सरकार ने दूरसंचार क्षेत्र की महत्वकांक्षी एवं बहुप्रतीक्षित योजना 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को स्वीकृतिदे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस का घुसकर पत्रकारों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट करना केन्द्र सरकार की हताशा और झल्लाहट दर्शाता है। केन्द्र सरकार परेशान हो रही है कि हमारे नेता राहुल गांधी को इतना प्रताड़ित करने के बावजूद कांग्रेस पार्टी झुक क्यों नहीं रही है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ मामले में पार्टी की ओर से विरोध जारी है। कांग्रेस मुख्यालय में इसके खिलाफ बड़ी संख्या में तीसरे दिन भी पार्टी कार्यकर्ता जुटे, जिसमें महिला कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी संक्रमण के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। यहां संक्रमण के 8,822 नए मामले सामने आए। इसी के साथ इस बीमारी से प्रभावितों संख्या चार करोड़ 32 लाख 45 हजार 517 तक पहुंच गई है।
नई दिल्ली। राहुल गांधी से बुधवार को तीसरे दिन भी ईडी दफ्तर में पूछताछ जारी है। वहीं कांग्रेस के इसके विरोध में सड़क तक विरोध-प्रदर्शन किए। तीसरे दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज यहां कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के बीते आठ साल इतिहास में काले अध्याय के रुप में याद किए जाएंगे।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रात भर चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बैंक मैनेजर के हत्यारे समेत आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी हैं। पुलिस ने बताया कि शोपियां के कांजीुलर इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई।
रोजगार के मुद्दे पर विपक्षी दलों के निशाने पर रहने वाली मोदी सरकार अब इस संकट को दूर करने का प्लान तैयार कर रही है। मोदी सरकार अगले डेढ़ साल में बंपर नौकरियां देने जा रही है।
श्रीगनर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को कहा कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादियों में से दो मुठभेड़ में मारे गए हैं जो पाकिस्तान में स्थित अपने आकाओं के कहने पर आगामी अमरनाथ यात्रा को लक्षित कर हमला करना चाहते थे।
असम के गुवाहाटी में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण हुए भूस्खलन के मलबे में दबकर 4 निर्माण श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक भूस्खलन कथित तौर पर गुवाहाटी के पश्चिम बोरागांव इलाके में तड़के हुआ।