करौली - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मकान मालिक सोता रहा, चोरों ने दे डाला बड़ी वारदात को अंजाम : 27 लाख की नकदी, 8 किलो चांदी और 32 तौला सोने के आभूषण ले गए
टोडाभीम। उपखंड क्षेत्र के ग्राम ऐदलपुर में गुरुवार रात चोरों ने एक मकान पर निशाना लगाकर तिजोरी में रखी लाखों रुपए की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। थानाधिकारी के अनुसार पीड़ित विजयसिंह पुत्र बदरी प्रसाद मीणा निवासी ऐदलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि  गुरुवार रात 2 बजे के प्यास लगने पर जागा तो देखा कमरे की कुंडी बाहर से लगी हुई थी। वह कमरे के दूसरे गेट से बाहर निकलकर आया तो देखा कि अन्य कमरे की भी बाहर से कुंडी लगी हुई थी, जिसमें उसका सामान व जरूरी कागजात रखे हुए थे। माजरा देख उसने घरवालों को जगाया और देखा तो देखा कमरे में रखी तिजोरी व अन्य तीनों अलमारी के ताले टूटे थे।

अलमारी व तिजोरी के समान को चेक किया तो तिजोरी व अलमारी में रखे 22 लाख रुपए नकद एवं 5 लाख रुपए के नए नोटों की गद्दियां जिसमें 100, 50, 20 व 5 के नए नोट थे गायब मिले, जो अपने भाई की बेटी की 20 फरवरी को होने वाली शादी के लिए रखी थी। वहीं दूसरी अलमारी में पत्नी के 22000 हजार रुपए नकद दूध के रखे थे। इसके साथ ही उसकी माता एवं पत्नी के लगभग 8 किलो चांदी के जेवरात एवं 32 तोला सोने के जेवरात गायब मिले। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार नकदी व जेवरात मिलाकर कुल 1 करोड रुपए से अधिक की चोरी होने का आंकलन किया गया है।

ऑनलाइन सट्टे लगाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़, करौली की पूर्व सभापति का बेटा समेत 4 गिरफ्तार
हिंडौन सिटी। ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते पुलिस ने मास्टरमाइंड अमीनुद्दीन खान सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अमीनुद्दीन खान करौली की पूर्व सभापति का बेटा और कांग्रेस का नेता है। एसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि क्रिकेट पर बड़े सटटे का संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। इस पर जिला स्पेशल टीम करौली ने ऑनलाइन सट्टे की खाईवाली करने वाले सट्टा किंग अमीनुद्दीन खान निवासी जामा मस्जिद के पास ढोली खार करौली सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व हिंडौन के डीएसपी मुनेश कुमार और थानाधिकारी की टीमों ने 26 दिसंबर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें राजेश, प्रशांत और शोएब शामिल थे।

इनसे पूछताछ के बाद क्रिकेट पर सट्टे के मुख्य आरोपी सट्टा किंग अमीनुद्दीन खान को 27 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से क्रिकेट सट्टे में प्रयुक्त 6 मोबाइल, सट्टे पर क्रिकेट के हिसाब से पेजो का लिफाफा, जिसमें 18 लाख रुपए के सट्टे का हिसाब मिला है। इसके साथ एक कैलकुलेटर, दो नोट बुक, खाली कॉपी, चार बाल पेन, एक बिजली का बोर्ड और तीन मोबाइल चार्जर जब्त किए गए है। आरोपियों ने पूछताछ में अमीनुद्दीन खान को सट्टे का मास्टरमाइंड बताया, जो कांग्रेस का पदाधिकारी होने के साथ करौली की पूर्व सभापति का बेटा है। इसका हिंडौन सहित जिला करौली और आसपास में करोड़ो रुपए का ऑनलाइन सट्टा कारोबार है।

दो सहयोगियों के साथ कुख्यात बदमाश डैनी गिरफ्तार : दस हजार का इनाम, 10 संगीन मामलों में चल रहा था फरार
नांगलशेरपुर। बालघाट पुलिस ने 6 साल से फरार और 10 हजार के इनामी बदमाश सूरज उर्फ डैनी उर्फ शेरू मीना को गिरफ्तार किया है। हिस्ट्री सीटर पर चोरी, लूट, अपहरण, हत्या, आर्म्स एक्ट और मारपीट जैसे संगीन धाराओं में मामले चल रहे हैं। पुलिस के अनुसार सूचना कि भोपुर गांव के हार में हिस्ट्रीशीटर सूरज उर्फ डैनी घूम रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को देख तीन बदमाश स्कॉर्पियो को लेकर भाग निकले। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर खेतों में जाकर स्कॉर्पियो पलट गई, जिससे बदमाश गाड़ी के नीचे दब गए। इनमें से सूरज उर्फ डैनी एवं इसे सहयोग करने वाले रवि मीना निवासी मंडेरू थाना टोडाभीम और हिमांशु मीना निवासी नांगल सुल्तानपुर को अपराधी का सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से बचने के लिए नहीं रखता था मोबाइल फोन
पुलिस ने बताया की हिस्ट्रीसीटर सूरज जयपुर, सवाई माधोपुर एवं करौली जिले के विभिन्न स्थानों में दर्ज 10 मामलों में स्थाई वारंट चल रहा है। वह दो मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया की बदमाश गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल सिम नहीं रखता था , वहीं हर 15 दिन में ठिकाना बदलता रहता था। जिसके कारण वह 6 साल से पुलिस की पहुंच से दूर बना हुआ था।

बाइक सवार पर बाघ का हमला : युवक की पीठ पर हुए गहरे घाव, चालक ने तेज गति से चलाई बाइक
करणपुर। करौली के करणपुर में नाला क्षेत्र में सोमवार रात बाघ के हमले से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। वन विभाग के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि तीन युवक रात में मोटर साइकिल पर गिरधारी माली, हरिओम चौधरी और महेश योगी करणपुर में चौहान का नाला क्षेत्र से निकल रहे थे कि अचानक उन पर एक बाघ ने पीछे से हमला कर दिया। इससे सबसे पीछे बैठे महेश योगी की पीठ पर गहरे घाव हो गये। सूत्रों ने बताया कि चालक मोटर साइकिल को तेज गति से चलाते हुए बाघ की पहुंच से दूर ले गया।

सूत्रों ने बताया कि घायल महेश योगी को पहले बालेर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सवाई माधोपुर भेज दिया गया। बाघ के इस हमले के बाद क्षेत्र में लोगों में भय व्याप्त हो गया है। इस घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार को सुबह वन विभाग का दल मौके पर पहुंचा और पग चिह्नों को देखकर क्षेत्र में बाघ टी-80 के मौजूद होने की सम्भावना जाहिर की।

बेरहम शिक्षक : चौथी कक्षा की छात्रा के चेहरे और पीठ पर छड़ी की मार, राजकीय प्राथमिक स्कूल जेवर का मामला
हिंडौन सिटी। राजकीय प्राथमिक स्कूल जेवर में कक्षा चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बालिका को शिक्षक ने इस बेरहमी से पीटा कि उसके चेहरे से खून बहने लगा। घटना 18 सितंबर की बताई गई है, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभी तक शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय नोटिस देकर इतिश्री कर ली है। पीड़ित बालिका ने बताया कि वह कक्षा में अन्य बच्चों के साथ पढ़ रही थी। तभी स्कूल टीचर रामेश्वर प्रसाद कोली आया और उसके बाल पकड़कर खड़ा कर दिया।

टीचर ने छडी से उसके गाल और उसके बाद पीठ पर दो-तीन छड़ी मारी, इससे उसके चेहरे से खून बहने लगा और पीठ लाल हो गई। सूचना पर बच्ची का पिता घर पहुंचा और बालिका अस्पताल ले गया। बाद में वह रिपोर्ट दर्ज कराने हिंडौन सदर थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने शाम तक थाने में उसे बिठाकर रखा और अंत में जांच की बात कहकर घर भेज दिया। इधर आरोपी शिक्षक ने कहा कि उस दिन मैं स्कूल में अकेला था, इस कारण तनाव में था। मैं बच्ची को छड़ी से नहीं पीटना चाहता, लेकिन गलती से उसके चेहरे पर छड़ी से चोट लग गई।

प्रेम प्रसंग में बाधक बुजुर्ग पति की 30 वर्षीय पत्नी ने कराई हत्या : बयाना क्षेत्र में ले जाकर शव सूखे कुएं में फैंका, पत्नी, प्रेमी और सहयोगी गिरफ्तार
नांगलशेरपुर। बालघाट क्षेत्र के गांव मूंडिया में हुई एक बुजुर्ग की हत्या का पर्दाफाश कर बुजुर्ग की पत्नी और उसके प्रेमी और प्रेमी के सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रेम प्रसंग का कारण सामने आया है। डीएसपी मुरारीलाल मीना ने बताया कि गांव मूंडिया निवासी सचिन गुर्जर ने बताया कि उसके बाबा देवीसहाय गुर्जर (60) 20 अगस्त की रात घर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। रिपोर्ट में मृतक के परिजनों ने पत्नी कुसुम (30) पर संदेह व्यक्त किया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी कुसुम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो वह शुरू में पुलिस को गुमराह करती रही लेकिन अंत में पुलिस की सख्ती के आगे टूट गई। इस पर पुलिस ने हत्या में शामिल मृतक की पत्नी कुसुम गुर्जर निवासी मूंडिया, पिंटू गुर्जर निवासी जयसिंहपुरा, श्रीभान उर्फ अनिल गुर्जर निवासी ध्वजा मोरोली को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशान देही पर पुलिस ने बयाना थाना क्षेत्र के गांव भिड़ावली के जंगल में सूखे कुएं से शव को बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में पत्नी ने बताया कि उसका पीहर बयाना थाना क्षेत्र के गांव गुर्दा डांग में है।

उसकी शादी 13 साल पहले मूंडिया निवासी देवीसहाय गुर्जर के साथ हुई, जिससे उसे 9 साल का बेटा भी है। दो-तीन साल पहले उसकी मुलाकात पड़ोसी गांव के पिंटू गुर्जर से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा। पिंटू के साथ उसके शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गए, लेकिन पति उससे मिलने नहीं देता था। मोबाइल पर बात होती रहती थी। चार माह पहले वह पिंटू के साथ घर से भाग गई थी, लेकिन वापस उसे मूंडिया ले आए। पिंटू से मिलना नहीं हो रहा था, जिससे वह परेशान थी। पिंटू ने उससे कहा कि तुम रात को बहाना लगाकर पति को घर से बाहर खेतों में ले आना। आगे मैं सब संभाल लूंगा।

शौच के बहाने पति को घर से बाहर ले गई
योजना के मुताबिक रात को पिंटू अपने दो अन्य साथियों के साथ फोर व्हीलर लेकर गांव के पास आ गया। मैं शौच का बहाना लेकर पति को घर से दूर खेतों की तरफ ले गई, जहां पहले से ही घात लगा कर बैठे पिंटू गुर्जर एवं अन्य साथियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को गाड़ी में डालकर ले गए और  बयाना थाना क्षेत्र में एक कुएं में डेड बॉडी डालकर ठिकाने लगा दी।

बीएसटीसी कर रही छात्रा का गला दबाया फिर पत्थर से सिर कुचल कर हत्या
टोडाभीम। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पाड़ला में शुक्रवार सुबह अपने घर पर खाना बना रही एक 20 वर्षीय युवती अंतिम मीना की अज्ञात बदमाशों ने गला दबाकर और पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी । घटना के समय मृतका की मां मेवा बाई खेतों पर घास काटने गई थी। सुबह करीब 9 बजे जब वह घास लेकर घर लौटी तो बेटी को घर के अंदर खून से लथपथ और अचेत अवस्था में फर्श पर पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक मुरारीलाल मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना की गंभीरता को देख मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी बुलाया गया। मृतका की मां मेवा बाई ने मामले में खेमचंद मीणा निवासी कोठीन को नामजद किया गया है। मृतका की मां ने मेवादेवी ने बताया कि दौसा जिले के बैजुपाड़ा थाना क्षेत्र के कोठीन गांव निवासी खेमचंद मीना से बेटी के रिश्ते की बात चल रही थी। लेकिन लड़के के पिता ने शादी से यह कह इनकार कर दिया कि मेरे लड़का कुछ कमाता नहीं है मैं इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता तो हमने भी शादी से इनकार कर दिया। आरोपी खेमचंद बेटी  पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। लगभग 20 दिन पूर्व भी बेटी को आरोपी ने महुवा में घेर लिया गया था। आए दिन आरोपी से बेटी को धमकियां मिल रही थीं। जिसके चलते शुक्रवार को मौका पाकर आरोपी ने बेटी की डाटा केबल से गला दबाकर एवं पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी।

पिता की मृत्यु 10 वर्ष पूर्व हो चुकी
मृतका के पिता मुथरया मीना की मृत्यु लगभग 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है। मृतका अपनी मां मेवा बाई के साथ ही घर पर रहती थी। भाई और भाभी दिल्ली में मजदूरी करते हैं, जबकि बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। मृतका दौसा से बीएसटीसी की पढ़ाई कर रही थी और उसका सपना था कि वह शिक्षक बनकर समाज की सेवा कर सके। घटना के बाद जहां एक ओर गांव में शोक की लहर है वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में आक्रोश भी व्याप्त है। घटना की गंभीरता को देख मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी बुलाया गया।

दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालुओंं से मंदिर के गार्डों ने की मारपीट
टोडाभीम। क्षेत्र के प्रमुख आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के गार्डों ने मारपीट कर दी, घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में तीन गार्डों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार फरीदाबाद निवासी कमल सिंह और उनके पुत्र विनोद परिवार के रविवार सुबह मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। जब वे दर्शन के लिए लाइन में खड़े थे, तभी मंदिर के गार्डों ने कथित रूप से महिलाओं और बच्चों सहित अन्य श्रद्धालुओं के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे कई श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया।

श्रद्धालुओं ने गार्डों पर महिलाओं से अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने फरीदाबाद निवासी कमल सिंह और विनोद की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी मुरारीलाल मीणा ने बताया कि घायल श्रद्धालुओं का मेडिकल परीक्षण करवाया और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर तीन गार्डों  घनश्याम पुत्र रामप्रकाश निवासी सिंगरावली आगरा, रमेश पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी भोपावास थाना सामोद व शैलेश कुमार यादव पुत्र जनकसिंह निवासी नगला गडरिया थाना सकरौली जिला एटा उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। घटना ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत पहुंच जाते हैं : दस वर्ष से सांपों को पकड़ रहे हैं सर्प मित्र नीरज, अब नागों से दोस्ती हो गई
नांगलशेरपुर। करौली जिले की ग्राम पंचायत बालघाट के बदलेटा निवासी नीरज प्रजापत 10 साल में अब तक विभित्र प्रजातियों के 6 हजार से ज्यादा सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। हैरत की बात है कि रेस्क्यू किए जाने वाले सांपों में अधिकतर बेहद जहरीले सांप होते हैं। नीरज ने बताया कि उनके घर में 2015 में सांप निकलने पर सभी लोग भयभीत हो गए थे। उस समय किसी सपेरो को परिजनों ने पकड़ने के लिए बुलाया था। तभी उन्होंने सांप पकड़ने का मानस बना लिया और वे घरों में जाकर सांप पकड़कर इन्हें जंगल में छोड़ने के कार्य में जुट गए।  इस कार्य के लिए पैसा नहीं लेते हैं। करौली जिले में किसी भी गांव से एक फोन पर वे तुरंत बाइक लेकर मौके रवाना हो जाते हैं। इस कार्य के लिए उन्हें जयपुर के रामबाग पैलेस में एक संस्था की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है।

सभी सांप जहरीले नहीं सिर्फ कोबरा
सर्प मित्र नीरज का कहना है कि सभी सांप जहरीले नहीं होते हैं. लेकिन अंधविश्वास और जागरूकता की कमी के चलते लोग उन्हें मार देते हैं। सांप किसी व्यक्ति को देखते ही छिपने का प्रयास करता है। स्वयं पर खतरा महसूस करने पर ही हमला करता है। क्षेत्र में काला नाग और कोबरा अधिक पाया जाता है। अधिकांश सांप चूहे के बिल में रहते हैं, भोजन की तलाश में ही निकलते हैं। कोबरा जहरीला होने के साथ गुस्सैल भी होता है।  इसके काटने पर समय से इलाज नहीं मिले तो व्यक्ति की मौत तक हो जाती है। उन्होंने बताया कि अब तक अधिकांश कोबरा, रसेल, बाईपर कोमन, केरात,अजगर पकड़े हैं, जिन्हें जंगल में छोड़ देते हैं।

अब सांपों से दोस्ती हो गई
नीरज प्रजापत ने बताया कि 10 साल से इसी कार्य को करते करते अब उनकी सांपों से ऐसी दोस्ती हो गई है कि वह चाहकर भी उनसे दूर नहीं रह सकते हैं। इसी लगाव के चलते जहां से भी सूचना आती है, वहां सांपों का रेस्क्यू करने चले जाते हैं। अब आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर भी अपना चैनल बना रखा है। उनका कहना है कि सांप के काटने पर किसी को भी झाड-फूंक के चक्कर में नहीं आकर तुरंत अस्पताल जाकर डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

तालाब में नहाने के दौरान हादसा : 2 बच्चों के साथ पानी में डूबी महिला, सभी की मौत
करौली। करौली के नादौती थाना क्षेत्र में शनिवार को तालाब में नहाने गए एक परिवार की एक महिला और उसके दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे के शिकार परिवार के ये चारों सदस्य चंडीगढ़ से रौंसी गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। ये लोग शाम को रौंसी गांव के मेडे का बांध की ओर गये थे। तालाब में नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए, जिससे काजल, उसकी बेटी रानी (12), विराट पचेरवाल (10) और सोनिया तालाब में डूब गए।

इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने काजल, रानी और विराट को मृतक घोषित कर दिया, जबकि सोनिया की हालत गंभीर बताई गई है।

एडीजे कोर्ट हिंडौन : चिकित्सक को टैंडर दिलाने का झांसा देकर 70 लाख रुपए हड़पने का मामला
हिंडौन सिटी। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने निजी अस्पताल संचालक चिकित्सक के साथ हुई 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी के पांच साल पुराने प्रकरण में पुलिस की ओर से पेश अंतिम प्रतिवेदन को अस्वीकार कर सैल टैक्स विभाग के एक बड़े अफसर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तारी वारंट से तलब किया है।  उल्लेखनीय है कि पारस हॉस्पिटल संचालक डॉ. नबाब बेनीवाल ने लगभग पांच वर्ष पूर्व कोविड-19 के फर्स्ट फेज के दौरान वाणिज्यिक कर विभाग जयपुर में पदस्थापित कैलाश चंद मीणा और साजिश में उसके सहयोगी जयपुर निवासी अक्षय कुमार शर्मा के विरुद्ध टेंडर दिलाने के बहाने 70 लाख रुपए को धोखाधड़ी का मामला हिंडौन के नई मंडी थाने में 8 नवम्बर 2023 को दर्ज कराया था। इसमें परिवादी ने बताया कि वाणिज्यिक कर विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर पद पर पदस्थापित कैलाश चंद मीणा उसके पडौसी गांव का है।

घनिष्ठता का लाभ उठा उसने परिवादी को आरएमएससीएल में मेडिकल उपकरण सप्लाई का टेंडर दिलाने का झांसा देकर 70 लाख रुपए हड़प लिए। इसमें दूसरा आरोपी अक्षय कुमार शर्मा उसका सहयोगी था। दोनों के झांसे में आकर परिवादी ने तीन बार टेंडर दाखिल किए लेकिन तीनों ही बार टनिरस्त हो गए। टेंडर निरस्त होने पर परिवादी ने इनसे 70 लाख रुपए वापस मांगे तो इन्होंने रकम लौटाने से इंकार कर दिया। परिवादी चिकित्सक नबाब बेनीवाल ने एफआईआर के साथ वाट्सएप चेटिंग, कॉल रिकार्डिंग एवं 70 लाख रुपए दिए जाने से सम्बंधित कई वीडियो भी बतौर सबूत पुलिस को सौंपे, लेकिन पुलिस ने अनुसंधान के दौरान प्रकरण को सिविल नेचर का मान न्यायालय में अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिया।

कोर्ट में एफआर पेश किए जाने से आहत परिवादी डॉ. नबाब बेनीवाल ने पुलिस द्वारा पेश किए गए अंतिम प्रतिवेदन को असत्य बताते हुए अदालत में प्रोटेस्ट पिटीशन पेश की, जिस पर एडीजे ने बहस सुनने के बाद पुलिस की एफआर को नामंजूर कर दिया, बल्कि वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारी कैलाश चंद मीणा और धोखाधड़ी में उसके सहयोगी रहे अक्षय कुमार शर्मा को जरिए गिरफ्तारी वारंट तलब करने का आदेश दिया।

इनका कहना है
मेरे पड़ोसी गांव के निवासी होने और पढ़ाई में बैचमेट होने के कारण डॉ. नबाब सिंह बेनीवाल से पुराना परिचय है, लेकिन अनैतिक मामलों में लिप्त होने की जानकारी मिलने पर मैने डॉ. बेनीवाल से दूरी बना ली। बाद में मुझे ब्लैकमेल करने के लिए झूठा षड्यंत्र रच मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी, जिसमें पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर एफआर अदालत में पेश कर दी। अदालत की ओर से मेरे खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने की मुझे जानकारी नहीं है। मुझे झूठा फंसाया जा रहा है।
-कैलाश चंद मीणा, उपायुक्त, जीएसटी बिजनेस ऑडिट विंग, राजस्थान-2, जयपुर।

पोखर और पारस से किया जा रहा जल संरक्षण, विकास के नाम पर न बिजली और ना ही शिक्षा के लिए स्कूल
करौली। प्रदेश के ​कुछ जिलों के हालात ऐसे हैं कि वहां गांवों में न तो बिजली है और ना ही पानी है। ऐसे में लाखों बीघा भूमि बंजर हो चुकी है। लोग गांवों से पलायन कर चुके हैं। इन हालातों में कई गांवों की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है। राजधानी जयपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर करौली के डांग क्षेत्र के हालात भी कुछ वर्ष पूर्व तक ऐसे ही थे। बिजली-पानी नहीं होने से लोग गांवों से पलायन कर चुके थे। हालांकि, उसके बाद ग्रामीणों ने कुछ नया करने की ठानी और अपनी एक अलग ही संस्था बनाकर खुद की तकदीर 'खुद' बदलने की सोची। वर्तमान में वहां पर स्थिति कुछ अलग ही नजर आती है। हालांकि, अब भी विकास कोसों दूर नजर आ रहा है, लेकिन ग्रामीणों के मेहनत काबिल-ए-तारीफ है।

डांग क्षेत्र के 12 गांवों ने वर्षा जल संरक्षण के माध्यम से अपनी तकदीर बदलने का साहसिक कार्य किया है। कभी सूखा, पलायन और गरीबी की मार झेलने वाले इन गांवों में अब पोखरों और पारस (मिट्टी के बांधों) के जरिए पानी का स्थाई समाधान अपने स्तर पर किया है। ग्राम गौरव संस्थान की मदद से ग्रामीणों ने पारंपरिक पद्धतियों का उपयोग करते हुए जल संरक्षण की ऐसी मिसाल पेश की है, जिससे पलायन रुक गया है और खेती फिर से जीवंत हो गई है। हालांकि इस बदलाव के बीच एक सच्चाई यह भी है कि डांग क्षेत्र के अधिकतर गांव आजादी के करीब 77 साल बाद भी बिजली-सड़क और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।

इस तरह किया जा रहा है वर्षा जल का संरक्षण :

डांग क्षेत्र के इन गांवों में समतल भूमि नहीं है। हरा पेड़ भी दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता था। इसका कारण यह था कि वहां पानी की बड़ी किल्लत है। ऐसे में ग्राम गौरव संस्थान के जरिए कुछ जागरूक ग्रामीणों ने एक समूह बनाया और उसके बाद अभावग्रस्त गांवों में लोगों से बातचीत की। वर्तमान में संस्थान कई ग्राम पंचायतों में काम कर वहां के लोगों का जीवन स्तर बदल रही है। संस्थान उन गांवों में काम करता है, जिसके ग्रामीण विकास परियोजना के लिए 33 फीसदी हिस्सा राशि खुद देते हैं। इसके बाद कुछ पैसा कंपनियों से सीएसआर के माध्यम से लिया जाता है। इस पैसे से पोखर, पारस और तालाब बनाए जाते हैं। इसके वर्षा जल को संरक्षित किया जाता है। इसके बाद आसपास की भूमि को समतल कर उसे खेती योग्य बनाया जाता है। बिजली नहीं होने के कारण सोलर पैनल लगाकर दिन में फसलों को पानी पिलाया जाता है। अकेले बारकी गांव में जल्द ही करीब एक हजार बीघा भूमि पर खेती की जाएगी। फिलहाल यहां 300 बीघा भूमि पर करीब तीन दशक बाद खेती-किसानी की जा रही है।

पहली बार उगाई सरसों-गेहूं की फसल :

क्षेत्र में करौली के ग्राम चोबेकी ग्राम पंचायत राहर में 75 वर्षीय गोपाल मीणा का कहना है कि हमने कभी सरसों और गेहूं की फसल नहीं उगाई थी। पहली बार यह दोनों फसल डांग क्षेत्र में बोई गई है। इससे किसानों की आमदनी भी बढ़ रही है। किसान बेहद खुश है। उन्होंने यह भी बताया कि पहली बार जब किसानों ने टमाटर की खेती की तो उन्होंने एक भी टमाटर नहीं बेचा। दरअसल, उस समय टमाटर काफी महंगे हुए थे तो किसानों ने फ्री में टमाटर वितरित किए, क्योंकि यह उनकी पहली सब्जी की फसल थी। उन्होंने इस फसल को नहीं बेचने का निर्णय किया और केवल अपने लोगों में वितरित किया।

पलायन तो रूका, लेकिन विकास अब भी ठहरा : गोस्वामी

ग्राम गौरव संस्थान के मुरारी मोहन गोस्वामी का कहना है कि पलायन तो रुक गया है, लेकिन विकास अब भी ठहरा हुआ है। स्कूल, बिजली, सड़क जैसी सुविधाएं नहीं मिलने के कारण बच्चे पढ़ नहीं पाते और भविष्य अंधकारमय है। वहीं, सचिव जगदीश गुर्जर ने बताया कि अब गांव में दूध, अन्न और पानी की कोई कमी नहीं है, लेकिन विकास अधूरा है। ग्रामीणों ने बताया कि सोलर पंप से दिन में तो सिंचाई होती है, लेकिन रात में अंधेरे के कारण जीवन ठहर सा जाता है। गांव के युवा राकेश मीणा ने बताया कि उन्होंने मिट्टी के बांध बनाकर जल संरक्षण का कार्य किया है और एक युवा समूह भी बनाया गया है जो इन स्रोतों की देखरेख करता है।