नागौर - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जौहरी की दुकान से दो करोड़ के आभूषण चोरी : 40 किलो चांदी, 150 ग्राम सोना, 10 हजार रुपए नगद व अन्य सामान ले गए
मकराना। हॉस्पिटल रोड स्थित एक सुनार की दुकान से बीती रात्रि में चोरों ने करोडों के सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोर करीब 40 किलो चांदी, 150 ग्राम सोना, सोने के छोटे बडे 500 लोंग वजन करीब 3 किलो, 10 हजार रुपए नगद व अन्य सामान चोरी कर ले गए।जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल रोड पर सुरेंद्र कुमार सोनी की अजमेर ज्वैलर्स नाम से दुकान हैं। दुकान का मेन गेट मुख्य मार्ग पर है। दूसरी ओर गली की तरह एक ओर शटर है। चोरों ने पहले शटर तोड़ा उसके बाद जाली वाले गेट के तीन ताले काटे उसके बाद कांच तोडकर दुकान के अंदर प्रवेश किया।

करीब पांच मिनट के भीतर ही चोरों ने दुकान में रखे आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकान का शटर टूटा देख लोगों ने दुकान मालिक को घटना की सूचना दी। दुकान मालिक ने बताया कि काउंटर में रखे चांदी के बर्तन, जेवर, पायजेब, 150 ग्राम सोने जेवर, गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपए नहीं थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।  सीसीटीवी फुटेज से ज्ञात हुआ कि रात 2:40 पर चोर दुकान में घुसे। चोरी की घटना को 7 चोरो ने अंजाम दिया। चोर सोने चांदी के आभूषण को प्लास्टिक के कट्टो में डालकर आराम से पैदल जाते नजर आ रहे हैं।

चोरों ने दुकान में रखे 17 डिब्बे पायल के प्रत्येक डिब्बे में 12 पायल की जोड़ी, गिलास 15 नग, कटोरीया, चोपड़ा, घंटी, जग सेट, राजपूती ज्वैलरी का पूरा सेट, तीन जोडी पूंछ, प्याला 20, कई छोटी मोटी मूर्तिया, छोटे बड़े लोटे 20 नग, बाउल के सेट, चम्मच सहित 13. नेकलस टाइप के पायल, चार डिव्वे (फाइन) चांदी की अंगूठी, तीन डिब्बे फाइन चांदी के बिधूडी, दूध की बोटल चार नग, दो मोबाईल कवर चांदी के, सिंगासन दो, चांदी के टोपस 100 जोड़ी वजन करीब 1 किलो, रिपेरिंग के चांदी के टुकडे वजन करीब 3 किलो चोरी कर ले गये।

गणतंत्र दिवस से पहले हमले की साजिश नाकाम : 9,550 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद, एक गिरफ्तार
नागौर। पुलिस ने  नागौर में 26 जनवरी से पहले एक खेत से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। थांवला थाना इलाके के हरसौर गांव में शनिवार रात पुलिस ने दबिश दी। यहां 187 कट्टों (बोरियों) में 9,550 किलो अमोनियम नाइट्रेट रखा मिला। नागौर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि मौके से सुलेमान खान (50) को गिरफ्तार किया गया है। वह हरसौर का रहने वाला है और उस पर पहले से 3 केस दर्ज हैं।
गत नवम्बर में दिल्ली में अमोनियम नाइट्रेट से हुआ था विस्फोट : दरअसल अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में भी किया गया था। इससे एक दिन पहले, 9 नवंबर को आतंकी मॉड्यूल से जुड़ी छापेमारी में करीब 3 हजार किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था।

केंद्रीय एजेंसियां भी करेंगी पूछताछ
एसपी ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी वैध-अवैध माइनिंग करने वालों को विस्फोटक बेचता था। हालांकि विस्फोटक मिलने की सूचना केंद्रीय एजेंसियों को भी दी गई है। वे भी सुलेमान से पूछताछ करेंगी। बरामद सामान में अमोनियम नाइट्रेट के अलावा भारी मात्रा में डेटोनेटर और फ्यूज वायर भी शामिल हैं।

9 कार्टून डेटोनेटर भी मिंले
पुलिस ने मौके से 9 कार्टून डेटोनेटर, 12 कार्टून और 15 बंडल नीली बत्ती वायर, 12 कार्टून और 5 बंडल लाल बत्ती वायर जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

बजरी खान में बुजुर्ग का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी : पुलिस ने जब्त कपड़े एवं जूतियां, सितंबर 2025 से लापता था बुजुर्ग
रियांबड़ी। रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के अखावास गांव के पास बजरी खान में गुरुवार को एक बुजुर्ग का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर जसनगर थाना प्रशिक्षु आरपीएस विनोद कुमार, थानाधिकारी राजमल कुमावत एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचीं और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाकर अवशेषों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरामद कंकाल करीब चार महीने से अधिक पुराना लग रहा है। जानकारी के अनुसार बकरी चराने गए ग्रामीणों ने इसे देखा, जिसके बाद जसनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची। जूते और धोती कंकाल से करीब 50 फीट दूर पड़े थे। पेड़ के पास मिले कपड़ों में एक आधार कार्ड मिला। इससे कंकाल की पहचान 70 वर्षीय ढगलाराम पुत्र हापुराम जाति बावरी निवासी गोडवाड़ जिला पाली (पुलिस थाना जैतारण) के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने कपड़े एवं जूतियां की जब्त
पुलिस ने मौके से शव के पास मिले जूते, धोती और कपड़े भी जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और कंकाल के डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह शव ढगलाराम का है या किसी और का।

सितंबर 2025 से लापता था बुजुर्ग
जानकारी के अनुसार पाली जिला गोडवाड़ गांव निवासी ढगलाराम का विवाह अखावास में बिरजुड़ी के साथ हुआ था। इसके एक लड़का व एक लड़की हैं। परिजनों ने बताया कि उनके पिता सितंबर को घर से लापता हो गए थे, जिसकी गुमशुदगी अक्टूबर में जैतारण थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था।

समाजकंटकों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को पत्थर मारकर किया क्षतिग्रस्त : सीसीटीवी कैमरे में आधा दर्जन युवक कैद, लोगों ने शुरू किया धरना
भैरून्दा। पीलवा क्षेत्र के ग्राम पीह में परबतसर रोड पर अम्बेडकर स्मारक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार सुबह खंडित मूर्ति पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में लोगों ने धरना शुरू कर दिया। स्मारक के पास लगे एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में आधा दर्जन युवक नजर आ रहे है। हालांकि उनका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। आरोपियों ने पहले प्रतिमा को बड़ा पत्थर मारा, इससे प्रतिमा का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

सुबह 8 बजे बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और लोगों ने धरना दिया। सूचना पर पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया एवं सरपंच अमरचंद जाजड़ा मौके पर पहुंचे। संघर्ष समिति के लोगों ने बताया कि कुछ असमाजिक तत्वों ने यह कृत्य किया है। इस दौरान एसडीएम कुसुमलता चौहान, मकराना डिप्टी विक्की नागपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस उपअधीयक्षक विक्की नागपाल ने कहा कि अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा। पीलवा एसएचओ महीराम बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम में गठित की गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

आला अधिकारी मौके पर तैनात रहे
इस दौरान तहसीलदार हरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार रुपनारायण यादव, पीलवा एसएचओ महीराम बिश्नोई, परबतसर एसएचओ सुमन बुंदेला सहित अन्य अधिकारी तैनात रहे। अंबेडकर स्मारक पर चल रहे धरने में रक्तकोष फाउंडेशन के जिला संयोजक महेश काला, भीम सेना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीएल कटारिया, अम्बेडकर मिशन के महासचिव महेंद्र परिहार, मण्डल अध्यक्ष अमित आसोपा, आजाद समाज पार्टी के कैलाश गुदवाड़िया, नरेंद्र जयपाल, उप प्रधान अशोक बामनिया, एडवोकेट अशोक चौहान, श्रवणराम बुगालिया, पूर्व सरपंच महेश चावला, तपेन्द्र मेघवाल, अमन पाटोदिया पुष्कर, ईश्वर. मेघवाल, सुरेंद्र मलिंडा, ओमप्रकाश बिकुनिया सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल हुए।

मामले की पड़ताल में पुलिस की टीमें लगी हुई है। जिन्होंने यह कृत्य किया है। उन्हें जल्दी पकड़ लिया जाएगा।
-ऋचा तोमर, एसपी डीडवाना कुचामन। ु

प्रेस वार्ता में बोले शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री दिलावर, कहा- अब खुद के स्कूल में परीक्षा दे सकेंगे विद्यार्थी, परीक्षक दूसरे स्कूल से आएंगे
कुचामनसिटी। पर्यावरण बचेगा तो हम बचेंगे। पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं। पेड़ हमारा प्राणदाता है। यदि इसी प्रकार पर्यावरण का दोहन होता रहा तो मानव मात्र का जीवन संकट में पड़ जाएगा। यह बात रविवार को शाकम्भरी माता रोड़ पर मीडिया से मुखातिब होते प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर ने कही। शिक्षा विभाग में नवाचारों के सम्बन्ध में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि स्कूलों में नवाचार भी करना होता है और पिछली योजनाओं में प्रगाढ़ता भी लाना होता है। इसी कारण राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में 11वें स्थान से तीसरे स्थान पर आ गया है। आज सरकारी स्कूलों का परिणाम निजी स्कूलों से अच्छा रहने लगा है।

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का होम सेंटर होने के कारण स्थानीय अध्यापकों की ओर से बोर्ड परीक्षा में नकल कराने के आरोप सम्बन्धी प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि बोर्ड की परीक्षाओं में ऐसा नहीं होता है। होम सेंटर पर नकल वाली बात पूर्णत: गलत है। अब महत्वपूर्ण सुधार के तहत हमें बच्चों की परीक्षा उसके स्वयं के स्कूल में करवा रहे हैं लेकिन अध्यापक (परीक्षक) दूसरे स्कूलों के लगा रहे हैं। कुल मिलाकर विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए दूसरी स्कूलों में नहीं जाएंगे, शिक्षक परीक्षा लेने अन्य स्कूलों में जाएंगे।

कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत : सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत, हाइवे पर यातायात जाम
मेड़तारोड। मेड़ता रोड थानाक्षेत्र के ईग्यासनी के पास अजमेर-नागौर एनएच 89 पर कार और बाइक की भिड़ंत में पति-पत्नी और एक छह वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मेड़ता रोड पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार मेड़तारोड थानाक्षेत्र के ईग्यासनी के पास पेट्रोल पंप के पास रेण-कुचेरा के मध्य में नागौर-अजमेर एनएच 89 पर एक कार और बाइक में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में दुगौर की ढाणी निवासी श्रवणराम विश्नोई, पत्नी शारदा व छह वर्षीय पुत्र विजय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर यातायात जाम हो गया। सूचना मिलने के बाद थानाधिकारी उर्जाराम विश्नोई, हैड कांस्टेबल किशनाराम विश्नोई सहित पुलिस मौके पर पहुंची, कार को जब्त किया गया।

जोधियासी में धारा 163 लागू : महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाए जाने के बाद दो पक्ष आमने-सामने, भारी पुलिस जाब्ता तैनात
नागौर। निकवटर्ती जोधियासी गांव में महाराजा सूजरमल की मूर्ति लगाने की जगह को लेकर उपजे विवाद के बाद उप जिला मजिस्टे्रट नागौर ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए है। उधर इन आदेशों के बाद जोधियासी सहित आस-पास के क्षेत्रों में बुधवार को माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण नजर आया। मूर्ति की सुरक्षा के लिए जोधियासी गांव में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

सुरक्षा के लिहाज से 5 थानों के पुलिस जाब्ते के साथ आरएसी कम्पनी तैनात की गई है। प्रशासन मामले पर पूरी तरह से नजर बनाये हुए है। जोधियासी में धारा 163 लागू होने के बाद गांव में किसी भी प्रकार के जुलूस, धरना, प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। यह रोक 2 महीने तक लागू रहेगी। मालूम हो कि मंगलवार को जोधियासी में सार्वजनिक स्थान पर महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाए जाने के बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे।

महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाने पर विवाद : गांव में गर्माया माहौल, दो पक्ष आमने-सामने ; पथराव, नारेबाजी
नागौर। जोधियासी में महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाने को लेकर धरना दे रहे एक पक्ष के लोगों को मौके से हटाने को लेकर माहौल तनावपूर्ण बन गया। पुलिस ने बिना अनुमति के मूर्ति लगाने को लेकर धरना दे रहे लोगों को जबरन खदेड़ा तो टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक पक्ष के लोगों ने गलियों में जाकर पुलिस पर पत्थर फेंके। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मौके पर 9 थानों की पुलिस और आरएसी के जवान तैनात होने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। उधर, मूर्ति के समर्थन में बैठे लोगों ने प्रशासन से मूर्ति की सुरक्षा की गारंटी लेकर एकबारगी धरना खत्म कर दिया। प्रशासन ने 15 दिन के भीतर यह मामला सुलझाने का आश्वासन दिया है। इससे पूर्व  बीती रात सार्वजनिक स्थल पर महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मंगलवार सुबह मामले की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के लोग मौके पर जमा हो गए और एक दूसरे पर पत्थर फेंककर नारेबाजी की।

मौके पर मौजूद पुलिस और आरएसी जवानों ने पत्थरबाजी कर रहे दोनों पक्षों को खदेड़ा। जोधियासी गांव के बस स्टैंड चौराहे पर सरकारी अस्पताल के सामने बीती रात कुछ लोगों द्वारा महाराज सूरजमल की मूर्ति लगाए जाने की जानकारी सामने आई। सूचना पर जोधियासी, हिंगोनिया, तितरी, माण्डेली गांव के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और मूर्ति लगाने का विरोध किया। एक पक्ष के एकत्रित होने पर दूसरे पक्ष के लोग भी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची और समझाईश की, मगर दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी रही। एक पक्ष का कहना है कि उन्हें महापुरुष की मूर्ति लगाने से नाराजगी नहीं है। वे सार्वजनिक स्थल की जगह गांव में कहीं अन्य जगह लगा दें। वहीं दूसरे पक्ष का दावा है कि ग्राम सभा ने यहां मूर्ति लगाने का प्रस्ताव पास कर दिया है। इस कारण मूर्ति लगाई गई है।

रुलानिया हत्याकांड : पहचान खुलते ही भुला दिया सरगना ने, कहा- तुम मरो, अपना एनकाउण्टर करवाओ या गिरफ्तार हो जाओ, हमें तुमसे कोई मतलब नहीं
कुचामनसिटी। तुम मरो, अपना एनकाउण्टर करवाओ या गिरफ्तार हो जाओ, हमें तुमसे कोई मतलब नहीं। रमेश रुलानिया हत्याकाण्ड को अंजाम देने वाले चारों युवकों को फरारी के दौरान हत्याकाण्ड के सरगना से यह जवाब मिला। वारदात को अंजाम देने से पहले उन्हें अमीर बनाने, फोरेन सेटल करने, 15 लाख रुपये हाथोंहाथ देने का लालच दिया गया लेकिन वारदात के बाद उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया गया।  पुलिस कप्तान ऋचा तोमर ने रमेश रुलानिया हत्याकाण्ड के सम्बन्ध में पुलिस थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार मुख्य मुल्जिमानों से पूछताछ में कईं नए पहलू सामने आ रहे है। बदमाश विजेन्द्र चारण एवं रोहित गोदारा के सम्पर्क में अजमेर जिले के रूपनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कड़ाला निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू चारण का नाम सामने आया है। पुलिस अधीक्षक ने जितेन्द्र की सूचना देने वाले के लिए 25 हजार रुपयों के इनाम की घोषणा भी की है। जीतू चारण ने ही बदमाशों को हथियार उपलब्ध कराए थे तथा उसी ने वारदात को अंजाम देने के लिए सुपारी दी थी।

एक दिन पहले भी हत्या का प्रयास
जीतू चारण करीब डेढ माह से हत्या की वारदात को अंजाम दिलाने के लिए प्रयासरत था। रमेश रुलानिया पर गणपत गुर्जर ने गोली चलाई जबकि जुबैर सीढि़यों में खड़ा रैकी कर रहा था। अन्य दोनों आरोपी स्कार्पियो में थे। जीतू ने सबसे पहले पवन चारण को एप्रोच किया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद गणपत को एप्रोच किया, गणपत ने पवन चारण एवं अन्य आरोपियों को अपने साथ लेकर वारदात को अंजाम दिया। एसपी के अनुसार 4 अक्टूबर को जीतू चारण ने बदमाशों को हथियार उपलब्ध कराए। 5 अक्टूबर को महेश, गणपत, जुबैर कुचामनसिटी आए तथा रमेश रुलानिया की रैकी की। 6 अक्टूबर को वे हत्याकाण्ड को अंजाम देना चाहते थे लेकिन संयोगवश जिम बंद थी, लिहाजा वारदात को अंजाम नहीं दे पाए और आखिरकार 7 अक्टूबर को वारदात को अंजाम दे दिया।  वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मध्यप्रदेश भाग गए। यहां से साउथ इण्डिया चले गए। आंध्र प्रदेश में वे खमम रेलवे स्टेशन रुके और यहां से मार्टून नामक जगह आ गए।

पुलिस द्वारा लगातार पीछा करने तथा मीडिया एवं अन्य लोगों की सूचना मिलने के कारण अपराधी कहीं भी आराम से नहीं रुक पाए। तिरुपति, चेन्नई, उड़ीसा, ­झारखंड, जगन्नाथ पुरी, वैद्यनाथ होते ये कोलकाता पहुंचे, जहां पुलिस ने बदमाशों को डिटेन कर लिया।
-वीरेन्द्र चारण ने दी ऑनलाइन ट्रेनिंग

हत्या के आरोपियों को वीरेन्द्र चारण ने ऑनलाइन ट्रेनिंग दी थी। 5 अक्टूबर को गणपत ने अपने खेत में वेपन चलाने की ट्रेनिंग ली। वीरेन्द्र ने गणपत को पिस्टल चलाने की ट्रेनिंग सम्बन्धी वीडियो भी उपलब्ध कराए थे। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों की शहर में परेड कराई जाएगी ताकि अपराधियों में भय व्याप्त हो सके। क्या बदमाशों की सम्पति नष्ट/कुर्क की जाएगी? प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि बदमाशों के पास कोई सम्पति नहीं है, वे निर्धन हैं। वारदात में शामिल अन्य आरोपी रोहित गोदारा, विरेन्द्र चारण एवं जितेन्द्र चारण उर्फ जीतू की तलाश एवं अनुसंधान जारी है।

रूलानिया हत्याकांड : ADG MN दिनेश ने लिया बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपियों पर अब एक-एक लाख का इनाम
कुचामनसिटी। रमेश रूलानिया हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अब मुख्य चार आरोपियों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। अतिरिक्त महानिदेशक अपराध शाखा दिनेश एमएन ने मामले के चार प्रमुख वांछित आरोपियों की सूचना या गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने पर देय इनाम की राशि में वृद्धि की है। एमएन ने बताया कि अब प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक-एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा चारों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए इनाम घोषित किया गया था, जिससे बढ़ाकर एक-एक लाख रुपए कर दिया गया है। मामले के मुख्य आरोपियों में गणपत गुर्जर पुत्र भंवरलाल निवासी बोरावड़ थाना मकराना, धर्मेन्द्र गुर्जर पुत्र देवराज गुर्जर पुत्र रघुनाथ गुर्जर निवासी देवनारायण मंदिर के पास अजमेर, जुबेर अहमद पुत्र यूसुफ निवासी बोरावड़ थाना मकराना और महेश गुर्जर पुत्र पन्नाराम निवासी काला डूगरी बोरावड़ मकराना शामिल हैं।

गैंगस्टर आनंदपाल के टॉर्चर रूप पर प्रशासन का बुलडोजर गर्जा, मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात
लाडनूं। एनएच 458 पर निम्बी जोधां मार्ग स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय परिसर में बनी एक इमारत को प्रशासन ने जेसीबी लगा कर ध्वस्त कर डाला। इसे जिला पुलिस की ओर से अपराधियों की ओर से अर्जित अवैध संपतियों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई बताया गया है। पुलिस के अनुसार आनन्दपाल सिंह गैंग की ओर से यह अवैध टार्चर रूम बनाया गया था। ध्वस्त की जा रही इमारत के बारे में बताया गया कि यह गैंगस्टर आनंदपाल का टॉर्चर हाउस रहा था। कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डा गजदान चारण के अनुसार महिला कॉलेज होने से यह बिल्डिंग लड़कियों में भय पैदा करती थी। काफी साल पहले आनंदपाल की फरारी के समय इस खेत और उसमें बनी बिल्डिंग को सरकार ने कब्जे में लिया था। उस समय भी यही प्रचारित किया गया था कि यह आनंद पाल की बेनामी सम्पत्ति है और यह स्थान व भवन आनंदपाल द्वारा लोगों को बंधक बना कर उन्हें टॉर्चर करने के काम में लिया जाता था। जानकारी मिली है कि यह कृषिभूमि सीतादेवी पत्नी धर्मेन्द्र हरिजन निवासी सांवराद की खातेदारी की थी। प्रशासन की ओर से उसको बुला कर यह सम्पत्ति राजहक में समर्पित करा ली गई थी। उसके बाद सन 2022 में इस पूरी कृषि भूमि को राजकीय कन्या महाविद्यालय को सुपुर्द कर दिया गया था और यहां कॉलेज का पूरा भवन भी सरकार की ओर से बनवाया गया था। सरकारी महिला कॉलेज का उद्घाटन किया जाकर इस भवन में शुरू भी कर दिया गया।

अदालत में मुकदमा विचाराधीन, फिर भी तोड़ा
हालांकि इस भूमि को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में सरकार की मनमानी व एक दलित महिला को दबाव में लेकर की गई कार्रवाई के विरोध में सीता देवी हरिजन ने मुकदमा दायर कर रखा है और वह विचाराधीन भी है। इसके बावजूद इस तरह की कार्यवाही का किया जाना यहां लोगों को नागवार गुजरा है। लोगों का कहना है कि यह एक गरीब खेतिहर अनुसूचित जाति परिवार परिवार का आशियाना था, जिसे पहले बेदखल किया गया और अब हाईकोर्ट में मुकदमा विचाराधीन होने के बावजूद इसे तोड़ डाला गया है।

व्यापारी रुलानिया हत्याकांड का पर्दाफाश : षड्यंत्र में शामिल 7 बदमाश गिरफ्तार, 4 मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर
कुचामनसिटी। स्टेशन रोड स्थित जिम में शहर के व्यापारी रमेश रुलानिया की हत्या मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 4 मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है। एसपी ऋचा तोमर ने शुक्रवार को  बताया कि अपराध के षड्यंत्र एवं मुख्य आरोपियों के सहयोग में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपियों की पहचान की जाकर गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। घटना में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियो भी जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में मृतक के साले चेनाराम ने रिपोर्ट पेश की कि उसके जीजा रमेश रूलानिया सुबह प्रात: 5.20 बजे घर से जिम गए थे। वे व्यायाम कर रहे थे कि जिम के अन्दर एक लड़का आया, जिसने उसके जीजा रमेश रुलानियां पर फायर कर भाग गया।

पांच सौ किलोमीटर तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले: एसपी ने बताया कि करीब 100 अधिकारियों-कर्मचारियों ने आसपास के 500 किलोमीटर तक के सीसीटीवी कैमरे चैक किए तब सफलता मिली है। पुलिस ने इस सम्बन्ध में सफीक खान (58) पुत्र हाकम अली कायमखानी निवासी खान मोहल्ला कुचामन, किशनलाल गुर्जर (22) पुत्र मंगनाराम गुर्जर, निवासी बालुखेड़ा बोरावड़, रामकेश गुर्जर (22) पुत्र लक्ष्मीनारायण जाति गुर्जर निवासी रेटा पुलिस थाना मोजमाबाद जिला जयपुर ग्रामीण, रामसिंह (20) पुत्र अर्जुनलाल गुर्जर निवासी खेडी सुवा पुलिस थाना मौजमाबाद जिला जयपुर गामीण, खुशीराम (25) पुत्र मदनलाल जाट निवासी जोला पुलिस थाना बरोनी जिला टोंक, दिनेश चौधरी (25) पुत्र रसीलाल जाट निवासी जोला पुलिस थाना बरोनी जिला टोंक तथा पवन चारण (27) पुत्र लक्ष्मणसिंह चारण निवासी करणी कॉलोनी बोरावड़ पुलिस थाना मकराना जिला डीडवाना कुचामन को षड्यंत्र में शामिल होने एवं मुख्य आरोपियों का सहयाग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विजेन्द्र के ट्वीट को बताया फालतू: गत दिनों विजेन्द्र चारण ने सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप एवं लिखित मैसेज जारी किए। मैसेज में कहा गया कि मीडिया भाइयों को राम-राम। कुचामन मर्डर प्रकरण को अंजाम देने वालों को पुलिस ने एम.पी. बॉर्डर से उठा लिया है। गणपत एवं अन्य तीन को एम.पी. बॉर्डर से ए.टी.एस. प्रमुख वी.के. सिंह की टीम ने उठाया है। अब पुलिस एनकाउण्टर करने के चक्कर में है। विजेन्द्र के इस ट्वीट के सम्बन्ध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में एसपी कहा कि फालतू के ट्वीट्स पर कोई ध्यान नहीं देता।

गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका
पवन चारण एवं गणपत : पवन चारण ने वारदात को अंजाम देने के लिए फिरौती ली थी। इसके बाद पवन एवं गणपत ने फिरौती की रकम ली। पवन को वारदात की पूरी जानकारी थी।

सफीक खान : नवम्बर 2024 में रोहित गोदारा धमकी प्रकरण का मुख्य आरोपी। धमकी प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार भी हो चुका है। पुलिस का आरोप है कि उसे वारदात की पूरी जानकारी थी। खुशीराम एवं दिनेश दोनों पर अपराध के लिए गाड़ी मुहैया कराने तथा अपराधियों को सहयोग करने का आरोप है। इनके अलावा शेष आरोपियों पर षड्यन्त्र में शामिल होने, मोबाइल उपलब्ध कराने तथा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग करने का आरोप है।