहित चेन्नई के एक होटल में ठहरे थे।

सड़क पर बेहोश मिले युवक की स्कूटी से मिली 70-करोड़ की हेरोइन, मामले की जाँच जारी
बीकानेर। जिले के पूगल क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में घायल पाली जिले के एक युवक की स्कूटी की डिकी से पुलिस को 27 छोटे पैकेट्स में 14 किलो हेरोइन बरामद हुई है। बरामद हेरोइन का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य 70 करोड़ रुपए आंका गया है। पुलिस के अनुसार युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में बेहोश पड़ा था। जिसे पहले पूगल अस्पताल फिर बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल भर्ती कराया गया।

जब थाने में रखी युवक की स्कूटी खंगाली तो डिक्की में रखे पीले रंग के पैकेट में ड्रग बरामद हुई। पूगल थानाधिकारी समरवीर सिंह ने बताया कि घायल युवक पूगल से खाजूवाला की तरफ आने वाले मुख्य मार्ग पर मिला था। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी भी मामले में पुलिस से रिपोर्ट ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार, युवक खाजूवाला से निकला था, उसकी स्कूटी आवारा पशु से टकरा गई, जिससे युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया।