झुंझुनूं - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तंबू में सो रहे 7 लोगों को ट्रेलर ने कुचला : मां-बेटी समेत 3 की मौत, ट्रेलर चालक गिरफ्तार
झुंझुनूं। जिले के कस्बा गुढ़ागौड़जी थानान्तर्गत नंगली दीप सिंह गांव में शुक्रवार प्रात: एक ट्रेलर ने तंबू में सो रहे दो परिवार के 7 लोगों को कुचल दिया। घटना में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन जनों की हालत गंभीर है। जिन्हें जयपुर रेफर किया गया है तथा एक घायल का झुंझुनूं स्थित बीडीके अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। लोगों ने ट्रेलर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना से गुस्साये लोगो ने गुढ़ागौड़जी थाने के समक्ष प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाअ। वहीं गुढ़ागौड़जी सीएचसी परिसर में प्रात: से ही मृतकों के परिजन व ग्रामीणजन मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। एएसपी फूलचंद मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर समझाइश का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंघाना (झुंझुनूं) जाने वाली सडक के निकट यह दुर्घटना हुई। यहां एक खेत में सूरजगढ़ से आए 2 परिवारों के 12 लोग तंबू में सो रहे थे।

ये लोग प्याज की खुदाई के लिए मजदूरी करने आए थे। शुक्रवार प्रात: ड्राइवर ने ट्रेलर को बैक करते समय ट्रेलर को तंबू में घुसा दिया। इसमें डोड्डी सूरजगढ़ के रहने वाली 13 वर्षीया प्रियंका पुत्री मुन्नाराम और बिजौली गुढ़ागौडजी की 12 वर्षीया मोहिनी उर्फ मोडी पुत्री सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 27 वर्षीया छोटकी उर्फ होठकी पत्नी सुरेश ने झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  दुर्घटना में 10 वर्षीय सुनील, 6 वर्षीय संजय और पांच वर्षीय संजीत की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया है। वहीं 20 वर्षीया रवीना झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल में भर्ती है।

झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष
जयपुर। झुंझुनूं जिले की खेतड़ी तहसील के ग्राम त्योंदा के पास स्थित ‘रीढ़ का टीला’ इन दिनों पुरातात्विक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। राजस्थान राज्य पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा यहां वैज्ञानिक पद्धति से उत्खनन कार्य किया जा रहा है, जिसमें कई महत्वपूर्ण पुरावशेष सामने आए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थल प्रागैतिहासिक काल से लेकर प्रारंभिक मध्यकाल तक मानव गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र रहा होगा।

प्राचीन मंदिर और मूर्तिकला के मिले साक्ष्य :

उत्खनन के दौरान पत्थर की मूर्तियों के कई खंड प्राप्त हुए हैं। इनमें विशेष रूप से देवी Lakshmi और Ganesha की खंडित प्रतिमाओं के अवशेष शामिल हैं। मूर्तियों की शैली और शिल्पकला के आधार पर विशेषज्ञ इन्हें 11वीं–12वीं शताब्दी ईस्वी का मानते हैं। इसके अलावा नक्काशीदार पत्थर के स्तंभ, द्वार चौखट के हिस्से, अलंकरणयुक्त पत्थर के ब्लॉक और आधार पत्थर जैसे कई स्थापत्य अवशेष भी मिले हैं। इन अवशेषों से संकेत मिलता है कि यहां कभी एक भव्य मंदिर परिसर या धार्मिक केंद्र मौजूद रहा होगा।

टेराकोटा और धातु अवशेष भी मिले :

खुदाई के दौरान टेराकोटा वस्तुएं, लघु आकृतियों के खंड और सजावटी सामग्री भी प्राप्त हुई हैं, जो उस समय के लोगों के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन की झलक देती हैं। इसके साथ ही लौह धातु की कीलें, क्लैम्प, औजारों के टुकड़े और ताम्र धातु के छोटे अवशेष भी मिले हैं। ये वस्तुएं उस काल की तकनीकी दक्षता और निर्माण कार्यों के प्रमाण मानी जा रही हैं।

मृद्भांडों से मिली घरेलू जीवन की झलक :

उत्खनन में बड़ी मात्रा में लाल मृद्भांड के टुकड़े भी मिले हैं, जो चाक पर बनाए गए प्रतीत होते हैं। इनमें घड़े, कटोरे, हांडी और भंडारण पात्रों के अवशेष शामिल हैं। कुछ मृद्भांडों पर काले रंग से ज्यामितीय आकृतियां भी बनी हुई हैं, जबकि कई पर जले हुए निशान पाए गए हैं। इससे उस समय की भोजन पकाने और भंडारण से जुड़ी परंपराओं का संकेत मिलता है।

प्रागैतिहासिक औजार निर्माण का केंद्र रहा क्षेत्र :

सर्वेक्षण के दौरान टीले के आसपास पहाड़ी ढलानों और कंकरीली सतहों पर बड़ी संख्या में प्रागैतिहासिक पत्थर के औजार, कोर और फ्लेक भी मिले हैं। ये औजार मुख्यतः क्वार्ट्जाइट जैसे कठोर पत्थरों से बने प्रतीत होते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह क्षेत्र प्रागैतिहासिक काल में पत्थर के औजार बनाने का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा होगा, जहां प्राचीन मानव समूह स्थानीय पत्थरों से औजार तैयार करते थे।

आगे और मिल सकते हैं महत्वपूर्ण साक्ष्य :

पुरातत्वविदों के अनुसार अरावली पर्वतमाला के निकट स्थित यह क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों और पत्थर के कच्चे पदार्थ की उपलब्धता के कारण प्राचीन मानव के लिए अनुकूल रहा होगा। विभाग द्वारा यहां आगे भी विस्तृत सर्वेक्षण और वैज्ञानिक उत्खनन जारी रखने की योजना है। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि आने वाले समय में यहां से और भी महत्वपूर्ण पुरातात्विक साक्ष्य मिल सकते हैं, जो शेखावाटी क्षेत्र के प्राचीन इतिहास और सांस्कृतिक विकास को समझने में अहम भूमिका निभाएंगे।

तेज रफ्तार कार ने आधा दर्जन टोल कर्मचारियों को कुचला : एक की मौके पर मौत, पांच गंभीर घायल
झुंझुनूं। सूरजगढ़-चिड़ावा मार्ग पर रघुनाथपुरा टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने टोल कर्मचारियों को कुचला। हादसे में टोल कर्मचारी उम्मेद मेघवाल  निवासी श्यालू कलां की मौके पर मौत हो गई, वहीं पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार कार सूरजगढ़ की ओर से तेज गति में आ रही थी कि इस दौरान टोल प्लाजा के निकट चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार पहले डिवाइडर से टकराई और उछलकर बंद लाइन में घुस गई, जहां टोल कर्मचारी बैठे थे।

कार की चपेट में आने से कर्मचारियों को गंभीर चोटें आईं। हादसे होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों को सूरजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने टोल कर्मचारी उम्मेद मेघवाल को मृत घोषित किया। गंभीर रूप से घायल पवन राजपूत को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल रेफ र किया गया। देवेंद्र सहित अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

इटली का युवक-मुबंई की बाला विवाह बंधन में बंधे : 13 देशों के 200 मेहमान बने साक्षी, पंड़ितों ने संस्कृत में पढ़े मंत्र
झुंझुनूं। जिले के मंडावा स्थित एक हेरिटेज होटल में 8 फरवरी को इटली के नागरिक माकार्े और मुंबई की जुई वैदिक रीति से विवाह बंधन मेंं बंध गए। शादी में नौ ब्राह्मणों ने संस्कृत मंत्रों के साथ फेरे कराए, जिनका अंग्रेजी में भी अनुवाद किया गया। इटली सहित 13 देशों से आए लगभग 200 मेहमान शादी समारोह के साक्षी बने। शादी दोपहर करीब 3 बजे तक अग्नि के सात फेरे पूरे होने के साथ सम्पन्न हुई। शादी के बाद  रिसेप्शन नहीं रखा गया। रात को ब्रज परंपरा अनुसार फू लों की होली का आयोजन किया गया, जिसमें गुलाल या रंगों के बजाय ताजे फू लों की पंखुड़ियों से होली खेली गई।

इस अवसर पर राधा-कृष्ण के जीवन और ब्रज संस्कृति से जुड़े नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिनमें प्रेम और भक्ति का भाव दर्शाया गया। विदेशी मेहमानों को पहले इस परंपरा की जानकारी दी गई, जिससे  वे इसके सांस्कृतिक महत्व को समझ सकें। इसके बाद मेहमानों ने फ ूलों की होली में भाग लिया। समारोह में भारतीय और यूरोपीय संस्कृति का अद्भुत मिश्रण देखा गया। आयोजन को लेकर उपस्थित मेहमान और परिवारजन बेहद खुश और उत्साहित दिखाई दिए। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ब्रज की परंपरा और प्रेमभाव को दर्शाया, जिससे विदेशी मेहमान भारतीय संस्कृति की झलक नजदीक से देख और समझ सके।

पीएनबी की नवलगढ़ ब्रांच में 6 करोड़ का फर्जी गोल्ड लोन घोटाला : पूर्व बैंक मैनेजर, सहयोगी के साथ मथुरा से गिरफ्तार ; सुसाइड की थी योजना
झुंझुनूं/ सीकर। पंजाब नेशनल बैंक नवलगढ़ ब्रांच में गोल्ड लोन के नाम पर फर्जी खाते खोलकर गोल्ड लोन में हेराफेरी के मुख्य आरोपी पूर्व बैंक शाखा मैनेजर अमित जांगिड, बैंक में बीसी चलाने वाले सन्तोष सैनी को पुलिस ने मथुरा उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि पूर्व बैंक मेनेजर अमित जांगिड़ को शेयर मार्केट में 2.5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। वह रेल के आगे कूदकर आत्महत्या करना चाह रहा था। उसने अपने नाम से 4 करोड़ का बीमा भी करा रखा था। दोनों आरोपियों ने बैंक में हेराफेरी को छिपाने के लिए डकैती डलवाने की भी साजिश रची थी। डकैती के लिए 20 लाख रुपए भी एडवांस दिए थे।

अन्य बैंकों से लिया गोल्ड लोन
कुछ गोल्ड स्वयं के पास रखने और सहयोगियों के माध्यम से बैंक का असली सोना अन्य बैंकों में रखकर गोल्ड लोन लेना भी सामने आ रहा है। जांगिड़ ने महिला मित्र को भी बैंक में जमा सोना देकर अन्य बैंक में गोल्ड लोन करा रखा था।  जांगिड़ के पास अकूत संपत्ति मिली है, जिनमें 2 महंगी कार और 1 बुलेट बाइक, सीकर के पोश इलाके में तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान तथा गांव में डेयरी फार्म जिसमें 100 से अधिक देशी-विदेशी नस्ल की गायें और 2 पिकअप गाड़ी की अनुसंधान से पुष्टी हुई है। जांगिड़ ने पत्नी के नाम से गुढ़ा में जमीन ले रखी है। 5 हजार भुगतान पाने वाला बीसी चलाने वाले सन्तोष के पास भी कई दुकानें, प्लाट व मकान मिले हैं। अन्य सपंतियों की जांच की जा रही है।

यूं दिया घपले को अंजाम
मुख्य आरोपी अमित जांगिड़ ने सन्तोष सैनी के माध्यम से फ र्जी गोल्ड लोन खाता खोलने के लिए लालच देकर सन्तोष के परिवार, स्वयं के परिवारजन एवं जानकारों के ऑनलाइन खाता खोलकर गोल्ड पर फर्जी खाताधारकों से बैंक में ही ओटीपी प्राप्त कर गोल्ड लोन के रुपयों का बैंक में विड्रोल प्राप्त करते, जिसमें कुछ रुपए सन्तोष रख लेता तथा बाकी के रुपए मैनेजर अमित जांगिड़ अपने पास रख लेता तथा पैकेट में बैंक के अन्दर रखे असली गोल्ड के पैकेट से गोल्ड निकालकर फ र्जी गोल्ड पैकेट में रखकर वापस बैंक के सेफ में रख देते थे तथा कस्टमर के असली पैकेट में नकली गोल्ड रखकर पैकेट वापस जमा कर देते तथा पकड़ में नहीं आएं इसलिए अपने विश्वास पात्र सहयोगियों के माध्यम से कस्टमर के असली गोल्ड लोन पेकेट से कुछ गोल्ड निकालकर बाहर अन्य बैंको में गोल्ड रखकर गोल्ड लोन करवाकर लोन के रुपए अपने पास रख लेते थे।

पीएनबी बैंक घोटाला: मुख्य आरोपी मैनेजर को मथुरा से पकड़ा, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश असफल
नवलगढ़/झुंझुनूं।। झुंझुनूं में पंजाब नेशनल बैंक में 6.50 करोड़ रुपए के गोल्ड लोन घोटाले के मुख्य आरोपी बैंक मैनेजर अमित जांगिड़ को पुलिस ने मथुरा के रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान मैनेजर ने पुलिस हिरासत से भागने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। नवलगढ़ स्थित पीएनबी शाखा में साढ़े 6 करोड़ रुपए के गोल्ड लोन घोटाले के मामले में एक आरोपी बैंक के बीसी संचालक संतोष कुमार सैनी हिरासत में है। मुख्य आरोपी और तत्कालीन ब्रांच मैनेजर अमित जांगिड़ फरार था जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) नवलगढ़ शाखा में गोल्ड लोन के नाम पर हुए बड़े फर्जीवाड़े का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। करीब 6 करोड़ रुपये से अधिक के गोल्ड गबन के मामले में पुलिस ने पूर्व बैंक मैनेजर अमित जांगिड़ और बैंक में बीसी (बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट) का काम करने वाले संतोष सैनी को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झुंझुनू बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी अमित जांगिड़, जो पीएनबी नवलगढ़ में तत्कालीन शाखा प्रबंधक था, उनहोंने संतोष सैनी के साथ मिलकर फर्जी गोल्ड लोन खातों का जाल बिछाया। लालच देकर परिवारजनों व परिचितों के नाम पर ऑनलाइन खाते खुलवाए गए और ओटीपी बैंक के भीतर ही प्राप्त कर गोल्ड लोन की राशि निकाली गई। इस राशि का एक हिस्सा संतोष सैनी अपने पास रखता था, जबकि शेष रकम अमित जांगिड़ द्वारा हड़प ली जाती थी।

जांच में सामने आया कि बैंक में रखे गोल्ड सेफ से असली सोना निकालकर उसकी जगह नकली आभूषण रख दिए गए। कुछ मामलों में असली सोने को अन्य बैंकों में गिरवी रखकर वहां से भी गोल्ड लोन लिया गया। इतना ही नहीं, आरोपी की महिला मित्र के नाम से भी बैंक में जमा सोने का उपयोग कर अन्य बैंक में गोल्ड लोन करवाने की बात सामने आई है। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने अपने अपराध को छिपाने के लिए बैंक में डकैती की साजिश रची थी। डकैती के लिए करीब 20 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे, ताकि सोना और डीवीआर गायब दिखाए जा सकें। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर दोनों मुख्य आरोपियों को दबोच लिया।

मुख्य आरोपी अमित जांगिड़ को मथुरा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार उसे शेयर बाजार में करीब 2.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था और उसने अपने नाम से लगभग 4 करोड़ रुपये का बीमा भी करवा रखा था। जांच में उसके पास अकूत संपत्ति का पता चला है, जिसमें दो महंगी कारें, एक बुलेट बाइक, सीकर के पॉश इलाके में तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान, गांव में 100 से अधिक देशी-विदेशी नस्ल की गायों वाला डेयरी फार्म और दो पिकअप वाहन शामिल हैं। वहीं बीसी संतोष सैनी, जिसकी आय सीमित बताई जा रही है, उसके पास भी कई दुकानें, प्लॉट और मकान पाए गए हैं। यह मामला 1 फरवरी 2026 को तब सामने आया, जब पीएनबी नवलगढ़ शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मुकेश सिहाग ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। बैंक के गोल्ड सेफ की जांच के दौरान कई पैकेटों से छेड़छाड़ और असली सोने के स्थान पर नकली आभूषण मिलने की पुष्टि हुई। इसके बाद गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस का कहना है कि अन्य संपत्तियों की भी जांच जारी है और इस घोटाले में शामिल अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले का पूर्ण खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ग्राहक बड़ी संख्या में पहुंच रहे बैंक

साढ़े छह करोड़ रुपए मूल्य के सोने के जेवरात गायब होने का खुलासा होने के बाद नवलगढ़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में ग्राहक बैंक पहुंचे और अपने गिरवी रखे गहनों के बारे में जानकारी मांगी। अब लॉकर धारक और अन्य योजनाओं में ऋण लेने वाले ग्राहक भी गड़बड़ी की आशंका के चलते बैंक में उमड़ रहे हैं। बैंक के एजीएम सुधीर कुमार साहू अपनी टीम के साथ नवलगढ़ में डेरा डाले हुए हैं।

पीड़ित ग्राहकों में से एक बारवा निवासी नरपत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने सोने पर केवल तीन लाख रुपए का लोन लिया था, लेकिन बैंक रिकॉर्ड में इसे पांच लाख रुपए दर्शाया गया है। नरपत सिंह ने बताया कि वे अपना सोना बैंक लॉकर में रखने आए थे, लेकिन शाखा प्रबंधक ने उन्हें लॉकर के बजाय गोल्ड लोन लेने की सलाह दी। मैनेजर ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि लोन पर उनका सोना पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और ब्याज दर भी कम लगेगी। बैंक प्रबंधन की बातों पर विश्वास कर उन्होंने गोल्ड लोन करवा लिया। वे पिछले तीन दिनों से लगातार बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो उनका सोना दिखाया जा रहा है और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिल रहा है। स्थिति को देखते हुए बैंक के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने लोगों का सोना चोरी हुआ है और कितने खातों में लोन से संबंधित फजीर्वाड़ा हुआ है।

गोल्ड लोन पर जमा ज्वैलरी में 4.1 किलो सोने का गबन : ढठु शाखा प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपी फरार
नवलगढ़/झुंझुनूं। जिले के नवलगढ़ कस्बा स्थित पीएनबी की शाखा में गोल्ड लोन के नाम पर हुई धोखाधड़ी मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमित जांगिड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बैंक की शिकायत पर उनके साथ उपप्रबंधक अनंत प्रकाश चौधरी और बैंक के वीसी संचालक संतोष कुमार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इस धोखाधड़ी को लेकर गोल्ड लोन की एवज में गहने जमा कराने वाले सदमे में हैं। सूत्रों ने बताया कि बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम में सील कर रखे गए गोल्ड के 450 में से 73 पैकेटों में असली सोने की जगह नकली ज्वेलरी रख दी गई। जांच में 4.1 किलो सोने का गबन सामने आया है।  जांच में ये भी सामने आ रहा है कि कई लोगों को फर्जी लोन भी दिया गया है। कुछ ऐसे नाम भी सामने आए हैं, जिनको कागजों में लोन देना बताया गया है, लेकिन हकीकत में उस नाम के व्यक्ति मौजूद ही नहीं हैं। अब पता लगाया जा रहा है कि इस तरह से कितनी राशि का गबन किया गया है।

कई सरकारी योजनाओं के नाम पर भी फजीर्वाड़ा करके लोन देने की बात सामने आई है जिसमें सबसे ज्यादा महिलाओं को टारगेट किया गया है। आरोपी बैंक मैनेजर अमित कुमार जांगिड़ का परिवार सीथल गुढ़ागौड़जी (झुंझुनूं) में ही रहता है। सूत्रों के अनुसार अमित कुमार जांगिड़ ने हाल के वर्षों में करोड़ों रुपए की जमीन खरीदी है, जिस पर एक डेयरी प्लांट भी लगाया है।  पुलिस का कहना है बैंक अधिकारी मुकेश कुमार सिहाग की शिकायत पर तत्कालीन मैनेजर अमित जांगिड़, उप प्रबंधक अनंत प्रकाश चौधरी और बैंक के बीसी संचालक संतोष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर बैंक के ग्राहक अपने लॉकर व बैंक से लिये गोल्ड लोन के बदले रखे हुए अपने सोने को देखने के लिए काफी संख्या में लोग आए।

चुराए गए सोने की बाजार में कीमत 6.5 करोड़ रुपए
इसकी बाजार में इसकी कीमत 6.5 करोड़ रुपए से अधिक है। सूत्रों ने बताया कि गत 28 जनवरी को गोल्ड सेफ का चार्ज डिप्टी मैनेजर सीमा महला को सौंपा जा रहा था। इससे पहले स्ट्रॉन्ग रूम की चाबियां तत्कालीन बैंक मैनेजर अमित कुमार और डिप्टी मैनेजर अनंतप्रकाश चौधरी के पास थीं। चार्ज ट्रांसफर के दौरान सेफ में रखे गोल्ड पैकेटों के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई। बैंक की आंतरिक जांच में खुलासा हुआ कि स्ट्रॉन्ग रूम में रखे सोने के  करीब 450 पैकेट्स में से 73 पैकेट्स में असली सोने की जगह नकली ज्वेलरी रखी गई थी।

एंटी नारकोटिक्स सेल की छापेमारी : झुंझुनूं में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर चला बुलडोजर, मुर्गी फार्म में बने स्टोरेज हाउस और मशीनों के कमरों को किया ध्वस्त
झुंझुनूं। जिले के ग्राम नांद का बास में चल रही एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पर बुधवार को पुलिस ने बुलडोजर चला दिया। दो दिन पहले महाराष्ट्र पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की छापेमारी में इस फैक्ट्री का खुलासा  हुआ था। यहां से खतरनाक केमिकल, मशीनों के साथ 10 किलो  एमडी ड्रग्स जब्त की गई थी, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए आंकी गई। बुधवार को झुंझुनूं पुलिस ने मुर्गी फार्म में बने स्टोरेज हाउस और मशीनों के कमरों को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार धनुरी थाना क्षेत्र के नांद का बास निवासी अनिल सिहाग इस फैक्ट्री को चलाता था। महाराष्ट्र पुलिस और झुंझुनूं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार किया गया।

अनिल 12वीं पास है और खेती करता था। वर्ष 2016-17 से वह अपने चाचा सुरेश सिहाग के मुर्गी फार्म में काम कर रहा था। करीब 15 दिन पहले उसने अपने साथी सुभाष जाट के साथ यहां ड्रग्स बनाना शुरू किया था। जांच में सामने आया कि अनिल और सुभाष पहले डोडा-चूरा की तस्करी करते थे। सुभाष अपनी कार से नीमच से डोडा पोस्त लाता था। अनिल ने उसके साथ कई बार सप्लाई की और प्रति चक्कर पांच हजार रुपए कमाए। बाद में उसने खुद डोडा पोस्त लाना शुरू किया और तारानगर में अपने परिचितों को बेचने लगा।

झुंझुनूं : गोठड़ा थाने के खिरोड़ गांव का मामला, गैंगवार में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाशों की मौत
झुंझुनूं/नवलगढ़। जिले के गोठड़ा थानान्तर्गत ग्राम खिरोड़ में शुक्रवार सुबह हुई गैंगवार में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर समेत 2 बदमाशों की मौत हो गई, वहीं भीड़ ने दो बदमाशों को पकड़कर जमकर पीटा और बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गोठड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर कटेवा और हरविंद्र और सुनील सुंडा कैमरी की ढाणी स्थित अपने मकान पर थे।  इस दौरान मकान के सामने एक स्विफ्ट कार रुकी। कार में रानोली थाने का पलसाना निवासी हिस्ट्रीशीटर कृष्णकांत उर्फ  रविकांत उर्फ  गोलू स्वामी अपने तीन साथियों के साथ कार से बाहर निकला और हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा पर फायरिंग कर दी। रविंद्र नीचे झुकने से बच गया। फायरिंग के बाद कृष्णकांत और उसके साथी मौके से कार से भागने लगे, तभी सुनिल सुंडा ने कृष्णकांत की गाड़ी का स्टेयरिंग पकड़ लिया, इस दौरान  कृष्णकांत और उसके साथियों ने सुनिल पर फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गया और कृष्णकांत उसके साथी मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी गाड़ी से मुख्य रास्ते की बजाय हड़बड़ाहट में कच्चे रास्ते पर चले गए। आगे कृष्णकांत और उसके साथियों को भागने का रास्ता नहीं मिला तो गाड़ी छोड़ पैदल भागने लगे। 3 किमी दूर तुर्काणी जोहड़ी के पास रविंद्र कटेवा और उसके साथियों ने कृष्णकांत को घेर कर फायरिंग कर दी। मौके पर कृष्णकांत की लाश मिली है।

हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा भी फरार :

घटना के बाद से हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा भी फरार है। दो बदमाश पिंटू और राजेंद्र हटवास को भागते समय स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था और पिटाई कर दी जिससे वे घायल हो गये व उन्हें इलाज के लिए सीकर लाया गया है। वहीं घायल सुनिल सुंडा ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

किसी की किससे दुश्मनी, साफ नहीं :

मामले में अभी साफ  नहीं हो पाया है कि रविंद्र कटेवा की दुश्मनी कृष्णकांत से थी या कृष्णकांत रविंद्र कटेवा को मारने के लिए सुपारी लेकर पहुंचा था। मामले की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने उन्हें राउंडअप कर लिया है।

महिला वेश में पहाड़ में छुपा था आरोपी : गैराज में खड़ी 18 लग्जरी कारों में लगाई थी आग, पुलिस ने दबोचा
झुंझुनूं। 29 नवंबर को शहर के एक कार वर्कशॉप में खड़ी 18 कारों पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाले मुख्य आरोपी अनिल कुमावत उर्फ  हांडिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के कपड़े पहनकर स्थानीय मोड़ा पहाड़ के गड्ढे में छुपकर बैठा था। गुरुवार देर रात वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए बाहर निकला तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। मामले में 4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है जबकि 2 नाबालिग भी निरुद्ध किए गए हैं। आरोपी पर 9 मामले दर्ज है।

उल्लेखनीय है कि कोतवाली में 30 नवंबर को वर्कशॉप संचालक नासिर ने रिपोर्ट दर्ज कराई के विनोद कुमावत, अनिल कुमावत, सुनील कुमावत, निखिल कुमावत, निशांत कुमावत, अनुज कुमावत, विपुल निवासी इंदौर, साबिर, इमरान सोती, रोशन सोती, रिजवान खान उर्फ राजा सहित 10-12 लोगों के गिरोह ने वर्कशॉप पर हमला किया, गैराज पहुंचने पर देखा कि वर्कशॉप में खड़ी सभी 18 गाड़िया जल रही थीं। हमलावरों ने पहले वाहनों के शीशे तोड़े और फिर पेट्रोल बम बनाकर विस्फोट कर दिया जिससे पूरी वर्कशॉप में आग लग गई। इस भीषण आगजनी में सम्पूर्ण संपत्तिए टीन शेड, अलाइनमेंट मशीन, जनरेटर और वहां खड़ी 18 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग पर काबू पाने में 3 दमकलों को डेढ़ घंटे लगे। घटना में 3 करोड़ से अधिक के नुकसान का दावा भी किया गया था। आरोपी का शुक्रवार को पुलिस ने बाजार में होकर जुलूस निकाला।

बेटी की हत्या के आरोपी पिता को कोर्ट ने सुनाई तालीबानी सजा, जानें पूरा मामला
झुंझुनू। राजस्थान में झुंझुनू के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने पुत्री की हत्या करने के आरोपी पिता को शनिवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीमा ढाका ने अभियुक्त संजय कुमावत को उसकी पुत्री नीतू की हत्या का दोषी माना।

मामले के अनुसार संजय कुमावत का अपनी पत्नी सरोज से पुश्तैनी खेती को लेकर विवाद था। 13 जून 2020 को इसी विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद संजय कुमावत लोहे के पाइप से सरोज को पीटने लगा। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी पुत्री नीतू (19) और पुत्र विक्रम मां को बचाने आये तो उसने उन पर भी पाइप से ताबड़तोड़ वार किये जिससे नीतू की मौत हो गयी।

धमाकों से दहला झुंझुनू शहर, वर्कशॉप में रखीं 18 कारें स्वाहा
झुंझुनू। राजस्थान में झुंझुनू के कोतवाली थाना क्षेत्र में चूरू बाइपास पर शनिवार रात बदमाशों ने कार वर्कशॉप में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे हुई इस वारदात में वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़ी 18 कारें देखते ही देखते जल गईं। आग इतनी तेज भड़की कि दो किलोमीटर दूर तक धुआं नजर आ रहा था और पूरे क्षेत्र में धमाकों की गूंज सुनाई देती रही। लोग घरों से निकल आए और देखते ही देखते चूरू बाइपास का पूरा इलाका पुलिस-दमकल और लोगों की भीड़ से भर गया।

मन्नत मोटर्स वर्कशॉप के संचालक नासिर राठौड़ ने रविवार को बताया कि, वह शनिवार शाम साढ़े सात बजे वर्कशॉप बंद करके घर चले गए थे। रात करीब 10 बजे पड़ोसियों ने फोन करके बताया कि वर्कशॉप से आग की लपटें उठ रही हैं। नासिर मौके पर पहुंचे तो होश उड़ गए। वर्कशॉप में आग लगी थी। अंदर खड़ी सभी गाडिय़ां आग की चपेट में थीं। रह-रहकर धमाके हो रहे था। आग फैलने का बड़ा कारण गाडिय़ों में भरा पेट्रोल और डीजल बना। जैसे-जैसे टैंक फटते गए आग और विकराल होती चली गई। पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। तब नगर परिषद की दमकलें पहुंची। तीन दमकलों ने पांच फेरे लगाकर डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।

घटना के बाद सामने आए फुटेज में साफ दिख रहा है कि, बदमाश वर्कशॉप में घुसे गाडिय़ों के शीशे तोड़े और उन्होंने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। संचालक नासिर का कहना है कि फुटेज में दिख रहे आरोपी वही हैं जिन्होंने पांच दिन पहले तोडफ़ोड़ की थी। सूत्रों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम के पीछे जमीन से जुड़े विवाद की बात सामने आ रही है।

आग फैलते ही वर्कशॉप के आसपास के घरों तक धुआं भर गया। कई लोगों ने अपने घरों से कीमती सामान निकालकर सड़क पर रख दिया। उनको आशंका थी कि आग की चपेट में उनके घर भी न आ जाएं। धमाके लगातार होते रहे जिससे लोग दहशत में थे। बच्चे डर गए, महिलाएं घरों से बाहर निकल आईं। दो घंटे तक माहौल ऐसा रहा मानो कोई बड़ा हादसा होने वाला है। लगातार फट रहे टायरों, टूट रहे कांच और फट रहे फ्यूल टैंकों की आवाजें दूर-दूर तक सुनी गई।

वर्कशॉप का पूरा ढांचा नष्ट हो चुका था। वर्कशॉप की टिन शेड पिघल चुकी थी। अंदर खड़ी 18 कारें नष्ट हो गयीं। वहां रखी, मशीनें और सामान पूरी तरह जल चुका था। नासिर ने बताया कि वर्कशॉप में खड़ी गाडिय़ों में से कई महंगी कारें थीं जिनमें मरम्मत का काम चल रहा था। ये ग्राहकों की गाडिय़ां थीं जिनकी जिम्मेदारी वर्कशॉप की थी। अब नुकसान कई लाख रुपए का है।