दौसा - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

BREAKING : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 8 की मौत
दौसा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के सड़क निजी बस एवं ट्रक के बीच हुई भीषण हादसे में बस में सवार 8 यात्रियों की झुलसने से मौत हो गई तथा 22 अन्य यात्री घायल हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलने के साथ कोलवा पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल श्री रामकरण जोशी राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उधर दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा, जिला कलेक्टर डॉ सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित चिकित्सालय पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी तथा चिकित्सको को चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ करने निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दौसा जिले के कोलवा थाना क्षेत्र में सुबह करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रक से बेकाबू होकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दोनों वाहनों ने आग पकड़ ली और वे धू-धू कर जलने लगे। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में अब तक 8 लोगों की झुलसने से मौत हो गई, तथा 22 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। आशंका जताई जा रही है कि एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही बस के ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई, जिसके कारण वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और यह भयावह हादसा हो गया।

6 यात्री जिंदा झुलसे, 2 की चोट लगने से गई जान
दौसा एसपी पीयूष दीक्षित ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि यह एक्सीडेंट बुधवार सुबह 3 बजे कोलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे पर हुआ। दुर्घटना के बाद लगी भीषण आग ने यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार:
आग में झुलसने से मौत: हादसे का शिकार हुए मृतकों में से 6 लोगों की मौत आग की लपटों में जिंदा झुलसने के कारण हुई है।

चोट के कारण दम तोड़ा: वहीं, 2 अन्य यात्रियों की मौत टक्कर के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से हुई है। हादसे में घायल सभी 22 यात्रियों को तुरंत दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कइयों की हालत नाजुक बनी हुई है और चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं।

एक घंटे तक बस में फंसे रहे लोग: रेस्क्यू टीम और दमकल पर देरी के आरोप घटना को लेकर स्थानीय लोगों और चश्मदीदों में प्रशासन के खिलाफ खासा आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बेहद देरी से पहुंचीं।

3:20 पर दी गई थी सूचना: स्थानीय लोगों के अनुसार, एक्सीडेंट और दोनों वाहनों में आग लगने की जानकारी सुबह करीब 3:20 बजे ही स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेसवे मैनेजमेंट के कंट्रोल रूम को दे दी गई थी।

घंटों मची रही चीख-पुकार: फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वक्त पर नहीं पहुंचने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के करीब एक घंटे बाद जैसे-तैसे बस की खिड़कियों और दरवाजों को तोड़कर भीतर फंसे हुए चीखते-चिल्लाते यात्रियों को बाहर निकाला जा सका।

एक्सप्रेसवे के कैमरों की जांच शुरू, यात्रियों की शिनाख्त के प्रयास जारी
कोलवा थाना पुलिस और जिला प्रशासन अब इस बात की जांच में जुटा है कि स्लीपर बस कहां से आ रही थी और इसे कहां जाना था। बस में सवार यात्रियों और मृतकों की आधिकारिक शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि हादसे के ठीक पहले की स्थिति और वाहनों की रफ्तार का सटीक पता लगाया जा सके। वही दूसरी ओर पुलिस यात्रियों की पहचान में जुट गई है।

फर्जी दस्तावेजों से चुनाव जीतना पड़ा भारी, पूर्व सरपंच को तीन साल की कैद
मुंडावर। सोडावास ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच गीता देवी को फर्जी शैक्षणिक एवं जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़कर जीत हासिल करना महंगा पड़ गया। सीजेएम न्यायालय मुंडावर ने गुरुवार को उन्हें तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।  मामला वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव से जुड़ा है। आरोप था कि गीता देवी ने सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल करते समय स्वयं को 8वीं पास दर्शाने के लिए फर्जी टीसी तथा ओबीसी वर्ग का फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। इन दस्तावेजों के आधार पर उन्होंने चुनाव लड़ा और विजय प्राप्त की। सहायक लोक अभियोजक आकाश मीणा ने बताया कि इस संबंध में 18 सितंबर 2015 को न्यायालय में इस्तगासा दायर किया गया था।

शिकायत में प्रस्तुत शैक्षणिक एवं जाति प्रमाण पत्रों की सत्यता पर सवाल उठाए गए थे। जांच के दौरान प्रस्तुत 8वीं कक्षा की ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) फर्जी पाई गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के उपयोग से संबंधित धाराओं में चालान न्यायालय में पेश किया। सीजेएम अमरसिंह खारड़िया ने आरोपों को सिद्ध मानते हुए पूर्व सरपंच गीता देवी को दोषी करार दिया और तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।

तूड़े के ढेर में मिला युवक का शव, थाने के बाहर धरने पर बैठे परिजन
मंडावर। मण्डावर थाना क्षेत्र के पाखर चौड़ाकी गांव में 22 वर्षीय युवक का शव उसके ही घर के आंगन में बने टिन शेड के नीचे पशुओं के चारे (तूड़े) के ढेर में छिपा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शुक्रवार को शव को लेकर मण्डावर थाने पहुंच गए तथा आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर थाने के मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठ गए। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

रास्ता किया अवरुद्ध : धरने के दौरान ग्रामीणों ने हॉस्पिटल रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया, जिससे गांधी चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हो गया। स्थिति को देखते हुए महुवा वृत्ताधिकारी अनूप सिंह, महुवा थानाधिकारी महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। पुलिस अधिकारी लगातार परिजनों और ग्रामीणों से समझाइश करते रहे, लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल, योगेंद्र फौजदार तथा महवा विधायक राजेंद्र मीणा मौके पर पहुंचे।

पति के दूसरी शादी करने की सूचना पर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, पीहर से पहुंची ससुराल
रामगढ़ पचवारा। दौसा जिले के राहुवास में रविवार को एक महिला अपने पति की कथित दूसरी शादी के विरोध में हनुमान मंदिर के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष दो दिन बाद पति की दूसरी शादी कराने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन मौके पर पहुंचा और करीब आठ घंटे की समझाइश के बाद महिला को नीचे उतारा गया। जानकारी के अनुसार अनीता उर्फ अंगूरी देवी की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद ही पति से विवाद होने पर वह अपने पीहर में रहने लगी। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इसी बीच उसे पति की दूसरी शादी की जानकारी मिली। ग्रामीणों के अनुसार महिला अपने पिता और भाई के साथ गांव आई थी। सूचना मिलने पर पंप चालक मौके पर पहुंचा और महिला के भाई को समझाकर नीचे उतार लिया, लेकिन महिला न्याय मिलने तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई।

पुलिस ने टंकी के चारों ओर लगाया जाल
महिला के टंकी से कूदने की आशंका को देख पुलिस ने टंकी के चारों ओर जाल लगाया। थाना अधिकारी गोपाल लाल शर्मा ने बताया कि महिला एवं उसके परिजनों की रिपोर्ट पर ससुराल वाले के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसीबी की कार्रवाई : एसडीएम कार्यालय में 15 हजार की रिश्वत लेते प्रयोगशाला सहायक गिरफ्तार, स्टे दिलाने के नाम पर मांगे गए थे 30 हजार
बांदीकुई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अलवर प्रथम की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय बांदीकुई में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत आदित्य शर्मा को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसवा में प्रयोगशाला सहायक है। एसीबी के डिप्टी एसपी शब्बीर खान ने बताया कि आरोपी ने परिवादी से उपखंड अधिकारी के नाम पर रिश्वत मांगी थी।

परिवादी ने एसीबी हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दी थी कि उसने 15 अप्रैल को एसडीएम कोर्ट बांदीकुई में मानसी बनाम शिवलखन आदि नाम से दावा पेश किया था। इसके बाद मामले में स्टे दिलाने के बदले 30 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। शिकायत के सत्यापन में 17 अप्रैल को 15 हजार रुपए की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ लिया। एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पूछताछ जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

इंजेक्शन लगवाने पहुंचे युवक को अस्पतालकर्मियों ने पीटा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
दौसा। श्री रामकरण जोशी राजकीय जिला चिकित्सालय में गुरुवार को स्टोन के दर्द का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे एक युवक की चिकित्साकर्मियों ने कमरा बंद कर जमकर धुनाई कर दी, जिसके चलते युवक घायल हो गया। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक को अर्द्धचेतना अवस्था में कमरे से बाहर निकाला। सूत्रों ने कि गुरुवार प्रात: साढे़ आठ बजे गुढलिया निवासी नंदलाल मीणा स्टोन का दर्द होने पर श्री रामकरण जोशी राजकीय जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा तथा वहां मौजूद एक चिकित्साकर्मी से दर्द का इंजेक्शन लगाने की गुहार की। इस पर चिकित्साकर्मी आग बबूला हो गया तथा नन्दलाल मीणा के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इधर शोर-शराबा सुनकर अन्य चिकित्साकर्मी एवं गार्ड भी मौके पर पहुंच गए तथा उसे घसीटते हुए एक कमरे में ले गए तथा उसके साथ जमकर मारपीट की। नन्दलाल मीणा को राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचा उसके छोटे भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा अर्द्धचेतन अवस्था में युवक को बाहर निकाला।

पुलिस के पहुंचते ही चिकित्साकर्मियों ने खुद के कपड़े फाड़े:- कोतवाली पुलिस के मौके पर पहुंचने के साथ की कार्यवाही से घबराते हुए चिकित्साकर्मियों ने खुद के कपड़े फाड़ना शुरू कर दिया और चिल्लाते हुए नन्दलाल मीणा पर मारपीट कर आरोप लगाना शुरू कर दिया। पुलिस पीड़ित एवं मारपीट करने वालों को कोतवाली थाना ले गई। बताया जाता है कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच आपसी समझाइश कर मामले को शांत तो करा दिया।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश:- जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने उक्त प्रकरण की तथ्यात्मक जांच कर दोषियो के खिलाफ कार्रवाही के निर्देश दिये है। सबसे मजेदार बात ये रही कि जिला कलेकटर देवेन्द्र कुमार के निर्देश के बावजूद जिला चिकित्सालय के पीएमओ मौके पर नही पहुंचे, जिसके चलते जांच पर सवालिया निशान लग गए हैं।

कैसे जिए इस समाज में नारी, जहां दरिंदे बसते हों : गैंगरेप, अपहरण, हत्या और लूट के दो दरिंदों को सजा
लालसोट। अपर सैशन न्यायालय की जज एडीजे रीतू चौधरी ने शुक्रवार को करीब 4 साल पूर्व महिला का अपहरण, गैंगरेप, लूट एवं हत्या के दो दोषियों कालूराम मीना व संजू मीना को फांसी की सजा सुनाई है। प्रकरण के अनुसार दोनों ने एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बिठा लिया। रास्ते में नदी क्षेत्र मेें उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। महिला का शव नई नाथ के जंगलों में एक कुएं से बरामद किया गया।

45 गवाह के बयान कराए गए
मामले में अभियोजन की ओर से 45 गवाह के बयान कराए गए एवं 145 दस्तावेज पेश किए गए। दोनों आरोपियों ने नकदी, चांदी की चेन, कानों के सोने के टॉप्स भी लूट लिए थे। जो बाद में बरामद किए गए।

यूं चला घटनाक्रम
23 अप्रैल, 2022 को विवाहिता अपहरण, गैंग रेप लूट व हत्या हुई। 24 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज। 25 अप्रैल को एक आरोपी कालूराम मीना गिरफ्तार, उसी दिन मृतका का शव कुएं से बरामद किया गया। 26 अप्रैल को आरोपी संजू मीना गिरफ्तार। 4 मई को एसआईटी का गठन हुआ। जुलाई 2022 में न्यायालय में चार्ज शीट पेश। 19 फरवरी 2026 को दोनों दोषी करार।

जज ने पढ़ी कविता
गूंजती है आज भी फि जां में हजारों सिसकियां, घुट, घुट कर तड़पती हैं इस समाज में बेटियां। किस्सा बलात्कार का आज फिर अखबार में छपेगा, एक बेटी के खून से आज फि र अखबार सनेगा, क्या था कसूर मेरा, क्या बेटी होना ही कसूर था मेरा। कैसे जिए इस समाज में नारी जहां दरिंदे बसते हों, भेड़ियों ने जहां इंसान के चेहरे पहने हों, आखिर कब तक नारी की इज्जत यूं तार-तार होगी, आखिर कब इस समाज की गलियां बेटियों के लिए सुरक्षित होंगी।

दौसा रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले में स्थित दौसा रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि परिवहन के लिहाज से भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। दिल्ली–अहमदाबाद रेल मार्ग पर स्थित यह स्टेशन जयपुर से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। ब्रिटिश शासनकाल में विकसित यह स्टेशन व्यापार, शिक्षा और सैन्य आवश्यकताओं की पूर्ति में अहम भूमिका निभाता रहा है।

अब अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 15.17 करोड़ रुपये की लागत से दौसा रेलवे स्टेशन को आधुनिक और यात्री-अनुकूल रूप में विकसित किया गया है। स्टेशन भवन का पूर्ण रूप से नवीनीकरण किया गया है। सर्कुलेटिंग एरिया में सुविधा क्षेत्र विकसित कर अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं, साथ ही स्टेशन भवन में पोर्च का निर्माण भी किया गया है।

स्टेशन के अंदर और वेटिंग हॉल में भारतीय कला, विरासत और संस्कृति को दर्शाते भित्ति चित्र बनाए गए हैं। दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए पृथक पार्किंग की सुविधा दी गई है। 4.10 करोड़ रुपये की लागत से रैंप और कवरिंग शेड सहित नया ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) बनाया गया है। नए प्रतीक्षा कक्ष और आधुनिक फिटिंग के साथ शौचालयों का नवीनीकरण किया गया है।

दिव्यांगजनों के लिए हेल्प बूथ, विशेष शौचालय, रैंप, लिफ्ट, साइनेंज और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। स्टेशन पर ट्रेन सूचना बोर्ड, कोच इंडिकेशन बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे, महिला एवं बाल सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। साथ ही जल संरक्षण हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग और ऊर्जा संरक्षण के लिए सोलर पावर से जुड़े कार्य भी किए गए हैं।

दौसा रेलवे स्टेशन का कायाकल्प पूरा, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मिला आधुनिक रूप
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। इसी क्रम में दौसा रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य भी पूर्ण हो चुका है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल ने बताया कि 15.17 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का कायाकल्प स्थानीय कला और आधुनिक सुविधाओं के समावेश के साथ किया गया है। पुनर्विकसित स्टेशन में नई यात्री सुविधाओं के साथ मौजूदा व्यवस्थाओं को भी अपग्रेड किया गया है। स्टेशन पर महिला एवं सामान्य प्रतीक्षालय, आधुनिक शौचालय, टिकट हॉल, कार और दोपहिया पार्किंग, नया मुख्य प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, अतिथि कक्ष, दीवारों पर कला पेंटिंग और विद्युत सब स्टेशन कक्ष का कार्य पूरा किया गया है।

इसके अलावा 12 मीटर चौड़े नए ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) का निर्माण भी अंतिम चरण में है। स्टेशन पर प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग, आधुनिक साइनेज, दिव्यांगजन के लिए सुगम सुविधाएं, पे-एंड-यूज शौचालय, बेहतर प्लेटफॉर्म शेल्टर, कोच डिस्प्ले बोर्ड और नए शौचालय ब्लॉक की व्यवस्था की गई है। इन सभी कार्यों के पूरा होने से दौसा रेलवे स्टेशन की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है और यात्रियों को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ तथा आधुनिक वातावरण में यात्रा सुविधा मिलेगी।

खंडेवला सरकारी स्कूल में दो कमरों की छत ढही: तीन महीने पुरानी तकनीकी रिपोर्ट पर उठे सवाल, रिवेरिफिकेशन के पत्र के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई।
खंडार। बहरावंडा खुर्द कस्बे के समीप ग्राम पंचायत खंडेवला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विद्यालय के दो जर्जर भवनों की छत अचानक भरभराकर गिर गई। घटना रात में होने से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यदि यह हादसा दिन में होता तो बच्चों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। गिरी हुई छत के साथ दीवार का बड़ा हिस्सा भी ढह गया, जहां पर दीवार में लगे नलों से बच्चे रोजाना पानी पीते थे। घटना से विद्यालय प्रबंधन, ग्रामीणों और अभिभावकों में गहरी नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को समय रहते अवगत कराने के बावजूद रिवेरिफिकेशन टीम क्यों नहीं भेजी गई।

1985 से पहले बने हुए थे भवन, बारिश के बाद बढ़ गई थी दरारें:-

ये दोनों कमरे 1985 से पूर्व निर्मित थे और लंबे समय से जर्जर अवस्था में थे। बरसात के दौरान कमरों में आई नई दरारों को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य को चेताया था कि इन कमरों में बच्चों को बिठाया न जाए। ग्रामीणों की समझाइश व जागरूकता के चलते विद्यालय प्रशासन ने दो महीने पहले ही इन भवनों में कक्षाएं बंद कर दी थीं। यही निर्णय अब बच्चों की सुरक्षा के लिए वरदान साबित हुआ।

3 महीने पहले आई थी तकनीकी टीम, रिपोर्ट पर उठे सवाल:-

प्रधानाचार्य संदीप सिंह के अनुसार, लगभग तीन महीने पहले पीडब्ल्यूडी विभाग की दो-सदस्यीय टीम विद्यालय में जर्जर भवनों का सर्वे करने आई थी। टीम ने दो जुड़वां भवनों में से एक को 'कंडम' और दूसरे को 'मरम्मत योग्य' बताया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि कौन-सा भवन किस श्रेणी में आता है। इस अस्पष्ट रिपोर्ट ने विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों को असमंजस में डाल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि रिपोर्ट वास्तविकता के अनुरूप नहीं थी और टीम ने भवनों की वास्तविक हालत को ठीक से नहीं समझा। देर रात छत गिरने की घटना से ग्रामीणों के आरोप और भी मजबूत हो गए हैं।

एसएमसी और एसडीएमएसी ने जताई थी असंतुष्टि, 4 अक्टूबर को भेजा गया था रिवेरिफिकेशन का पत्र:-

विद्यालय की एसएमसी समिति के अध्यक्ष रामबलवान मीना और सदस्य मेमराज गुर्जर ने बताया कि टीम की रिपोर्ट अधूरी और अस्पष्ट होने के कारण एसएमसी व एसडीएमएसी सदस्यों ने असंतोष जताया था। ग्रामीणों की मांग पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने 4 अक्टूबर 2025 को सीबीईओ खंडार को पत्र भेजकर भवनों का पुनः निरीक्षण कराने की मांग की थी। पत्र में साफ लिखा गया था कि तकनीकी रिपोर्ट पर एसएमसी और एसडीएमएसी ने असंतोष जताया है और बरसात के बाद भवनों को और अधिक नुकसान हुआ है। इसके बावजूद खंडार प्रशासन ने रिवेरिफिकेशन टीम नहीं भेजी और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही आज किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।

ग्रामीणों ने प्रशासन पर उठाए सवाल “क्या गरीब बच्चों की जान की कोई कीमत नहीं?”

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब भवनों में गहरी दरारें थीं तो टीम ने उन्हें मरम्मत योग्य कैसे बताया। प्रधानाचार्य द्वारा पत्र भेजने के बाद भी रिवेरिफिकेशन की कार्रवाई क्यों नहीं हुई क्या सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों की कोई अहमियत नहीं है।ग्रामीणों ने खंडार प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई की जाती तो आज इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।

प्रधानाचार्य बोले "समय रहते कमरे खाली करवाए, बड़ा हादसा टल गया:-

प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने 4 अक्टूबर को सीबीईओ को पत्र लिखकर भवनों के पुनः सर्वे की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।उन्होंने कहा रात को छत गिरने से बड़ी अनहोनी टल गई। हम पहले से ही इन कमरों को बंद करवा चुके थे, वरना दर्जनों बच्चों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। फिलहाल जर्जर भवन के आसपास तारबंदी करवा दी गई है ताकि कोई निकट न जाए।

ग्रामीणों की मांग जल्द हो नए भवन मंजूर, दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय हो:

छत गिरने की घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर भवनों का तुरंत पुनः निरीक्षण कराया जाए और नए भवन निर्माण की स्वीकृति जल्द दी जारी हो। तकनीकी रिपोर्ट में लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए व विद्यालय के बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जायें रात में गिरी छत ने प्रशासन की ढीली व्यवस्था और लापरवाही को उजागर कर दिया है। गनीमत है कि यह घटना दिन में नहीं हुई, अन्यथा स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि अब वे इस मुद्दे को आगे तक उठाएंगे ताकि भविष्य में बच्चों की जान इस तरह की लापरवाही की भेंट ना चढ़े।

इनका कहना...

खंडार सीबीईओ ने बताया कि हमने पत्र आने के तुरंत बाद ही उच्च अधिकारियों को रिवेरिफिकेशन टीम भेजने के लिए अवगत करवा दिया था। उच्च लेवल पर ही टीम गठित नहीं की गई।

बर्थडे पार्टी में सरियों से पीट कर युवक की हत्या : दोस्तों ने बुलाया और जबरदस्ती शराब पिलाई, जानें पूरा मामला
लालसोट। लालसोट उपखंड के मंडावरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक बर्थडे पार्टी में साथियों ने लाठी-सरियों से प्रहार कर एक युवक को मार डाला। मामले में मृतक के पिता ने सात जनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक जने को डिटेन भी किया है। मामले की जानकारी देते डीएसपी दिलीप मीणा ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली कि धोली पाल ढाणी निवासी मक्खनलाल मीणा उम्र 18 साल के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की, जिसे घायल अवस्था में मंडावरी उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि उक्त युवक को बर्थडे पार्टी में बुलाया, फिर शराब पिलाकर उसके साथ मारपीट की। युवक के पिता भोमराम मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा मक्खनलाल 10वीं में पढ़ाई करता था।

परिजनों को फोन कर बताया, इसे ले जाओ
बुधवार रात को उसके दोस्तों ने उसे बर्थडे पार्टी में बुलाया, जबरदस्ती शराब पिलाई और सरियों से पिटाई कर दी। आरोपी युवकों ने रात को फोन करके कहा कि इसके (मक्खन) हाथ-पैर तोड़ दिए हैं इसे ले जाओ। फोन आने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो मक्खन अचेत हालत में खेत में पड़ा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस थाने में खीर से फैला जहर : 10 पुलिसकर्मी फूड प्वाइजनिंग के शिकार, अस्पताल में भर्ती
महुवा। शरद पूर्णिमा के मौके पर बनाई गई खीर खाने से महुवा थाना परिसर में तैनात दस पुलिसकर्मी फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी को गंभीर हालत में स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। शरद पूर्णिमा की रात पूजा-अर्चना के बाद खीर को मंदिर में प्रसाद के रूप में रखा गया और वितरण किया गया। बताया जा रहा है कि अगले दिन कुछ पुलिसकर्मियों ने वही बची हुई खीर दोबारा खा ली। जिससे हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल प्रधान सिंह, लखन सिंह, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार, लख्मी चंद, देवेंद्र कुमार व अजय सिंह सहित 10 जनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

उल्टी-दस्त और चक्कर आने की शिकायत पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी मनोहर लाल मीणा अस्पताल पहुंचे और भर्ती पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जिला अस्पताल के प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फूड प्वाइजनिंग का कारण खीर को गर्म अवस्था में पॉलिथीन से ढकना पाया गया है, जिससे उसमें बैक्टीरिया उत्पन्न हो गए।