जोधपुर - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बोलेरो कैंपर ने पैदल जातरुओं को कुचला, तीनों की मौत
जोधपुर। शेरगढ़ के भूंगरा मेगा हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने पैदल रामदेवरा जा रहे जातरुओं को कुचल दिया। हादसे में तीन जातरुओं की मौत हो गई। पांच लोग तेना-नाथासर गांव से रात करीब 10 बजे बाबा रामदेव के दर्शन के लिए पैदल निकले थे। हाईवे पर पहुंचने के बाद कैंपर ने तीन जने को चपेट में ले लिया।

हादसे की सूचना पर स्थानीय निवासी बिशन सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को शेरगढ़ अस्पताल पहुंचाया।  वहां, डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नाथासर निवासी महेश पुत्र चंद्राराम, अंबाराम पुत्र कुंभाराम और भानाराम पुत्र अनोपाराम के रूप में हुई। सूचना मिलते ही शेरगढ़ थाना अधिकारी खेताराम सियोल और एएसआई रूगाराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बोलेरो कैंपर जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

तीनों शव शेरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। मोर्चरी के बाहर भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत
जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि जनता अब जाति, धर्म, मजहब और वर्ग के नाम पर बांटने की राजनीति को नकारने लगी है और विकास और व्यापक जनहित की राजनीति के आगे वोट-बैंक की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गई हैं।

शेखावत अपने परिवार के साथ नगर निगम चुनाव में रातानाडा स्थित पुलिस लाइन के मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक राजनीतिक दलों ने समाज को मजहब, धर्म, ऊंच-नीच और गरीब-अमीर के आधार पर बांटकर वोट मांगे, लेकिन अब देश और प्रदेश की जनता की राजनीतिक सोच बदल रही है। जनता विकास, सुशासन और व्यापक दृष्टिकोण को प्राथमिकता देते हुए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा कि विकास की राजनीति करने वालों को जनता का समर्थन मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी है। श्री शेखावत ने कहा कि पिछली बार कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद नगर निगम को दो हिस्सों में बांटने का फैसला किया गया। शहर के बीच विभाजन की दीवार खड़ी कर दी गई लेकिन इसके बावजूद जोधपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी जनता भाजपा के पक्ष में स्पष्ट जनादेश देगी और पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ विजयी होगी।

शेखावत ने कहा कि पूर्व में उन्होंने देश और प्रदेश की सरकार चुनने के लिए मतदान किया था और आज अपने शहर की सरकार चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने जोधपुरवासियों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, अपितु लोकतंत्र के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। एक स्वस्थ, जागरूक और मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना जरूरी है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि मतदान करते समय केवल भावनाओं या किसी एक मुद्दे के आधार पर निर्णय न लें। जिस राजनीतिक दल को समर्थन दिया जा रहा है, उसकी विचारधारा, नीतियों और अंतिम लक्ष्यों को समझने के साथ-साथ वर्तमान परिस्थितियों और समय की जरूरतों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। मतदाता को मतदान से पहले संबंधित उम्मीदवार की योग्यता, कार्यक्षमता और जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी रखना चाहिए।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जोधपुर में जो रुझान दिख रहा है, उसके आधार पर वह कह सकते है कि भाजपा भारी बहुमत से जीत रही है और हम एक बार फिर दो-तिहाई बहुमत के साथ नगर निगम में वापसी करने जा रहे हैं।

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: बुजुर्ग मतदाता को गोद में उठाकर बूथ तक पहुंचाया, भाजपा महामंत्री गौरव जैन ने पेश की मानवता की मिसाल
जोधपुर। लोकतंत्र के महापर्व में हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने की मिसाल पेश करते हुए भाजपा जिला महामंत्री गौरव जैन ने मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ एक बुजुर्ग मतदाता की मदद की।

गौरव जैन ने बुजुर्ग मतदाता को गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस पहल से यह संदेश गया कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी भी है और किसी भी मतदाता को शारीरिक असुविधा के कारण मतदान से वंचित नहीं होना चाहिए। गौरव जैन की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 77 में फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप, पांच महिलाएं पकड़ी गईं; पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
जोधपुर। नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 77 में फर्जी मतदान की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मतदान केंद्र पर पांच महिलाएं कथित तौर पर दूसरे मतदाताओं के नाम पर वोट डालने पहुंची थीं। महिलाओं के नाम संबंधित मतदाता सूची में नहीं होने की बात सामने आने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पांचों महिलाओं को पकड़ लिया और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं फर्जी मतदाता बनकर मतदान केंद्र पहुंची थीं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिलाएं किसके कहने पर मतदान केंद्र पहुंची थीं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

नगर निगम चुनाव : पहली बार मतदान का अनुभव, भाविका और हर्षिता ने उत्साह के साथ डाला वोट
जोधपुर। नगर निगम चुनाव के मतदान के दौरान वार्ड नंबर 56/7 में पहली बार मतदान करने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भाविका और हर्षिता ने सिंधी धर्मशाला, सुभाष चौक, रातानाडा स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पहली बार मतदान करने के बाद दोनों ने मतदान को लेकर उत्साह व्यक्त किया और कहा कि लोकतंत्र में अपने मत का प्रयोग करना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मतदान केंद्र पर युवाओं में भी मतदान को लेकर उत्साह नजर आया।

जोधपुर नगर निगम चुनाव के तहत आज सूरसागर के विधायक देवेंद्र जोशी ने अपनी तीन पीढ़ियों के साथ मिलकर जोधपुर के महालक्ष्मी मंदिर में बने बूथ पर वोट दिया। परिवार के साथ पहुंचे देवेंद्र जोशी वोटिंग के दौरान काफी खुश नजर आए और यह आश्वासन भी जताया कि भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनने जा रहा है।

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: 100 साल की उम्र में एम्बुलेंस से मतदान केंद्र पहुंचे बुजुर्ग, परिवार संग निभाया लोकतंत्र के महापर्व में अपना फर्ज
जोधपुर। राजस्थान नगर निकाय चुनाव के दौरान लोकतंत्र के प्रति एक बुजुर्ग मतदाता का उत्साह देखने को मिला। 100 वर्ष की उम्र में बुजुर्ग अपने परिवार के सदस्यों के साथ एम्बुलेंस से मतदान केंद्र पहुंचे। परिजनों की मदद से उन्होंने मतदान केंद्र तक पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उम्र अधिक होने के बावजूद मतदान के प्रति उनका उत्साह लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा।

परिवार के सदस्यों ने भी बुजुर्ग को मतदान कराने में सहयोग किया। मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने उनके जज्बे की सराहना की। बुजुर्ग का मतदान के लिए एम्बुलेंस से पहुंचना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: गहलोत के पैर छूने पर भाजपा ने जताई आपत्ति, निर्वाचन विभाग से पोलिंग पार्टी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
जोधपुर। जोधपुर में वार्ड संख्या 82 में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मतदान करने जाते वक्त पोलिंग पार्टी टीम के द्वारा उनके पांव छूने पर भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन विभाग से आपत्ति दर्ज कराया है।

राजस्थान भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सौरभ सारस्वत में बताया कि जोधपुर के निर्वाचन अधिकारी को भाजपा ने शिकायत करके इसे नियमों का उल्लंघन कर दिया है और पोलिंग टीम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

राजस्थान नगर निकाय चुनाव-2026 : पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने डाला वोट, कहा- लोकतंत्र और संविधान से मिले अधिकारों को मजबूत करना जरूरी
जोधपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत अपने गृह क्षेत्र में मतदान किया। मतदान के बाद गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है और इसकी मजबूती के लिए सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव स्थानीय स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। गहलोत ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान ने नागरिकों को जो अधिकार दिए हैं, उन्हें मजबूत बनाए रखना जरूरी है।

गहलोत ने मौजूदा परिस्थितियों को गंभीर बताते हुए लोगों से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। जोधपुर में 100 वार्डों के लिए 385 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 7.12 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान के बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी।

नगर निकाय चुनाव: जोधपुर की छह नगरपालिकाओं में मतदान जारी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कतार में खड़े होकर डाला वोट
जोधपुर। राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव के तहत जोधपुर जिले की छह नगरपालिकाओं में मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। अब तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। मतदान केंद्रों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मी और अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वे किश्मिदेसर स्थित सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के भाग संख्या 210 में बनाए गए मतदान केंद्र पहुंचे। मेघवाल आम मतदाताओं की तरह कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मतदान से पहले उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना प्रत्येक नागरिक का अधिकार और जिम्मेदारी है।

वहीं, कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने अलवर में मतदान किया। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल है। जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है और कांग्रेस को सत्ता में लाने का फैसला कर चुकी है।

स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर रोक, हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जेन-जेड, जेन-अल्फा और जेन-बीटा के स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। जस्टिस अनूप कुमार ढंढ की एकलपीठ ने राज्य के स्कूलों में हाई फैट, शुगर और साल्ट वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि स्कूल और उसके 50 मीटर के दायरे में ऐसे खाद्य पदार्थ नहीं बेचे जा सकेंगे। अंतरिम तौर पर कार्बोनेटेड ड्रिंक, चिप्स, ट्रांस फैट वाले बेकरी उत्पाद और अन्य एचएफ एसएस खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक रहेगी। हाईकोर्ट ने सभी स्कूलों में चार सप्ताह के भीतर स्कूल खाद्य सुरक्षा और पोषण समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। आठ सप्ताह में स्कूल कैंटीन में प्रत्येक खाद्य पदार्थ की कैलोरी, सामग्री और पोषण संबंधी जानकारी वाला मेन्यू बोर्ड लगाना होगा। । कोर्ट ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित, ताजा और संतुलित भोजन उपलब्ध कराना सरकार एवं स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी है। मिड-डे मील और अन्य पोषण योजनाओं में भी खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करनी होगी। कोर्ट ने राज्य सरकार और एफएसएसएआई को छह सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। बच्चों, अभिभावकों और खाद्य विके्रताओं को जंक फूड के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने और नियमों के उल्लंघन की शिकायत के लिए अलग पोर्टल या हेल्पलाइन बनाने को भी कहा है। कोर्ट ने ग्रामीण और सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर भी चिंता जताई। कोर्ट ने सरकार से शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों के रिक्त पद भरने, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर और इंटरनेट सुविधा, स्वास्थ्य जांच, शौचालय, पेयजल एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्टेटस रिपोर्ट और एक्शन प्लान मांगा है।

शिक्षा बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में हंगामा : एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं से विवाद, सीजेपी कार्यकर्ता को मारा थप्पड़
जोधपुर। रेजिडेंसी रोड स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में कॉकरोच जनता पार्टी के शिक्षा बचाओ, देश बचाओ, कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद हो गया, जब एबीवीपी और भाजयुमो से जुड़े कार्यकर्ता परिसर में पहुंच गए। सीजेपी के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एबीवीपी जोधपुर विभाग संयोजक ललित दाधीच, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता राजवीर बंता सहित करीब 10.11 लोगों को डिटेन किया। पुलिस के अनुसारए कुछ लोग कार्यक्रम स्थल की चारदीवारी कूदकर परिसर में आने की कोशिश कर रहे थे। मारपीट की शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार गांधी शांति प्रतिष्ठान में सीजेपी की ओर से कार्यक्रम चल रहा था। इसमें पार्टी के को.कन्वीनर आशुतोष भी पहुंचे थे। विवाद के दौरान सीजेपी के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारे जाने की बात सामने आई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने.सामने हो गए और झड़प की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति संभाली और एबीवीपी-भाजयुमो से जुड़े कुछ लोगों को डिटेन कर लिया। नारेबाजी भी हुई। कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से नारेबाजी किए जाने की भी जानकारी सामने आई।

छात्र संवाद कार्यक्रम को अनुमति नहीं :

सीजेपी की ओर से शास्त्री सर्किल गार्डन में प्रस्तावित छात्र संवाद कार्यक्रम को पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। ऐसे में गांधी शांति प्रतिष्ठान में हुए घटनाक्रम के बाद पुलिस की निगरानी और बढ़ गई।

पुलिस ने क्या कहा :

डीसीपी ईस्ट मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि गांधी शांति प्रतिष्ठान में सीजेपी का कार्यक्रम चल रहा था। कुछ लोग कार्यक्रेम स्थल की चारदीवारी कूदकर आने की कोशिश कर रहे थे। इसी वजह से कुछ लोगों को डिटेन किया गया है। फि लहाल पुलिस डिटेन किए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
हतूण्डी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में चिकित्सा विभाग की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 73 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र सारण के नेतृत्व में आयोजित शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए अस्पताल में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जितेन्द्र चारण ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। सरकारी अस्पतालों में नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करने का उद्देश्य पर्याप्त रक्त भंडार तैयार करना है, ताकि प्रसव के दौरान रक्त की आवश्यकता वाली गर्भवती महिलाओं को समय पर बिना रिप्लेसमेंट रक्त उपलब्ध कराया जा सके। इससे मातृ मृत्यु दर को कम करने में भी मदद मिलेगी।

चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र सारण ने बताया कि चिकित्सा विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक ब्लॉक के सरकारी अस्पतालों में नियमित रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बावड़ी ब्लॉक का रक्तदान शिविर सीएचसी हतूण्डी में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए भी पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

रक्तदाताओं का जताया आभार

बीसीएमओ डॉ. परमेश्वर ने रक्तदाताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से किसी अनजान जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। डीपीसी ब्लड सेल अर्जुन काग ने कहा कि इस तरह के शिविरों से सरकारी अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होने के साथ ही लोगों में नियमित रक्तदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।

शिविर में जनप्रतिनिधि आकाशदीप सियोल, धनारी कल्ला मंडल अध्यक्ष प्रकाश सोनी, थोब मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह, विधायक ओसियां के निजी सचिव मोहनराम, सरपंच जसवंत सिंह सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।