डूंगरपुर - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर के आदेश, बाल वाहिनी बस संचालन में फर्जीवाड़ा
श्रीडूंगरगढ़। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान की बाल वाहिनी बसों को लेकर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने माना कि संस्था की ओर से बिना रजिस्ट्रेशन, बिना बीमा और कथित रूप से फ र्जी नंबर प्लेट लगाकर वषोंर् तक बच्चों का परिवहन किया गया है और नाबालिगों के अभिभावकों के साथ छल किया है। मामला 10 नवंबर 2025 को सामने आया, जब पुलिस ने घूमचक्कर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बाल वाहिनी स्कूल बस को जब्त किया। जांच के दौरान चालक और स्कूल प्रबंधन बस के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

केवल वर्ष 2019 का खरीद बिल पेश किया गया, जबकि रजिस्ट्रेशनए बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। न्यायालय के समक्ष पेश रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दो अलग अलग इंजन नंबर वाली बसों पर एक ही नंबर लगाया गया। अदालत ने इसे प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का मामला माना। सुनवाई के दौरान शिक्षण संस्था के सचिव ओमप्रकाश स्वामी ने कहा कि संस्थान के पास कई बसें हैं, इसलिए उन्हें जानकारी नहीं थी कि संबंधित बस किस प्रकार संचालित हो रही थी। अदालत ने इस जवाब को गैर जिम्मेदाराना और असंतोषजनक माना।

युवती को भगाने पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, आरोपी के दो घर आग में फूंके
डूंगरपुर। जिले से नजदीक पुलिस थाना दोवड़ा क्षेत्र में लड़की को भगाकर ले जाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हड़मतिया फला ऊबा पाणा गांव में लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के परिवार के दो घरों पर हमला बोल दिया। साथ ही आरोप है कि पत्थर और लोहे के पाइप लेकर पहुंचे हमलावरों ने पहले जमकर तोड़फोड़ की और फिर दोनों घरों में आग लगा दी। आगजनी में दोनों मकान जलकर राख हो गए और परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ। मामले में दोवड़ा पुलिस ने लड़की के माता-पिता समेत 9 नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। दोवड़ा थानाधिकारी ने बताया कि हड़मतिया फला उबा पाणा निवासी गौरीशंकर उर्फ गवरा पुत्र रूपसी डेंडोर मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट में बताया गया कि उसके दो बेटे हैं, जिनमें प्रेम उर्फ पप्पू डेंडोर लोहे के सरियों की सेटिंग का काम करता है। गत मई को प्रेम उर्फ पप्पू घर आया था और अगले दिन 4 मई को वह एक लड़की को अपने साथ भगाकर ले गया। घटना के बाद लड़की के पिता और परिवार के लोग गौरीशंकर के घर पहुंचे और दो दिन के भीतर लड़की को वापस नहीं लाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। पीड़ित परिवार के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे गौरीशंकर, उसकी पत्नी सविता और पोता घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान लड़की पक्ष के लोग लट्ठ, पत्थर और लोहे के पाइप लेकर वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। पुलिस ने लड़की के माता-पिता समेत 9 नामजद आरोपियों और अन्य लोगों के खिलाफ हमला, तोड़फोड़ और आगजनी का मामला दर्ज किया है।

विकास के नाम पर खेजड़ी के वृक्षों पर चली आरी : दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा वृक्षों का सफाया, वन प्रेमियों में रोष
श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में खेजड़ी जैसे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण वृक्षों की कटाई का मामला सामने आया है। कुंतासर और कितासर भाटियान गांवों की रोही में 50 से अधिक खेजड़ी के पेड़ काटे जाने से वन प्रेमियों में रोष है। गत12 अप्रैल को कुंतासर की रोही में पेड़ काटने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खसरा नंबर 32881 व 68900 में निरीक्षण के दौरान चार खेजड़ी के कटे पेड़ मिले। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भूमि सुधार के लिए पेड़ काटे गए हैं, जबकि कुछ पेड़ पहले से सूखे हुए थे।

वहीं कितासर भाटियान के खसरा नंबर 746, 363, 747.363, 364 और 396 में 45 खेजड़ी के पेड़ कटे पाए गए। कुछ पेड़ों को जलाए जाने के भी प्रमाण मिले हैं। इन खसरों में करीब 150 पेड़ अभी भी सुरक्षित खड़े हैं, जिनमें 4.5 रोहिड़ा के शामिल हैं। खसरा नंबर 365 जो राजस्व रिकॉर्ड में बजरंग लाल के नाम दर्ज है, वहां भूमि समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस क्षेत्र में 54 पेड़ सुरक्षित पाए गए, जिनमें 2 रोहिड़ा और शेष खेजड़ी के पेड़ हैं। कटे पेड़ों के अवशेष भी मौके पर मौजूद मिले हैं।

नियमों पर उठ रहे सवाल
एक ओर सरकार खेजड़ी जैसे वृक्षों की सुरक्षा को लेकर नियम बना रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर इनका पालन नहीं होने से अवैध कटाई के मामले सामने आ रहे हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से पर्यावरण संरक्षण पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्कूल के गेट के बाहर बच्चे के सिर से चमड़ी चींच ले गया कुत्ता, पहली बार बड़े भाई के साथ गया था स्कूल
श्रीडूंगरगढ़। निकटवर्ती गांव ऊपनी स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के गेट के निकट मंगलवार सुबह एक आवारा कुत्ते ने 4 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि समय रहते एक ग्रामीण ने बच्चे की जान बचा ली। जानकारी के अनुसार ऊपनी निवासी रामप्रताप सिद्ध का 4 वर्षीय पुत्र रामचन्द्र बड़े भाई के साथ पहली बार स्कूल गया था।

इसी दौरान बच्चा अचानक स्कूल परिसर से बाहर निकल आया। गेट के पास मौजूद आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोच लिया। बालक की चीखें सुनकर वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने साहस दिखा किसी तरह कुत्ते को भगाया और बालक को छुड़वाया। तब तक कुत्ता बच्चे के सिर में गहरा घाव कर चुका था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विधायक घोघरा का कलक्ट्रेट में घुसने का प्रयास : बेरिकेटिंग पर चढ़कर नारेबाजी, ढोल बजाकर जमकर प्रदर्शन ; धरना 19वें दिन समाप्त
डूंगरपुर। कांग्रेस विधायक और जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा के साथ ही समर्थकों का धरना 19वें दिन बुधवार को खत्म हो गया। इससे पहले विधायक समेत जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी ओर लोग कलेक्ट्रेट पड़ाव पर एकत्रित हुए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते प्रदर्शन किया तथा ढोल बजाए, गैर खेली और फिर विधायक के साथ सैकड़ों समर्थक बेरीकेड्स को धक्का मारकर ऊपर चढ़ गए। इसके बाद विधायक के साथ कुछ युवा कार्यकर्ता पुलिस घेरे में कूद गए व एएसपी, डीएसपी ने समझाइश कर वापस धरने में भेजा। एडीएम, सीईओ, एसीईओ ने आकर उनकी मांगों पर बातचीत की। इसके बाद प्रशासन ने उसकी सभी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया। इसके बाद विधायक के साथ समर्थकों का 19 दिनों से चल रहा धरना खत्म हो गया, वहीं कार्यकर्ता ढोल धमाके के साथ विधायक को कंधे पर उठाकर नाचे। विधायक गणेश घोघरा पुलिस की डबल बैरिकेडिंग पर चढ़ गए, उसके साथ कई कार्यकर्ता भी बैरिकेड पर चढ़कर नारेबाजी की।

विधायक के साथ कार्यकर्ता बैरिकेट पर चढे़
वही विधायक के साथ कुछ कार्यकर्ता बैरिकेट के दूसरी तरफ पुलिस घेरे में कूदकर कलक्ट्रेट में घुसने का प्रयास करने लगे, लेकिन एएसपी और डीएसपी तपेंद्र मीणा ने उन्हें रोक लिया और समझाइश की। विधायक कलक्टर और सीईओ को धरने पर बुलाकर बात करने की मांग को लेकर अड़ गए। इसके बाद पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात कही, जिसपर विधायक और कार्यकर्ता वापस धरने पर चले गए तथा प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम सुबह से मौके पर रहे। घोघरा ने मनरेगा योजना में काम की स्वीकृतियां जारी करने, बकाया भुगतान देने ओर फसल खराबे का मुआवजा जारी करने की मांग बताई। फिर एडीएम दिनेशचंद्र धाकड़ भी पहुंच गए व उन्होंने काम मांगने ओर तुरंत स्वीकृति के साथ ही लोगों को रोजगार देने का आश्वासन दिया, वहीं विश्वास दिलाया कि किसी भी व्यक्ति के रोजगार मांगने पर उसे रोजगार मुहैया करवा जाएगा। वहीं फसल खराबे का भी अगले 15 दिसंबर तक भुगतान शुरू करने का आश्वासन दिया।

जिलेभर में इस साल में रोजगार गारंटी पर 2197 काम स्वीकृत हैं। पुराने कामों की बात करें तो 10 हजार से ज्यादा काम आज भी चल रहे हैं। जिस पर करीब 66 हजार को रोजगार मिला है तथा 90 पर्सेंट भुगतान कर दिया गया है। जिनका बकाया है उनका भी प्रोसेस में चल रहा है। प्रदर्शन के दौरान विधायक गणेश घोघरा और समर्थकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
-हनुमान सिंह राठौड़, सीईओ, जिला परिषद, डूंगरपुर।

ग्रामीणों की सजगता से शिकारियों का प्लान फेल : तीन आरोपी गिरफ्तार, मौके से जाल और हथियार बरामद
श्रीडूंगरगढ़। नापासर थाना क्षेत्र के सींथल क्षेत्र में गुरुवार देर शाम ग्रामीणों की सतर्कता से वन्यजीवों का शिकार टल गया। जानकारी के अनुसार, नापासर-गुसाईंसर रोड पर हिंगलाज माता मंदिर के पास तीन युवक वन्यजीवों के शिकार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सींथल निवासी कैलाश कुम्हार रोजाना की तरह अपनी ऊंटगाड़ी से खेळी में पानी डालने पहुंचे, तो उन्होंने वहां जाल बिछाते तीन संदिग्ध युवकों को देखा। शक होने पर उन्होंने सरपंच प्रतिनिधि व एडवोकेट गणेश दान बीठू को सूचना दी।

सूचना मिलते ही गणेश दान बीठू मौके पर पहुंचे और वन विभाग व नापासर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों अनिल कुमार वाल्मीकि (18), पंकज कुमार वाल्मीकि (21) और गुलाबचंद उर्फ कालू (20) निवासी मोमासर बास, श्रीडूंगरगढ़ को पकड़ लिया। सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि 3 को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है और दो को और पूछताछ के लिए बुलाया गया है जिनमें एक नाबालिग है। उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

कुल्हाड़ी से काटकर पूर्व सरपंच की हत्या : आरोपी पूर्व में दे चुका था जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला
श्रीडूंगरगढ़। धीरदेसर चोटियान गांव के पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया की गुरुवार रात उसके भतीजे ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। आरोपी बलवीर चोटियां ने गुरुवार शाम शराब पीकर गांव के गुवाड़ में उत्पाद मचाया था। इस दौरान वहां मौजूद पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया ने उसे लताड़ा। आरोपी ने वहीं पर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए दुनिया से विदा करने की कहकर चला गया। रात्रि करीब दो बजे आरोपी कुल्हाड़ी लेकर आया और नींद में सो रहे चाचा मेघराज चोटिया पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घर के अंदर सो रही पत्नी रामीदेवी ने सुबह उठते ही चारपाई पर पति की लाश देखी। इस समय आरोपी पोक्सो के मामले में जमानत पर चल रहा है।

गांव में शराब ठेके का विरोध
इधर पूर्व सरपंच की हत्या के बाद मौके पर एकत्रित ग्रामीणों में गांव में मौजूद ठेके के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। इधर मृतक के पुत्र रामनिवास चोटिया ने मुख्य आरोपी बलवीर चोटिया के अलावा आरोपी बलवीर के पिता पूर्णाराम व आरोपी की मां गीता देवी, ओमप्रकाश, शंकरलाल, किशनाराम व बजरंग लाल पर हत्या की साजिश में शामिल होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत 3 की मौत : आक्रोशित लोगों ने बोलेरो को किया आग के हवाले
डूंगरपुर। जिले के ग्रामीण पुलिस थाना सदर अन्तर्गत एक बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र सहित 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं हादसे में 3 लोग गंभीर घायल हो गए। सभी 6 लोग एक ही बाइक पर सवार थे और रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे थे। टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बोलेरो में आग लगा दी व एक्सीडेंट सदर थाना क्षेत्र में उदयपुर रोड पर देवल गांव के पास रविवार शाम करीब 4 बजे हुआ। थाना अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि, बाइक सवार देवल घोघरा फला निवासी सुनील घोघरा 40 उम्र पुत्र मावा, पत्नी कमला, बेटा श्रवण 6 उम्र व जिगर 9 उम्र पाल पादर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने गए थे। उनके साथ रोहनवाड़ा गांव निवासी मुन्ना 30 उम्र पत्नी हितेश अहारी और निशांत 7 उम्र पुत्र हितेश अहारी भी थे।

राखी बांधकर सभी एक बाइक से घर लौट रहे थे व देवल गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी तथा उक्त हादसे में सुनील घोघरा, श्रवण और निशांत की मौत हो गई। कमला, मुन्ना और जिगर गंभीर घायल हो गए एवं उनके हाथ, पैर, सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिगर की हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया व बाकी 2 घायलों को राजकीय जिला अस्पताल डूंगरपुर में उपचार जारी है।

हत्यारी मां को गांव वालों ने पुलिस को सौंपा : बेटे-बेटी को कुएं में फेंका, तीसरी बच्ची ने भाग कर बचाई जान
डूंगरपुर। मां ने 4 साल के बेटे और 2 महीने की बेटी को कुएं में फेंक दिया, दोनों की डूबने मौत हो गई, वहीं 6 साल की बेटी मां से हाथ छुड़ा कर भाग गई, जिससे उसकी जान बच गई। आसपास के लोगों ने महिला को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना पर सदर थाना क्षेत्र के मोकरवाडा गांव में गुरुवार दोपहर 2 बजे की है। महिला ने बताया कि दो महीने पहले उसने बच्चेदानी का ऑपरेशन करवाया था, इसके बाद से पेट में दर्द रहता है, जो असहनीय है। ऐसे में मेरे मर जाने के बाद बच्चों का ध्यान कौन रखेगा? यह सोच कर वह 3 बच्चों के साथ कुएं में कूदने गई थी, दो बच्चों को फेंकने के बाद बड़ी बेटी को भी फेंक रही थी, लेकिन भाग जाने से वह बच गई। एएसआई भवानी सिंह ने बताया कि, महिला वर्षा, उम्र 30, पत्नी सुनील डामोर गुमानपुरा पंचायत के बुएला गांव की रहने वाली है।

वह बेटी उर्मिला 6 उम्र, बेटा जीतू 4 उम्र और 2 महीने की बच्ची को लेकर घर से निकल 5 किमी दूर मोकरवाडा गांव में नदी के किनारे बिना मुंडेर के कुएं के पास पहुंची। उसने जीतू और 2 महीने की मासूम को कुएं में फेंक दिया। वह 6 साल की बेटी को भी कुएं में फेंकने वाली थी, लेकिन वह मां का हाथ छुड़ाकर भाग गई, जिसपर मां उसके पीछे दौड़ी लेकिन इस दौरान आस-पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने दौड़ कर बच्ची को बचा लिया। सूचना पर सदर थाना पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। लगभग 2 घंटे के बाद दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले व लोगों ने वर्षा डामोर को पुलिस को सौंप दिया। महिला का पति सुनील ऑटो चलता है।

लोहे के सरिए से पीट पीटकर पत्नी की हत्या : शराब के नशे में घर पर आया और मारपीट शुरू कर दी
डूंगरपुर। जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के भिंडा गांव में एक महिला की लोहे के सरिए से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। धम्बोला पुलिस ने बताया कि शंकर पुत्र गौतम यादव निवासी झिंझवा की ओर से दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन कमला यादव की शादी देवीलाल यादव निवासी भिंडा के साथ करवाई थी। पति देवीलाल शराब पीकर आए दिन उसकी बहन कमला के साथ मारपीट करता था। देवीलाल शराब के नशे में घर पर आया और बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बहन को लोहे के सरिए से पीटा। आसपास के लोगों ने भी उसके चिल्लाने की आवाज सुनी। मारपीट की वजह से उसकी बहन की मौत हो गई। घटना के बाद पति देवीलाल यादव फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। वही आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

अनूठा बंधन : 70 साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद बुजुर्ग जोड़े ने रचाई शादी, बेटे-पोते भी जमकर नाचे
उदयपुर। संभाग के डूंगरपुर जिले के गलंदर गांव में बुजुर्ग महिला-पुरुष की शादी को देखकर हर कोई अचंभित रह गया। 70 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने बुधवार को शादी कर ली। दूल्हा 95 साल का तो दुल्हन 90 साल की थी। शादी में डीजे पर गांव वालों के साथ इनके बेटे और पोते भी झूमते नजर आए। दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे लिए।

बेटे-बेटियों ने कराई शादी :

गलंदर गांव में 70 साल से साथ रह रहे रामा भाई पुत्र माना अंगारी और जीवली देवी ने शादी नहीं की थी। उनके 8 बच्चों की भी शादी हो गई। नाती-पोते भी हो गए। 70 साल बाद उन्होंने घरवालों के सामने सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने की इच्छा जताई। बेटे-बेटियों ने माता-पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए धूमधाम से शादी करवाने का फैसला किया। गांव में डीजे पर बिंदौरी निकाली। इसके बाद दोनों ने रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए। इस शादी से बुजुर्ग दूल्हा-दुल्हन के साथ ही उनके परिवार वाले बेहद खुश नजर आए।

चार बच्चे सरकारी नौकरी में :

दोनों के चार लड़के और चार लड़कियां हैं। बड़ा लड़का बकू अंगारी खेती बाड़ी करता है। दूसरे नंबर का शिवराम अंगारी और कांतिलाल शिक्षक हैं। चौथे नंबर का लक्ष्मण किसान है। पुत्री सुनीता टीचर और अनिता नर्स है।

हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजनाओं का लाभ : बागडे
डूंगरपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मंगलवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर मध्याह्न डूंगरपुर पहुंचे।  राज्यपाल ने राजस्थान राजीविका के अन्तर्गत मां महिला क्लस्टर स्तरीय फेडरेशन की ओ से क्रियान्वित एकीकृत कृषि क्लस्टर परियोजना के तहत सब्जी संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2024-25 की अनुपालना में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से पांच दिव्यांगजन को मांसपेशीय दुर्विकास अर्थात मस्कुलर डिस्ट्रोफी प्रदान की। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 की अनुपालना में पीड़ितों को चलने में आत्मनिर्भर बनाने के लिए इलेक्ट्रिक पावर व्हील चेयर मस्कुलर डिस्ट्रोफी पीडित विशेष योग्यजनों को वितरित की जानी है।

इसके बाद राज्यपाल ने कलक्ट्रेट परिसर में अशोक वृक्ष एवं मौलसिरी का पौधरोपण कर सभी को हरियालो राजस्थान का संदेश दिया। उन्होंने जिला परिषद के ईडीपी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते एक-एक विभाग से योजनाओं के क्रियान्वयन की धरातलीय जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को बेहतर क्रियान्वयन और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग में जिले में कुल विद्यालय और नामांकन की सूचना, पीएम श्री विद्यालय, जिले में शिक्षकों के पद तथा रिक्त पदों एवं बोर्ड परिणामों की जानकारी ली। ग्रामीण पंचायती राज विभाग द्वारा प्रत्येक पात्र को प्रधानमंत्री आवास दिलवाने, मनरेगा में अधिक कार्य उपब्धता सुनिश्चित करने, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा छात्रावास अधीक्षकों के साथ बैठक करने तथा उनको आने वाले विशेष कलाओं यथा संगीत, वाद्य यंत्र बजाना, गाना, पेंटिंग अथवा अन्य विशेषताओं को बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।