जालोर - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पत्नी व दो मासूम बच्चों की गला काट कर हत्या, पति से पूछताछ जारी
भीनमाल। दासपा गांव में पति ने पत्नी व दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से गला काट हत्या कर दी। तीनों के शव चारपाई पर पड़े हुए थे और दीवार और आंगन में खून ही खून फैला हुआ था। आरोपी पति ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। थानाधिकारी राजेंद्रसिंह राजपुरोहित मय जाब्ता टीम ने मौके पर पहुंच आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है।

चारपाई पर पड़े थे शव : थानाधिकारी राजेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया, गुरुवार सुबह करीब 6 बजे मंगलाराम (40) पुत्र पदमाराम पुरोहित ने मर्डर की सूचना दी थी। मंगलाराम ने कहा था कि किसी ने उसकी पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंचे तो विवाहिता दाड़मी देवी (39) और उसकी बेटी नीकू (10) व बेटा हितेश (7) के शव चारपाई पर पड़े हुए थे। मामला भीनमाल थाना क्षेत्र के गांव दासपा में बुधवार रात करीब 11 बजे का है।

दादा के साथ सो रहा था एक बेटा : घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मंगलाराम की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। मंगलाराम के तीन लड़के और एक लड़की है। मंगलाराम का बड़ा बेटा गोपाल (18) आंध्रप्रदेश में काम करता है, जबकि एक बेटा मुकेश (12) घटना की रात अपने दादा के साथ दूसरे घर में सो रहा था।

गला काटा, खून के छींटे दीवार पर लगे : तीनों की गला काट कर हत्या की गई थी। हत्या इतनी बेदर्दी से की गई थी कि खून के छींटे  दीवार तक लगे हुए थे। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए हैं। मंगलाराम के हाथों पर खून के छींटे लगे हुए थे। ऐसे में पुलिस ने मंगलाराम से सख्ती से पूछताछ की तो वो रोने लगा और मर्डर करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जालोर में तुगलकी फरमान लिया वापस : महिलाओं के मोबाइल उपयाेग पर नहीं है अब रोक, जानें पंच-पटेलों ने क्यों लिया यू-टर्न ?
जालोर। संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने महिलाओं के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया उनको पुरुषों के बराबर सम्मान/हक दिलाया मगर आज भी संविधान के दौर में ऐसी पंचायत का होना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जहां एक तरफ दुनियां तरक्की और तकनीक के दौर में नैनो टेक्नोलॉजी को अपना रही है, तो दूसरी तरफ राजस्थान के जालोर में हाल ही में, एक तुगलकी फरमान जारी किया गया और महिलाओं के मोबाइल उपयोग कर रोक लगा दी गई। इतना ही नहीं, महिलाओं और लड़कियों के घर से बाहर फोन रखने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। बता दें कि ये तुगलकी फरमान जालोर के केवल 15 गांवों पर ही लागू किया गया था बाकी पर नहीं।

जानकारी के लिए बता दें कि इस तुगलकी फरमान में कहा कि समाज में बहू बेटियों के पास कैमरा वाला मोबाइल नहीं रहेगा। पढ़ाई करने वाले लड़कियां पढ़ाई में जरूरी लगे तो वह पढ़ाई करने के बाद घर से बाहर नहीं ला सकती और सार्वजनिक समारोह में नहीं न किसी पड़ोसी के यहां मोबाइल ला सकती हैं।

इसके बाद मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इसका पूरे राजस्थान में विरोध होने लगा, जिसके बाद सुंधा माता पट्टी के अजना चौधरी द्वारा महिलाओं स्मार्टफोन पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव विवादों में घिरा तो पंचायत ने ये तुगलकी फरमान वापस ​ले लिया। समाज के सबसे अग्रणी नथाराम चौधरी ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि हमने इस प्रस्ताव को अब पूरी तरह से वापस ले लिया है और अब महिलाएं और बेटियां पहले की तरह अपने स्मार्टफोन का उपयोग कर सकती है।

इस मामले के बारे में समाज के पांच पटेल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि यह कोई फैसला नहीं था, बल्कि महिलाओं की ओर से दिया गया सुझाव था, जिस पर 26 जनवरी तक समाज की राय मांगी गई थी। बच्चों पर मोबाइल के दुष्प्रभाव को देखते हुए प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर हुए विरोध के बाद आज हमने इसे वापस ले लिया गया है।

किस सदी में रह रहे हैं? पंचायत का अजब फरमान : 15 गांवों की बहू-बेटियां नहीं चलाएंगी स्मार्टफोन, केवल की-पेड फोन की ही इजाजत
जालोर। राजस्थान के जालोर जिले में पंचायत के एक फैसले ने महिलाओं की आजादी और अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले की 15 गांवों की बहू-बेटियों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। पंचायत के इस फ रमान के तहत महिलाएं अब कैमरे वाला मोबाइल फोन न तो इस्तेमाल कर सकेंगी और न ही घर से बाहर ले जा सकेंगी। उन्हें केवल की-पैड फोन रखने की अनुमति होगी। हालांकि पंचायत ने पढ़ाई करने वाली बच्चियों को सीमित राहत दी है। पढ़ने वाली छात्राएं घर के भीतर मोबाइल से पढ़ाई कर सकेंगी, लेकिन वे भी मोबाइल बाहर नहीं ले जा पाएंगी।

फैसला 26 जनवरी से होगा लागू
यह निर्णय 26 जनवरी से लागू होगा। निर्णय अनुसार महिलाएं शादी-समारोह, सामाजिक कार्यक्रमों और यहां तक कि पड़ोसी के घर जाते समय भी मोबाइल फोन साथ नहीं ले जा सकेंगी।  जालोर जिले के गाजीपुर गांव में चौधरी समाज की सुंधामाता पट्टी की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पट्टी अध्यक्ष सुजनाराम चौधरी ने की, जबकि समाज के पंच हिम्मताराम ने निर्णय पढ़कर सुनाया। बैठक में 15 गांवों के पंच और ग्रामीण मौजूद रहे।

दलील: बच्चे चलाने लगते हैं मां का फोन
फैसले पर सफाई देते हुए समाज अध्यक्ष सुजनाराम चौधरी ने कहा कि महिलाओं के पास मोबाइल होने से बच्चे उसका इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे आंखों पर बुरा असर पड़ने का डर रहता है। इसी कारण यह निर्णय लिया गया।

इन गांवों के लिए फरमान
यह नियम जालोर जिले के गाजीपुरा, पावली, कालड़ा, मनोजियावास, राजीकावास, दातलावास, राजपुराए कोड़ी, सिदरोड़ी, आलड़ी, रोपसी, खानादेवल, साविधर, भीनमाल के हाथमी की ढाणी और खानपुर सहित 15 गांवों में लागू होगा।

338 करोड़ रुपए के विकास कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास : भजनलाल का कांग्रेस पर निशाना, कहा- विकास नहीं दिख रहा तो शिविरोंं में जाकर आंखों की जांच कराएं
जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को आहोर में कई विकास कायोंर् का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ कई विकास कायोंर् की घोषणाएं की। आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर और तलवार भेंट कर स्वागत किया। सभा को सम्बोधित करते उन्होंने कहा कि जवाई पुनर्भरण सहित क्षेत्र में पेयजल की नियमित उपलब्धता के लिए सरकार प्रयासरत है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डबल इंजन की सरकार की ओर से दो साल में किए विकास कार्य गिनवाए। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोध करना उनका काम है। हम रोज कहते हैं कि आपके पास आंकड़े हैं तो बताएं कि आपने कितना काम किया है और मैने कितना काम किया है। अगर आपकी दृष्टि में नहीं आ रहा है तो अब राजस्थान के स्कूलों में बच्चों के लिए आंखों के कैंप लगाए जा रहे हैं। जिसमें आंखों की जांच होगी। अगर जरूरत होगी तो चश्मा भी मिलेगा। इसलिए मैं कांग्रेस के लोगों से कहना चाहता हूं कि आपको अगर नहीं दिखाई दे रहा है तो उन शिविरों में जाएं और आंखों की जांच कराएं। जरूरत हो तो उनको चश्मा भी उपलब्ध करा देंगे, ताकि उन्हें विकास कार्य दिखने लगें।

आहोर-जालोर को मिली 75. 38 करोड़ के विकास कायोंर् की सौगात
जनसभा के दौरान सीएम ने उण से भैसवाड़ा, अलावा सी से पावटा, भागली पुरोहितान से आहोर, गुडा बालोतान से थांवला, अगवरी से कुआडा, छिपरवाड़ा से आहोर, चांदना से सियाणा, हरजी से सिरोही सीमा तक 17 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने आहोर और जालोर में कुल 75. 38 करोड़ रुपए के विकास कायोंर् की सौगात दी। जिसमें 2.85 करोड़ की लागत से 33.11 सब स्टेशन हेमागुढ़ा, पीएम कुसुम योजना.सी के तहत 4 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र, राजकीय कृषि महाविद्यालय केशवना के लिए 8.80 करोड़ रुपए के विकास कार्य और सांचौर में पिछड़े वर्ग की बालिकाओं के हॉस्टल निर्माण के लिए 2.80 करोड़ रुपए की सौगात दी।

शादी की खुशियां बदली मातम में : हथौड़े से पत्नी की हत्या कर पति ने किया सुसाइड, 18 दिन बाद थी बेटे की शादी
सांचौर। जालोर जिले के सांचौर में पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी पानी के टांके में कूद कर सुसाइड कर लिया। घटना कालूपुरा गांव में गुरुवार शाम की बताई गई है। पुलिस के अनुसार वागाराम पुत्र सुखराम बिश्नोई और उसकी पत्नी बाबू देवी के बीच गुरुवार शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़नें पर उसने हथौड़े से पत्नी के सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद स्वयं घर के पास बने पानी के टांके में कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

दिमागी संतुलन ठीक नहीं था
परिजनों ने बताया, वागाराम का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। वह अक्सर घर वालों को परेशान करता था। करीब एक महीने पहले भी उसने इसी टांके में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, तब परिजनों ने उसे बचा लिया था। परिजनों के अनुसार 28 अक्टूबर को उसकी बेटे की शादी है। घर में खुशी का माहौल था और सभी लोग शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। इस बीच  घटना होने के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

सुपर मार्केट में भड़की भीषण आग : लाखों का सामान जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट से लगी आग
भीनमाल। महावीर चौराहा स्थित सुपर मार्केट में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। रविवार की देर रात्रि को लगी आग से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की कई दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान का शटर भी गर्म हो गया था।

धुएं और गर्मी से आसपास के लोग आग के नजदीक नहीं जा पा रहे थे। दमकल कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा नुकसान और भी अधिक हो सकता था। फायर मैन रतनलाल ने बताया कि उनके पास रात को कोल आने के बाद टीम के मौके पर पहुंच गए थे। शॉर्ट शर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। दुकान के अगले हिस्से में रखे काउंटर का हिस्सा जल गया। इससे आसपास रखा सामान भी जल गया। दुकान का शटर बंद था, ऐसे में ऑक्सीजन नहीं मिल पाने से आग आगे नहीं बढ़ सकी, अन्यथा घी और तेल के पीपों से आग विकराल रूप ले लेती।

रामदेवरा जा रहे दो बाइक सवार भाइयों को बस ने कुचला : बस ने बाइक को सौ मीटर तक घसीटा बस रैलिंग से टकराई
सांचौर। सांचौर में तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बस बेकाबू हो गई और बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते ले गई। बेकाबू हुई बस हाईवे के किनारे लगी लोहे की सुरक्षा रेलिंग से टकराकर रुकी। इस दौरान बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया और बाइक के घसीटने से उठी चिंगारी से बस में आग लग गई। हादसा नेशनल हाईवे-68 पर सुबह करीब 8.15 बजे रणोदर गांव की सीमा पर हुआ। एसएचओ बलदेव राम ने बताया, प्राइवेट बस बाड़मेर के चौहटन से गुजरात के पालनपुर जा रही थी। बस में ज्यादातर मरीज बैठे थे, जो दवाई लेने गुजरात जाते हैं। रणोदर गांव की सीमा पर गुजरात की तरफ से आ रही एक बाइक की बस से भिड़ंत हो गई।

हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाई तारापुर, सोजीतरा, आणंद (गुजरात) निवासी संदीप भाई (23) पुत्र गोरधन भाई और रणजीत भाई (23) पुत्र सोमाभाई बस के टायर के नीचे आ गए। कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जानकारी अनुसार दोनों चचेरे भाई रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे।

हाई-वे पर 2 घण्टे लगा जाम
एसएचओ बलदेव राम ने बताया, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकलवाया, जो जलकर कबाड़ हो चुकी थी। बस भी पूरी तरह जल चुकी थी। बस को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाया गया। हादसे के कारण हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लग गया, जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।

जालोर की बेटी कोमल ने बढ़ाया मानमिस यूनिवर्स ग्रैंड ग्लोबल एंबेसडर बनीं
जयपुर। जालोर जिले की बेटी कोमल वैष्णव ने मलेशिया के कोटा कीनाबालू में 11 से 15 जून के बीच आयोजित मिस यूनिवर्स ग्रैंड ग्लोबल एंबेसडर प्रतियोगिता में भारत ने पहला स्थान हासिल किया। कोमल इस खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय बनी हैं। प्रतियोगिता में कुल 15 देशों के 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कोमल जालोर जिले के भाद्राजून तहसील के गुड़ा राम गांव की रहने वाली हैं।

वे फिलहाल मुंबई में रह रही हैं। प्रतियोगिता की तैयारी कोमल ने करीब एक माह तक की थी और 10 जून को वह मलेशिया रवाना हुई थीं। जीत के बाद 16 जून को भारत लौटीं। कोमल वर्तमान में सेकंड ईयर में अध्ययनरत हैं और भविष्य में फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने की इच्छुक हैं। इसके लिए वह मुंबई में एक विशेष कोर्स भी कर रही हैं। कोमल का एक गीत भी जल्द ही जुलाई में रिलीज होने वाला है।

सरकारी टीचर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज : घर में घुस कर लड़की से छेड़छाड़
जालोर। बागरा थाने में एक सरकारी टीचर के खिलाफ पड़ोसी लड़की ने रेप का मामला दर्ज करवाया है। मामला बुधवार रात्रि का है जब टीचर पड़ोसी लड़की के घर में घुसा और लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। लड़की के चिल्लाने पर परिजन आए, तब तक टीचर वहां से फरार हो गया। बाद में लड़की के परिजनों ने थाने में पहुंच टीचर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। संबधित थाना के इंचार्ज ने बताया, लड़की की उम्र 18 साल 2 महीना है। 28 मई को उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वह पीहर आई हुई थी। बुधवार रात घर में लड़की और उसकी बीमार मां थी। दो भाई बाहर गए हुए थे। इस दौरान रात 9.15 बजे पड़ोस में रहने वाला टीचर (41) उनके घर में घुस गया और सीधा लड़की के कमरे में चला गया। वहां उसने लड़की पर संबंध बनाने का दबाव डाला और जबरदस्ती करने लगा।

लड़की चिल्लाई तो उसके भाई ने शिक्षक को पकड़ा, पर वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। इसके बाद लड़की ने आरोपी टीचर की करतूत के बारे में बताया। परिवार के साथ रात में ही लड़की थाने पहुंची और रेप का मामला दर्ज करवाया। 4 महीने पहले लड़की नाबालिग थी। ऐसे में पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। थाना इंचार्ज ने बताया, आरोपी टीचर थाना इलाके के ही एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12 वीं कक्षा में इंग्लिश पढ़ाता है। उसके पत्नी और दो बच्चे हैं। लड़की ने रिपोर्ट में बताया, कि 4 महीने पहले टीचर की पत्नी बच्चों को लेकर पीहर गई हुई थी। इस दौरान उसने लड़की को घर पर खाना बनाने के लिए बुलाया था। लड़की खाना बनाने गई तो वहां उसने उसके साथ रेप किया। इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी टीचर ब्लैकमेल कर उसे बुलाता और रेप करता था। चार महीने तक वह डरा-धमकाकर और सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर रेप करता रहा।

लड़की की शादी के बाद भी रेप की कोशिश -
जानकारी अनुसार 28 मई को लड़की की शादी भी हो गई। इसके बावजूद टीचर की नीयत नहीं बदली। ससुराल से लड़की पीहर आई तो फिर टीचर उस पर मिलने का दबाव बनाने लगा। लड़की के परिवार के लोग थाने पहुंचे और नाबालिग से रेप, अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेल कर लगातार रेप करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार फिलहाल आरोपी फरार है। आरोपी टीचर की तलाश की जा रही है।सरकारी टीचर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

48 घंटे के अंदर तीन आरोपी गिरफ्तार : पांच लाख बचाने के लालच में दोस्त को पिलाई शराब, सरिए से वारकर हत्या
जालोर। जालोर में एक व्यक्ति ने रजिस्ट्री के 5 लाख रुपए बचाने के लिए दोस्त का मर्डर कर दिया। दोस्त से उसने प्लॉट खरीदा था, 2 लाख रुपए दे चुका था। बाकी के 5 लाख की रजिस्ट्री करनी थी। पैसा बचाने के लिए उसने बहाने से दोस्त को बुलाया। शराब पिलाई और भाई व साथियों के साथ मिलकर सरिए से वार कर मर्डर कर दिया। मामला जालोर जिले के आहोर का है।एसपी ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि वारदात के बाद 18 घंटे तक आरोपियों ने शव छुपाए रखा। इसके बाद रात में सड़क किनारे फेंक दिया, जिससे  दुर्घटना लगे। पुलिस ने 48 घंटे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आहोर के शंखवाली जाने वाली सड़क किनारे 17 अप्रैल को भैरू सिंह पुत्र बाबू सिंह का शव और बाइक मिली। परिजन ने हत्या का शक जताकर आहोर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को रोड पर कलर मिला। इससे पुलिस को भी मर्डर का शक हुआ। पुलिस ने सबूत जुटाकर शव आहोर हॉस्पिटल की मॉच्युर्री में रखवाया। पुलिस के उच्च अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट दी। इसके बाद गिरफ्त में आए 3 आरोपियों ने जुर्म कबूल किया।

यूं दिया वारताद को अंजाम
16 अप्रैल की आधी रात को भैरू सिंह के शव को पुराराम की स्विफ्ट कार में डालकर 2 आरोपी शंखवाली जाने वाले रास्ते पर ले गए। एक आरोपी भैरू की बाइक को शंखवाली रोड ले गया। शव को सड़क किनारे पटक दिया। बाइक को भी पास ही गिरा दिया। एक्सीडेंट लगे इसके लिए आरोपी लाल रंग लेकर गए थे। उन्होंने रंग शव के मुंह के पास गिरा दिया। आरोपियों ने स्विफ्ट कार से तेज ब्रेक लगाकर टायरों के निशान भी बना दिए। शनिवार की देर रात पुसिल ने आहोर के सामूजा हाल राजेन्द्र नगर निवासी पुराराम 39, पुत्र हेमाराम, लखमाराम 46, पुत्र हेमाराम घांची व आहोर के वर्धमान कॉलोनी निवासी नरेन्द्र दास उर्फ नीतू 30, पुत्र बजरंगदास वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया गया।

अवैध बजरी के डम्पर ने चार बाइक सवारों को कुचला, पति-पत्नी समेत दो बच्चों की मौके पर मौत
सायला। जालौर जिले के जीवाणा-भीनमाल स्टेट हाईवे के उनडी मामाजी के मन्दिर के निकट शाम एक अवैध बजरी से भरे डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी और मासूम पुत्र-पुत्री की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बावतरा निवासी उत्तमपुरी पुत्र मांगपुरी निवासी बावतरा, पत्नी पिन्टा देवी, पुत्र राजूपुरी उम्र 5 साल व पुत्री चिन्टू उम्र 8 साल के साथ बाइक पर सवार होकर बावतरा से अपने ससुराल कोरा जा रहा था। इस दौरान मन्दिर के निकट सामने से आ रहे अवैध बजरी से भरे डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना खतरनाक था कि डंपर बाइक को 100 मीटर तक घसीटता ले गया, जिसमें चारों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

आक्रोशित लोगोंं ने किया हाइवे जाम
उधर घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण व परिजनों ने स्टेट हाइवे कंटीली झाड़ियां व पत्थर डालकर अवरुद्ध कर दिया। ग्रामीण व परिजनों ने पुलिस व बजरी माफियाओं पर मिलीभगत का आरोप लगा घटना स्थल से परिजनों को सूचना दिए बगैर शवों को मौके से हटाने का विरोध जताया। इधर हाइवे जाम की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा, तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी सहित प्रशासन मौके पर पहुंचा। देर रात अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का पुख्ता आश्वासन मिलने पर जाम खोला गया।

नवीन औद्योगिक क्षेत्र के लिए होगा भूमि आवंटन, भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति
जयपुर। जालोर जिले की सायला तहसील के ग्राम मौजा उनडी में नवीन औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान औद्योगिक क्षेत्र आवंटन नियम, 1959 के नियम 11(ए) के तहत 20.30 हैक्टेयर भूमि आवंटन की स्वीकृति प्रदान की है।

इस निर्णय से स्थानीय क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (रीको) की ओर से किया जाएगा।