झालावाड़ - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कुंडला गांव में पेयजल संकट, कैसे बुझेगी प्यास
चौमहला । चौमहला ग्राम पंचायत मुख्यालय कुंडला के निवासी इन दिनों पेयजल समस्या से जूझ रहे है। ग्रामीण पेयजल दूर कुओं से ला रहे है, जनता जल योजना के कुएं में पानी नहीं होने से गर्मी में यह योजना फेल हो जाती है, घर घर नल, घर घर जल योजना में गागरिन परियोजना का पानी आधे से अधिक घरों में  नहीं पहुंच रहा है जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। कुंडला गांव में जनता जल योजना में बस स्टेंड पर पानी की बड़ी टंकी बनी हुई है लेकिन जिस कुएं से यह टंकी भरी जाती है गर्मी के दिनों में कुएं में पानी रीत जाता है कुएं में पानी नहीं होने के कारण जनता जल योजना करीब डेढ़ माह से बंद है। गागरिन परियोजना का पानी पूरे गांव में नहीं आने से लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है।

इन दिनों मुख्य रूप से सुरेश कोठारी के निवास से बस स्टेंड तक तथा मेहर मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला, बैरागी मोहल्ला, राजपूत मोहल्ला में पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीण महिपाल सिंह, योकेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, प्रदीप सिंह, प्रेम सिंह ने बताया कि गर्मी की शुरुवात के साथ ही गांव में पेयजल समस्या शुरू हो जाती पेयजल दूर दूर कुओं से लाना पड़ रहा कई ग्रामीण टैंकर मंगवाकर पानी की पूर्ति करते है उन्हें अतिरिक्त आर्थिक संकट झेलना पड़ता है। गागरिन परियोजना का पानी सुरेश कोठारी के निवास से बस स्टेंड तक नहीं पहुंच रहा है, तथा बस स्टेंड क्षेत्र में तो अभी गागरिन योजना की पाइप लाइन भी नहीं डल पाई है। ग्रामीणों इस समस्या को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों को अवगत कराया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं होने से लोगों मेंरोष है।

सुरेश कोठारी के निवास से बस स्टेंड तक गागरिन परियोजना का पानी अभी तक नहीं पहुंचा, आठ साल से समस्या को प्रमुखता से रखा लेकिन समस्या है, हर बार शिवरों में इस समाधान नहीं हुआ।
- ओम प्रकाश बैरागी, कस्बेवासी

पानी की बहुत समस्या है दूर दूर से पानी लाना पड़ रहा है, समस्या का स्थाई समाधान हो, जनता जल योजना की टंकी भी बंद है, गागरिन का तो पानी ही नहीं आता
- विजय सिंह झाला, कस्बेवासी

गांव में पानी की समस्या है इसका समाधान होना चाहिए । ग्रमीण दूरदराज से पानी लाने को मजबूर हैं। गर्मी में पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
- रमेश चंद बैरागी, कस्बेवासी

हमारे घरों के नलों में पानी ही नहीं आ रहा है दूर कुएं से पानी लाना पड़ रहा है।
- जुझार सिंह झाला,कस्बेवासी

इनका कहना है
कुंडला गांव में गागरिन परियोजना का कार्य अभी अधूरा है, अभी तक 30% ही कार्य हो पाया है, 30 जून तक कार्य पूर्ण होने की संभावना है, कार्य पूर्ण होने के बाद पूरे गांव में गागरिन का पानी पहुंचना शुरूहोगा।
- वीरेंद्र छिपा, सहायक अभियंता, गागरिन परियोजना

डोबड़ा-भगवानपुरा खस्ताहाल सड़क से हादसे की आशंका, एंबुलेंस भी समय पर नहीं पहुंच पा रही
सूमर। सूमर उपखण्ड के डोबड़ा-भगवानपुरा मार्ग, जो बारां-झालावाड़ मेगा हाईवे से जुड़ता है, विकास के दावों के बीच बदहाल स्थिति में नजर आ रहा है। करीब 6 किलोमीटर लंबी यह सड़क पिछले तीन महीनों से खुदी पड़ी है, जो अब ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या और खतरे का कारण बन गई है। सड़क की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि हर कदम पर हादसे का डर बना रहता है। उबड़-खाबड़ रास्ता, बिखरे पत्थर और धूल से भरा मार्ग आमजन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि इसी रास्ते से गुजरने वाली एंबुलेंस और अन्य आपात सेवाएं भी समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। इस मार्ग से डोबड़ा, भगवानपुरा, रामपुरा, सिंगोला, भोजूखेड़ी,खुजा पदमिया आदि गांव कालारेवा तक जुड़े हुए है।

बदहाल स्थिति ने जनजीवन को प्रभावित
ग्रामीणों का कहना है कि उनके अधिकांश जरूरी कार्य खानपुर में ही होते हैं चाहे चिकित्सा सुविधा हो, सरकारी कामकाज हो या अन्य आवश्यकताएं। लेकिन इस खराब सड़क के चलते वहां तक पहुंचना अब जोखिम भरा और समयसाध्य हो गया है। इस मुद्दे पर सत्यनारायण नागर, नरेश प्रजापति ,सत्येंद्र नागर, पवन नागर, मुकेश शर्मा और कमल नागर सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यह मार्ग गांव की जीवनरेखा है, लेकिन इसकी बदहाल स्थिति ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
इधर, ग्रामीणों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि आगामी दो महीनों में बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में सड़क की स्थिति और अधिक खराब होकर कीचड़ व गड्ढों में तब्दील हो सकती है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित होने का खतरा है। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे और डोबड़ा से भगवानपुरा तक इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू कर इसे शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और क्षेत्र का आवागमन सुचारू हो सके।

करीब 3 महीने पहले सड़क को खोद दिया गया, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला। अधूरा काम छोड़ दिया गया है और इसका खामियाजा ग्रामीणों को रोज भुगतना पड़ रहा है।
- सुरेंद्र नागर, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री

यह सड़क हमारे गांव की जीवनरेखा है, लेकिन इसकी हालत ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।
-नरेश प्रजापति, ग्रामीण

कांट्रेक्टर के पुराने कार्यों का भुगतान अटका हुआ है। साथ ही डामर के टैंकर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। डामर लाने के लिए लगाई गई गाड़ी फिलहाल वेटिंग में है, जिसके कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
-सत्यनारायण मीणा, अधिशाषी अभियंता

असर खबर का - खानपुर सीएचसी को मिले डॉक्टर, मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा
खानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को हो रही परेशानियों को लेकर 'दैनिक नवज्योति' द्वारा प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित संज्ञान लिया है। विभाग ने जनहित में कदम उठाते हुए रिक्त पदों की पूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। खानपुर सीएचसी में कार्यरत एक चिकित्सक का पीजी कोर्स के लिए चयन हो गया है। उच्च शिक्षा के लिए उनके कार्यमुक्त होने से अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी हो गई थी, जिससे ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो रही थीं।

दैनिक नवज्योति ने इस मुद्दे को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था। तत्काल नियुक्ति के आदेश समाचार के असर के चलते, विभाग ने सीएचसी असनवार में कार्यरत संविदा चिकित्सक डॉ. भूपेश पहाड़िया को अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से सीएचसी खानपुर में नियुक्त कर दिया है। कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ. पहाड़िया को दोपहर ही असनवार कार्यालय से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्हें निर्देशित किया है कि वे बिना किसी विलंब के सीएचसी खानपुर में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें। क्षेत्र के ग्रामीणों ने 'दैनिक नवज्योति' का आभार जताते हुए कहा कि खबर के माध्यम से उनकी समस्या शासन तक पहुँची, जिससे अब मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

असर खबर का : गंगधार किले व रानी महल जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख स्वीकृत, जानें पूरा मामला
चौमहला। चौमहला ग्रामीण विकास विभाग द्वारा डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के आवंटन में से गंगधार कस्बे में स्थित रानी महल व प्राचीन किला एवं इसमें स्थित देवल माता मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। सरकार द्वारा प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर के लिए राशि स्वीकृत करने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है,दैनिक नवज्योति द्वारा समय समय पर इन ऐतिहासिक इमारतों के रख रखाव को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए थे।

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के अंतर्गत रानी महल अब पुराना तहसील भवन के जीर्णोद्धार के लिए 40 लाख रुपए तथा राजा का किला एवं देवलमाता मंदिर के लिए 40 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है साथ ही विभाग द्वारा ग्राम पंचायत रोझाना में सागर तालाब जीर्णोद्धार एवं छतरियों के निर्माण के लिए 48 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई।

स्थानीय नागरिकों द्वारा जिला कलेक्टर को कई बार पत्र लिखकर ऐतिहासिक धरोहर की मरम्मत की मांग की थी,जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा कुछ माह पूर्व परिवार सहित महालक्ष्मी माता मंदिर में दर्शन कर पूजा आरती की थी तथा आसपास नदी, पुष्प वाटिका के सौंदर्य को निहारा था, इसके पश्चात जर्जर हो चुके पुराने तहसील भवन व पुरासम्पदा गंगधार गढ़ किले और, जल सागर बड़ा तालाब जेताखेड़ी , आसपास की बनी ऐतिहासिक प्राचीन छतरियों का अवलोकन किया व इनके बारे में जानकारियां ली थी। जिनके संरक्षण व जीर्णोद्धार के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे तथा इन प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए पुरातत्व विभाग में शामिल करने के लिए विभाग को पत्र लिखने की बात भी कही थी। सरकार द्वारा राशि स्वीकृत करने पर पूर्व सरपंच राजेश नीमा,दशरथ पांडे,मथुरेश शर्मा,दिलीप मोरी,मनीष मिश्रा ने मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह, विधायक कालूराम मेघवाल,जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ का आभार प्रकट किया है।

ट्रक से अंग्रेजी शराब के 480 कार्टन बरामद, आलू के कट्टों में छिपाकर ले जाई जा रही थी गुजरात
झालावाड़ / झालरापाटन। झालरापाटन पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर एक ट्रक से अंग्रेजी शराब की करीब 480 पेटियों को जब्त किया है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि शराब माफिया की ओर से ट्रक में आलू के कट्टों की आड़ में शराब को गुजरात ले जाया जा रहा था। पेटियों में चार विदेशी ब्रांड के करीब 4272 बोतलें मिली है। पुलिस ने मामले में ट्रक ड्राइवर जाहिद खान पुत्र साबिर खान निवासी पलवल हरियाणा और खलासी रफत खान पुत्र रहमुद्दीन निवासी नुह मेवात हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि झालरापाटन पुलिस को एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर जांच अभियान शुरू किया, इस दौरान एक ट्रक को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो आलू की कट्टों की आड़ में करीब 480 कार्टून शराब का जखीरा बरामद हुआ है।

कांस्टेबल की शादी में पांच सौ किमी दूर से शामिल होने आए तस्कर-बदमाश, गोपनीय शिकायत पर कार्रवाई, एसपी ने किया कांस्टेबल बर्खास्त
झालावाड़। आपराधिक छवि वाले लोगों से संबंध रखने के आरोप में एक कांस्टेबल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एसपी अमित कुमार ने भालता थाने में पदस्थापित कांस्टेबल अशोक बिश्नोई के खिलाफ कार्रवाई की है। कार्रवाई एक गोपनीय शिकायत के बाद की गई, जिसमें आरोप था कि 1 और 2 फरवरी को कांस्टेबल अशोक बिश्नोई के विवाह समारोह में झालावाड़, मध्य प्रदेश के कई तस्कर और सक्रिय अपराधी शामिल हुए थे। शादी झालावाड़ से करीब 500 किलोमीटर दूर नागौर में हुई थी।

जांच में यह भी सामने आया कि समारोह में पप्पू तंवर नामक व्यक्ति भी उपस्थित था। उसके खिलाफ पूर्व में वन विभाग ने अकलेरा इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी और उसकी संपत्ति को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68 के तहत अवैध अर्जित संपत्ति होने के कारण फ्रीज किया गया था। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की जांच पिड़ावा डिप्टी को सौंपी गई। प्रारंभिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पुष्टि हुई कि विवाह समारोह में तस्करों सहित कुल आठ सक्रिय अपराधी मौजूद थे।

इन आरोपियों के खिलाफ हैं मामले दर्ज

विवाह समारोह में शामिल होने आए आठ लोगों में पप्पू लाल तंवर निवासी महुआखोह के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। इसी प्रकार दुगार्लाल तंवर के खिलाफ कोटा शहर में एक मामला, रमेश तोमर निवासी लसूडिया दो मामले, रामगोपाल 5 मामले, रामबाबू खोखरिया निवासी के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। मांगीलाल भील के खिलाफ चार और चैन सिंह के खिलाफ एक मामला दर्ज है।

लापरवाही : मौसमी बीमारियों का प्रकोप मरीजों पर पड़ रहा भारी,भटक रहे मरीज
खानपुर। खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि मरीजों को इलाज के लिए दर ब दर भटकना पड़ रहा है। यहां डॉक्टरों की भारी कमी के चलते मरीजों को सही समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है । नियमानुसार एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फिजिशियन, महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग, सर्जन आदि चिकित्सकों को लगाया जाता है ताकि मरीजों को सही समय पर सही इलाज मिल सके लेकिन यहां पर चिकित्सकों के अभाव के कारण मरीजों को कई घंटों लाइन में लगना पड़ता है वहीं कई बार तो चिकित्सक समय पर नहीं आते और आते है तो चले जाते है। अभी सर्दी का असर धीरे धीरे जाने लगा है तो मौसमी बीमारियों का प्रकोप चल रहा है , जिस कारण सर्दी जुखाम, खांसी बुखार, वायरल के मरीजों की संख्या ज्यादा है लेकिन मरीजों को इलाज चिकित्सक के अभाव में उपचार नहीं मिल पा रहा है जिस कारण मरीज उपचार के लिए भटक रहे है। वहीं अस्पताल में एक्स रे, दवाईयां काउंटर, बीमारियों की जांचों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है , संक्रमित कचरा ज्यादा खतरनाक होता है जिसे सही समय पर उचित स्थान पर डालना चाहिए लेकिन सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं हो रही है, डस्टबिन में कचरा बाहर आ रहा है वहीं दीवारों पर गुटखें के निशान आदि से गंदगी के आसार बने हुए है । ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द अस्पताल में अव्यवस्थाओं को सुधारा जाए।

खानपुर अब नगर पालिका बन चुकी है और नगर पालिका बनने के बाद अब आसपास के गांव के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है इधर तो मरीजों की संख्या बढ़ रही है और उधर डॉक्टरों की संख्या कम हो रही है । मजबूरन मरीजों को प्राइवेट अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है ।
- अभिषेक वर्मा, कस्बेवासी

अस्पताल में कई बार लम्बी लाइनें लगाकर मरीज अपना इंतजार करता है लेकिन तब तक चिकित्सक से नहीं मिल पाता ।
- मुकेश मालव, कस्बेवासी

चिकित्सकों की कमी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
- टोनी मीणा, कस्बेवासी

खानपुर सीएचसी पर आज तो केवल दो ही डॉक्टर थे और तादाद की संख्या में मरीजों की भीड़ लगी हुई थी ओपीडी में ज्यादा मरीज आते हैं, सही समय पर उपचार मिलना चाहिए।
- उग्रसेन नागर, कस्बेवासी

यहां खानपुर सीएचसी में चार डॉक्टरों में से भी एक डॉक्टर सिजेरियन व एक गाइनेकोलॉजिस्ट व एक सीएचसी प्रभारी है वह भी अपना कार्य करेंगे उन्हें भी अपने ड्यूटी टाइम से लेकर लगातार कार्य करना पड़ता है लगातार ड्यूटी पर बैठते हैं लेकिन क्या करें इतने मरीजों को कैसे संभाले यह भारी विडंबना है डॉक्टरों की कमी है।
- राजाराम गुर्जर, कस्बेवासी

अभी नई नियुक्तियां हुई है जयपुर निदेशालय द्वारा खानपुर में इसी सप्ताह में डॉक्टर लगा दिए जाएंगे ।
-डॉ. साजिद खान सीएमएचओ, झालावाड़

यहां पहले ही चिकित्सकों की कमी चल रही है और जैसे गर्मी बढ़ती हुई जाएगी मरीजों की संख्या बढ़ेगी अब केवल मात्र चार डॉक्टर ही रह जाएंगे, जिसके ऊपर खानपुर सीएचसी निर्भर रहेगी ।
-डॉ. धीरेंद्र गोपाल मिश्रा सीएचसी इंचार्ज, खानपुर

झालावाड़ एसटीडी गिरोह मामला : पुलिस ने रोडवेज से मांगा कार्रवाई का रिकॉर्ड, कई आरोपी गिरफ्तार
झालावाड़। एसटीडी गिरोह से जुड़े मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। गिरोह के खिलाफ हाल ही में की गई कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने रोडवेज प्रशासन से संबंधित रिकॉर्ड तलब किया है। जांच अधिकारी कमल किशोर मीणा ने रोडवेज प्रबंधन से फ्लाइंग स्क्वॉड के खिलाफ की गई पूर्व कार्रवाई का विस्तृत विवरण मांगा है। जानकारी के अनुसार, पिछले महीने रोडवेज प्रशासन ने अवैध वसूली से जुड़ी शिकायतों के आधार पर बड़ी कार्रवाई की थी। रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर एक डिपो मैनेजर को एपीओ (कार्य से पृथक) किया गया था।

उस समय फ्लाइंग टीम पर अवैध वसूली में संलिप्तता के आरोप सामने आए थे। इसी बीच, झालावाड़ पुलिस ने एसटीडी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब यह जानना चाहती है कि रोडवेज स्तर पर पहले क्या कदम उठाए गए थे और किन अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई थी।

घूस में आई फोन लेते जलदाय विभाग का अधीक्षण अभियंता गिरफ्तार : मकान के सर्च में मिली 7.5 किलो चांदी, सोना और नकदी समेत कई प्लॉट
झालावाड़। एसीबी ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को ठेकेदार से घूस में आईफोन लेते उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि अधीक्षण अभियंता विष्णु चंद गोयल ने हैंडपंप मरम्मत और पाइपलाइन लीकेज रिपेयरिंग के कार्य करने वाले एक ठेकेदार के बकाया बिल पास करने के एवज में ठेकेदार को डिबार करने की धमकी देते उससे आईफोन की मांग की थी। जिसकी ठेकेदार ने शिकायत एसीबी से की। सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद आरोपी को आईफोन लेते मौके पर धर दबोचा।

करोड़ों का आसामी निकला
डिप्टी एसपी कोटा सिटी अनीश अहमद ने बताया कि आरोपी अधीक्षण अभियंता के दादाबाड़ी में बी 83 शक्तिनगर के मकान में सर्च अभियान के दौरान चार लाख अस्सी हजार रुपए की नकदी, सात किलो सात सौ ग्राम चांदी, छह प्लॉट के कागज जिसमें पांच प्लॉट जयपुर, एक जोधपुर में और बासठ ग्राम गोल्ड बरामद किया गया है।

मनोहरथाना में 26 सरकारी विद्यालय शिफ्ट, बच्चों की सुरक्षा व पढ़ाई पर सवाल
मनोहरथाना । एक ओर राज्य सरकार अपने दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत यह है कि जर्जर विद्यालय भवनों का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। पिपलोदी हादसे के बाद जिन स्कूल भवनों को जर्जर घोषित किया गया था, उन्हें समय रहते ध्वस्त कर नए भवनों का निर्माण नहीं किया गया। इसका नतीजा यह हुआ कि झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक में करीब 26 सरकारी विद्यालयों को पास के अन्य विद्यालयों में शिफ्ट करना पड़ा है। इस निर्णय से हजारों बच्चों की पढ़ाई, सुरक्षा और अभिभावकों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, मनोहरथाना ब्लॉक के जिन विद्यालयों को जर्जर घोषित किया गया था, वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को 10 जनवरी के बाद अन्य विद्यालयों में पढ़ने जाना होगा। कई गांवों में बच्चों को अपने मूल विद्यालय के बजाय 3 से 4 किलोमीटर दूर स्थित स्कूलों में भेजा जा रहा है। इस फैसले को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

शिफ्ट किए गए 26 विद्यालय
कोटड़ा चमरगढ़, ताजपुरिया, चित्तौड़ा, ढाबा, कुंजरी, गोडिया, हनोतिया, आफूखेड़ी, गुराड़खेड़ा, कंवरिया खेड़ी, भवानीपुरा, बिरजीपुरा, हमीरपुर, शोलाल का पूरा, तलाईबेह, टांडी तंवरान, बामलाबेह, बकबट पूरा, भामा का पूरा, गंगाहोनी, झिरी, गिरधरपुरा, खेड़ी बोर, कंजरी की टापरियां, मोतीपुरा, रामपुरिया गुजरान।

इन 13 विद्यालयों ने दर्ज कराई आपत्ति
ताजपुरिया, चित्तौड़ा, गुराड़खेड़ा, कंवरिया खेड़ी, बकबट पूरा, भामा का पूरा, गंगाहोनी, गिरधरपुरा, खेड़ी बोर, कंजरी की टापरियां, बिरजीपुरा, झिरी।

अभिभावकों की चिंता
अभिभावकों का कहना है कि छोटे बच्चों के लिए रोज 3-4 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाना आसान नहीं है। प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को व्यस्त सड़क मार्ग से गुजरना पड़ेगा, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पहले से ही पिपलोदी हादसे की टीस मन में है, ऐसे में दूरी बढ़ने से डर और गहरा गया है।

पढ़ाई पर असर
विद्यालय शिफ्ट होने से बच्चों की नियमित पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है। फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होनी हैं। नए स्कूल, नया वातावरण और पहले से भरी कक्षाओं में अतिरिक्त विद्यार्थियों का दबाव शिक्षा की गुणवत्ता पर असर डाल सकता है।

स्थायी समाधान की मांग
ग्रामीणों, अभिभावकों और शिक्षाविदों की मांग है कि जर्जर भवनों को गिराकर समयबद्ध तरीके से नए सुरक्षित विद्यालय भवनों का निर्माण किया जाए। जब तक नए भवन नहीं बनते, तब तक गांव स्तर पर सुरक्षित अस्थायी व्यवस्था या परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

मनोहरथाना ब्लॉक में 26 विद्यालय शिफ्ट किए गए हैं। इनमें से 13 विद्यालयों की आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, जिन्हें उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। निर्देश मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-दुलीचंद लोधा, कार्यवाहक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, झालावाड़

असर खबर का : पनवाड़ श्मशान घाट की बदहाली दूर, दीवार व पुलिया मरम्मत से मिली राहत
पनवाड़। पनवाड़ देवली-अरनिया स्टेट हाईवे पर स्थित पनवाड़ श्मशान घाट की जर्जर स्थिति को लेकर दैनिक नवज्योति में प्रकाशित समाचार का असर साफ दिखाई देने लगा है। खबर के प्रकाशन के बाद ग्राम पंचायत एवं प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्मशान घाट की क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल और प्रवेश मार्ग पर बनी पुलिया का मरम्मत कार्य पूर्ण करा दिया है। इससे लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की गंभीर समस्या का समाधान हो गया है। जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि और नदी में आए तेज बहाव के कारण श्मशान घाट की सुरक्षा दीवार ढह गई थी। वहीं प्रवेश द्वार पर बनी पुलिया भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालात ऐसे हो गए थे कि विशेषकर बारिश के मौसम में शव यात्रा को श्मशान घाट तक ले जाना बेहद जोखिमभरा और पीड़ादायक हो गया था।

जनभावनाओं को देखते हुए शुरू हुआ कार्य
लाखों रुपए की लागत से निर्मित संरचनाओं के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में गहरा असंतोष व्याप्त था। स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इसे समाचार पत्र में प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए मरम्मत कार्य को स्वीकृति प्रदान की और निर्माण कार्य आरंभ कराया। मरम्मत कार्य के तहत श्मशान घाट की नई व मजबूत बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया है,वहीं जर्जर पुलिया को भी दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन योग्य बनाया गया है। अब अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और ग्रामीणों को कीचड़, जलभराव या टूटे रास्तों से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा।

श्मशान घाट की व्यवस्थाओं में हुए सुधार पर कस्बेवासियों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस कार्रवाई से न केवल वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है,बल्कि श्मशान घाट की गरिमा और सम्मान भी पुन: स्थापित हुआ है। ग्रामीणों ने खबर के माध्यम से समस्या उठाए जाने और प्रशासन की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया है।

डग में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन-जनसभा : मुख्यमंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, कहा- महिलाओं, किसानों और गरीबों के जीवन में समृद्धि लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
डग। झालावाड़ जिले के डग विधानसभा क्षेत्र की दूधालिया ग्राम पंचायत के हरिगढ़ गांव में सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मनरेगा उद्यान, बायोगैस प्लांट सहित गौशाला का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इस अवसर पर हुए महिला सशक्तिकरण सम्मेलन एवं जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे,  प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी एवं झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित महिला सशक्तिकरण प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें स्वरोजगार गतिविधियों के प्रदर्शन के लिए लगाए गए 25 स्टॉल शामिल थे। मुख्यमंत्री ने जनसभा एवं महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि झालावाड़ जिले के डग को राजस्थान का चेरापूंजी कहा जाता है, जहां संतरे की अत्यधिक पैदावार होती है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बीते दो वर्षों में जनता की सुरक्षा, कल्याण एवं उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है। हमारी सरकार गरीब, युवा, महिला और किसान को साथ लेकर चलने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो प्रदेश, देश, गांव और जिला स्वत: आगे बढ़ेगा। महिलाओं, किसानों और गरीबों के जीवन में समृद्धि लाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रोजगार के अवसर मिलने से समाज का हर वर्ग सशक्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान का उत्सव है। महिला सम्मेलन के माध्यम से जिले की मातृशक्ति को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। साथ ही झालावाड़ जिले में 339 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास का अवसर भी प्राप्त हुआ।