हनुमानगढ़ - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हनुमानगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम : भजनलाल शर्मा बोले- महिला सशक्तीकरण से ही देश का विकास
हनुमानगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को हनुमानगढ़ के धान मंडी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि नारी शक्ति हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफि या कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने देश का गौरव बढ़ाया है। वहीं पीवी सिंधु, स्मृति मंधाना, मीराबाई चानू, हरमनप्रीत कौर, मनु भाकर, अवनी लेखरा ने विश्वभर में खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को केन्द्र में रखकर नीतियों का निर्माण किया है। सरकार आधी आबादी के सशक्तीकरण और उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। राज्य में 16 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाई गईं हैं। बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में लाडो प्रोत्साहन योजना बड़ी भूमिका निभा रही है। योजना के अन्तर्गत सात किस्तों में डेढ़ लाख रुपये की राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी अंचलों का विकास सुनिश्चित कर रही है।

वित्तीय वर्ष बजट 2026 में गेहूं की एमएसपी पर 150 रुपए के अतिरिक्त बोनस से गंगानगर-हनुमानगढ़ क्षेत्र के किसानों को विशेष लाभ होगा। हनुमानगढ़ में खालों के निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपए भी दिए है। इस मौके पर उन्होंने हनुमानगढ़ में 1 हजार करोड़ रुपए  से अधिक के विकास कायोंर् का शिलान्यास और लोकार्पण कर लाडो प्रोत्साहन योजना पोर्टल लॉन्च किया। उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना और बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण किया। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना और स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरण के प्रतीकात्मक चेक भी सौंपे। साथिन मार्गदर्शिका का डिजिटल लॉन्च और पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के तहत पुरस्कार भी वितरित किए।

डीबीटी से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हो रहा सुनिश्चित: दिया
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार डीबीटी के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं को सुनिश्चित कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, साथिनों और सहायिका के मानदेय में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी से महिलाओं के सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त होगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और डीज़ल के मूल्य में कमी कर श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों को बड़ी राहत दी है। वहीं, बिजली आपूर्ति के साथ.साथ नहरी पानी की उपलब्धता के लिए 5 हजार करोड़ रुपए की किसानों को बड़ी सौगात मिली।

हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कुख्यात बांबीहा गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, 11 पिस्टल, 22 मैगजीन बरामद
हनुमानगढ़। पुलिस की ओर से संगठित अपराध और अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हनुमानगढ़ पुलिस ने कुख्यात बांबीहा गैंग से जुड़े दो गुगोंर् को गिरफ्तार कर इनसे 11 पिस्टल और 22 मैगजीन बरामद की हैं। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सूचना मिली कि इंदौर से पंजाब की ओर भारी मात्रा में अवैध हथियारों की सप्लाई की जा रही है। यह भी जानकारी मिली कि 1 मार्च को सड़क मार्ग से हथियारों की बड़ी खेप ले जाई जानी है। सूचना की गंभीरता से लेकर एसपी अधीक्षक हनुमानगढ़ हरि शंकर के निर्देशन  में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने पुलिस चौकी लखुवाली अंतर्गत संदिग्ध मागोंर् पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की। इस दौरान एक बस को रोककर चेक किया गया तो बस से उतरकर दो युवक तेजी से मुख्य नहर के पटड़े की ओर भागने लगे, जिन्हें पुलिस पीछा कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 11 अवैध पिस्टल और 22 मैगजीन बरामद की गईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू की। प्पूछताछ में आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ  कैप्टन तथा पवनदीप सिंह उर्फ बिल्ला उर्फ सन्नी के रूप में हुई।

आरोपी और आपराधिक इतिहास
बदमाश अमनदीप सिंह उर्फ कैप्टन जिला फरीदकोट, पंजाब का निवासी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों के प्रकरण दर्ज हैं। वहीं दूसरा आरोपी पवनदीप सिंह उर्फ  बिल्ला उर्फ सन्नी भी फरीदकोटए पंजाब का ही निवासी है, जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध से जुड़े तीन मामले पहले से दर्ज बताए गए हैं।

मध्यप्रदेश से आ रही थी हथियारों की खेप
पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश से हथियारों की सप्लाई की जा रही थी, जिन्हें पंजाब और अन्य राज्यों में आपराधिक गैंग्स तक पहुंचाया जाना था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से लाए गए किन-किन लोगों को हिरासत में लिया गया।

ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज़ ने हनुमानगढ़ में ग्रीनलैम शॉपी लॉन्च के साथ राजस्थान में अपनी रिटेल मौजूदगी को किया और मज़बूत
हनुमानगढ़। ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज, जो 120 से ज़्यादा देशों में मौजूद इंटीग्रेटेड सबस्ट्रेट और सरफेस सॉल्यूशंस में एक बड़ा नाम है, ने ग्रीनलैम शॉपी–जय श्री लैमिनेट्स के उद्घाटन की घोषणा की है, जो हनुमानगढ़ शहर में पहला ग्रीनलैम शॉपी होगा। भद्रकाली मंदिर रोड पर, स्वास्तिक फैक्ट्री के पीछे, इस शोरूम का मकसद इस इलाके में प्रीमियम इंटीरियर सरफेस सॉल्यूशन की बढ़ती मांग को पूरा करना है।

शोरूम का उद्घाटन ग्रीनलैम टीम के खास सदस्यों की मौजूदगी में मालिक श्री सहदेव लाल बंसल ने किया। लॉन्च इवेंट में हनुमानगढ़ और आस-पास के शहरों के आर्किटेक्ट, कॉन्ट्रैक्टर और कस्टमर शामिल हुए, जो ऑर्गनाइज़्ड, डिज़ाइन-लेड रिटेल फ़ॉर्मैट में ज़बरदस्त दिलचस्पी दिखाता है।

इस अवसर पर बोलते हुए, ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कंट्री हेड–ग्रीनलैम लैमिनेट्स एंड एलाइड बिजनेस वर्टिकल, श्री अनुज संगल ने कहा, "हनुमानगढ़ में ग्रीनलैम शॉपी का लॉन्च हमारे डिजाइन-फॉरवर्ड और परफॉर्मेंस-ड्रिवन सरफेस सॉल्यूशंस को उभरते बाजारों के करीब लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस शॉपी की कल्पना एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में की गई है जहाँ आर्किटेक्ट, कॉन्ट्रैक्टर और घर के मालिक हमारे प्रोडक्ट्स को बड़े पैमाने पर अनुभव कर सकते हैं और स्थानीय रूप से सूचित डिजाइन विकल्प बना सकते हैं।

ग्रीनलैम शॉपी – जय श्री लैमिनेट्स का उद्घाटन ग्रीनलाम इंडस्ट्रीज़ का टियर II और टियर III मार्केट में सोच-समझकर डिज़ाइन किए गए फॉर्मेट के ज़रिए अपने रिटेल नेटवर्क को बढ़ाने पर लगातार फोकस को मज़बूत करता है, जो एक्सेसिबिलिटी, सुविधा और प्रोडक्ट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं।

कुल 4,000 वर्ग फुट में फैला यह शोरूम, जिसमें 250 वर्ग फुट प्रोडक्ट डिस्प्ले के लिए है, आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिज़ाइनर, कॉन्ट्रैक्टर और घर के मालिकों को एक इमर्सिव और हैंड्स-ऑन अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। शॉपी में ग्रीनलैम लेक्सस कलेक्शन – भारत का पहला 1.50 मिमी फ्लूटेड लैमिनेट, ग्रीनलैम 1.0 मिमी लैमिनेट, और ग्रीनटच कलेक्शन – 0.80 मिमी लैमिनेट समेत एक बड़ा पोर्टफोलियो दिखाया गया है, जिससे ग्राहक एक ही स्थान पर डिज़ाइन, प्रदर्शन और उपयोग की व्यापक संभावनाओं को आसानी से देख और समझ सकते हैं।

ग्रीनलैम शॉपी – जय श्री लैमिनेट्स को जो चीज़ सबसे अलग बनाती है, वह है इसका बड़ा एस.आई.एस. (शॉप-इन-शॉप) फ़ॉर्मैट, जिसमें ग्रीनटच 2x1 डिस्प्ले स्टैंड के साथ 60 डिस्प्ले पैनल हैं। हनुमानगढ़ में पहला डेडिकेटेड ग्रीनलैम शॉपी होने के नाते, यह शोरूम लैमिनेट्स, प्लाइवुड, हार्डवेयर और डेकोरेटिव इंटीरियर प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज तक लोकल एक्सेस देता है, जिससे आर्किटेक्ट्स और कस्टमर्स को सोर्सिंग और स्पेसिफिकेशन के लिए दूसरे शहरों में जाने की ज़रूरत खत्म हो जाती है।

पाकिस्तानी युवती के प्यार में बना साइबर ठग : ऑपरेशन सिंदूर के कारण नहीं मिला वीजा तो पाक जाने में हुआ नाकाम, आरोपी रिमांड पर
हनुमानगढ़। साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी हरदीप सिंह का पाकिस्तानी युवती से प्रेम कहानी का खुलासा किया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि उसकी एक पाक युवती से बातचीत होती थी, वहीं से वह उससे जुड़े अन्य लोगों के संपर्क में आया, जो साइबर हैंडलर्स थे। वह लड़की से शादी के लिए पाकिस्तान जाने की तैयारी में था, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के कारण वीजा नहीं मिलने से दिल्ली से बैरंग लौट आया। पुलिस आरोपी को दिल्ली लेकर गई है। साइबर थानाप्रभारी रघुवीर सिंह बीका ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी हरदीप सिंह (29) निवासी वार्ड नंबर 12 डबली बास मौलवी ने बताया कि उसकी एक पाक लड़की से फोन पर बात होती थी। वह मई 2025 में प्रेमिका से शादी के लिए पाकिस्तान जाने की तैयारी में था और अपनी मां को साथ लेकर दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास भी गया था। उसी दौरान ऑपरेशन सिंदूर के तहत सर्जिकल स्ट्राइक होने से वीजा नहीं मिला। इससे उसका पाक में शादी का सपना साकार नहीं हुआ। पुलिस ने उसकी मां और बहन से भी पूछताछ की तो उन दोनों ने भी यही बात बताई। आरोपी को पूछताछ के लिए 6 फरवरी तक रिमांड पर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि साइबर थाना पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े साइबर ठगी गिरोह का हरदीप सिंह (29) लोगों को झांसा देकर उनके बैंक खाते किराए पर लेता था और उन खातों का उपयोग पाकिस्तान में बैठे साइबर ठग गिरोह द्वारा किया जाता था। एसपी हरी शंकर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 26 पासबुक, 8 चेकबुक, 18 एटीएम कार्ड, 8 सिम कार्ड, 3 मोबाइल फोन व पाकिस्तान के दस्तावेज बरामद किए हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खातों से 14 राज्यों में दर्ज 36 साइबर ठगी मामलों का सीधा कनेक्शन है। आरोपी से सीआईडी कार्यालय जोन श्रीगंगानगर में जेआईसी करवाई जा चुकी है। उससे पाकिस्तानी संपर्कों और गिरोह के अन्य सदस्यों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होगी।

यूं हुआ खुलासा
खाता धारक ने करवाया केस ऑपरेशन साईबर क्लीन के तहत पुलिस को पता चला कि डबलीराठान रोही में एक व्यक्ति लोगों के बैंक खाते किराए पर ले रहा है और पाकिस्तान में बैठे लोगों के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड कर रहा है। इस बीच एक बैंक खाताधारक राजपाल सिंह की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। ठगी की रकम भारतीय बैंक खातों में मंगवाकर उसे इलेक्ट्रॉनिक करेंसी में बदलकर पाकिस्तान भेज दिया जाता था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने 150 लोगों के बैंक खाते किराए पर लेना बताया है जिसमें करीब 70 की डिटेल आ चुकी है जबकि शेष को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

हनुमानगढ़ जिले में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 10 तक अवकाश, आदेश की सख्ती से पालना के दिए निर्देश
हनुमानगढ़। जिले में शीतलहर के तीव्र प्रकोप से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार गिरते तापमान और कड़ाके की सर्दी से हालात खराब बने हुए हैं।

बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ ने जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। आदेश की सख्ती से पालना के निर्देश दिए गए हैं। सर्दी के कारण बाजारों में आवाजाही कम है और लोग अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

एथेनॉल फैक्ट्री निर्माण के विरोध का मामला : टिब्बी में तनाव पूर्ण शांति, भारी पुलिस फोर्स तैनात ; इंटरनेट सेवाएं दूसरे दिन भी बंद
हनुमानगढ़। जिले के टिब्बी स्थित राठीखेड़ा में एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध के बीच गुरुवार को तनावपूर्ण शांति रही। बुधवार हुए उपद्रव से सबक लेते  प्रशासन ने भीड़ को टिब्बी में एकत्रित नहीं होने दिया। वहीं कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एडीजी वीके सिंह, बीकानेर आईजी हेमंत शर्मा  टिब्बी पहुंचे। इधर पुलिस ने एथेनॉल फैक्ट्री में तोड़फोड़़, पुलिस व निजी की गाड़ियों को आग के हवाले करने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ नामजद मामले दर्ज किए हैं। उल्लेखनीय है कि आंदोलनकारियों ने गुरुवार सुबह प्रदर्शन स्थल के पास गुरुद्वारे में लोगों से पहुंचने का आह्वान किया था। गुरुवार को भी टिब्बी क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं। बुधवार को उपद्रव में संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनियां सहित अगुवा नेताओं के मामूली चोटें आई थी। कई पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गये थे।  गुरूवार को आंदोलन में भाग लेने के लिए टिब्बी के लिए रवाना हुए विधायक रूबी कुन्नर व कुछ लोगों को घमूड़वाली पुलिस ने बस स्टेंड बींझवायला से हिरासत में लेकर रास्ते में घमूड़वाली पुलिस ने मुख्य मार्ग पर बेरीकेट्स लगा कर आंदोलनकारियों को रोक लिया था। काफि ले में रूबी कुन्नर व उनके समर्थक शामिल थे।

बाहरी लोगों ने आकर उपद्रव भड़काया: सिंह
टिब्बी थाने में गुरुवार शाम एडीजी कानून व्यवस्था वीके सिंह ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया. 10 दिसंबर की जो घटना हुई, उसकी जरूरत नहीं थी। सबकुछ शांति से चल रहा था। बाहरी लोगों ने उपद्रव को बढ़ाया। ग्रामीण फैक्ट्री लगने के पक्ष में हैं। पुलिस की ओर से कोई फ ायरिंग नहीं की गई है, वे खोल कहां से लेकर आए, पता नहीं। पुलिस को निर्देश थे कि किसी तरह का बल प्रयोग नहीं करना है। भीड़ ने पुलिस को काफी उकसाया और उसी के अनुसार कार्रवाई की गई है। कई लोग हैं, जो इस आंदोलन को उग्र रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ जनप्रतिनिधियों के नाम आए हैं, उनकी जांच चल रही है। 100 से ज्यादा लोगों पर नामजद मामले दर्ज किए गए हैं। 36 से ज्यादा पुलिस और बॉर्डर होमगार्ड के जवानों को चोट लगी है।

फैक्ट्री-2022 का प्रोजेक्ट है, जिसका एमओयू राइजिंग राजस्थान के दौरान हुआ था। वर्ष 2023 में इसकी रजिस्ट्री हुई। स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सहित राज्य सरकार से सभी अनुमतियां जारी की जा चुकी हैं।
डा. खुशाल यादव , जिला कलक्टर

एथेनॉल फैक्ट्री निर्माण को लेकर बवाल : पुलिस और किसानों के बीच झड़प, लाठीचार्ज मेंं विधायक अभिमन्यु पूनिया घायल
हनुमानगढ़। जिले के टिब्बी कस्बे में एथेनॉल फैक्ट्री का विरोध कर रहे किसान और पुलिस बुधवार को आमने-सामने हो गए। इस दौरान
किसानों ने ट्रैक्टरों से निर्माणाधीन एथेनॉल फैक्ट्री की दीवार को तोड़ दिया, कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। वहीं किसानों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस विधायकअभिमन्यु पूनिया लाठीचार्ज में घायल हो गए। उन्हें हनुमानगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रशासन ने टिब्बी और आसपास के गांवों में इंटरनेट बंद कर दिया। स्कूल और दुकानें भी बंद है। इससे पहले फैक्ट्री के विरोध में किसानों ने एसडीएम कार्यालय के सामने सभा की।

शाम 4 बजे किसानों ने फैक्ट्री की दीवार तोड़ने के लिए कूच कर दिया। इससे एकाएक अफ रा-तफरी मच गई। किसानों ने फैक्ट्री के पास मौजूद गाड़ियों में आग लगा दी। और जबरन फैक्ट्री में घुसकर वहां खड़ी जेसीबी में तोड़फोड़ की। इस दौरान किसानों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से लगाए गए बेरिकेड्स को किसानों ने हटा दिया और पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। इसी दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इससे गुस्साए किसानों ने पुलिस की तीन गाड़ियों में आग लगा दी। घायल पुलिसकर्मियों को टिब्बी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

450 करोड़ में बन रही फैक्ट्री
टिब्बी से कुछ किलोमीटर दूर राठीखेड़ा के पास चक 4 आरके में करीब 450 करोड़ रुपए की लागत से एशिया की सबसे बड़ी एथेनॉल फैक्ट्री का निर्माण हो रहा है। ग्रामीण फैक्ट्री के लगने से प्रदूषण फैलने के आरोप लगाकर काफ ी समय से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने इस स्थल पर लंबे समय से धरना दे रखा था, लेकिन हाल ही में उन्हें धरनास्थल से हटा दिया गया। इसके बाद फैक्ट्री की चारदीवारी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। निर्माण कार्य जारी रखने के लिए मौके पर सीमा गृह रक्षा दल की दो बटालियन लगातार तैनात हैं।

लिखित आश्वासन नहीं देने पर भड़के किसान
किसान नेताओं ने दोपहर दो बजे तक जिला कलक्टर को वार्ता के लिए बुलाया और फैक्ट्री का निर्माण कार्य तत्काल बंद करने की मांग उठाई। लिखित आश्वासन देकर एक बार फैक्ट्री का काम रोकने की मांग की, लेकिन प्रशासन के लिखित आश्वासन नहीं देने से किसान आक्रोशित हो गए और फैक्ट्री की ओर कूच किया।

नेताओं की प्रशासन से चल रही वार्ता
कांग्रेस नेता शबनम गोदारा, माकपा नेता जगजीत जग्गी सहित बड़ी संख्या में लोग अभी भी फैक्ट्री की साइट पर बैठे हैं। लोग प्रशासन से फैक्ट्री निर्माण बंद होने का लिखित आश्वासन मांग रहे हैं। इस संबंध में नेताओं की प्रशासन से वार्ता चल रही है।

15 करोड़ की हेरोइन और हथियारों बरामद : पाकिस्तानी बॉर्डर से सप्लाई हथियार और ड्रग्स, विदेशी हैंडलरों के सम्पर्क में आरोपी
हनुमानगढ़। जिले की विशेष टीम व संगरिया थाना पुलिस ने बुधवार रात दो नशा तस्करों से 3 किलो 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), दो विदेशी पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस और एक लग्जरी कार बरामद की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त हेरोइन की कीमत 15 करोड़ रुपए बताई गई है। हनुमानगढ़ एसपी हरीशंकर ने बताया कि बुधवार देर रात संगरिया थाना क्षेत्र में रोही नगराना के पास नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर की लग्जरी कार  को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने उसमें रखे बैग से 3 किलो 8 ग्राम हेरोइन, दो विदेशी पिस्टल (मैगजीन सहित), एक अतिरिक्त मैगजीन और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जिसके बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं, जो विदेशी हैंडलर के सम्पर्क में थे। आरोपी भूपेन्द्र सिंह पंजाब के बठिंडा जिले का रहने वाला है।

उसके खिलाफ पंजाब और राजस्थान में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा आरोपी नासिर राजस्थान के डीग जिले का बदमाश है। यह अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। जिसके खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के दर्जनों केस दर्ज हैं। हनुमानगढ़ एसपी हरीशंकर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पंजाब से ड्रग्स और हथियार लाना बता रहे हैं। साइबर सेल ने जब आरोपियों के मोबाइल फोन चेक किए तो पता चला कि वे लगातार विदेशी नंबरों पर कॉल कर रहे थे। इन्हें, विदेशी हैंडलर लगातार डायरेक्शन दे रहे थे कि हथियार और हीरोइन कहां से लेने हैं और कहां पहुंचाने है। संभवतया हथियार और ड्रग्स पाकिस्तानी बॉर्डर से सप्लाई हुए हैं। क्योंकि ज्यादातर मामलों में ड्रोन से ड्रग्स के साथ पाकिस्तान की तरफ से हथियार भी फेंके जाते हैं।

रिश्ते का खून : बालिका की हत्या कर संदूक में छिपाया शव, हत्या आरोप मेंं रिश्ते का दादा गिरफ्तार
हनुमानगढ़। शहर में शनिवार रात से लापता 9 वर्षीय बालिका का शव पिता के रिश्ते के दादा के घर संदूक के अंदर मिला है। इससे पहले पिता ने शनिवार रात टाउन थाने में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि बच्ची शनिवार शाम करीब सात बजे पड़ोस में रहने वाले मामा के घर गई थी। मामा के घर नहीं मिलने पर वह वापस घर की ओर लौटी लेकिन घर नहीं पहुंची। बच्ची की तलाश में पुलिस ने आसपास, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के पास सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने घर-घर तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान बच्ची के पिता के मामा के घर दुर्गंध महसूस हुई। घर की तलाशी लेने पर अंदर मौजूद लोहे के बक्से में बच्ची का  शव मिला। पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी हरी शंकर ने बताया कि पुलिस शनिवार से ही बच्ची की तलाश कर रही थी, आरोपी के मकान के पास पहुंची तो उन्हें ताला लगा देखकर शक हुआ।

आरोपी, पिता को दो दिन से दे रहा था सांत्वना
देर शाम 26 साल के आरोपी को डिटेन किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी बच्ची के पिता का मामा लगता है। हत्या के बाद से आरोपी अपने मृतका के पिता को दो दिनों से सांत्वना दे रहा था। आरोपी शराब के नशे का आदी है। जो रात भर पुलिस को बार बार गुमराह कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को डिटेन किया तब भी उसने शराब पी रखी थी। सुबह जब शराब उतरी तो दुबारा कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी ने वारदात को कबूल कर लिया।

सहायक लेखा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, मांग रहा था 18 हजार रुपए की रिश्वत
श्रीगंगानगर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को श्रीगंगानगर में पंचायत समिति के एक सहायक लेखाधिकारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो की श्रीगंगानगर इकाई में पुलिस उपाधीक्षक भूपेंद्र सोनी ने बताया कि परिवादी ने शिकायत की थी कि चूनावढ़ में पानी की निकासी के लिए पाइप लाइनें डालने के अनुमानित 18 लाख रुपए के 2 कार्यों की वित्तीय स्वीकृति जारी करने की एवज में सहायक लेखा अधिकारी हेतराम ढालिया 18 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

उन्होंने बताया कि सत्यापन के बाद ब्यूरो के दल ने जाल बिछाकर हेतराम ढालिया को कार्यालय में ही परिवादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। सोनी ने बताया कि उसके आवास पर तलाशी ली जा रही है।

राज्य की प्रगति में किसानों की भूमिका अहम किसान मजबूत तो प्रदेश मजबूत : शर्मा
हनुमानगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की प्रगति में किसानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। किसान मजबूत होगा तो प्रदेश मजबूत होगा। हमारी सरकार किसानों के सशक्तीकरण औा पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए नहर प्रणाली को बेहतर बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। वे मंगलवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन हनुमानगढ़ में किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, माही बेसिन का प्रबंधन, इंदिरा गांधी नहर परियोजना के सुदृढ़ीकरण सहित विभिन्न निर्णय लिए हैं, जिससे किसानों को सिंचाई और आमजन को पर्याप्त पेयजल मिल सके। उन्होंने कहा कि आईजीएनपी के सुदृढ़ीकरण के लिए 3 हजार 400 करोड़ रुपए के कार्य करवाए जाएंगे। साथ ही भाखड़ा और गंग नहरों से जुड़ी खालों संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भी  कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ गेहूं के सर्वाधिक उत्पादन वाले जिले हैं। ऐसे में गेहूं की एमएसपी में वृद्धि से स्थानीय किसानों को लाभ होगा। साथ ही किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी से किसानों को आर्थिक संबल मिला है।

हमारी सरकार किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली, पानी उपलब्ध कराएगी, जिससे वे अपनी जमीन पर पूरी उपज ले सकेंगे। हमारी सरकार संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पंजाब, हरियाणा तथा हनुमानगढ़ में विभिन्न हेड, नहरी तंत्र तथा बैराज का हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद हरियाणा के सिरसा जिला स्थित लोहगढ़ हेड पहुंचे। उन्होंने भाखड़ा सिंचाई परियोजना के लिए इंदिरा गांधी फीडर और सरहिन्द फीडर के मध्य बने लिंक का निरीक्षण किया। साथ हीए इन्दिरा गांधी फीडर पर बने हेड एवं नहर की रिलाईनिंग कार्यों का भी निरीक्षण किया।  उल्लेखनीय है कि राज्य बजट 2024.25 में इंदिरा गांधी मुख्य नहर के बेहतर संचालन के लिए 23 करोड़ की लागत से स्काडा सिस्टम विकसित करने तथा फिरोजपुर फीडर के अन्तर्गत प्रदेश के हिस्से का पानी उपलब्ध कराने के लिए 200 करोड़ की लागत से कार्य कराने की घोषणा की गई थी।

किसानों से किया संवाद
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जंक्शन सर्किट हाऊस में किसानों से संवाद किया। उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री शर्मा ने  किसानों और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हरिके बैराज से होते हुए यहां पहुंचा हूं। सबसे बड़ी बात यह है कि हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले राजस्थान में अन्न के कटोरे के रूप में प्रसिद्ध हैं। ऐसे अन्नदाता किसानों से मिलकर मैं अत्यंत आभारी हूं। मुझे हमेशा किसानों की चिंता रहती है और मैं यहां की किसानों की समस्याओं को समझने आया हूं। मैं वादा करता हूं कि मैं इन समस्याओं का समाधान निकालने के लिए काम करूंगा और शीघ्र आपके बीच फि र से आकर समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाऊंगा।

कंटेनर-कार भिडंत में 5 युवकों की मौत
सरदारशहर। हनुमानगढ़ जिले में सरदारशहर स्थित मेगा हाइवे पर बुकनसर फांटा के निकट बुधवार तड़के एक सफारी कार और कंटेनर की भिड़ंत में पांच युवकों की मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर घायल हो गया। इस संबंध मेंं गांव राजासर निवासी मनोज पुत्र रतनलाल भार्गव ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार देर रात उसका भाई पवनकुमार भार्गव, रिश्तेदार कमलेश पुत्र भंवरलाल भार्गव निवासी राणासर बिकान, नंदलाल पुत्र किशनलाल भार्गव, राकेश पुत्र लालाराम भार्गव, रामलाल पुत्र गिरधारीलाल भार्गव निवासी गांव रिडी तहसील डूंगरगढ़, उनका दोस्त पलसाना निवासी धनराज कुमावत शादी समारोह में शामिल होने के लिए टाटा सफारी कार से हनुमानगढ़ जा रहे थे। बुधवार तड़के करीब पौने तीन बजे मेगा हाइवे पर बुकनसर फांटा के निकट सामने से आ रहे कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार सभी छह लोग गम्भीर घायल हो गए। घायलों को सरदारशहर के उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने पवन कुमार, कमलेश, नन्दलाल व राकेश को मृत घोषित कर दिया। रामलाल व धनराज को बीकानेर रैफर कर दिया। बीकानेर में धनराज की भी मौत हो गई।